HP Elections 2017 Archives - हिमाचल वॉचर

विधान सभा चुनाव में 10 सीट से नीचे सिमट जाएगा कांग्रेस का आंकड़ा: भाजपा
शिमला: दिनभर के सन्नाटे के बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान ख़त्म होते ही बयानबाजियों का दौर फिर शुरू हो गया है जो कि 18 दिसंबर तक ज़ारी रहेगा। इस कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने बयानबाजी की शुरुआत की है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने बयान ज़ारी किया है कि प्रदेश में हुए भारी मतदान और लोगो के उत्साह से यह साबित होता है कि भाजपा विधानसभा चुनावों में भारी बहुमतों से सरकार बनाएगी और कांग्रेस का आंकड़ा दस से नीचे सिमट जाएगा।

धर्माणी ने कहा कि 18 दिसम्बर को प्रो प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

धर्माणी का कहना है कि भाजपा की जीत का सबसे बड़ा कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के प्रति समर्थन और कांग्रेस सरकार के खिलाफ गुस्सा है।

धर्माणी के मुताबिक प्रदेश के सभी चुनाव क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी को भारी जनसमर्थन मिलता दिखा और इस बार कांग्रेस विधासभा में अपने अब तक के नियुनतं आंकड़े पर सिमट जाएगी।

भाजपा का मानना है कि मतदाता मोदी पार्टी के ‘स्वर्णिम हिमाचल दृष्टिपत्र’ के प्रति विश्वास  की वजह से ही लोग बड़ी संख्या में वोट डालने के लिए आए।

भाजपा को कांग्रेस  सरकार के कथित भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, नशे को बढ़ावा देने और गुड़िया कांड के कारण जनता में सरकार के प्रति भारी आक्रोश दिखाई दिया है।

बता दें कि इस बार विधान सभा चुनावो में 74 प्रतिशत के करीब मतदान दर्ज़ किया गया जो कि पिछले चुनाव से अधिक है। मतों की गणना 18 दिसंबर के दिन होनी है।

The post विधान सभा चुनाव में 10 सीट से नीचे सिमट जाएगा कांग्रेस का आंकड़ा: भाजपा appeared first on हिमाचल वॉचर.

चुनावी सप्ताह में कांग्रेस के 10 और कार्यकर्ता पार्टी से निष्काषित
शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज 6 नवंबर को  शिमला शहरी से पूर्व पार्षद शशि  शेखर चिन्नू , पूर्व मैयर जैनी प्रेम, एवं अनीता ठाकुर तथा हमीरपुर से  कमल पठानिया को भी पार्टी से छह साल के लिए निष्काषित कर दिया!

इससे पहले छह 5 नवम्बर को छह पार्टी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक सदस्यता को रद्द कर दिया था!  कांग्रेस ने पहले भी कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी थी कि वे अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने व कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी!

रविवार को कांग्रेस ने एक घोषणा कर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में ब्लाॅक व जिला कांग्रेस कमेटी तथा कांग्रेस प्रत्याशी के अनुमोधन पर ज्वालामुखी विधान सभा क्षेत्र से प्रताप सिंह राणा, बिजेन्द्र कुमार, हरीश कपूर, नरेश कुमार, सरकाघाट से योगराज और गगनदीप पराशर को जसवा से छह साल के लिए निष्काषित कर दिया था!

कांग्रेस पहले ही सात विद्रोहियों को जो अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं पार्टी से निष्काषित कर चुकी है! इसी प्रकार कांग्रेस ने शिमला (शहरी) विधान सभा क्षेत्र में विद्रोही हुए निर्दलीय उमीदवार हरीश जनारथा के पक्ष में प्रचार करने वाले पार्टी के कार्यकर्ताओं को इसी प्रकार कि चेतावनी दे चुकी है!

ज्यादातर नेता और उनके खास कार्यकर्ता टिकट न मिलने पर बिफर गए थे और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना परचा भर दिया! कांग्रेस ने इन उम्मीदवारों को नाम वापिस लेने और अधिकृत प्रत्याशी का प्रचार करने के लिए दो दिन कि मोहलत दी थी!

The post चुनावी सप्ताह में कांग्रेस के 10 और कार्यकर्ता पार्टी से निष्काषित appeared first on हिमाचल वॉचर.

मंहगाई से जनता की कमर तोड़ने वाली भाजपा मोदी की जनसभाओं पर कर रही करोड़ों खर्च: कांग्रेस
प्रदेश में रेल लाईन का विस्तार और एम्स पिछली यू. पी. ए सरकार के वक्त रहे प्रधानमंत्री डा0 मनमोहन सिंह की सोच थी!  शैल की इकाकी स्थापित करने के लिये भी पिछली यू. पी. ए सरकार का योगदान रहा है।

शिमला: घरेलू सिलेंडर में की गई 93 रूपये की बढोतरी, प्याज व टमाटर के दामों में 70 रूपये ज्यादा के उछाल ने पूरे प्रदेश तथा देश में महिलाओं का रसोई का खर्च चलाना मुश्किल कर दिया है।

प्रदेश में घरेलू सिलेंडर अब 779 रूपये में मिलेगा। इसमें होम डिलीवरी जैसे खर्च को भी जोड दिया जाए तो यह साढे 800 रूपये के आस- पास बैठता है।

सबसिडी (सब्सिडी) के रूप में उनको 280.62 रूपये ही प्राप्त होंगे और प्रदेश में 2 लाख के करीब लोगों की सबसिडी 10 लाख से अधिक आय होंने के कारण वैसे ही बंद है।

पर फिर भी भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री की जनसभाओं में करोडो रूपये खर्च कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व शांता कुमार सहित प्रदेश के भाजपा नेता कि बजाजपा के ‘अच्छे दिन’की परिभाषा क्या है!

ये कहना है  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय सिंह चौहान का। चौहान ने आज इन् मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी की एकलौती आशा की किरण ( नरेंद्र मोदी) के खिलाफ मोर्चा खोला।  संजय ने सवाल किया कि भाजपा  किस मुंह से वोट माँग रही है।  उनका मानना है कि इस मंहगाई के कारण गृहिणियां केंद्र सरकार पर बुरी तरह बिफर सकती हैं।

चौहान ने कहा कि

आज प्रधानमंत्री ने 2014 में लोकसभा चुनाव के समय  हिमाचल की जनता को जो सपने दिखाये थे उनके पूरा न कर पाने के लिए कोई पष्टिकरण नहीं दिया!

चौहान ने कहा कि मोदी आज भी हिमाचल में वही पुरानी बातें दोहरा रहे हैं जो वो पिछले साढे 3 साल से देश की जनता के सामने करते आ रहे हैं। जैसेकी हिमाचल प्रदेश में यू. पी. ए सरकार के समय में चार मैडिकल कालेज दिये गये, आई. आई एम दिया गया और भी कई कैंद्रीय संस्थान दिये गये।

चौहान ने कहा कि.

अगर देश में एम्स की बात की जाए तो वह पिछली यू. पी. ए सरकार के वक्त रहे प्रधानमंत्री डा0 मनमोहन सिंह की सोच थी जिन्होने पूरे देश में कई केंद्रीय संस्थान खोले जिसमें एम्स महत्वपूर्ण संस्थानों में से एक है।

चौहान ने दवा किया कि रेल लाईन का विस्तार हिमाचल प्रदेश में पूर्व यू. पी. ए सरकार के वक्त से शुरू हुआ था और शैल की इकाकी स्थापित करने में भी पिछली यू. पी. ए सरकार का योगदान रहा है।

चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आज मंहगाई और बेरोज़गारी के बारे में  हिमाचल की जनता के सामने सफाई नहीं दे पाए। रोजमरा की चिजों  के भाव आसमान छू रहे हैं। अंतरराष्टीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत सबसे निचले स्तर पर है इसके बावजूद पेट्रोल,डीजल की कीमत देश में रिर्काड तोड उँच्चाई पर पहुँच गई है।

चौहान ने कहा कि जीएसटी (GST) की वजह से हिमाचल प्रदेश के  1.25 लाख  दुकानदार व कारोबारी से परेशान है।  2014 में भाजपा सरकार ने मंडी में लोकसभा चुनाव के दौरान हिमाचल प्रदेश के लोगों के हित के लिए बहुत सारे लुहावने प्रलोभल दिये थे जिसमें सेब पर आयात शूल्क बढाने की बात की थी जो कि चुनावी शगुफे बनकर रह गये है ।

चौहान ने कहा की उन्हें पूरा विश्वाश है कि कांग्रेस पार्टी फिर से सत्ता में आएगी।

The post मंहगाई से जनता की कमर तोड़ने वाली भाजपा मोदी की जनसभाओं पर कर रही करोड़ों खर्च: कांग्रेस appeared first on हिमाचल वॉचर.

सुरजेवाला ने मोदी से मांगे इन गंभीर सवालों के जवाब, कहा जुमला बाबू’ फिर आए हैं ‘जुमलों की बारिश’ लेकर
मोदी ने कहा था कि सरकार बनने पर सेब के आयात पर ‘इंपोर्ट ड्यूटी’ (आयात शुल्क) कई गुना बढ़ा दी जाएगी अब मोदी सरकार के शासन में 3 लाख टन से अधिक सेब अमेरिका,चीन,न्यूज़ीलैंड से आ रहा है, पर सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक विस्तृत बयान जारी करते हुए भाजपा पर सवालों कि बौछार की।

सुरजेवाला ने मोदी की काँगड़ा में हुई जनसभा का मजाक उड़ाते हुए कहा कि ‘जुमला बाबू’ फिर ‘जुमलों की बारिश’ लेकर आए हैं।

सुरजेवाला ने कहा कि साल 2015 में नरेंद्र मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों के ‘विशेष राज्य का दर्जा’ खत्म कर दिया। सत्ता के शतरंज की झूठी गोटियां बिठाने के लिए अप्रैल, 2017 में इसे फिर बहाल कर दिया।

सुरजेवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री, वीरभद्र सिंह ने मोदी सरकार से ‘विशेष श्रेणी पर्वतीय राज्य’’ के दर्जे की राशि देने का कई बार अनुरोध किया, जिसे मोदी ने ठुकरा दिया।

उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय कांग्रेस सरकार द्वारा मंजूर कर 90ः10 के अनुपात में 2767 करोड़ रु. की राशि 2014-15 में मिली।  इसके बाद आज तक हिमाचल को केंद्रीय सरकार द्वारा फूटी कौड़ी नहीं दी गई।

सुरजेवाला ने कहा कि 29 अप्रैल, 2014 को मंडी में मोदी ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर चंडीगढ़ से लद्दाख तक हिमालय रेल नेटवर्क बनाएंगे। 41 महीने बाद रेल मंत्रालय का जवाब है कि ऐसा कोई विचार नहीं।

उन्होंने कहा कि 29 अप्रैल, 2014 को सोलन रैली में मोदी ने वायदा किया कि उनकी सरकार बनने पर सेब के आयात पर ‘इंपोर्ट ड्यूटी’ (आयात शुल्क) कई गुना बढ़ा दी जाएगी, ताकि सेब उत्पादकों को संरक्षण मिले। सुरजेवाला ने कि अब मोदी सरकार के शासन में 3 लाख टन से अधिक सेब अमेरिका/चीन/न्यूज़ीलैंड से आ रहा है, पर मोदी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।

सुरजेवाला ने कहा कि 29 अप्रैल, 2014 को मोदी ने पालमपुर की रैली में हिमाचल को ‘पर्यटन का स्वर्ग’ बना सबको रोजगार दिलवाने का वायदा किया था। पर 41 महीने में मोदी सरकार ने हिमाचल को पर्यटन के नाम पर न फूटी कौड़ी दी, न कोई नया प्रोजेक्ट।

सुरजेवाला ने कहा कि 27 अप्रैल, 2017 को मोदी ने ‘उड़ान’ स्कीम (उड़े देश का हर नागरिक) की शुरुआत दिल्ली-शिमला उड़ान से कर टिकट का रेट 2036 रुपया बताया व कहा कि अब हवाई चप्पल पहनने वाला हर व्यक्ति हवाई जहाज में सफर कर सकेगा।

पर 6 महीने बाद नतीजा यह कि दिल्ली-शिमला जहाज या तो चलता नहीं और चलता है तो टिकट का दाम 15000 रु. से अधिक है।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी कि वजह से नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास में दूसरे ‘मुहम्मद-बिन-तुगलक’ के तौर पर जाने जाएंगे।

उन्होंने मोदी और भाजपा से सवाल किये कि आखिर, ‘काला धन’ कहां गया?

उन्होंने कहा कि 8 नवंबर, 2016 को नोटबंदी के समय चलन में 15.44 लाख करोड़ में से ₹15.28 लाख करोड़ वापस आ चुके हैं। इसका मतलब है कि केवल 16000 करोड़ अब तक वापस नहीं आए।

सुरजेवाला ने कहा कि भूटान, नेपाल व अदालतों में जमा पैसे की गणना के बाद ये 16,000 करोड़ भी वापस आ जाएंगे। मोदी जी और जेटली जी ने 5 लाख करोड़ काला धन वापस न आने का दावा किया था। सुरजेवाला ने पूछा कि प्रधानमंत्री बताएं कि काला धन कहां है!

प्रधानमंत्री, मोदी और वित्तमंत्री, जेटली नवंबर, 2016 से मई, 2017 तक यह घोषणाएं करते रहे कि उनकी सरकार ने कालाधनधारकों पर वार करते हुए कुल 17,526 करोड़ की ‘छिपी हुई आय’ (Undisclosed income) का पता लगाया है।

सुरजेवाला ने कहा कि केंद्रीय कांग्रेस सरकार ने अकेले साल 2013-14 में कालाधनधारकों की 1,01,183 करोड़ ‘छिपी हुई आय’ पकड़ी थी, जो 600 प्रतिशत अधिक है।

सुरजेवाला ने कहा कि मोदी ने कहा था कि नोटबंदी का असली कारण ‘जाली नोट’ पकड़ना है। यहां तक वित्त मंत्रालय ने भी दिनांक 8 नवंबर, 2016 की अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया था कि नोटबंदी जाली नोट पकड़ने के लिए की गई थी।

सुरजेवाला ने कहा कि आरबीआयी (RBI)रिपोर्ट से यह दावा भी खोखला साबित हुआ। वापस आए 15.28 लाख करोड़ नोटों में से केवल 41 करोड़ करेंसी नोट ही जाली पाए गए, यानि केवल 0.0013 प्रतिशत।

उन्होंने पूछा कि जब 99.998 प्रतिशत नोट असली हैं, तो ‘जाली नोट’ कहां हैं? क्या यह एक और ‘जुमला’ है?

नोटबंदी का एक और कारण दिया गया था कि इसका लक्ष्य ‘आतंकवाद और नक्सलवाद’ पर लगाम लगाना है।

सुरजेवाला ने कहा कि आंकड़े इस दावे को भी झूठा साबित कर देते हैं। नोटबंदी के बाद अकेले जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की 50 बड़ी घटनाएं हुई हैं, जिनमें सेना के 80 जवान शहीद हुए और 51 नागरिक मारे गए।

नोटबंदी के बाद 17 बड़े नक्सली हमले हुए हैं, जिनमें 69 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए और 86 नागरिक मारे गए।

उन्होंने कहा कि छोटे, लघु उद्योगों व असंगठित क्षेत्रों में 3.72 करोड़ लोगों की नौकरियां छिन गयी! देश की ळक्च् में 2 प्रतिशत का घाटा कर (9.2 प्रतिशत से 5.7 प्रतिशत) लोगों की आय को 3 लाख करोड़ से अधिक का नुकसान पहुंचा!

सुरजेवाला ने इल्ज़ाम लगया  ‘एक देश, एक टैक्स’ के नाम पर भाजपा सरकार ने सात से अधिक टैक्स दरें लागू कर दीं। यह दरें (0.25 प्रतिशत, 3 प्रतिशत, 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत, 28 प्रतिशत और 40 प्रतिशत) दुनिया में सबसे अधिक हैं।

भाजपा सरकार ने ‘रोटी, कपड़ा और मकान’ पर बेतहाशा टैक्स लगा आम जनमानस की कमर तोड़ दी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कपड़ा उद्योग, चमड़ा उद्योग व आभूषण उद्योग पर टैक्स लगा उसे बंद करने की कगार पर क्यों खड़ा कर दिया और  खेती पर पहली बार टैक्स लगाया गया !

The post सुरजेवाला ने मोदी से मांगे इन गंभीर सवालों के जवाब, कहा जुमला बाबू’ फिर आए हैं ‘जुमलों की बारिश’ लेकर appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल चुनाव 2017: कांग्रेस ने बड़े-बड़े वादों के साथ जारी किया घोषणा पत्र
शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति ने आज अपने शिमला स्तिथ मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर अपना लम्बा चौड़ा घोषणा पत्र जारी किया ! अपने घोषणा पात्र से हर वर्ग को रिझाने की कोशिश की है! सबसे ज्यादा तवाज़ो सरकारी मुलाज़िमों, अनुबंध कर्मचारियों और युवाओं को दी गयी है!

कांग्रेस ने वादा किया है कि अगर वह सत्ता में आती है तो अनुबंध कर्मचारियों, दैनिक भोगियों और अंशकालीन कर्मचारियों के लिए राहत सुनिश्चित है! हर बार की तरह एक बार फिर कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की बात कही है!

चुनाव आते ही कांग्रेस ने किसानो, वृद्धों, पेंशन भोगियों, अनुसूचित जाती और जनजाति और छात्र वर्ग के लिए भी कई वायदे किया हैं! सत्ता में आने पर कांग्रेस ने अगले पांच वषों में 1.50 युवाओं को रोज़गार मुहैया करवाने का भी वायदा किया है!

कांग्रेस ने युवाओं को मिलने वाले बेरोजगारी भत्ते को 1000 रूपए से बढाकर 1500 तथा विकलांगों के लिए 1500 से बढाकर 2, 000 रूपए करने का व्यादा किया है!

विस्तृत घोषणा पत्र पढ़ने के लिए यंहा क्लिक करें

कांग्रेस ने कहा की वो किसानो को बागवानी से जुड़े यंत्रों, कीटनाशकों और खाद इत्यादि की खरीद में 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी का प्रबंध करेगी!

महिला सशक्षिकरण के लिए वार्किंग वीमेन हॉस्टल (वार्किंग वीमेन होस्टल्स) और बच्चों के लिए क्रेच बनाने का वायदा किया है! कांग्रेस ने कई और बड़े वायदे किये हैं जो की नीचे दिए गए घोषणा पत्र में पाठक खुद विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं!

The post हिमाचल चुनाव 2017: कांग्रेस ने बड़े-बड़े वादों के साथ जारी किया घोषणा पत्र appeared first on हिमाचल वॉचर.

भाजपा ने धूमल को घोषित किया मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार, अमित शाह ने जनसभा में की घोषणा
हालाँकि कुछ लोग इससे भाजपा की एक बहुत बड़ी गलती की तरह देख रहे हैं! इनका मानना है कि भाजपा के लिए हिमाचल में एक नया चेहरा उतरना ज्यादा फायदेमंद साबित होता!

शिमला: भारतीय जनता पार्टी की आलाकमान ने आज दो बार मुख्यमंत्री रह चुके वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार धूमल को मुख़्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर ही दिया! यह घोषणा सिरमौर के राजगढ़ में एक जनसभा को सम्भोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने की! उन्होंने कहा की धूमल दो बार प्रदेश के मुख़्यमंत्री रह चुके हैं और एक अनुभवी नेता हैं!

BJP National President Shri @AmitShah declares Shri @DhumalHP as BJP's CM candidate for Himachal Pradesh. #Dhumal4CM pic.twitter.com/Lsur5I7fpX

— BJP (@BJP4India) October 31, 2017

इसी के साथ उन सारी अटकलों का बाजार ठंडा हो गया है जंहा केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को मुख़्यमंत्री के उमीदवार की तरह देखा जा रहा था! मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार की घोषण में देरी करने की वजह से पार्टी दो भागों में विभाजित होती नज़ार आ रही थी! नड्डा को धूमल के लिए एक खतरे की तरह देखा जा रहा था!

धूमल ने इस अवसर पर पार्टी और सारे कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है! उन्होंने कहा की भाजपा इस बार 50 प्लस का आकंड़ा पार कर बहुमत से सरकार बनाएगी! धूमल इस बार हमीरपुर छोड़ सुजानपुर विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं!

धूमल के समर्थक नेताओं और कार्यकर्ता घोषणा सुनते ही ख़ुशी से झूम उठे! हालाँकि कुछ लोग इससे भाजपा की एक बहुत बड़ी गलती की तरह देख रहे हैं! इनका मानना है कि भाजपा के लिए हिमाचल में एक नया चेहरा उतरना ज्यादा फायदेमंद साबित होता!

अब यह साफ़ हो गया है कि एक बार फिर वीरभद्र सिंह और धूमल आमने सामने होंगे! भाजपा को उम्मीद है कि ‘मोदी लहार’ उनकी भी नैया पर लगाएगी!

भाजपा अपना विज़न डॉक्यूमेंट जारी कर चुकी है! कांग्रेस कल एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर अपना घोषणा पत्र जारी करेगी!

दोनों ही दलों के शीर्ष नेताओं ने प्रचार में पूरी जान और पैसा झोंकना शुरू कर दिया है जो कि चुनाव पूरे होने तक ज़ारी रहेगा!

The post भाजपा ने धूमल को घोषित किया मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार, अमित शाह ने जनसभा में की घोषणा appeared first on हिमाचल वॉचर.

भज्जी शिमला के लिए अनुभवी प्रत्याशी, शहर की समस्याओ से परिचित व निराकर्ण करने मे सक्षम: आनंद शर्मा
आज कुछ लोग टिकट न मिलने से नाराजगी जाहीर कर रहें हैं और संगठन के खिलाफ चुनावी मैदान मे उतरे हैं! पर जो व्यक्ति संघठ्न का नहीं हुआ वह शिमला का क्या होगा!

शिमला: काँग्रेस की शिमला शहरी सीट से टिकट न मिलने पर विद्रोही बने हर्ष जनारथा को पार्टी से निष्काषित किये जाने के एक दिन बाद काँग्रेस की जिला कमेटी ने एक बैठक का आयोजन किया!

कमेटी के प्रवक्ता दीपक सुंदरियाल ने जानकारी दी कि आज विधान सभा चुनाव के मद्देनज़र जिला कमेटी की एक बैठक का आयोजन किया गया। बेठक मे राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा व लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने विशेष रूप से शिरकत की।

बैठक  की अध्यक्षता करते हुए करते हुए आनंद शर्मा ने कहा कि शिमला विधान सभा सीट पर कॉंग्रेस  ने तीन मर्तबा जीत दर्ज की है जिसमे 2 मर्तबा कॉंग्रेस के अनुभवी प्रत्याशी हरभजन सिंह ने यह सीट जीती और एक मर्तबा आदर्श सूद ने जीत हासिल की है!

शर्मा ने कहा किइस मर्तबा कांग्रेस ने अनुभवी प्रत्याशी हरभजन भज्जी को पुनः मैदान मे उतारा है! इस सभागार मे जो कार्यकर्ता हैं ये वो कार्यकर्ता है जो हमेशा से कॉंग्रेस के मजबूत स्तम्भ रहें हैं! शर्मा ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है इस बार भी कॉंग्रेस के अनुभवी प्रत्याशी भज्जी इस सीट पर विजय हासिल करेंगे!

शर्मा ने कहा कि टिकट का फैसल  राहुल गांधी व सोनिया गांधी ने जब दे दिया उसके पश्चात टिकट पर चर्चा करना या सवाल उठा कर माहौल खराब करना सही नहीं है।

विद्रोहियों पर तंज कसते हुए  शर्मा ने कहा कि आज कुछ लोग टिकट न मिलने से नाराजगी जाहीर कर रहें हैं और संगठन के खिलाफ चुनावी मैदान मे उतरे हैं! पर जो व्यक्ति संघठ्न का नहीं हुआ वह शिमला का क्या होगा!

शर्मा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति पार्टी से बड़ा नहीं होता हम सब कॉंग्रेस के परिवार के हैं और जो व्यक्ति परिवार को छोड़ सकता है वो किसी शहर किसी देश का नही होता! शर्मा ने कहा कि जो व्यक्ति चुनाव हार गया उसे 5 साल के लिए सरकारी अहौदा और मान सम्मान दिया गया! उसके बावजूद वह व्यक्ति पार्टी को छोड़ कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का हट करे तो उसे क्या कहा जाएगा

शर्मा ने कहा कि शिमला के वोटर समझदार हैं! हमने उनके समक्ष अनुभवी प्रत्याशी का विकल्प दिया है जो शहर की समस्याओ से भली भाति परिचित हैं व उसका निराकर्ण करने मे सक्षम है।

प्रवक्ता सुंदरियाल ने जानकारी दी कि बैठक के पश्चात आनंद शर्मा , गौरव गोगोई, राज कुमार वेरका (विधायक अमृतसर वेस्ट ) ने शिमला के माल रोड,रिज़ मैदान पर जनता से कॉंग्रेस प्रत्याशी हरभजन सिंह भज्जी के पक्ष मे मतदान करने की अपील की।

The post भज्जी शिमला के लिए अनुभवी प्रत्याशी, शहर की समस्याओ से परिचित व निराकर्ण करने मे सक्षम: आनंद शर्मा appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल के लिए भाजपा ने जारी किया विज़न डॉक्यूमेंट, कहा 2022 तक किसानो की आय दुगनी और हर सर के ऊपर होगी छत
शिमला: जनता बड़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रही है के नामांकन हो जाने के बाद अब राजनितिक पार्टियां अपने बड़े-2 वादों की सूची जारी करें ताकि पता चल सके की हमारे राजनितिज्ञों को जनता की समस्यों का कितना अंदाज़ा है और वे कितने दूरदर्शी हैं!

इस कड़ी में हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना विजन डॉक्यूमेंट जारी कर दिया है। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने आज शिमला से डॉक्यूमेंट जारी किया। भाजपा के इस विजन डॉक्यूमेंट में अलग-अलग वर्गों के लिए कुछ घोषणाएं की हैं!

इस डॉक्यूमेंट के द्वारा भाजपा ने बताया है कि अगर जनता उन्हें सरकार का अवसर देती है तो वो बदले मैं जनता को क्या देंगे!

भाजपा ने हिमाचल को वन माफिया की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर, अवैध खनन के लिए खास जथे का निर्माण, रोजगार मेला, छात्रों को लैपटॉप, टेबलेट्स और फ्री वाई फाई सुविधा अदि देने का वायदा किया है!

भाजपा ने फिर से आश्वाशन दिया है कि हिमाचल के किसानों बागवानों की आय 2022 तक दुगनी हो जाएगी और हर एक आदमी के सर के ऊपर छत्त होगा!

पढ़िए भाजपा के विज़न डॉक्यूमेंट के मुख्य वादे:

सीएम कार्यालय में 24×7 ‘होशियार सिंह, हेल्पलाइन जहा लोग वन माफिया की शिकायत कर सकते है।

चोरी डकैती के लिए नाई जाएगी पूर्व सैनिको की मेजर सोमनाथ वाहिनी

अवैध खनन कोलेकर जॉइन टास्क फोर्स का निर्माण

पारदर्शिता के लिए बीजेपी के विधयक सार्वजनिक रूप से स्वयं घोषित करेगे सम्पति

हर घर तक पानी

सड़के को हर गाँव तक

दुर्गम क्षत्र के लिए चलेगी हेली एमबुलेंस

ग्रेड III, ग्रेड IV की नोकरियों के लिए इंटरव्यू होगे बंद

कालेज छात्रों को मिलेंगे लेपटॉप टैबलेट, मासिक एक जीबी डाटा ओर फ़्री वाईफाई

रोजगार के लिए हर जिले में आयोजित होंगे रोजगार मेले

हिमाचल के किसानों बागवानों की आय 2022 तक होगी दुगनी

सब्सिडी बड़ा कर सभी किसान बागवान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में

सरकार द्वारा अधिग्रहण की जाने वाली भूमि का मुआवजा करेगे 4 गुणा

प्रदेश में खोलेंगे बागवानी विश्व विद्यालय

नए पर्यटन स्थल करेगे विकसित। नए गावों में खुलेंगे होंम स्टे

धार्मिक पर्यटन को दिया बढ़ावा

अंतरराषटीय स्वास्थ्य पर्यटन केंद्र बनाने के लिए पर्याप्त कोष कि स्थापना

महिला सुरक्षा के लिए गुड़िया योजना के तहत 24 घण्टे की हेल्पलाइन

महिला आत्मनिर्भर बनाने के लिए सशक्त स्त्री केंद्र

60 वर्ष से अधिक के नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा पेंसन ओर निशुल्क चार धाम यात्रा सुविधा

ऊना घर योजना के तहत 2022 तक हर गरीब के सर पर छत

बीपी एल ओरिवर के छात्रों को स्नातक तक निशुल्क शिक्षा

The post हिमाचल के लिए भाजपा ने जारी किया विज़न डॉक्यूमेंट, कहा 2022 तक किसानो की आय दुगनी और हर सर के ऊपर होगी छत appeared first on हिमाचल वॉचर.

2 नंवबर को कांगड़ा में गरजेंगे मोदी, 4 और 5 नंवबर को भी होगीं स्टार कंपैनरस की रैलियां
शिमला: हिमाचल प्रदेश में बीजेपी अब पूरी ताकत के साथ उतरने जा रही है। बीजेपी अपने दीजग नेताओं को हिमाचल के रणक्षेत्र में उतार रही है। पीएम मोदी 2 नवम्बर से प्रदेश में प्रचार करने में जुट जाएँगे जबकि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 30 अक्तूबर से ही यहां चुनावी मोर्चा संभाल लेंगे।

चुनावों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी की हिमाचल में रैलियां तय हो गई है। 2 नवम्बर को पीएम मोदी कांगड़ा के रेहन फतेपुर में 10 बजे रैली को संबोधित करेंगे ओर इसी दिन नाहन धौलाकुआं में दो बजे रैली को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी की चार और पांच नवम्बर को भी रैलियां होगा, लेकिन अभी तक इन रैलियों को लेकर स्थान और समय तह नही किया गया है। इसके अलावा अन्य भाजपा नेताओं का कार्यक्रम भी तय कर दिए गए है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पांच दिन के हिमाचल प्रवास पर रहेंगे। शाह 30 अक्तूबर को बनीखेत में जनसभा को संबोधित करेंगे जिसके बाद वह 12 बजे जनसभा करेगें।इसके साथ ही राजनाथ सिंह भी प्रदेश के अलग- अलग हलकों में जनसभा करेगे

उतर प्रदेश के सीएम योगी 29 अक्तूबर से शुरू करेंगे प्रचार सीएम योगी नाहन से प्रचार शुरू करेंगे ओर सोलन के अर्की में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा नालागढ़ हरोली में भी योगी चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

The post 2 नंवबर को कांगड़ा में गरजेंगे मोदी, 4 और 5 नंवबर को भी होगीं स्टार कंपैनरस की रैलियां appeared first on हिमाचल वॉचर.

चुनावों से पहले कांग्रेस को एक और झटका, चेतन परमार भाजपा में शामिल
शिमला: हिमाचल विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। इस बार यह झटका कांग्रेस को हिमाचल निर्माता डॉ.वाईएस परमार के पौत्र और पूर्व कांग्रेस विधायक कुश परमार के पुत्र चेतन परमार बीजेपी में शामिल होकर दिया हैं।

बीजेपी विधायक राजीव बिंदल ने उनका पार्टी में स्वागत किया है।

चेतन परमार कॉंग्रेस से टिकट न मिलने से नाराज चल रहे थे। इसी के चलते उन्होंने बीजेपी का दामन थामा लिया है। इससे पहले भी कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे अनिल शर्मा ने बीजेपी का दामन थाम लिया था।

उनके बीजेपी में जाने से कांग्रेस को जोर का झटका लगा था। वहीं अब चेतन परमार के बीजेपी में जाने से कांग्रेस की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

डा.राजीव बिंदल ने चेतन परमार का अभिनंदन किया और उन्हें पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर बिदल ने कहा कि चेतन परमार के पिता कुश परमार पांच बार कांग्रेस के विधायक रहे हैं।

उनके पुत्र का जिसको उन्होंने राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित किया था,बीजेपी में शामिल होना सिरमौर की राजनीतिक इतिहास की सबसे बड़ी घटना है।

उन्होंने कहा कि सवाल यह उठता है कि जब हिमाचल निर्माता डा. परमार का राजनीतिक उत्तराधिकारी कांग्रेस पार्टी छोड़ता है तो यह बात साबित हो जाती है कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है।

The post चुनावों से पहले कांग्रेस को एक और झटका, चेतन परमार भाजपा में शामिल appeared first on हिमाचल वॉचर.