health Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचल में 5 साल में सामने आए सर्विकल कैंसर के 3,800 मामले, 29 मार्च से किशोरियों को लगेगी फ्री HPV वैक्सीन
शिमला : हिमाचल प्रदेश में सर्विकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरु हो चुका है। 29 मार्च से 14 से 15 साल की किशोरियों का टीकाकरण शुरू होगा। सर्विकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक गंभीर कैंसर है, जो गर्भाशय के निचले हिस्से (गर्भाशय ग्रीवा) में विकसित होता है। इसे बच्चेदानी के मुंह का कैंसर कहते है। यह स्तन कैंसर बाद महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे बड़ा कैंसर है।

यह मुख्य रूप से ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) संक्रमण के कारण होता है। यह एक गंभीर प्रकार का कैंसर है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार यदि समय पर इसकी स्क्रीनिंग करवाई जाए और सही उम्र में टीकाकरण कराया जाए, तो इस बीमारी को रोका जा सकता है।

हिमाचल में पिछले 5 सालों में 3,800 मामले

हिमाचल वॉचर से बातचीत में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश के मिशन डायरेक्टर आईएएस प्रदीप कुमार ठाकुर ने बताया कि “अभियान के बाद इसे नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किशोरियों का टीकाकरण चिकित्सा अधिकारियों की निगरानी में किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह टीका सिर्फ एक डोज में लगाया जाएगा और पूरी तरह सुरक्षित है।”

वहीं राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. रविंदर कुमार ने बातचीत में बताया कि “हिमाचल प्रदेश में पिछले पांच वर्षों में सर्विकल कैंसर के करीब 3,800 मामले सामने आए हैं। इसे देखते हुए प्रदेश में रोकथाम और जागरूकता के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान प्रदेश के 378 सरकारी अस्पतालों में तीन महीने तक चलेगा। किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन की डोज सात रविवार को लगाई जाएगी। टीकाकरण के लिए U-WIN पोर्टल पर पंजीकरण किया जाएगा।”

टीकाकरण की तिथियां:

29 मार्च

5 अप्रैल

12 अप्रैल

19 अप्रैल

10 मई

24 मई

21 जून

सर्विकल कैंसर के कारण

HPV वायरस का लंबे समय तक संक्रमण

कम उम्र में यौन संबंध

कई यौन साथी

कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली

धूम्रपान

सर्विकल कैंसर के लक्षण

इसे ‘साइलेंट किलर’ भी कहा जाता है, क्योंकि शुरुआती चरण में कोई लक्षण नहीं दिखाई देते है। अगर आपको अपने शरीर में ये बदलाव दिखते है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएँ:

शारीरिक संबंध के बाद खून आना

कमर में दर्द

मासिक धर्म के बीच असामान्य रक्तस्राव

रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) के बाद रक्तस्राव

शरीरिक संबंध के दौरान दर्द

बदबूदार या असमान्य वजाइनल डिस्चार्ज

पेशाब और मोशन लीक करना

सर्विकल कैंसर से बचाव :

HPV वैक्सीन लगवाना सर्विकल कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।

21 से 65 साल की हर महिला को सर्विकल कैंसर सक्रीनिंग करवानी चाहिए।

हर तीन साल में एक बार पैप स्मीयर टेस्ट करवाएं।

हर महिला को पांच साल में HPV टेस्टिंग करवानी चाहिए।

सुरक्षित यौन संबंध बनाएं, एक ही पार्टनर के साथ।

किसी भी असामान्य लक्षण जैसे अनियमित रक्तस्राव या दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

The post हिमाचल में 5 साल में सामने आए सर्विकल कैंसर के 3,800 मामले, 29 मार्च से किशोरियों को लगेगी फ्री HPV वैक्सीन appeared first on हिमाचल वॉचर.

आईजीएमसी में कैंसर का इलाज सस्ता, 13440 वाली दवाई अब 889 रुपए में : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
शिमला-  कैंसर और हृदय की बीमारियों से पीडि़त मरीजों को अब सस्ती दर पर दवा उपलब्ध करवाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अमृत योजना शुरू की है। हिमाचल में यह प्रोजेक्ट चलाने के लिए पायलट आधार पर आईजीएमसी को चुना गया है। इस बारे में प्रधान सचिव स्वास्थ्य व आईजीएमसी प्रशासन के बीच हाल ही में बैठक भी हो चुकी है। केंद्र की इस योजना के तहत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में देश का पहला दवा स्टोर अमृत एम्स में खोला गया है।इसके बाद इसे सभी प्रदेशों में खोला जा रहा है।

योजना के मुताबिक इसमें कैंसर की 200 दवाएं और हृदय के मरीजों को स्टेंट, पेसमेकर सहित कुल 148 हार्ट इंप्लांट व 186 दवाएं औसतन 60

फीसद  सस्ते दर पर मिलेंगी। इससे हृदय के मरीजों की एंजियोप्लास्टी में भी कम खर्च आएगा। वहीं इस स्टोर पर कैंसर व कीमोथैरेपी की दवाएं 60 से 93 फीसदी तक सस्ती मिलेंगी।

चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक कैंसर का इलाज अब भी देश में महंगा है। इस कारण निम्न और मध्यमवर्गीय लोगों के लिए इलाज का खर्चा उठाना मुश्किल है। सस्ती जेनरिक दवाओं का इस्तेमाल करने पर भी कैंसर में छह महीने के इलाज का खर्च कम से कम 2.50 लाख रुपए आता है। वहीं टारगेटेड थैरेपी की ब्रांडेड दवाओं पर अधिक से अधिक 20 लाख रुपए खर्च आता है। कैंसर की दवाओं का बाजार भी बहुत ज्यादा अनियंत्रित है। दवा विक्रेता मरीज की आय के आधार पर उन्हें दवाओं की एमआरपी पर महज 20 से 30 फीसदी छूट देते हैं। इसके चलते मरीज कैंसर का इलाज नहीं करवा पाते। ऐसे में अमृत दवा स्टोर कैंसर मरीजों के लिए संजीवनी साबित होगा।

13440 वाली दवाई 889 रुपए में

कैंसर के लिए कीमोथैरेपी में दी जाने वाली डोसीटेक्सल की अधिकतम खुदरा कीमत (एमआरपी) 13440 रुपए है। यह दवा स्टोर पर 93 फीसदी छूट के साथ 889 रुपए में मिलेगी। इस तरह की अन्य दवाएं भी 80 फीसदी सस्ती कीमत पर मिलेंगी। अमृत स्टोर पर हार्ट इंप्लांट 50 से 60 फीसदी कम कीमत पर मिलेंगे। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर जैसे उपकरण लगवाना आसान हो जाएगा।

The post आईजीएमसी में कैंसर का इलाज सस्ता, 13440 वाली दवाई अब 889 रुपए में : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय appeared first on हिमाचल वॉचर.

2.50 लाख रूपये वार्षिक आय वाले परिवार चिकित्सा सहायता के लिये पात्र
हमीरपुर-  एडीसी रूपाली ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ अम्बेदकर मैडिकल ऐड योजना को संशोधित कर दिया गया है। अब इस योजना के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबन्ध रखने वाले व्यक्ति जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 2.50 लाख रूपये तक है वे परिवार इस योजना का लाभ लेने के लिये पात्र हैं।

इस योजना के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के रोगी जो किडनी सर्जरी, हार्ट, लीवर, कैंसर, ब्रेन, जीवन को खतरा करने वाले अन्य गम्भीर रोगों से पीडि़त तथा अंग प्रत्यारोपण और सपाईनल सर्जरी के लिये चिकित्सा सहायता प्रदान की जाती है।

इस योजना के तहत चिकित्सा  सहायता प्राप्त करने के लिये निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन करना होगा जिसके साथ आय प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड और चिकित्सा के लिये संबन्धित अस्पताल के मैडिकल सुपरिन्टैंडैंट द्वारा उपचार के लिये प्रमाणित की गई अनुमानित राशि पत्र  साथ लगा कर अपने क्षेत्र के मैडिकल सुपरिन्टेंडेंट को आवेदन करना होगा।

The post 2.50 लाख रूपये वार्षिक आय वाले परिवार चिकित्सा सहायता के लिये पात्र appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला शहर में बेच दी एक्सपायरी डेट की मिठाइयां, प्रशाशन की दबिश और जांच बातों तक सिमित
शिमला-   शिमला शहर में दिवाली पर कई जगहों पर खराब और एक्सपायरी मिठाइयां बेची जा रही हैं। खुले में स्टाल लगे हुए हैं और मिठाई की गुणवत्ता को लेकर विभाग की ओर से कोई भी जांच नहीं की जा रही है। प्रशासन बराबर दबिश देने और जांच करने की बात कर रहा है लेकिन हकीकत में आम जनता को कई दुकानदार खराब मिठाइयां बेचकर अपने जेबें भरने में लगे हुए हैं।

चिन्ताजनक  बात तो यह है कि प्रशासन  शहर के सभी दुकान से सैंपल लेन में असमर्थ है जिसके कारण आसानी से मिलावटी और एक्सपायरी मिठाइयां आम जनता की सेहत से खिलवाड़ कर रही है। देखा जाये तो आमतौर पर प्रशासन त्योहारो के दिनों में ही दुकानदारो द्वारा बेची जा रही  खाद्य  सामग्री पर नज़र रखती है, बाकि के दिनों में यह जांच न के बराबर होती है।  शिमला  शहर में  कई ऐसी दुकाने हैं जो मिठाईओं बिना ढके बीच रहे है और न ही उनकी गुणवक्ता सही होती है।

ऐसे ही ठगी का शिकार ढली के रहने वाले यशपाल हुए। यशपाल का कहना है कि उन्होंने रिवोली रोड में बुधवार को एक दुकान से चार डिब्बे सोन पापड़ी के लिए। जब वह घर पहुंचे और डिब्बों को चैक किया तो हैरान रह तीन डिब्बों में मेन्यूफेक्चर और एक्सपायरी की कोई डेट नहीं लिखी थी और एक डिब्बे पर अक्तूबर 2015 की मेन्यूफेक्चर डेट लिखी है। यह मिठाई भी एक्सपायर हो चुकी है। यह लोगों के स्वास्थ्य के साख सीधा खिलवाड़ है।

वह इस बारे में लिखित शिकायत भी देना चाहते हैं लेकिन आम आदमी को इस बात की जानकारी ही नहीं है कि किससे वह शिकायत करें। उधर, महकमे का दावा है कि वह शिमला शहर में बाहर से आने वाली खराब मिठाइयों की खेप पर अंकुश लगाने के लिए तारादेवी के समीप नाके लगा रहे हैं।

बुधवार को भी एक टीम सुबह से शाम तक नाका लगा कर मौजूद थी लेकिन कोई भी उनके हाथ नहीं आया। आम लोगों का कहना है कि अगर टीम बाजारों में बिकने वाली मिठाइयों की जांच करें तो काफी हद तक इस पर अंकुश लग जाएगा। विभाग की ओर से इन दिनों जो मिठाइयों के सैंपल लिए जा रहे हैं उनकी रिपोर्ट दिवाली के बाद आएगी तब तक लोग मिठाइयां खा चुके होंगे। हर बार ऐसा ही होता है सब जानते हुए भी विभाग और सरकार की ओर से आज तक इस बारे में गंभीरता से नहीं सोचा गया।

सख्त कार्रवाई करेगा विभाग

जो लोग शहर में एक्सपायरी डेट की मिठाइयां बेच रहे हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर जाकर दुकानों से मिठाइयां जब्त की जाएंगी। अशोक मंगला, फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर

The post शिमला शहर में बेच दी एक्सपायरी डेट की मिठाइयां, प्रशाशन की दबिश और जांच बातों तक सिमित appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला के कमला नेहरूअस्पताल में नवजात बच्चों की अदला बदली, 3 माह बाद खुली पोल
4 अगस्त को दोबारा थाने में जाकर एसएचओ से मिले, मगर उनकी शिकायत पर मामला तक दर्ज नहीं किया गया है।

शिमला- राजधानी शिमला के कमला नेहरू अस्पताल में किसी और का बच्चा थमाकर महिला को घर भेज दिया गया। इसकी पोल उस वक्त खुली, जब दंपति ने डीएनए टेस्ट करवाया और दोनों का डीएनए बच्ची से मैच नहीं हुआ।

मंडी निवासी अनिल की पत्नी शीतल आईजीएमसी में कार्यरत हैं। 26 मई को शीतल की डिलीवरी रात 11:10 बजे कमला नेहरू अस्पताल में हुई थी। मां को जब बच्चा सौंपा गया तो कहा गया कि बेटी पैदा हुई है।

मगर डिलीवरी के समय बताया गया कि बेटा हुआ है। मौके पर मौजूद अटेंडेंट को भी बेटी होने की बात बताई गई। इससे शीतल के पति अनिल ठाकुर के मन में शंका घर कर गई।

डीएनए टेस्ट करवाने का लिया फैसला

दंपति ने इस शंका को दूर करने के लिए एक निजी लैब से मां और बेटी का डीएनए करवाने का फैसला लिया। 13 जून को डीएनए टेस्ट करवाया। इसकी 27 जून को रिपोर्ट आई। इसे अनिल ने 28 को लिया।

रिपोर्ट में मां का डीएनए बच्ची के साथ मैच नहीं हुआ। 15 जुलाई 2016 को उन्होंने दूसरी बार फिर से निजी लैब में डीएनए टेस्ट करवाया। इस रिपोर्ट में भी मां, पिता से बच्ची का डीएनए मैच नहीं हुआ।

अभी तक दर्ज नहीं हुआ मामला

अनिल ने अस्पताल के एमएस से मामला उठाया। एमएस ने मामले की छानबीन को कमेटी गठित करने का भरोसा दिया। इंतजार के बावजूद 13 जुलाई तक जांच कमेटी की रिपोर्ट उन्हें नहीं मिली तो अनिल ने एसपी शिमला से मामला उठाया। यहां से थाना छोटा शिमला प्रभारी को दिशा-निर्देश दिए गए। बताया कि 4 अगस्त को दोबारा थाने में जाकर एसएचओ से मिले, मगर उनकी शिकायत पर मामला तक दर्ज नहीं किया गया है।

आरोप, अस्पताल प्रशासन ने नहीं की कार्रवाई

अनिल ने बताया कि अस्पताल में दी शिकायत के बावजूद कमेटी की न तो उन्हें रिपोर्ट मिली है और न ही उनका डीएनए करवाया गया है। अनिल का आरोप है कि अस्पताल में जाने पर एमएस और विभागाध्यक्ष दोनों मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। तीन महीने से वे इसका इंतजार कर रहे है। दंपति ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

कमला नेहरू अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एलएस चौधरी ने कहा कि अस्पताल स्तर पर बनाई जांच कमेटी की रिपोर्ट में बच्चा बदले जाने जैसा कुछ भी नहीं निकला है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की छानबीन कर रही है। जांच में अस्पताल प्रशासन पूरा सहयोग कर रहा है।

File Photo: Himachal Watcher

The post शिमला के कमला नेहरूअस्पताल में नवजात बच्चों की अदला बदली, 3 माह बाद खुली पोल appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल में 20 % बच्चे कुपोषण के शिकार, 5 साल की आयु भी नहीं कर पाते पूरी: सर्वे
शिमला-  प्रदेश में सही देखभाल की कमी से बच्चों में कुपोषण की समस्या बढ़ रही है। हर साल 1000 में से 42 बच्चे 5 साल की आयु भी पूरी नहीं कर पाते। यह बात हाल ही में हुए कई सर्वे में सामने आई है। एनएचएम ने लोगों से बच्चों की सही देखभाल और खुराक पर ध्यान देने की अपील की है।

मिशन निदेशक हंसराज शर्मा ने बताया कि 2005-06 में हुए सर्वे से खुलासा हुआ था कि प्रदेश में 20 प्रतिशत बच्चे जिनकी आयु 5 वर्ष से कम है, वे गंभीर कुपोषण से ग्रस्त हैं। 43 प्रतिशत बच्चे अपनी उम्र की स्वस्थ बच्चों की तुलना में कम वजन के हैं। 2013 में हुए सर्वे के अनुसार 1000 में से 42 बच्चे 5 वर्ष की आयु पूरी नहीं कर पाते।

इसकी वजह कुपोषण से ग्रस्त बच्चों में दस्त, खसरा, न्यूमोनिया और अन्य बीमारियों से लड़ने की क्षमता का घटना माना गया है। बताया कि जन्म के समय ढाई किलोग्राम से कम वजन वाले बच्चों को कमजोर माना जाता है। जन्म से दो वर्ष तक शरीर और मानसिक विकास के लिये सबसे महत्वपूर्ण होते हैं।

सही ध्यान देने पर सारी उम्र उसकी ज्ञान क्षमता, काम करने की ताकत और सेहत पर अच्छा असर होता है। अगर दो वर्ष तक बच्चे की सेहत की उपेक्षा करें तो कुपोषण बच्चे की सेहत और मानसिक विकास पर अपूरणीय क्षति हो चुकी होती है। ऐसे में बच्चे को कुपोषण से बचाने के लिए जन्म के तुरंत बाद गर्म रखना, साफ  रखना और केवल माँ का दूध समय समय पर पिलाना बेहद जरूरी होता है।

गर्भवती महिला का भी रखें ख्याल

शर्मा ने बताया कि बच्चों में कुपोषण की मुख्य वजह आहार की कमी होती है। ऐसे में गर्भवती स्त्री का स्वस्थ रहना सबसे महत्वपूर्ण है। प्रेगनेंसी के दौरान महिला का कम से कम तीन बार वजन बढ़ने की जांच, खून की कमी की जांच, टेटनेस के टीके जरूरी हैं। इसके अलावा अनाज, दालें, हरी सब्जियां, और दूध, दही का सेवन भी जरूरी है। इसके अलावा जन्म के तुरंत बाद एक घंटे के भीतर बच्चे को माँ का दूध पिलाएं।

छह महीने का होते ही दें अनाज

बच्चे के छह माह की आयु पूरी होने पर बच्चे को ताकत के लिए ऊपरी आहार देना चाहिए। शर्मा ने कहा कि बच्चे को उचित मात्रा में केला, आलू, अनाज, चीनी, शकरकंदी, चावल, कनक और फल देना चाहिए। साथ ही नौ महीने का होने पर भोजन को मसलकर खिलाना चाहिए।

Photo: Youth ki Awaaz/Representational Image

The post हिमाचल  में 20 % बच्चे  कुपोषण के शिकार, 5 साल की आयु भी नहीं कर पाते पूरी: सर्वे appeared first on हिमाचल वॉचर.

पीलिया के बाद शिमला वायरल फीवर की चपेट में, रोजाना सैंकड़ों मरीज हो भर्ती
शिमला- हिमाचल प्रदेश की राजधानी में वायरल फीवर इन दिनों सक्रिय हो गया है। अस्पताल में रोजाना सैंकड़ों मरीज इस बीमारी के भर्ती हो रहे हैं। शिमला के तीनों अस्पताल आईजीएमसी, केएनएच व दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में बच्चों सहित बड़े लोग वायरल फीवर की चपेट में आने से अपना उपचार करवा रहे हैं। यह वायरल मौसम में फेरबदल के कारण होता है।

इन दिनों राजधानी में कभी गर्मी तो कभी ठंड हो रही है, ऐसे में लोग अपने स्वास्थ्य का सही रूप से ध्यान नहीं रख पा रहे हैं। इस वायरल की चपेट में छोटे बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े लोग भी आ रहे हैं। चिकित्सों द्वारा तर्क दिया जा रहा है कि वायरल से बचने के लिए जल्द ही चिकित्सकों को दिखाएं। वहीं शुक्रवार को आईजीएमसी में 100, के.एन.एच. 40 व डीडीयू में 60 के करीब वायरल के मरीज अपनी जांच करवाने पहुंचे। सभी अस्पतालों में रोगियों की संख्या में 20 से 30 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। रिपन अस्पताल में आम दिनों में रोजाना वायरल के करीब 300 केस पहुंचते थे, जबकि पिछले एक सप्ताह से विभिन्न ओपीडी में इनकी संख्या 400 तक पहुंच रही है। इसी तरह आईजीएमसी में भी वायरल के रोगी सामान्य से अधिक मात्रा में आ रहे हैं। हालांकि डाक्टरों के अनुसार वायरल से डरने की जरूरत नहीं है। हल्की सी सावधानी ही इससे बचा सकती है।

वायरल बुखार के लक्षण

आखें लाल होना

बुखार में शरीर का ताप 101 से 103 डिग्री या और ज्यादा भी हो जाता है!

खांसी और जुकाम होना

जोड़ों में दर्द और सूजन होना

थकान और गले में दर्द होना

नाक बहना होना

बदन दर्द होना

भूख न लगना

लेटने के बाद उठने में कमजोरी महसूस करना व सिरदर्द होना आदि

ऐसे करें बचाव

डाक्टरों के अनुसार हल्का वायरल होने पर घबराने की जरूरत नहीं होती। इसमें दवाइयां लेने की भी आवश्यकता नहीं होगी। वायरल होने पर नमक व पानी के गरारे करें, इसके अलावा स्टीम लेने से भी यह आसानी से ठीक हो जाता है। वहीं इस मौसम में किनू, संतरा या आंवला आदि खाने चाहिए। इसके अलावा खाने-पीने का खास ध्यान रखें, ताजा खाना ही खाएं। यदि वायरल अधिक हो जाए तो डॉक्टरों की सलाह लें, क्योंकि इससे चेस्ट इंफेक्शन होने का डर बना रहता है।

बता दें कि मौसम बदलाव के कारण अस्पतालों में वायरल के रोगियों के आंकड़ों में इजाफा हुआ है। रिपन अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से 20 से 30 फीसदी तक रोगी बढ़े हैं। वायरल होने पर रोगियों को घबराना नहीं चाहिए। डाक्टरों की सलाह से आसानी से वायरल ठीक हो जाता है।

With Inputs from Eenaduindia

Photo: Health Zone5/Representational Image

The post पीलिया के बाद शिमला वायरल फीवर की चपेट में, रोजाना सैंकड़ों मरीज हो भर्ती appeared first on हिमाचल वॉचर.

आइजीएमसी जेनरिक सेंटर का सच: 17 दिनों से उपचाराधीन गरीब बच्चे को मिल पाई सिर्फ एक 40 रुपये की मुफ्त दवाई
शिमला-  आइजीएमसी अस्पताल शिमला के ऑर्थो वार्ड में बैड नंबर सात पर बैठी सीता के माथे पर चिंता की लकीरें साफ झलक रही थीं। सीता का पति श्याम लाल डेढ़ साल के बेटे अनमोल को गोद में लेकर बैठा था। डॉक्टरों ने अनमोल को कैल्शियम की दवा लगातार खिलाने के लिए कहा है।

सोमवार को अनमोल का ऑपरेशन होना था जिसके लिए श्याम लाल ने रिश्तेदारों से एक लाख 65 हजार रुपये उधार लिए हैं। ऑपरेशन के सामान की लिस्ट देखकर श्याम लाल व सीता देवी दोनों चिंता में डूबे हुए थे । उन्हें चिंता थी कि ऑपरेशन के लिए पैसे कम न पड़ें, दवाइयां कहां से आएंगी और उधार पैसे कैसे चुकाएंगे। अस्पताल में 17 दिनों से उपचाराधीन अनमोल को अभी तक केवल 40 रुपये की एक ही दवाई जेनरिक सेंटर से मुफ्त मिली है। वे अभी तक 20 हजार रुपये से अधिक का खर्च दवाइयों के लिए कर चुके हैं। एक-एक इंजेक्शन 500 रुपये का पड़ रहा है। पेशे से मजदूर श्याम लाल कहते हैं कि हमें सरकार द्वारा चलाई जा रहे मुफ्त जेनरिक औषधालय का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। दवा तो यहां मिलती नहीं है। दवाइयां तो बाजार से ही खरीदनी पड़ती हैं। कोई भी केंद्र खुले, आम आदमी को कोई लाभ नहीं मिलता है। कारण यह है कि डॉक्टरों की निजी कंपनियों के साथ मिलीभगत होती है। इस कारण मुफ्त मिलने वाली दवाइयां लिखते ही नहीं हैं। ऐसे में लोगों को पैसे खर्च कर दवाइयां खरीदने को मजबूर होना पड़ता है।

डॉक्टर ले जा रहे दवाइयों के डिब्बे

आइजीएमसी अस्पताल में मुफ्त दवा सेंटर लोगों के लिए महज दिखावा साबित हो रहा है। लोग बड़ी आस से पर्ची लेकर मुफ्त औषधालय पहुंचते हैं लेकिन वहां पर जवाब मिलता है यह दवाई नहीं है। लोगों को दवा की एक भी गोली जेनरिक औषधालय में नहीं मिल रही है। वहीं, आइजीएमसी के डॉक्टर दवाइयों के डिब्बे के डिब्बे यहां से ले जा रहे हैं। ऐसे में जेनरिक औषधालय की दवा वितरण प्रणाली पर भी सवालिया निशान लग गया है।

अब तो उधार भी नहीं मिल रहा

मंडी के तलेली गांव की निवासी सीता कहती हैं कि एक लाख 65 हजार रुपये लोगों से उधार ले चुके हैं। लोगों ने भी अब उधार देना बंद कर दिया है। हजारों रुपये रोजना दवाइयों पर खर्च हो रहे हैं। सारा खर्च उधार के पैसे से चल रहा है। अब पैसे कैसे लौटाएंगे, इससे ज्यादा चिंता बच्चे के स्वस्थ होने की है।

दवा का नाम लिखते हैं, साल्ट नहीं

जेनरिक औषधालय के अधिकारी का कहना है कि डॉक्टर दवा का साल्ट न लिखकर दवा का नाम पर्ची पर लिख रहे हैं। वे दवाइयां बाजार में ही उपलब्ध हो पाती हैं। यदि साल्ट लिखें तो दवा उपलब्ध हो सकती है।

Photo: Tarun Sharma

The post आइजीएमसी जेनरिक सेंटर का सच: 17 दिनों से उपचाराधीन गरीब बच्चे को मिल पाई सिर्फ एक 40 रुपये की मुफ्त दवाई appeared first on हिमाचल वॉचर.

प्रदेश की ग्राम पंचायतों को जोड़ा जाएगा ब्राॅडबेंड सुविधा से
“राज्य सरकार प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों को ब्राडबेंड की  सुविधा से जोड़ने जा रही है जिसके लिए प्रदेश सरकार ने भारत सरकार के दूर संचार विभाग और भारत ब्राडबेंड नेटवर्क लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए इसके अंतर्गत आॅप्टिकल फाइबर नेटवर्क स्थापित किया जाएगा जिससे इस सुविधा से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगांे को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, रोज़गार, कृषि, बैंक सेवा, परिवहन आदि जन सेवाओं के बारे में जानकारी लेने में सहायता मिलेगी”

प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों को ब्राडबेंड सुविधा से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने भारत सरकार के दूर संचार विभाग और भारत ब्राडबेंड नेटवर्क लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसके अंतर्गत आॅप्टिकल फाइबर नेटवर्क स्थापित किया जाएगा।

केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल की उपस्थित में नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश की ओर से प्रधान सचिव पी.सी धीमान ए दूर संचार मंत्रालय के संयुक्त सचिव वी.उमाशंकर और ब्राडबेंड नेटवर्क निगम लिमिटेड के निदेशक ए.के भार्गव ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक मनीष गर्ग ने कहा कि समझौते के अंतर्गत सभी पंचायतों को ब्राडबेंड की सुविधा देने के लिए केंद्र सरकार आॅप्टिकल फाइबर पर आधारित नेटवर्क स्थापित करेगी। केंद्र सरकार प्रदेश की पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की एप्लिकेशन की सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए उपयुक्त टेलीकाॅम नेटवर्क कह स्थापना करेगी। इसे राष्ट्रीय आॅप्टिकल फाइबर नेटवर्क पर स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना का पूरा खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी और दूर संचार विभाग परियोजना के कार्यान्वयन की निगरानी एवं समीक्षा करेगी ताकि इसके वांछित परिणाम मिल सकें। सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई भारत ब्राडबेंड नेटवर्क लिमिटेड ग्राम पंचायतों में नए आॅप्टिकल फाइबर छिाने का कार्य करेगी जबकि परियोजना के प्रभावी कार्यान्यवन के लिए प्रदेश सरकार नाॅडल विभाग के माध्यम से भारत ब्राडबेंड नेटवर्क लिमिटेड के साथ समन्वय स्थापित करेगी।

गर्ग ने कहा कि परियोजना पर प्रदेश सरकार कोई शुल्क नहीं लगाएगी और यह सुनिश्चित बनाया जाएगा की इसका कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा हो। प्रदेश सरकार राज्य की एजेंसियों के अंतर्गत भारत ब्राडबेंड नेटवर्क लिमिटेड को आॅप्टिकल फाइबर बिछाने के लिए स्वीकृति प्रदान करेगी।

इस सुविधा से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगांे को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा,रोज़गार, कृषि,बैंक सेवा, परिवहन आदि जन सेवाओं के बारे में जानकारी लेने में सहायता मिलेगी। साथ ही वे सुगमता से सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी भी पूरी पारदर्शिता के साथ प्रापत कर सकेंगे।

The post प्रदेश की ग्राम पंचायतों को जोड़ा जाएगा ब्राॅडबेंड सुविधा से appeared first on हिमाचल वॉचर.