GS Bali Archives - हिमाचल वॉचर

एचआरटीसी ने बदली बसों की बुकिंग में पुराने नोट स्वीकार करने की शर्तें
शिमला- 500 व 1000 रुपए के नोटों पर लगाई गई पाबंदी के बाद इनको बदलने के लिए लोगों द्वारा ढू्ंढे जा रहे नए तरीकों से निपटने को सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के आरएम की शक्तियों को छीनते हुए अब सरकार ने क्षेत्रीय कार्यालय में बसों की बुकिंग न किए जाने के आदेश जारी किए हैं। अब इन बसों की बुकिंग का अधिकार एचआरटीसी के मुख्य कार्यालय को सौंपा गया है।

टूअर प्रोग्राम सहित शादियों व स्पैशल बुकिंग करवाए जाने को लेकर पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही अधिकारी बसों की बुकिंग करेंगे। प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी सहित परिवहन विभाग में 24 नवम्बर तक पुराने नोट स्वीकार करने का निर्णय लिया है। ऐसे में पुराने नोटों को बदलने के लिए लोगों द्वारा फर्जी तरीके से पुराने नोटों को खपाने के लिए कई हथकंडे अपनाए जा सकते हैं, जिसकी आशंका को देखते हुए अब लोगों को बसों की बुकिंग के लिए मुख्य कार्यालय को मेल या फिर लिखित तौर पर आवेदन करना होगा। अभी तक निगम में बसों की बुकिंग के लिए आरएम के पास आवेदन किया जाता था, लेकिन अब परिवहन निगम का मुख्यालय इस व्यवस्था को देखेगा।

निगम में प्रतिमाह करीब 3 से 4 दर्जन बसों की औसतन बुकिंग होती है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि एचआरटीसी के मुख्यालय में ही बसों की बुकिंग की जाएगी। वर्तमान स्थिति को देखते हुए फिलहाल इस बुकिंग की व्यवस्था को बदला गया है। जनता ई-मेल के माध्यम से आवेदन कर सकती है। निगम प्रबंधन ने 24 नवम्बर तक पुराने नोट लेने का निर्णय लिया है।

The post एचआरटीसी ने बदली बसों की बुकिंग में पुराने नोट स्वीकार करने की शर्तें appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल के 9 बस अड्डों पर शुरू होगी राजीव थाली योजना, 25 रुपये में यात्रियों को मिल सकेगा खाना
अभी तक सामान्य रूप से होटलों में इस खाने के चालीस से पचास रुपये चुकता करने पड़ रहे थे

शिमला- शिमला व सोलन में राजीव थाली योजना को शुरू करने के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) प्रदेश के 09 बस अड्डों पर राजीव थाली योजना को शुरू करेगा। इसके तहत 25 रुपये में यात्रियों को खाना मिल सकेगा। इस संबंध में प्रदेश के सभी स्थानों में इस योजना को संचालित करने का प्रस्ताव है।

राजीव थाली योजना के तहत 25 रुपये में एक दाल, सब्जी, चावल व दो रोटियां दी जाएंगी। इस संबंध में सारी प्रक्रिया को पूरा कर दिया गया है और जल्द ही इन बस अड्डों पर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। अभी तक सामान्य रूप से होटलों में इस खाने के चालीस से पचास रुपये चुकता करने पड़ रहे थे।

राजीव थाली के निरीक्षण के निर्देश

बस अड्डों पर शुरू की गई राजीव थाली की गुणवत्ता की जांच के निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में निरीक्षण नियमित आधार पर करने को कहा गया है।

राजीव थाली योजना को पूरे प्रदेश में शुरू करने की योजना है। इसके तहत इसका विस्तार किया जा रहा है। कम दाम पर लोगों को बेहतर खाना उपलब्ध हो सकेगा।

जीएस बाली, परिवहन मंत्री

The post हिमाचल के 9 बस अड्डों पर शुरू होगी राजीव थाली योजना,  25 रुपये में यात्रियों को मिल सकेगा खाना appeared first on हिमाचल वॉचर.

एचआरटीसी बसों में टांका मारते पकड़ने जाने पर सीधे हवालात जाएंगे कंडक्टर
एक प्रशिक्षु कंडक्टर को पहले की टांका मारते हुए पकड़ा गया था। इसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई

शिमला-  एचआरटीसी बसों में कंडक्टरों को अब टांका लगाना आसान नहीं होगा। दिवाली के चलते निगम प्रबंधन ने बसों में छापामारी अभियान शुरू किया है। निगम प्रबंधन ने फ्लाइंग स्क्वायड की 20 टीमें बनाई हैं। ये टीमें हिमाचल के किसी भी कोने में जाकर बसों की चेकिंग करेंगी। छापामारी के दौरान अगर कोई कंडक्टर टांका मारते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। निगम ने एक्ट में ऐसे परिचालकों को जेल तक भेजने का प्रावधान किया है।

निगम ने दिवाली के चलते अतिरिक्त बसें चलानी शुरू कर दी हैं। निगम प्रबंधन को लगातार टांका मारने वाले कंडक्टरों की शिकायतें मिल रही हैं। एक प्रशिक्षु कंडक्टर को पहले की टांका मारते हुए पकड़ा गया था। इसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। दिवाली के चलते एचआरटीसी की बसों में भारी भीड़ रहती है।

इसको देखते हुए टांका मारने वाले कंडक्टरों को पकड़ने के लिए ये टीमें बनाई हैं। टीम सदस्यों को लगातार निगम प्रबंधन कार्यालय में रिपोर्ट देनी होगी कि उन्होंने एक दिन में कितने बसों की चेकिंग की है। निगम ने बाहरी राज्य सहित प्रदेश भर में 347 अतिरिक्त बसें चलानी शुरू कर दी हैं।

बाहरी राज्यों से आने वाली की होगी चेकिंग

टांका मारने वाले कंडक्टरों को पकड़ने के साथ ये टीमें बाहरी राज्यों से आने वाली निगम की बसों में सामान की भी चेकिंग करेंगी। अगर बसों में बिना टैक्स से कोई भी सामान लाया गया तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

बसों में सवारियों को परेशानी हुई तो कार्रवाई

निगम प्रबंधन ने चालकों और परिचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे हर स्टेशन पर बसें रोकेंगे। अगर बसों में सवारियों को परेशानी होती है तो चालक-परिचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी। दिवाली को देखते हुए बसों की चेकिंग के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए टीमें गठित की गई हैं। टांका मारने वाले कंडक्टर और सवारियों के साथ सही ढंग से पेश न आने पर चालक-परिचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

जीएस बाली परिवहन मंत्री

The post एचआरटीसी बसों में टांका मारते पकड़ने जाने पर सीधे हवालात जाएंगे कंडक्टर appeared first on हिमाचल वॉचर.

खुलासा: हिमाचल में 2 लाख राशन कार्ड फर्जी, डिजिटल करने की प्रक्रिया के दौरान सामने आए आंकड़े
शिमला- सूबे में दो लाख राशनकार्ड फर्जी पाए गए हैं। राशनकार्डों को डिजिटल करने की प्रक्रिया के दौरान यह आंकड़े सामने आए हैं। फर्जी राशनकार्ड धारकों पर शिकंजा कसने को सरकार और विभाग ने राशनकार्ड ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू की है।

वर्ष प्रदेश में कुल 18 लाख 24 हजार 361 राशनकार्ड धारक हैं। इनमें करीब 02 लाख राशनकार्ड फर्जी हैं। ऐसे में सूबे में करीब 16 लाख राशनकार्ड ही ऑनलाइन होने के लिए शिमला निदेशालय पहुंचेे हैं। डिजिटल राशनकार्ड एटीएम कार्ड की तरह होंगे। इसे डिपो होल्डर स्वैप मशीन से स्वैप करेंगे। स्वैप मशीन का कंट्रोल शिमला निदेशालय से होगा।

डिजिटल राशनकार्ड स्वैप मशीन से स्वैप होगा तो डिजिटल राशनकार्ड की पूरी डिटेल शिमला में अपडेट होगी। शिमला में सॉफ्टवेयर से यह भी पता चलेगा कि किस डिजिटल राशनकार्ड पर कितना राशन मिल चुका है, कितना राशन पेंडिंग चल रहा है। डिजिटल राशन कार्ड से कोई दूसरा परिवार डिपो से राशन नहीं ले सकेगा।

इससे फर्जी राशनकार्ड कम होंगे। उपभोक्ताओं को भी राशन आसानी से मिलेगा। इसके अलावा डिपो होल्डरों का भी रिकॉर्ड मेंटेन करने का बोझ कम होगा। स्वैप मशीन से सारा रिकॉर्ड शिमला निदेशालय पहुंचेगा।

उधर, खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने कहा कि 2017 से डिजिटल राशनकार्ड से राशन मिलना शुरू हो जाएगा। डिजिटल राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया से करीब दो लाख राशनकार्ड कम हुए हैं।

The post खुलासा: हिमाचल में 2 लाख राशन कार्ड फर्जी, डिजिटल करने की प्रक्रिया के दौरान सामने आए आंकड़े appeared first on हिमाचल वॉचर.

बुकिंग करते समय एचआरटीसी की फर्जी एप से रहें सावधान, जानिए कैसे करें असली ऐप की पहचान
ध्यान जरूर रखें की डिवैलपर का नाम हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन लिखा हो उसी एप से टिकट की बुकिंग करवाएं।

शिमला- स्मार्टफोन से टिकट बुक करने को सुविधाजनक बनाने के इरादे से एचआरटीसी ने नया एप तो लांच किया है। लेकिन एप स्टोर्स एचआरटीसी के नाम पर कई फर्जी एप भी बने हैं, ऐसे में जनता को ऑनलाइन टिकट बुक करवाना महंगा भी पड़ सकता है।

जनता द्वारा स्मार्टफोन पर ऑनलाइन करवाई जा रही बुकिंग करने से पहले उसकी जानकारी दुरुस्त करने पर ही बुकिंग की जानी चाहिए। इस एप को डाऊनलोड करने के लिए गुगल प्ले स्टोर पर एचआरटीसी सर्च करके या नीचे तस्वीर पर क्लिक करके डाऊनलोड किया जा सकता है।

प्रदेश परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बताया कि जब भी जनता एचआरटीसी की एप डाऊनलोड करे तो पहले यह ध्यान जरूर रखें की डिवैलपर का नाम हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन लिखा हो उसी एप से टिकट की बुकिंग करवाएं।

The post बुकिंग करते समय एचआरटीसी की फर्जी एप से रहें सावधान, जानिए कैसे करें असली ऐप की पहचान appeared first on हिमाचल वॉचर.

डलहौजी और दिल्ली के बीच जल्द चलेगी लक्ज़री बस, इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू: परिवहन मंत्री
चम्बा- डलहौजी और दिल्ली के बीच जल्द लक्ज़री बस सेवा शुरू होगी। इस बस सेवा के शुरू होने से विशेषकर पर्यटकों को आरामदायक बस सेवा की सुविधा मिलेगी । मंत्री जीएस बाली ने यह बात आज परिधि गृह डलहौजी में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए दी।

यह बस सेवा डलहोजी से शाम 5:15 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6 बजे बस दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से डलहौजी के लिए बस का वापसी समय शाम 3 और 4 बजे के बीच रहेगा और अगले दिन सुबह 5:15 बजे बस डलहौजी पहुंचेगी। परिवहन मंत्री ने कहा कि इस बस सेवा को 31 दिसंबर से पहले शुरू कर दिया जाएगा ।परिवहन मंत्री ने कहा की कनेक्टिविटी योजना के तहत डलहौजी और चंबा से चंडीगढ़ के लिए वातानुकूलित छोटी बसें भी चलाई जाएंगी।

परिवहन मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम द्वारा 25 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में डलहौजी और धर्मशाला में भी इलेक्ट्रिक बसें चलाए जाने पर विचार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में निगम के बेड़े में करीब 3200 बसें हो चुकी हैं। इसके अलावा 400 नई बसें भी इसी साल निगम के बेड़े में शामिल होंगी। यह बसें जैसे ही निगम को मिलेंगी चंबा क्षेत्र को भी जरुरत के मुताबिक बसे उपलब्ध करवाई जाएगी।

परिवहन मंत्री ने निगम प्रबंधन को निर्देश देते हुए कहा कि देहरादून और पठानकोट के बीच चल रही बस सेवा को डलहौजी तक बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार किया जाए। डलहौजी बस स्टैंड के मुद्दे पर परिवहन मंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिए कि बस स्टैंड के निर्माण के लिए डलहौजी में उपयुक्त भूमि जल्द चिन्हित की जाए ताकि पर्यटन नगरी डलहोजी में बस स्टैंड का निर्माण किया जा सके।

परिवहन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान लोगों के कल्याण के लिए कई ऐतिहासिक फैसले दिए हैं। उन्होंने बताया कि अब प्रत्येक परिवार को उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से तीन दालें उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि तकनीकी कारणों से सरसों के तेल की आपूर्ति नहीं हो पाई थी लेकिन अब पिछले पेन्डिंग कोटे के साथ उपभोक्ताओं को तेल की आपूर्ति होती रहेगी।

उन्होंने कॉलेज तक जाने वाली सड़क में सुधार के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हिमुडा के अधिकारियों को कॉलेज भवन के निर्माण में गति लाने के निर्देश दे दिए हैं।

The post डलहौजी और दिल्ली के बीच जल्द चलेगी लक्ज़री बस, इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू: परिवहन मंत्री appeared first on हिमाचल वॉचर.

रोहतांग के लिए आज चलेगी इलेक्ट्रिक बस, हिमाचल बनेगा जीरो एमिशन बसें चलने वाला देश का पहला राज्य
इलेक्ट्रिक बसें चलाकर हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बनने जा रहा है

शिमला- 13050 फुट की ऊंचाई पर स्थित देश व दुनिया के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रे के लिए मंगलवार को इलेक्ट्रिक बस रवाना होगी। बस का ट्रायल सफल होने पर प्रदेश में 25 बसें चलाई जाएंगी।

इलेक्ट्रिक बसें चलाकर हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बनने जा रहा है। यह 24 सीटर बस 5 घंटे चार्ज करने के बाद 200 किमी का सफर तय करेगी। मनाली के बस स्टैंड में खड़ी यह बस लोगों की चर्चा का विषय बनी हुई है। बस के सफल ट्रायल को लेकर लोगों में संशय बना हुआ है। बस की धरातल से ऊंचाई कम होने के चलते रोहतांग जैसे मार्ग पर बस का सफल ट्रायल चुनौती से भरा है। वहीं, दूसरी ओर बस की लेफ्ट ड्राइव होना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। रोहतांग दर्रे के लिए इन दिनों मनाली घाटी के लगभग 2500 पर्यटक वाहन अपनी सेवाएं दे रहे हैं। तहसीलदार मनाली हरीश शर्मा ने बताया कि परिवहन मंत्री सुबह इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाएंगे।

टैक्सी यूनियन मनाली के प्रधान राज कुमार डोगरा ने सरकार से आग्रह किया कि सरकार इलेक्ट्रिक बसों के साथ-साथ गाड़ियों को सीएनजी भी उपलब्ध करवाए ताकि पर्यावरण भी प्रभावित न हो और 2500 लोगों की रोजी-रोटी भी चलती रहे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार टैक्सी ऑपरेटरों की रोजी-रोटी सुनिश्चित नहीं करती है तो टैक्सी ऑपरेटर सड़कों पर उतरने के लिए विवश होंगे

Photo: Auto Blog India

The post रोहतांग के लिए आज चलेगी इलेक्ट्रिक बस, हिमाचल बनेगा जीरो एमिशन बसें चलने वाला देश का पहला राज्य appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल एसी सुपर डीलक्स स्कानिया (Scania) बसें चलने वाला पहला पहाड़ी राज्य
प्रदेश में पहली बार एसी सुपर डीलक्स स्कानिया (AC Super Deluxe Scania buses) बसें चलाई जा रही हैं। निगम प्रबंधन 6 एसी सुपर डीलक्स स्कानियां बसें खरीदने जा रहा है। ट्रायल के तौर पर दो बसें बुधवार को हिमाचल पहुंच रही हैं। वीरवार को इन दोनों बसों को मनाली से दिल्ली और दिल्ली से मनाली ऑन ट्रायल चलाया जाएगा।

अगले एक सप्ताह में यह बसें निगम के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। अभी यह बसें केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन चला रहा है। उनके पास 18 एसी मल्टी एक्सल स्कानिया बसें हैं। पहाड़ी राज्यों में हिमाचल प्रदेश ऐसा पहला राज्य बनने जा रहा है जहां इन बसों को चलाया जा रहा है। इन बसों में हिमाचल आने वाले पर्यटकों को सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

बस में आपातकालीन निकास के अलावा सुरक्षा के लिहाज से भी पूरा ध्यान रखा गया है। बस में पहली बार हाई डेफिनेशन आईपी कैमरा लगा होगा। महिलाओं की सुरक्षा और चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए इस कैमरे को नाइट विजन के साथ लगाया गया है। इसी तरह से आरामदायक सीटों के अलावा फुट रेस्ट की भी बस में सुविधा मिलेगी। इस बस के आगे और मध्य में रेडियो और टीवी लगा होगा।

परिवहन प्रधान सचिव और एमडी बंगलूरू रवाना

एचआरटीसी के प्रधान सचिव और एमडी बसों की खरीद को लेकर बंगलूरू रवाना हो गए हैं।  दोनों अधिकारी इन बसों की गुणवत्ता को बारीकी से देखेंगे।

निगम प्रबंधन 6 एसी सुपर डीलक्स बसें खरीदने जा रहा है। ट्रायल के तौर पर दो बसें हिमाचल पहुंच रही हैं। पहाड़ी राज्यों में हिमाचल पहला राज्य है, जहां इन बसों को चलाया जा रहा है। पर्यटन की दृष्टि से यह बसें कारगर सिद्ध होगी। -जीएस बाली, परिवहन मंत्री

The post हिमाचल एसी सुपर डीलक्स स्कानिया (Scania) बसें चलने वाला पहला पहाड़ी राज्य appeared first on हिमाचल वॉचर.

पहाड़ी क्षेत्रों में दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम करने के लिए हवाई एम्बुलैंस प्रदान करे भारत सरकार
सड़क निर्माण के लिए आवंटित धन राशि का 10 प्रतिशत सड़क सुरक्षा उपायों को अपनाने पर खर्च करना अनिवार्य

शिमला– परिवहन जी.एस. बाली ने पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को निकालने के लिए हवाई एम्बुलैंस सुविधा प्रदान करने के लिए भारत सरकार से आग्रह किया है, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम करने के लिए समय पर चिकित्सा उपचार सुविधा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के संदर्भ में सड़क इंजीनियरिंग तकनीक तथा विशेष रूप से तैयार किए जाने वाले पैरामीटरों के स्तरोन्नयन की आवश्यकता है।

बाली नई दिल्ली में पहाड़ी क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन के मुद्दों का समाधान करने के उद्देश्य से ‘मंत्रियों के समूह’ की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इस समूह का गठन सड़क परिवहन, उच्च मार्ग एवं जहाजरानी मंत्रालय द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन के मुद्दों का समाधान करने के लिए किया गया है।

पर्वतीय क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली तथा चुनौतियों  को मद्देनज़र रख देश में सड़क सुरक्षा उपायों के बारे में आम जनमानस में जागरूकता उत्पन्न करने की आवश्यकता है।  इस जागरूकता अभियान में स्कूली बच्चों को शिक्षित करने पर बल दिया जाना चाहिए तथा स्वयंसेवी संस्थाएं एवं सिविल सोसायटी समूह भी अह्म भूमिका निभा सकते हैं। बाली इस अभियान को और कारगर बनाने के लिए केन्द्र सरकार से पर्याप्त धनराशि प्रदान करने का आग्रह किया।

पहाड़ी राज्यों में सड़क परिवहन उपक्रमों को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है तथा मंत्रालय को प्राथमिकता के आधार पर धनराशि उपलब्ध करवानी चाहिए, ताकि पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को आरामदायी व सुविधाजनक परिवहन सुविधा प्रदान की जा सके और वाहनों की खराब हालत के कारण संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोटरों एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए परमिट जारी करने के लिए विशेषकर असम, त्रिपुरा, मणिपुर व मेघालय के लिए एक साझा मंच प्रदान करने की भी आवश्यकता है।

मंत्रियों के समूह ने परिवहन के अतिरिक्त साधन जिनसे सड़क सुरक्षा बढ़ेगी, प्रदान करने के लिए रज्जू मार्गों, गंडोला तथा हैलीकॉप्टर सेवाएं प्रदान करने की मांग उठाई।

राष्ट्रीय उच्च मार्ग के सचिव संजय मित्रा ने देश में सड़क सुरक्षा उपायों को अपनाने के लिए जारी किए गए मंत्रालय के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के लिए आवंटित धन राशि का 10 प्रतिशत सड़क सुरक्षा उपायों को अपनाने पर खर्च करना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने विभिन्न पर्वतीय राज्यों के प्रतिभागियों को अपने संबंधित राज्यों में नोडल एजेंसी बनाने के लिए आगे आने का आग्रह किया ताकि सड़क दुर्घटनाओं से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें। बैठक में पर्वतीय राज्यों में यातायात की सुगम आवाजाही के लिए क्षेत्रीय परमिट प्रणाली के सृजन का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

प्रधान सचिव परिवहन संजय गुप्ता तथा परिवहन आयुक्त डा. सुनील चौधरी, परिवहन विभाग व परिवहन निगम के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

परिवहन मंत्री जी.एस. बाली की अध्यक्षता में मंत्रियों के समूह ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नीतिन गड़करी से भेंट की तथा उन्हें बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी।

Photo: Financial Express

The post पहाड़ी क्षेत्रों में दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम करने के लिए हवाई एम्बुलैंस प्रदान करे भारत सरकार appeared first on हिमाचल वॉचर.

एचआरटीसी बिलासपुर, मंडी व कुल्लू से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों से वसूल रहा अतिरिक्त 7 रुपए
शिमला-  हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों से 7 रुपए ज्यादा वसूले जा रहे हैं जबकि पंजाब रोडवेज व हरियाणा रोडवेज द्वारा 7 रुपए कम लिए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिलासपुर व मंडी व कुल्लू से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा यह चपत लगाई जा रही है। बिलासपुर से चंडीगढ़ का हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा 187 रुपए किराया लिया जा रहा है जबकि हरियाणा व पंजाब रोडवेज द्वारा बिलासपुर से चंडीगढ़ का 180 रुपए किराया लिया जा रहा है।

विभागीय सूत्रों के मुताबिक हिमाचल पथ परिवहन निगम ने मोहाली बस स्टैंड की दूरी को भी चंडीगढ़ की दूरी में शामिल किया है जबकि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें मोहाली बस स्टैंड नहीं जाती हैं लेकिन यात्रियों से इसका किराया जरूर वसूला जा रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा रोपड़ से चंडीगढ़ के 56 रुपए लिए जा रहे हैं जबकि पंजाब व हरियाणा रोडवेज द्वारा 49 रुपए लिए जाते हैं। बताया जा रहा है कि किराए के अंतर की बात को कुछ परिचालकों ने अपने उच्चाधिकारियों के ध्यान में भी कई बार लाया लेकिन उच्चाधिकारियों ने इस बारे में कोई भी सकारात्मक कदम उठाने की जहमत नहीं उठाई।

हिमाचल पथ परिवहन निगम व अन्य राज्यों की बसों के किराए में चल रहे इस अंतर का जिन यात्रियों को पता है, वे हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने से परहेज ही करते हैं जिसका सीधा असर हिमाचल पथ परिवहन निगम के राजस्व पर पड़ रहा है। बावजूद इसके हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन ने निगम के राजस्व को हो रहे नुक्सान की भरपाई करने के लिए मोहाली बस स्टैंड की दूरी को बाहर करने की जहमत नहीं उठाई।

File Photo: Himachal Watcher/ Representational Image

The post एचआरटीसी बिलासपुर, मंडी व कुल्लू से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों से वसूल रहा अतिरिक्त 7 रुपए appeared first on हिमाचल वॉचर.