Diwali Archives - हिमाचल वॉचर

एचआरटीसी बसों में टांका मारते पकड़ने जाने पर सीधे हवालात जाएंगे कंडक्टर
एक प्रशिक्षु कंडक्टर को पहले की टांका मारते हुए पकड़ा गया था। इसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई

शिमला-  एचआरटीसी बसों में कंडक्टरों को अब टांका लगाना आसान नहीं होगा। दिवाली के चलते निगम प्रबंधन ने बसों में छापामारी अभियान शुरू किया है। निगम प्रबंधन ने फ्लाइंग स्क्वायड की 20 टीमें बनाई हैं। ये टीमें हिमाचल के किसी भी कोने में जाकर बसों की चेकिंग करेंगी। छापामारी के दौरान अगर कोई कंडक्टर टांका मारते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। निगम ने एक्ट में ऐसे परिचालकों को जेल तक भेजने का प्रावधान किया है।

निगम ने दिवाली के चलते अतिरिक्त बसें चलानी शुरू कर दी हैं। निगम प्रबंधन को लगातार टांका मारने वाले कंडक्टरों की शिकायतें मिल रही हैं। एक प्रशिक्षु कंडक्टर को पहले की टांका मारते हुए पकड़ा गया था। इसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। दिवाली के चलते एचआरटीसी की बसों में भारी भीड़ रहती है।

इसको देखते हुए टांका मारने वाले कंडक्टरों को पकड़ने के लिए ये टीमें बनाई हैं। टीम सदस्यों को लगातार निगम प्रबंधन कार्यालय में रिपोर्ट देनी होगी कि उन्होंने एक दिन में कितने बसों की चेकिंग की है। निगम ने बाहरी राज्य सहित प्रदेश भर में 347 अतिरिक्त बसें चलानी शुरू कर दी हैं।

बाहरी राज्यों से आने वाली की होगी चेकिंग

टांका मारने वाले कंडक्टरों को पकड़ने के साथ ये टीमें बाहरी राज्यों से आने वाली निगम की बसों में सामान की भी चेकिंग करेंगी। अगर बसों में बिना टैक्स से कोई भी सामान लाया गया तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

बसों में सवारियों को परेशानी हुई तो कार्रवाई

निगम प्रबंधन ने चालकों और परिचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे हर स्टेशन पर बसें रोकेंगे। अगर बसों में सवारियों को परेशानी होती है तो चालक-परिचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी। दिवाली को देखते हुए बसों की चेकिंग के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए टीमें गठित की गई हैं। टांका मारने वाले कंडक्टर और सवारियों के साथ सही ढंग से पेश न आने पर चालक-परिचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

जीएस बाली परिवहन मंत्री

The post एचआरटीसी बसों में टांका मारते पकड़ने जाने पर सीधे हवालात जाएंगे कंडक्टर appeared first on हिमाचल वॉचर.

दिवाली के दिन शाम 4 बजे के बाद नहीं चलेगी एचआरटीसी की बसें
शिमला-  दिवाली के दिन यानी 30 अक्तूबर को प्रदेश में लोकल रूटों पर शाम 4 बजे के बाद निगम की बसें नहीं चलेंगी। चालक और परिचालक इस दौरान निर्धारित समय में बसें खड़ी कर देंगे। प्रदेश के सभी लोकल यूनिटों में शाम 4 बजे के बाद पूरी व्यवस्था ठप्प हो जाएगी।

लौंग रूट सहित बाहरी राज्य के लिए चलाई जाने वाली स्पैशल बसों का स्टाफ भी यात्रियों को डेस्टीनेशन पर पहुंचाने के बाद दिवाली मनाने चला जाएगा। एचआरटीसी प्रबंधन ने दिवाली से 3 दिन पहले बाहरी राज्यों सहित प्रदेश में 347 स्पैशल बसें चलाने का निर्णय लिया है। इस दौरान कर्मचारियों के लिए प्रबंधन द्वारा जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। दिवाली पर बड़ी संख्या में लोग घरों को आते हैं। इसमें लोगों की भीड़ को देखते हुए पहले ही सभी आवश्यक कदम उठा लिए हैं। इसके साथ ही सभी यूनिटों के आरएम को व्यवस्था देखने का जिम्मा सौंपा गया है।

दिवाली के 3 दिन पहले से चलनी शुरू हो जाएगी निगम की स्पेशल बसें

दिवाली के अवसर पर एचआरटीसी हिमाचल और बाहरी राज्यों के लिए 347 स्पेशल बसें चलाएगा। यह बसें 27 अक्तूबर से चलनी शुरू हो जाएगी। निगम ने चंडीगढ़ के लिए 137 स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इसमें 27 अक्तूबर को 15 बसें, 28 अक्तूबर को 54 और 29 अक्तूबर को 68 बसें हिमाचल के विभिन्न क्षेत्र से चलेंगी। इसी तरह से दिल्ली के लिए 80 बसें चलाई गई है। इसमें 28 अक्तूबर को 35 और 29 अक्तूबर को 45 स्पेशल बसें चलेगी। शिमला से प्रदेश के अन्य जिलों के लिए कुल 101 स्पेशल बसें अपनी सेवाएं देंगी। इसमें 27 अक्तूबर को 18, 28 अक्तूबर को 37 और 29 अक्तूबर को 46 बसें चलाई जाएंगी। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में भी लोगों की भीड़ को देखते हुए एचआरटीसी ने 29 अक्तूबर को 29 अतिरिक्त बसें चलाए जाने का फैसला लिया है।

The post दिवाली के दिन शाम 4 बजे  के बाद नहीं चलेगी एचआरटीसी की बसें appeared first on हिमाचल वॉचर.

बारूद के ढेर पर शिमला शहर, प्रशासन खामोश
शिमला– दिवाली को बस दो दिन बाकी हैं। बाजार तरह-तरह के सजावटी सामान से सज गए हैं। पटाखे की दुकानें भी लग गई हैं। लेकिन, एक खतरा ऐसा है जो हर साल शहर पर मंडराता है। पटाखों का कारोबार अनचाहे ही शहर को बारूद के ढेर पर ला बिठा देता है। हर साल की तरह इस बार भी हिल्स क्वीन रोशनी और खुशियों में नहाने की पूरी तैयारी में है।

बाजारों में रौनक है तो मोहल्लों में रात के सन्नाटे में अचानक किसी पटाखे का धमाका बता देता है कि दिवाली नजदीक है। हादसे न हों, इसके लिए प्रशासन नियमों की सूची जारी करने की बात कर रहा है। लेकिन यह देखने वाला कोई नहीं कि घनी आबादी के बीच में बारूद के जाने कितने ढेर लगते हैं। इस दौरान यहां किसी बड़े हादसे का अंदेशा हमेशा बना रहता है।

शहर की सबसे अधिक घनी आबादी वाले लोअर बाजार में कई सालों से पटाखों के गोदाम चलाए जा रहे हैं। दिवाली के आसपास तो इन गोदामों में कई क्विंटल पटाखों का स्टॉक रहता है। इतना ही नहीं यहां कुछ दुकानदार बिना लाइसेंस के पटाखे बेचते नजर आते हैं, जिसकी इजाजत प्रशासन नहीं देता।

लेकिन जुगाड़ तंत्र से सब चलता है, पूछने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पाता। आबादी के बीच बने इस गोदाम के आसपास एक छोटी चिंगारी भी घातक हो सकती है। इसी तरह शहर के विभिन्न हिस्सों में पटाखों के गोदाम आबादी वाले इलाकों में बनाए गए हैं।

पटाखा कारोबार से जुडे़ लोगों की मानें तो शिमला में पटाखों का काराबोर तो बीस लाख का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाता। अधिकांश कारोबार बिना बिल (दो नंबर) से हो रहा है। शिमला में अंबाला और सहारनपुर से पटाखा लाया जाता है। शहर में हर साल पटाखों की करीब तीन सौ दुकानें लगती हैं।

हर खुदरा व्यापारी तीस से पचास हजार रुपये तक के पटाखे खरीदता है लेकिन बिल मात्र 5 से 10 हजार के बीच ही लेता है। इसमें थोक व खुदरा व्यापारी दोनों का ही फायदा है। वैट चुकाने के झंझट से भी छुटकारा मिल जाता है।

हर बार तोड़े जाते हैं ये नियम

-दो पटाखों की दुकान में 15 मीटर की दूरी

-पटाखे की दुकान से ज्वलनशीन की दुकान 15 मीटर दूर

-दुकान के सामने की सड़क 30 फीट चौड़ी होनी चाहिए

-दुकान पर आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र जरूरी

-दुकान की लंबाई 10 फीट व चौड़ाई 10 फीट होनी चाहिए

-पक्की दुकान व छत पट्टी व आरसीसी की होना जरूरी

-दुकान के बाहर पटाखे रखकर बेचने पर रोक

एडीएम ला एंड आर्डर डीके रतन ने कहा कि प्रशासन गंभीर है। नियमों को ताक पर रखकर पटाखों का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। घनी आबादी के बीच पटाखों के भंडारण और बेचने पर रोक है। प्रशासन की ओर से खुले में पटाखे बेचने के लिए स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं।

The post बारूद के ढेर पर शिमला शहर, प्रशासन खामोश appeared first on हिमाचल वॉचर.