Amit Shah Archives - हिमाचल वॉचर

मोदी सरकार ने लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को अपनाए बिना अनुछेद 370 को खत्म करके जम्मू और कश्मीर के लोगों को दिया धोखा:माकपा
शिमला-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने भारतीय संविधान के अनुछेद 370 को हटाने के कदम को जम्मू कश्मीर की जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों पर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा हमला करार देते हुए इसके खिलाफ डीसी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को सीपीआईएम राज्य सचिव डा. ओंकार शाद, राज्य सचिवालय सदस्य डा. कुलदीप सिंह तंवर, राज्य कमेटी सदस्य विजेंदर मेहरा, बलबीर पराशर, रमन थारटा ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को अपनाए बिना ही संविधान के अनुछेद 370 को खत्म करके और जम्मू-कश्मीर राज्य को तबाह कर दिया है।

उन्होंने कहा कि कहा कि कश्मीर के लोगों ने पाकिस्तान से आक्रांताओं के सामने भारत मे शामिल होने का निर्णय लिया था और भारतीय राज्य द्वारा उन्हें विशेष दर्जा और स्वायत्तता प्रदान करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता की गई थी, जिसे अनुच्छेद 370 में लागू किया गया था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इस प्रतिबद्धता पर वापस हटकर जम्मू और कश्मीर के लोगों को धोखा दिया है।

माकपा ने कहा कि यह सार्वभौमिक रूप से स्वीकार किया जाता है कि भारत की एकता इसकी विविधता में निहित है। भाजपा-आरएसएस शासक किसी भी विविधता और संघीय सिद्धांत को बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि वे जम्मू और कश्मीर को कब्जे वाले क्षेत्र के रूप में मान रहे हैं। संविधान पर हमला करते हुए, वे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो केंद्र शासित केंद्र शासित प्रदेशों के रूप में परिवर्तित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय एकता और राज्यों की संघ के रूप में भारत की अवधारणा पर सबसे बड़ा हमला है।

उन्होंने कहा कि इन सत्तावादी उपायों के चलते जम्मू-कश्मीर में दसियों हजार सैनिकों को तैनात किया गया है। प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं को हिरासत में लिया गया है और जनता के आंदोलन को प्रतिबंधित किया गया है। यह खुद दिखाता है कि मोदी सरकार लोगों की सहमति के बिना अपने अपने एजेंडे को थोप रही रही है।

माकपा ने कहा कि यह सब शेष भारत के साथ जम्मू और कश्मीर के लोगों के रिश्ते को मजबूत करना, सभी हितधारकों के साथ राजनीतिक बातचीत की प्रक्रिया के माध्यम से होना चाहिए, जैसा कि सरकार ने तीन साल पहले वादा किया था। इसके बजाय, इस तरह का एकतरफा कदम केवल अलगाव को गहरा करेगा। यह भारत की एकता और अखंडता के लिए हानिकारक है।

माकपा मोदी सरकार द्वारा उठाए गए इन उपायों की निंदा करती है। सरकार की इस तरह की कार्यवाही अवैध और असंवैधानिक हैं। यह केवल जम्मू-कश्मीर तक ही सीमित नहीं है, तथा केंद्र की भाजपा सरकार आरएसएस के इशारों पर लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और  संविधान पर हमला कर रही हैं। इस तरह के सत्तावादी हमले जनता के लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों पर हमला है।

माकपा ने कहा कि पार्टी जम्मू और कश्मीर के लोगों के साथ खड़े होने और संविधान और  देश के संघीय ढांचे पर इस तरह के  हमलों का पुरजोर विरोध करती है।

The post मोदी सरकार ने लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को अपनाए बिना अनुछेद 370 को खत्म करके जम्मू और कश्मीर के लोगों को दिया धोखा:माकपा appeared first on हिमाचल वॉचर.

भाजपा ने धूमल को घोषित किया मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार, अमित शाह ने जनसभा में की घोषणा
हालाँकि कुछ लोग इससे भाजपा की एक बहुत बड़ी गलती की तरह देख रहे हैं! इनका मानना है कि भाजपा के लिए हिमाचल में एक नया चेहरा उतरना ज्यादा फायदेमंद साबित होता!

शिमला: भारतीय जनता पार्टी की आलाकमान ने आज दो बार मुख्यमंत्री रह चुके वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार धूमल को मुख़्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर ही दिया! यह घोषणा सिरमौर के राजगढ़ में एक जनसभा को सम्भोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने की! उन्होंने कहा की धूमल दो बार प्रदेश के मुख़्यमंत्री रह चुके हैं और एक अनुभवी नेता हैं!

BJP National President Shri @AmitShah declares Shri @DhumalHP as BJP's CM candidate for Himachal Pradesh. #Dhumal4CM pic.twitter.com/Lsur5I7fpX

— BJP (@BJP4India) October 31, 2017

इसी के साथ उन सारी अटकलों का बाजार ठंडा हो गया है जंहा केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को मुख़्यमंत्री के उमीदवार की तरह देखा जा रहा था! मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार की घोषण में देरी करने की वजह से पार्टी दो भागों में विभाजित होती नज़ार आ रही थी! नड्डा को धूमल के लिए एक खतरे की तरह देखा जा रहा था!

धूमल ने इस अवसर पर पार्टी और सारे कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है! उन्होंने कहा की भाजपा इस बार 50 प्लस का आकंड़ा पार कर बहुमत से सरकार बनाएगी! धूमल इस बार हमीरपुर छोड़ सुजानपुर विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं!

धूमल के समर्थक नेताओं और कार्यकर्ता घोषणा सुनते ही ख़ुशी से झूम उठे! हालाँकि कुछ लोग इससे भाजपा की एक बहुत बड़ी गलती की तरह देख रहे हैं! इनका मानना है कि भाजपा के लिए हिमाचल में एक नया चेहरा उतरना ज्यादा फायदेमंद साबित होता!

अब यह साफ़ हो गया है कि एक बार फिर वीरभद्र सिंह और धूमल आमने सामने होंगे! भाजपा को उम्मीद है कि ‘मोदी लहार’ उनकी भी नैया पर लगाएगी!

भाजपा अपना विज़न डॉक्यूमेंट जारी कर चुकी है! कांग्रेस कल एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर अपना घोषणा पत्र जारी करेगी!

दोनों ही दलों के शीर्ष नेताओं ने प्रचार में पूरी जान और पैसा झोंकना शुरू कर दिया है जो कि चुनाव पूरे होने तक ज़ारी रहेगा!

The post भाजपा ने धूमल को घोषित किया मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार, अमित शाह ने जनसभा में की घोषणा appeared first on हिमाचल वॉचर.

त्रिदेव सम्मेलन’ में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ देख घबराये कांग्रेस नेता बौखलाहट में कर रहे बे सिर पैर और भ्रामक बयानबाजी: धूमल
शिमला- पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रो0 प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि ’’त्रिदेव सम्मेलन’’ में भाजपा कार्यकर्ताओं की अपार भीड़ देखकर कांग्रेस घबरा गई है और कांग्रेस नेता बौखलाहट में बे सिर पैर और भ्रामक बयानबाजी पर उतर आए हैं। अगर भाजपा का यह सम्मेलन सफल नहीं रहा तो कांग्रेस नेताओं को परेशान होने की क्या आवश्यकता है ? जबकि वास्तविकता यह है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मण्डी में ’’परिवर्तन रैली’’ में उमड़ी जनता की अपार भीड़ और अब सोलन के त्रिदेव सम्मेलन में बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी संख्या को देखकर कांग्रेस को अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है।

प्रो0 धूमल ने कहा कि केन्द्र पर दोषारोपण करने के बजाए प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह केन्द्र सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता के दुरूपयोग के आरोपों का सिलेसिलेवार ढंग से जवाब दें। आरोपों को सिरे से नकारना प्रदेश सरकार की नाकामी और दुर्भावना को ही प्रदर्शित कर रहा है।

प्रो0 धूमल ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री यह दावे तो कर रहे हैं कि प्रदेश को समुचित आर्थिक सहायता नहीं मिल रही है परन्तु यह नहीं बता रहे हैं कि केन्द्र से 280 करोड़ रू0 मिलने के बाद भी नेशनल हाईवे की डी0पी0आर0 तैयार क्यों नहीं की जा रही है और रेलवे के विस्तारीकरण के लिए भू-अधिग्रहण को क्यों लटकाया जा रहा है ? इसी तरह ’’प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’’ को प्रदेश में लागू करने के लिए अभी तक नोडल ऐजेन्सी का चयन क्यों नहीं हो पाया है ?

प्रो0 धूमल ने कहा कि नेशनल हैल्थ मिशन सहित कई अन्य स्वास्थ्य प्रोजेक्टों के पैसे केवल इसी लिए उपयोग नहीं हो पा रहे हैं क्योंकि प्रदेश सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के प्रति कतई गंभीर नहीं है। जानबूझ कर प्रोजैक्टों को लटकाया जा रहा है जिससे विकास का श्रेय मोदी सरकार को न मिल सके। दुराग्रह की इस राजनीति से प्रदेश का विकास संभव नहीं है।

प्रो0 धूमल ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में अब तक मिली केन्द्रीय सहायता को लेकर प्रदेश सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए और इससे पहले यूपीए सरकार के दौरान प्रदेश को दी गई केन्द्रीय सहायता के आंकड़े भी जारी करने चाहिए जिससे दूध का दूध व पानी का पानी होकर जनता के समक्ष आ जाएगा। विभिन्न विभागों को मिली केन्द्रीय सहायता की अनउपयोगित राशि के कारणों के बारे में भी सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए और बताना चाहिए कि किन कारणों से अभी तक यह राशि उपयोग में नहीं लाई जा सकी है।

प्रो0 धूमल ने कहा कि एनडीए सरकार के ढाई वर्षों में प्रदेश को अभूतपूर्व आर्थिक सहायता मिली है। दलगत राजनीति से उपर उठकर प्रदेश सरकार को चाहिए था कि वह केन्द्र सरकार का धन्यवाद करती परन्तु आकंठ भ्रष्टाचार में डुबी सरकार अपनी नाकामियों के चलते इस राशि का उपयोग नहीं कर पा रही है और अपनी नाकामियों का ठीकरा केन्द्र पर फोड़ने की कोशिश कर रही है।

The post त्रिदेव सम्मेलन’ में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ देख घबराये कांग्रेस नेता बौखलाहट में कर रहे बे सिर पैर और भ्रामक बयानबाजी: धूमल appeared first on हिमाचल वॉचर.