ABVP Archives - हिमाचल वॉचर

एचपीयू: एसएफआई और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, लगभग 8 छात्र घायल
शिमला – 11 मार्च – 2025 –  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई, जिसमें कम से कम आठ छात्र घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ,जिसके बाद पुलिस ने परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी है।

धारदार हथियारों से हमला

पुलिस के अनुसार सुबह करीब 11 बजे दोनों छात्र संगठनों के सदस्यों के बीच बहस शुरू हुई,जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। पुलिस के अनुसार झड़प के पीछे का  कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है,लेकिन दोनों छात्र संगठनों के सदस्यों ने दावा किया है कि विश्वविद्यालय परिसर में वॉल राइटिंग को लेकर पिछले कुछ दिनों से तनाव चल रहा था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला करने के आरोप लगाए है।

क्रॉस एफआईआर दर्ज, पुलिस जांच जारी

झड़प के बाद दोनों संगठनों ने एक-दूसरे के खिलाफ बालूगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। हालांकि दोनों छात्र संगठनों के खिलाफ प्रशासन ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी है, जबकि घायल छात्रों की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

एसएफआई ने एबीवीपी पर लगाया हमला करने का आरोप

एसएफआई ने दावा किया कि उनके संगठन ने 24 घंटे की सांकेतिक हड़ताल की योजना बनाई थी, जिसे बाधित करने के लिए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब एसएफआई कार्यकर्ता प्रशासनिक ब्लॉक के पास नाश्ता कर रहे थे, तब एबीवीपी सदस्यों ने उन पर दरांट, रॉड और चाकू से हमला किया। इस दौरान समरहिल चौकी के इंचार्ज ASI भारत भूषण व अन्य तीन पुलिस कर्मचारी भी मौजूद थे। घायलों की पहचान पविंदर, अंकुश, आर्यन, जतिन, संजय और अन्य के रूप में हुई है।

एसएफआई  का आरोप है विश्वविद्यालय परिसर में वॉल राइटिंग के विवाद पर समझौता होने के बाद भी सांगटी इलाके में रात के वक्त एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने तेजधार हथियार के साथ एसएफआई कार्यकर्ताओं का पीछा भी किया था।

एबीवीपी ने एसएफआई पर लगाया हिंसा भड़काने का आरोप

वहीं एबीवीपी ने एसएफआई कार्यकर्ताओं पर उनके समर्थकों को परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एसएफआई सदस्यों ने पहले उनके कार्यकर्ताओं पर हमला किया, जिससे उन्हें कई को चोटें आईं है। एबीवीपी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कारवाई है।

एचपीयू में पुलिस बल तैनात, सुरक्षा कड़ी

हिंसा के बाद विश्वविद्यालय परिसर में तनावपूर्ण माहौल है। एचपीयू में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि दोबारा हिंसा न भड़के। विश्वविद्यालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी जीडी शर्मा ने बताया कि वॉल राइटिंग विवाद को लेकर सोमवार को दोनों संगठनों के बीच समझौता हुआ था, लेकिन मंगलवार सुबह फिर से झड़प हो गई। मामले की जांच बालूगंज थाना पुलिस द्वारा जारी है।

The post एचपीयू: एसएफआई और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, लगभग 8 छात्र घायल appeared first on हिमाचल वॉचर.

विश्वविद्यालय का नया कारनामां, पीएचडी में अध्यापकों के बच्चों को बिना नेट/जेआरएफ व प्रवेश परीक्षा दिया दाखिला, अभाविप (ABVP) नें किया विरोध
लाडलों की पीएचडी में दाखिले के लिए नियमों की धज्जियां उड़ा रहा प्रदेश विश्वविद्यालय, अध्यापकों के बच्चों को बिना नेट जेआरएफ व प्रवेश परीक्षा के दाखिले न्यायसंगत नहीं: अभाविप (ABVP)

शिमला-हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है मानों विश्वविद्यालय न होकर किसी की निजी दुकान हो, जहाँ मालिक जो मन में आए वो कर सकता हो। फिलहाल इस दुकान को कुलपति सिकंदर कुमार चल रहे हैं। उन्होंने एक नया फरमान जारी किया है जिसके माध्यम से अपने बेटे समेत यूआईआईटी के निदेशक, डीन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट के बच्चों को सीधे पीएचडी में प्रवेश दे दिया गया है। इन्होंने न तो नेट/जेआरएफ परीक्षा और न ही पीएचडी प्रवेश परीक्षा पास की है।

जानकारी के मुताबिक बीते 21 अगस्त को हुई कार्यकारी परिषद की बैठक में गुपचुप ये प्रस्ताव पास कर दिया गया और पीएचडी में प्रवेश के लिए दिए गए विज्ञापन में भी कहीं इस प्रस्ताव के पारित होने के बारे में किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई। इस प्रस्ताव के पास होने की अधिसूचना भी गुपचुप तरीके से 28 अगस्त, 2021, को निकाली गई। अधिसूचना के मुताबिक विश्वविद्यालय में कार्यरत शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारियों के बच्चों  से एक लाख रुपये एकमुश्त फीस लेकर प्रवेश देने का प्रावधान किया गया। इसके साथ-2 विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में कार्यरत सहायक प्रध्यापकों (Assistant Professors) के बचों के लिए भी हर विभाग में एक-2 सीट रिजर्व रखने का प्रस्ताव भी पास कर दिया गया है।

इसे सीधे ही लागू कर दिया गया। यह मामला अब प्रवेश मिलने के बाद सामने आया है। हर विभाग में विवि कर्मियों के बच्चों की एक-एक सीट का अलग से प्रावधान किया गया है।

इसे जी तोड़ मेहनत कर नेट/जेआरएफ परीक्षा और प्रवेश पीएचडी प्रवेश परीक्षा पास करने वाले छात्र ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस मुद्दे को लेकर उग्र हो गई है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी दाखिले में विश्वविद्यालय अध्यापकों के बच्चों को बिना नेट/जेआरएफ व प्रवेश परीक्षा के दाखिला देने के निर्णय का विरोध किया है । अभाविप हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष विशाल सकलानी ने बताया कि विश्वविद्यालय के द्वारा अध्यापकों के बच्चों को पीएचडी दाखिलों में अनुचित तवज्जो देना आम छात्रों के साथ धोखा है और संविधान के अंतर्गत समानता के अधिकार के विरुद्ध भी है ।

सकलानी ने कहा कि एक तरफ जहां आम छात्र सुविधाओं के अभाव में संघर्ष करते हुए, किराए के कमरों में रहकर नेट/जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं बावजूद इसके वो पीएचडी में कम सीटों के चलते दाखिला लेने से वंचित रह जाते हैं। अभाविप जहां आम छात्रों की आवाज को बुलंद करते हुए सभी विभागों में पीएचडी की सीटें बढ़ाने की मांग कर रही है वहीं विश्वविद्यालय में कार्यरत अध्यापकों के लाडलों को बिना नेट/ जेआरएफ व प्रवेश परीक्षा के दाखिला देने के निर्णय को आम छात्र के साथ धोखा है, अन्याय करार दे रही है।  सकलानी ने कहा कि ये कदम भारतीय संविधान के समानता के अधिकार के विरुद्ध भी है।  साथ ही साथ यह फैसला यूजीसी के नियमों की भी सरेआम धज्जियां उड़ा रहा है । एक तरफ जहां छात्र हित के विरुद्ध फैसला लेना हो तो विश्वविद्यालय इन्हीं नियमों व कानूनों का हवाला देता है, किंतु जब बात अपने लाडलों को दाखिले देने की आती है तो इन्हीं नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाता है ।

सकलानी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अध्यापकों के बच्चों को बिना किसी नेट/जेआरएफ व प्रवेश परीक्षा के पीएचडी दाखिलों का विरोध करती है और विश्वविद्यालय प्रशासन व प्रदेश सरकार से मांग करती है कि छात्र विरोधी व समानता के अधिकार की धज्जियां उड़ाने वाले इस फैसले को वापिस लिया जाए अन्यथा अभाविप उग्र आंदोलन करेगी।

The post विश्वविद्यालय का नया कारनामां, पीएचडी में अध्यापकों के बच्चों को बिना नेट/जेआरएफ व प्रवेश परीक्षा दिया दाखिला, अभाविप (ABVP) नें किया विरोध    appeared first on हिमाचल वॉचर.

विश्वविद्यालय में डीन ऑफ स्टडीज अवैध पी.एच.डी. एडमिशन करने में मग्न, छात्र हॉस्टल फॉर्म तथा फीस तक नहीं करवा पा रहे जमा
शिमला-आज एस एफ आई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने विश्वविद्यालय गेट के पास धरना प्रदर्शन किया तथा चक्का जाम करके छात्रों की मांगो को प्रमुखता से उठाया।गौरतलब है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस में धरना प्रदर्शन पर प्रतिबन्ध लगा रखा है।

कैंपस सचिव जीवन ठाकुर ने धरने को संबोधित करते हुए बताया कि ये प्रतिबन्ध सिर्फ इसलिए लगाया गया है ताकि छात्र अपनी मांगो को उठा ना पाए। प्रशासन छात्र विरोधी नीतियों को लगातार लागू कर रहा है।और जब छात्र अपनी आवाज़ बुलंद करते है तो उन्हें बेवजह प्रशासन द्वारा झूठे पत्र भेजकर उनके परिवार वालों को प्रताड़ित किया जाता है। कैंपस में लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या कर दी गई है।

गौरतलब है कि आज ऐ बी वी पी ने भी छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव (SCA Election ) बहाल करने तथा विश्वविद्याला की अन्य समस्याओं को लेकर कुलपति के माध्यम से शिक्षा मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा हैI

छात्रों का आरोप है कि एस सी ए चुनाव पिछले पांच सालों से बैन है।इसकी आड़ में प्रशासन अपने तानाशाही फरमान जारी कर रहा है।विश्विद्यालय के कुलपति विभिन्न कमेटियों की आड़ में जबरन छात्रों को एक हॉस्टल से अन्य हॉस्टल में शिफ्ट कर रहे है।गर्ल्स हॉस्टल में भी इंटर होस्टल आउटिंग लंबे समय से बैन है।छात्राओं को एक पिंजराबंद पक्षी की तरह हॉस्टल में कैद किया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि कैंपस में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

छात्रों का आरोप है कि विश्विद्यालय में डीन ऑफ स्टडीज अवैध पी एच डी की एडमिशन करने में मग्न है।दूसरी ओर छात्र अपने हॉस्टल फॉर्म तथा फीस जमा करने में सक्षम नहीं है।ऑनलाइन व्यवस्था जर्जर हो चुकी है।

कैंपस अध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने कहा कि ये धरना प्रदर्शन विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए चेतावनी है कि समय रहते अपने छात्र विरोधी एजेंडों को वापिस ले अन्यथा छात्रों का आंदोलन दिन प्रतिदिन उग्र रूप धारण करेगा। विक्रम ठाकुर ने कहा कि कैंपस में विचारधारा विशेष को निष्काषन बहाली का पैमाना बनाया गया है लेकिन एस एफ आई के सात छात्र पिछले पांच सालों से इस विश्वविद्यालय से निष्काशित है उनकी निष्कासन बहाली की जहमत प्रशासन द्वारा नहीं उठाई जा रही है। उनका वह भी आरोप है कि कैंपस में सरेआम अध्यापकों तथा प्रशासन द्वारा आर एस एस, ए बी वी पी को सरंक्षण दिया जा रहा है। ऐसे में छात्रों को कैसे सकारात्मक एकेडमिक माहौल मिलेगा।

एस एफ आई ने इस धरने प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन को बड़े आंदोलन का अल्टीमेट देते हुए कहा कि जल्द से जल्द इन मांगो को पूरा करे अन्यथा रोजाना उग्र आंदोलन के लिए कमर कस ले।

The post विश्वविद्यालय में डीन ऑफ स्टडीज अवैध पी.एच.डी. एडमिशन करने में मग्न, छात्र हॉस्टल फॉर्म तथा फीस तक नहीं करवा पा रहे जमा appeared first on हिमाचल वॉचर.

10 कार्यकर्ताओं के निष्कासन पर ऐबीवीपी का धरना प्रदर्शन,विश्वविद्यालय पर एक तरफा कार्यवाही का लगाया आरोप
शिमला– आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ने विश्वविद्यालय में पिंक पेटल्स चौक पर धरना प्रदर्शन किया । इकाई सचिव अंकित चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया की पिछले कल विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से एक तनशाही फैसला निकाला गया जिसमें 10 ऐबीवीपी कार्यकर्ताओं को विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया गया।

गौरतलव है की पिछले 11 जुलाई को विद्यार्थी परिषद ने कैम्पस मे धरना प्रदर्शन किया था जिसके चलते 10 छात्रों का निष्काशन कर दिया है।

धरने को संबोधित करते हुए इकाई सचिव अंकित चन्देल ने बताया की एक तरफ जब कर्मचारियों द्वारा कुलपति कार्यालय में नारेबाजी की जाती है तो उन कर्मचारियों क खिलाफ कुलपति साहब की कोई प्रतिक्रिया नही आती, परन्तु जब ऐबीवीपी कैम्प्स में धरना प्रदर्शन करते है तो उन्हें तुरन्त प्रभाव से निष्कासित कर दिया जाता है जोकि सरासर एकतरफा कार्यवाही है।

#ABVP stages a protest at #HPUniversity over the suspension of its 10 members for protesting against irregularities. The organization alleges the Vice-Chancellor of one-sided action and demanded revoking suspension.#HimachalPradesh #Shimla #Education #HPUCampus pic.twitter.com/cWebRUEUMZ

— Himachal Watcher (@HimachalW) July 19, 2019

चन्देल ने कहा कि विश्वविद्यालय अपनी कमियों को छुपाने क लिए तरह-2 के हथकण्डे अपना रहा है। जहाँ अधूरे परिणामों की वजह से प्रदेश भर के छात्र परेशानी में हैं वहीँ प्रशासन अपने मुंह मिया मिठु बनने में कोई कसर नही छोड़ता।

चन्देल ने कहा कि सभी को ज्ञात है विवि में नौ महीने में पीएचडी (P.hD) और एमसीऐ (MCA) में फर्जी तरीके से प्रवेश के मामले सामने आते है, और इन सभी गडवड़ियों के विरोध करने वाले छात्र संगठनों की आवाज को दबाने का प्रयास विश्वविद्यालय प्रशासन् कर रहा है।

धरने क माध्यम से प्रशासन को चेताते हुये परिषद ने मांग उठाई विश्वविद्यालय अपना काम करे न कि छात्र संगठनों के कार्य मे दखल दे। ऐबीवीपी ने चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द परिषद कार्यकर्ताओं का निष्कासन् वापिस नही करता है तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने में कोई गूरेज़ नही होगाI ऐबीवीपी ने साथ ही यूजी UG के सभी परीक्षा परणामों को पूरा करने की मांग भी प्रशासन के सामने रखी है।

The post 10 कार्यकर्ताओं के निष्कासन पर ऐबीवीपी का धरना प्रदर्शन,विश्वविद्यालय पर एक तरफा कार्यवाही का लगाया आरोप appeared first on हिमाचल वॉचर.

ऐबीवीपी ने यूजी परीक्षा परिणाम मे हो रही देरी और अनियमिताओं को लेकर किया कुलसचिव का घेराव
शिमला-वीरवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय इकाई ने यूजी (UG ) के परीक्षा परिणाम मे हो रही देरी और अनियमिताओं को लेकर कुलसचिव का घेराव किया व उनके आफिस के बाहर धरना-प्रदर्शन किया!

विद्यार्थी परिषद ने निम्न मांगो को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को कल शाम तक का समय दिया था:

यूजी 6th सेमेस्टर का पूरा परीक्षा परिणाम घोषित किया जाए! छात्रों के परीक्षा परिणामों में आ रही डबल स्टार की दिक्कत को शीघ्र ठीक किया जाए!

यूजी 2nd और 4th सेमेस्टर का री-आप्पीयर (Re-appear ) परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित किया जाए!

एचपीयू काउंसलिंग में अपीयर छात्रों को अपने रिजल्ट ठीक कराने की तिथि को 20 जुलाई तक किया जाए!

एचपीयू के अलावा दूसरे विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्रों को कॉन्फिडेंशियल रिजल्ट दिया जाए ताकि वह छात्र दूसरे विश्वविद्यालय में ऐडमिशन ले सकें!

यूजी 3rd सेमेस्टर गणित के रिजल्ट को फिर से ईवैलुएट किया जाए!

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय इकाई ने कहा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की नाकामियों के कारण हिमाचल के हजारों छात्र हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने से वंचित रह रहे है! विद्यार्थी परिषद ने कहा है कि अगर इन सभी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो विद्यार्थी पर अपना आंदोलन विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ और तेज करेगी!

The post ऐबीवीपी ने यूजी परीक्षा परिणाम मे हो रही देरी और अनियमिताओं को लेकर किया कुलसचिव का घेराव appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिक्षा मंत्री के कहने पर नियमों को दरकिनार कर भाजपा कार्यकर्ता को दे दिया टेंडर, विरोध दबाने के लिए ली हिंसा की आड़: एस.एफ.आई.
शिमला-गौरतलब है कि 24 मार्च से लेकर प्रदेश वि. वि.में जो हिंसा और तनाव का माहौल है जिसके लिए लगातार छात्र राजनीति को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है परन्तु असल में यदि हम पूरे प्रकरण को ध्यान से समझने का प्रयास करें तो हम पाते है कि इस घटनाक्रम की पूरी पृष्ठभूमि प्रदेश वि. वि. प्रशासन और प्रदेश की सरकार द्वारा पहले से ही सुनियोजित थी। यह कहना है एस.एफ.आई. का।

आज दिनांक 9 अप्रैल, 2019 को एस.एफ.आई. ने एक प्रैस वार्ता के माध्यम से हि. प्र. वि. वि. में 24 मार्च से अभी तक घटित हो रहे घटनाक्रम व उसके बाद पुलिस तथा वि.वि. प्रशासन की एकतरफा कार्यवाही की निन्दा की व मीडिया के माध्यम से कुछ सवाल उठाएं।

इस पत्रकार वार्ता को अखिल भारतीय सह सचिव दिनित दैन्टा, राज्य सचिव अमित ठाकुर, वि.वि. इकाई सचिव जीवन ठाकुर व अखिल भारतीय कमेटी सदस्या रूचिका वजीर ने सम्बोधित किया।

एस.एफ.आई. ने आरोप लगाया है कि यह सुनियोजित हमला इसलिए हुआ क्योंकि गत मार्च महीने की शुरूआत में वि. वि. प्रशासन व प्रदेश की सरकार द्वारा वि. वि. में आऊटसोर्स के तहत कर्मचारियों की गैर कानूनी तरीके से भर्तियां की गई। इस पूरी भर्ती प्रक्रिया में भारी अनियमितता बरती गई। जिसमें वि. वि. प्रशासन के साथ शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज की मिलीभगत भी बेनकाब हुई।

एस.एफ.आई. ने आरोप लगाया है कि शुरूआत में जब इस आऊटसोर्स प्रक्रिया के टेंडर मार्च 2018 में आॅपरेटिव केयर कम्पनी को पास हुआ तो शिक्षा मंत्री के कहने पर बड़े सुनियोजित तरीके से नियमों को दरकिनार करते हुए इस टेंडर को उत्तम हिमाचल नाम की कम्पनी को दे दिया गया जिसका मालिक संजीव देष्टा है जो वि. वि. में केन्द्रिय छात्र संघ का पदाधिकारी और ए.बी.वी.पी. का कार्यकर्ता रह चुका है और वर्तमान में भाजपा का कार्यकर्ता है।

एस.एफ.आई. ने कहा कि इस घटनाक्रम के सामने आते ही एस.एफ.आई.ने वि. वि. प्रशासन और शिक्षा मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जिसमें एस।एफ।आई। ने शिक्षा मंत्री के पुतला दहन के साथ-2 रजिस्ट्रार वि. वि. का घेराव कर इस भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग उठाई।

एस.एफ.आई. ने कहा कि इस विरोध के चलते वि. वि. प्रशासन और प्रदेश सरकार जनता के सामने बेनकाब हो चुकी थी और किसी भी प्रकार से इस पूरे प्रकरण पर पर्दा डालने की कोशिश में जुटी थी।

एस.एफ.आई. ने आरोप लगाया कि अपनी कोई भी कोशिश कामयाब न होती देख वि. वि. प्रशासन और प्रदेश सरकार ने छात्र आन्दोलन को कुचलने की सुनियोजित कोशिश शुरू कर दी। जिसके तहत 19 मार्च से वि. वि. छात्रावास के नज़दीक पोटर हिल मैदान में आर।एस।एस। की शाखाओं को लगाना शुरू किया गया। इसी दौरान एस।एफ।आई। का मानना है कि वि. वि. परिसर में एक के बाद एक गतिविधियों के आयोजन द्वारा छात्रों का भारी समर्थन व लोकप्रियता जीत रही थी।

एस.एफ.आई. का यह भी आरोप है कि इस बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर 24 मार्च की सुबह पोटरहिल मैदान में क्रिकेट खेल रहे छात्रों पर लगभग चालीस से पच्चास लोगों द्वारा तेज़धार हथियारों व डंडों के साथ सुनियोजित तरीके से हमला किया गया, जिसमें आर।एस।एस। व ए.बी.वी.पी. के कार्यकर्ता शामिल थे।

एस.एफ.आई. ने कहा कि इस हमले में अनेकों छात्रों को गम्भीर चोटें आई और अस्पताल में भर्ती हुए। एस.एफ.आई. ने कहा कि यह हमला छात्रों में भय का माहौल तैयार करने के लिए किया गया था। इस भय और हिंसा के माहौल को बनाए रखने के लिए प्रदेश सरकार व वि. वि. प्रशासन द्वारा पुलिस प्रशासन का प्रयोग करते हुए छात्रों पर एकतरफा कानूनी कार्रवाई की गई। जिसके तहत एस.एफ.आई. कार्यकर्ताओं को जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया गया वहीं दूसरी तरफ इस पूरे उपद्रव के लिए जिम्मेवार आर.एस.एस. व ए.बी.वी.पी. के कार्यकर्ताओं पर कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।

एस.एफ.आई. ने कहा कि अगले दिन 25 मार्च सुबह 4 बजे छात्रों को हाॅस्टल से खदेड़ने के लिए पुलिस प्रशासन का दुरूपयोग करते हुए हाॅस्टलों में रेड़ डलवाई गई और छात्रों को जबरदस्ती बसों में डालकर थाने ले जाया गया। इसके तुरन्त बाद पुलिस का सहारा लेते हुए आर.एस.एस। के कार्यकर्ता जिसमें अनेक वि. वि. के प्राध्यापक व कर्मचारी भी शामिल थे, ने डंडों व पत्थरों द्वारा छात्रों पर हमला किया और वि. वि.के छात्रावासों में तोड़फोड़ भी की गई। एस.एफ.आई. ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में पुलिस वहां मूकदर्शक बनी रही और आर.एस.एस. के कार्यकर्ताओं का साथ देती नज़र आई।

एस.एफ.आई. ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में पुलिस प्रशासन और वि. वि. प्रशासन का रवैया देख कर छात्र समुदाय भड़क उठा और इसके खिलाफ वि. वि. परिसर में विरोध प्रदर्शन कर इसका विरोध किया। उसी दिन जिन छात्रों को पुलिस हाॅस्टल से उठा कर ले गई थी शाम के वक्त जब उन छात्रों को थाने से छोड़ा जाता है तो उन पर थाने से पांच मिनट की दूरी पर बालुगंज चौक पर ही ए.बी.वी.पी. कार्यकर्ताओं द्वारा नुकीले व धारदार हथियारों द्वारा हमला किया जाता है जिसमें अनेकों छात्रों को गम्भीर चोटें आती है। एस.एफ.आई. ने कहा कि इस पूरी घटना में पुलिस छात्रों को हाॅस्टल से तो बसों में भरकर लाती है परन्तु इस हिंसा के माहौल में थाने से बिना किसी सुरक्षा के छोड़ देती है।

एस.एफ.आई. ने कहा कि इस घटना में संलिप्त आर.एस.एस. व ए.बी.वी.पी. के एक भी छात्र को अभी तक हिरासत में नहीं लिया गया है जो पुलिस प्रशासन की एकतरफा कार्यवाही को दर्शाता है।

एस.एफ.आई. ने कहा कि जब पुलिस प्रशासन से ए.बी.वी.पी. के कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही की मांग की गयी तो ए.बी.वी.पी. के कुछ छात्रों को मात्र पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और सुबह होने से पहले ही छोड़ दिया गया।

एस.एफ.आई. ने कहा कि 25 मार्च की शाम समरहिल चौक पर ए.बी.वी.पी.की लड़कियों द्वारा एस.एफ.आई की छात्राओं पर हमला किया गया। साथ ही छात्राओं को हाॅस्टल न आने की धमकी भी दी गई। परन्तु इस सबके बावजूद जब छात्राएं अपने -2 हाॅस्टल में गई तो विद्योत्तमा हाॅस्टल में एक छात्रा को अकेला पा कर ए.बी.वी.पी. की छात्राओं द्वारा हमला किया गया जिसमें हाॅस्टल की बाकी छात्राओं ने वक्त पर आकर बीच बचाव किया। एस.एफ.आई. ने कहा कि इसी रात लगभग आठ बजे के करीब ए.बी.वी.पी. का एक कार्यकर्ता हाथ में दराट लेकर शराब के नशे में कन्या छात्रावासों में घुस आया जहां पर उसे पुलिस और छात्राओं द्वारा धर दबोचा गया। एस.एफ.आई. ने कहा कि इस पूरे

घटनाक्रम के बाद भी पुलिस प्रशासन के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया। एस.एफ.आई. ने कहा कि जहां एक तरफ हाॅस्टल में घुसकर हमला करने वाली छात्राओं पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई वहीं दूसरी तरफ हाॅस्टल की आऊटिंग खत्म होने के बाद शराब के नशे में दराट ले कर हाॅस्टल में घुसने वाले छात्र को भी सिर्फ सामान्य धाराओं के तहत गिरफ्तार करके सुबह तक छोड़ दिया गया।

संगठन ने आरोप लगाया कि जहां एक तरफ 24 मार्च और 25 मार्च के घटनाक्रम के बाद पुलिस व वि. वि.प्रशासन द्वारा एस.एफ.आई. कार्यकर्ताओं पर मुकद्दमें बनाकर गिरफ्तार किया गया वहीं दूसरी तरफ छात्रों को जख्मी करने वाले व कन्या छात्रावासों में दराट लेकर घुसने वाले ए.बी.वी.पी. कार्यकर्ता पर कोई भी कार्यवाही नहीं की जाती। एस.एफ.आई. ने कहा कि इस मामले को लेकर छात्रों द्वारा 26 मार्च को चीफ वार्डन का घेराव करने व उन पर दवाब बनाने के बाद वि. वि.प्रशासन द्वारा तोड़फोड़ करने व दराट लेकर गल्र्ज़ हाॅस्टल में जाने वाले गुण्डों के खिलाफ शिकायत दी गई परन्तु पुलिस द्वारा अभी तक इस मामले कोई भी कार्यवाही नहीं की गई।

एस.एफ.आई. ने कहा कि 29 मार्च को गैर लोकतान्त्रिक तरीके से वि. वि. प्रशासन द्वारा न्यायालय का हवाला देकर वि. वि. परिसर में बैज़ पहनने, विरोध प्रदर्शन करने, कक्षाओं को संबोधित करने व प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करने पर प्रतिबंध लगाया जाता है। एस.एफ.आई. का आरोप है कि वि. वि.कि परिसर में बैज़ पहनने, विरोध प्रदर्शन करने, कक्षाओं को संबोधित करने व प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करने पर यह प्रतिबंध इसलिए लगाया गया है ताकि परिसर के अन्दर जनवादी लोकतान्त्रिक माहौल को खत्म किया जा सके और छात्र वि. वि. प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज़ न उठा सकें व वि. वि. प्रशासन घोटालों व छात्र विरोधी निर्णयों को आसानी से लागू कर सके।

एस.एफ.आई. ने कहा कि बैज़ को बहाना बना कर वि. वि. प्रशासन द्वारा अपने दमन चक्र को तेज करते हुए परिसर में बेज़ पहनने वाले छात्रों को निलंबित किया जाता है। वर्तमान में निलंबित छात्रों की संख्या 35 से ज्यादा हो गई है। निलंबित छात्रों में कुछ छात्र ऐसे भी हैं जिन्होंने बेज़ नहीं पहना था या कुछ छात्र इस दौरान परिसर में थे ही नहीं। एस.एफ.आई. ने कहा कि यह दर्शाता है कि वि. वि. प्रशासन ए.बी.वी.पी. के साथ मिल कर पूरे घटनाक्रम को अन्जाम दे रहा है।

इसी बीच 1 अप्रैल को एस.एफ.आई. द्वारा वि. वि. प्रशासन का एक और गैर कानूनी कारनामा सामने लाया जाता है जिसमें एम।सी।ए। विभाग में पी।एच।डी। में अयोग्य भर्ती की जाती है। एस.एफ.आई. ने कहा कि यह भर्ती सीधे तौर से डी.एस. द्वारा करवाई गई जिसमें सेन्ट बिड्स काॅलेज में काॅन्ट्रेक्ट पर पढ़ाने वाली अध्यापिका को प्राध्यापक कोटे से पी।एच।डी। में प्रवेश दिया जाता है।

एस.एफ.आई. ने कहा कि यह प्रवेश गैर कानूनी इसलिए है क्योंकि इस सीट को विज्ञापित नहीं किया गया था, प्राध्यापक कोटे के तहत सरकारी शिक्षण संस्थानों में पढ़ाने वाले को प्राथमिकता दी जाती है व डी.एस. द्वारा मात्र स्टैंडिंग कमेटी के माध्यम से अधिसूचना में रेगुलर के स्थान पर रेगुलर, काॅन्ट्रेक्ट व एडहाॅक शब्द जोड़ दिए गए जो कि वि. वि. आॅर्डिनांस की अवहेलना है। 2 अप्रैल को वि. वि.प्रशासन द्वारा एक और छात्र विरोधी फरमान जारी किया गया जिसके तहत कुलपति द्वारा वि. वि. में 10 प्रतिशत फीस वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया है।

एस.एफ.आई. ने कहा कि 3 अप्रैल को सुनियोजित तरीके से डी.एस.पी. द्वारा छात्रों के साथ दुव्र्यवहार किया गया। एस.एफ.आई. राज्याध्यक्ष को निशाना बना कर डी.एस.पी. सुरेश चैहान द्वारा राज्याध्यक्ष के साथ गाली – गलौच व जान से मारने की धमकी दी जाती है व झूठा मुकद्दमा बना कर गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी तरफ वि. वि. प्रशासन द्वारा छात्रावास में रह रहे छात्रों को प्रताड़ित किया जाता रहा व 24 घण्टे खुले रहने वाले हाॅस्टलों को पुलिस के सहारे सुबह 6 से रात 10 बजे तक खुला रखा जाता है व 24 घण्टे खुली रहने वाली लाईब्रेरी को रात 9 बजे बंद किया जा रहा है।

एस.एफ.आई. मानती है कि 2014 के बाद आर.एस.एस. व भाजपा द्वारा देश भर में विश्वविद्यालयों, प्रगतिशील विचार, जनवादी और लोकतान्त्रिक संस्थानों पर हमले कर रही है। हि. प्र. में भी प्रदेश सरकार व आर.एस.एस. वि. वि.प्रशासन के साथ मिलकर वि. वि. में अपने चहेतों को भर्ती कर व उन्हें फायदा पहुंचा कर भगवाकरण के एजैण्डे को लागू करना चाहती है व शिक्षा के निजीकरण व व्यवसायिकरण की मुहिम को तेज कर रही है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का रवैया निन्दनीय है। मुख्यमंत्री द्वारा बिना किसी जांच के एस.एफ.आई. को गलत ठहराना उनकी नकारात्मक सोच को दर्शाता है।

एस.एफ.आई. ने मांग कि है कि:-

आऊटसोर्स के नाम पर गैर कानूनी तरीके से हुई भर्तियों को रद्द किया जाए और इस प्रक्रिया में संलिप्त लोगों पर कानूनी कार्यवाही की जाए।

छात्रों पर हुए हमले और वि. वि. में हिंसा और भय के माहौल बनाने वाले ए.बी.वी.पी./आर.एस.एस. के कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्यवाही की जाए।

एम।सी।ए। विभाग में गैर कानूनी तरीके से हुई पी।एच।डी। में प्रवेश को वापिस लिया जाए और इस प्रक्रिया में संलिप्त लोगों पर कानूनी कार्यवाही की जाए।

कुलपति द्वारा प्रस्तावित किए गए 10 प्रतिशत फीस बढ़ोतरी के प्रस्ताव को वापिस लिया जाए।

छात्रों के जनवादी अधिकारों को परिसर के अन्दर बहाल किया जाए।

हाॅस्टल से पुलिस के पहरे को हटाया जाए और 10 बजे की बाध्यता को हटाया जाए। ताकि छात्रों में भय का माहौल न रहें।

बैज़ के नाम पर निलंबित किए गए छात्रों का निलम्बन तुरन्त वापिस लिया जाए।

वि. वि. में प्रशासनिक नियुक्तियां राजनीतिक स्तर पर न हो कर वरिष्ठता के आधार पर की जाए।

छात्रों के साथ दुव्र्यवहार और उन्हें डराने वाले डी.एस.पी. पर कार्यवाही की जाए।

एस.एफ.आई. प्रदेश सरकार व वि. वि. कुलाधिपति से  पूछा है:-

बैज़ पहनने पर छात्रों का निलंबन परन्तु गल्र्ज़ हाॅस्टल में शराब पी कर व दराट लेकर जाने वाले ए.बी.वी.पी.कार्यकर्ता पर अब तक कोर्यवाई क्यों नहीं?

वि. वि.में हुए पी।एच।डी। फर्जीवाड़े (यू।जी।सी। के नियमों को दरकिनार करते हुए 10 महीने में पूर्व कुलपति के बेटे की पी।एच।डी। थिसिज को जमा करवाया गया) व एम। काॅम प्रश्न प्रत्र फर्जीवाड़े (अपनी एक ही किताब से लगभग 80 प्रश्न प्रवेश परीक्षा में शामिल किए गए जो परीक्षा बाद में रद्द की गई) में संलिप्त प्रो। कुलवंत पठानियां जो कि वर्तमान में दूरवर्ती शिक्षा केन्द्र के निदेशक है, पर कोई कार्यवाही कुलाधिपति महोदय द्वारा क्यों नहीं की गई?

वि. वि. में पढ़ाने वाले प्राध्यापक जोकि ए.बी.वी.पी. के पदाधिकारी है और वि. वि. में होने वाली हिंसा के लिए जिम्मेवार है पर कुलाधिपति महोदय द्वारा अभी तक कोई संज्ञान क्यों नहीं लिया गया?

वि. वि. द्वारा विभिन्न मामलों में गठित की जाने वाली जांच कमेटी में शामिल प्रशासनिक अधिकारियों जो कि किसी एक राजनीतिक दल से जुड़े होते हैं, द्वारा निष्पक्ष जांच कैसे की जा सकती है?

अन्तर्राष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा केन्द्र में हुए करोड़ों के प्रोस्पेक्टस घोटाले में संलिप्त एक ही कर्मचारी से जांच पड़ताल क्यों?

वि. वि.में चल रहे म्त्च् ;म्दजमतचतपेम त्मेवनतबम च्संददपदहद्ध प्रोजेक्ट जो कि 8।5 करोड़ की लागत का है, को पूरा करने की समय सीमा 2018 में समाप्त हो चुकी है परन्तु अभी भी प्रोजेक्ट अधर में लटका है इस पर अब तक जांच कमेटी क्यों नहीं गठित की गई?

पिछले कल छप्त्थ् ;छंजपवदंस प्देजपजनजपवदंस त्ंदापदह थ्तंउमूवताद्ध द्वारा जारी की गई छप्त्थ् त्ंदापदह 2019 में प्रदेश वि. वि.का स्थान 150 – 200 के बीच में है जो कि वर्ष 2017 में 100 – 150 के बीच था जिसमें लगातार गिरावट आई है इस रैंकिंग में सुधार करने के लिए प्रदेश सरकार, कुलाधिपति महोदय, वि. वि. प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाएं जा रहे हैं?

वि. वि. परिसर में छात्रों द्वारा पहने जाने वाले बैज़ से तनाव का माहौल कैसे बनता है? वि. वि.प्रशासन अपने इस बेतुके फरमान पर जवाब दे।

वि. वि. परिसर में न्यायालय का हवाला देकर छात्रों को धरना – प्रदर्शन करने से रोक दिया गया परन्तु वि. वि. कुलपति ने जिस दिन अपना कार्यभार ग्रहण किया उस दिन नारों के साथ समरहिल चैक से कुलपति कार्यालय तक गए। क्या न्यायालय के आदेश केवल छात्रों पर ही लागू होते हैं?

The post शिक्षा मंत्री के कहने पर नियमों को दरकिनार कर भाजपा कार्यकर्ता को  दे दिया टेंडर, विरोध दबाने के लिए ली हिंसा की आड़: एस.एफ.आई. appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल को नही बनने देंगे वामपंथी विचारधारा का पश्चिम बंगाल या जे.एन.यू : बजरंग दल
शिमला- हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में रविवार को शुरू हुई हिंसा की कड़ी थमने का नाम नहीं ले रही! सोमवार को दो गुटों की छात्रओं की बीच हाथा पायी हुई जिसमे कुछ छात्रायें घायल हुई!इसके चलते कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है!

हिमाचल के मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री के बयानों के बाद अब  बजरंग दल की हिमाचल प्रदेश यूनिट ने रविवार को समरहिल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस ) की शाखा और स्टुडेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एस. एफ. आई.) के बीच हुई झड़प को लेकर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस घटना का विरोध किया! बजरंग दल के प्रांत सह सयोंजक पवन समेला ने एस. एफ. आई के सदस्यों को गुंडा तत्व करार देते हुए प्रदेश सरका तथा प्रशासन से एस.एफ.आई. के सदस्य जो इस हमले शामिल थे उन्हें यथाशीघ्र गिरफ्तार कर उन पर कड़ी से कड़ी कानूनी करवाई करने की मांग की है।

समेला ने कहा कि एस. एफ. आई के लोग देश विरोधी है और आपराधिक मानसिकता रखते हैं और उन पर नकेल कसी जानी चाहिए!

पवन समेला ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ 1925 से देश सेवा में लगा हुआ है। पूरे भारत वर्ष में शाखा के माध्यम से लोगो में राष्ट्रभक्ति का भाव तथा वौद्धिक, मानसिक, शारिरिक विकास किया जाता है।

उनहोने आरोप लगया कि वामपंथी विचारधारा हमेंशा से देश विरोधी तथा धर्म विरोधी रही है। केरल में भी वामपंथी विचाराधारा के लोगों ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले कर कई स्वयं सेवक बन्धुओं की निर्मम हत्या है।

पवन समेला ने कहा कि देश विरोधी प्रदेश को किसी भी कीमत पर वामपथियों की विचारधारा का पश्चिम बंगाल या जे.एन.यू. नही बनाने दिया जाएगा। ऐसे देश विरोधी लोगों तथा देश विरोधी विचारधारा को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा।

पवन समेला ने कहा कि बजरंग दल प्रदेश सरकार से माॅग करता है कि स्वयं सेवको पर हमला करने वालों को शीघ्र गिरफ्तार कर उन पर कड़ी से कड़ी कानूनी कारवाई करे! उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ऐसा करने में नाकाम रहता है, तो बजरंग दल पूरे प्रदेश में ऐसे देश विरोधी लोगो पर स्वयं कारवाई करने को बाध्य होगा।

The post हिमाचल को नही बनने देंगे वामपंथी विचारधारा का पश्चिम बंगाल या जे.एन.यू : बजरंग दल appeared first on हिमाचल वॉचर.

एचपीयू में फिर खून खराबा, 2 जख्मी, एबीवीपी के 17 व एसएफआई के 5 कार्यकर्ता गिरफ्तार
शिमला-  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय  में शनिवार रात से शुरू हुआ हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है! भरी पुलिस सुरक्षा के बीच बुधवार के दिन भी विद्यालय परिसर में एक बार फिर खून खराब हुआ ! बुधवार को नैक टीम के दौरे से पहले ही सुबह करीब 9:00 बजे एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में फिर से खून खराबा हो गया।

पुलिस के लाठीचार्ज करने पर पूरे परिसर में अफरातफरी मच गई। छात्रों का आक्रोश इतना ज्यादा था की पुलिस की लाठियां बरसाने के बावजूद छात्र एक दूसरे पर लात और मुक्के बरसाते रहे। इस दौरान मची भगदड़ में आम छात्र और छात्राएं भी परेशान हुई।

हिंसा में बुरी तरह से जख्मी दो छात्रों भूमि सिंह और रविंद्र सिंह को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। ये दोनों एसएफआई के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं।

दोनों गुटों के 22 कार्यकर्ता गिरफ्तार

करीब दस मिनट तक बने इस माहौल के बाद पुलिस जवानों ने स्थिति पर काबू पाया और एक एक कर कार्यकर्ताओं को गाड़ियों में भरकर थाने ले जाया गया। सुरक्षा के लिए खास तौर पर तैनात किए क्यूआरटी क्विक रिस्पांस टीम के जवानों ने भी छात्रों को एक एक कर पकड़ कर  गाड़ियों में डाला।

परिसर में हुई इस खूनी झड़प के बाद परिसर में प्रवेश  को लेकर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी। एचपीयू के मुख्य गेट पर महिला और पुरूष पुलिस जवानों ने इसके बार किसी को भी बिना चैकिंग और आई कार्ड के परिसर में एंट्री नहीं दी। चैकिंग के दौरान पुलिस को पांच छात्रों के बैग से राड और डंडे भी मिले।

एबीवीपी के 17 कार्यकर्ता

पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी ने बताया कि समरहिल चौक पर सुबह एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। जिसमें दो एसएफआई के कार्यकर्ताओं को चोटें आई है। उन्होंने कहा कि समय रहते मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने स्थिति पर काबू पा लिया।

घटना में शामिल एसएफआई के पांच और एबीवीपी के 17 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि परिसर में हिंसा करने के आरोप में इससे पूर्व 15 एसएफआई कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए हैं।

एसपी शिमला डीडब्लू नेगी ने दोपहर बाद एसएफआई के राज्य सचिव सुरेश सरवाल और एबीवीपी के नेता कौल नेगी से आपस में बातचीत कर परिसर में बने इस माहौल को शांत करने के लिए अपील की। इस पर सुरेश सरवाल ने कहा कि उनकी बातचीत हुई है।

Photo: Amar Ujala

The post एचपीयू में फिर खून खराबा, 2 जख्मी, एबीवीपी के 17 व एसएफआई के 5 कार्यकर्ता गिरफ्तार appeared first on हिमाचल वॉचर.

एचपीयू में विचारधाराओं के टकराव ने लिया हिंसक रूप, संगठनों के बीच बहस, मारपीट और पत्थरबाजी
शिमला- जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली में विचारधाराओं के टकराव से भड़की आंग की चिंगारी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय तक आ पहुंची और हिंसक हो गई। सोमवार को शहीदी दिवस पर अपने-अपने संगठनों को शहीदों के सम्मान में अधिक समर्पित साबित करने से शुरू हुई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एसएफआई की बहस मारपीट, लात घूसे और पत्थरबाजी में बदल गई। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय छावनी में तबदील हो गया है और स्थिति तनावपूर्ण रही।

सोमवार को एबीवीपी ने रक्तदान शिविर के आयोजन के अतिरिक्त विभिन्न विभागों में शहीदों के सम्मान में व्याख्यान रखे थे। इस बीच जब विधि विभाग में एबीवीपी कार्यकर्ता एक कक्षा में छात्रों को संबोधित कर रहे थे तो एक छात्र ने सवाल कर दिया कि शहीदों का इतना सम्मान है तो चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भगत सिंह से बदलकर संघ के कार्यकर्ता मंगलसेन के नाम पर क्यों रख दिया? सवाल करने वाला छात्र एसएफआई समर्थित बताया जा रहा है जिससे दोनों तरफ से इस सवाल पर बात कहासुनी तक पहुंच गई। संबोधित कर रहे छात्र कक्षा से चले गए। उसके बाद आ‌र्ट्स ब्लॉक के बाहर चल रहे एबीवीपी के रक्तदान शिविर के बीच एबीवीपी व एसएफआई के कार्यकर्ताओं में फिर बहस हुई जो मारपीट तक जा पहुंची।

दोपहर करीब तीन बजे एसएफआई के 70 कार्यकर्ताओं के साथ एबीवीपी कार्यकर्ता चेतन गुलेरिया, नवनीत कौशल, प्रदीप आदि कार्यकर्ताओं के बीच ये झड़प हुई है और दोनों तरफ से हाथापाई शुरू हई। जब दोनों संगठनों में हाथापाई और पत्थरबाजी होने लगी। परिसर में तैनात पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। फिर दोनों संगठनों को शांत करवाया गया। इसके बाद एबीवीपी और एसएफआई ने विवि परिसर के भीतर उग्र धरना प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे पर आरोप लगाए। लेकिन उक्त झड़क के बाद एक बार फिर विवि में माहौल तनावपूर्ण हो गया

ये हुए घायल

हाथापाई के दौरान एबीवीपी की कार्यकर्ता हेमा, आरती प्रीति घायल हुई है। एबीवीपी ने आरोप लगाए है कि सबसे पहले हेमा पर एसएफआई कार्यकर्ताओं ने हमला किया। इसके साथ ही चेतन गुलेरिया, नवनीत कौशल, सन्नी शुक्ला, हेमा को चोटें आई। दोनों छात्र संगठनों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस मे शिकायत दर्ज करवा दी है।

हाइपावर कमेटी का किया गठन

विवि प्रशासन ने इस मामले में अधिष्ठाता अध्ययन प्रो.गिरिजा की अध्यक्षता में हाइपावर कमेटी का गठन कर दिया है जो तीन दिन में रिपोर्ट सौंपेगी। इसके साथ प्रति कुलपति, मुख्य सुरक्षा अधिकारी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता और एक अन्य प्रोफेसर कमेटी में हैं। कमेटी ने दोनों छात्रों के कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी कर पक्ष मांगा है।

केंद्र के इशारे पर चल रही एबीवीपी

एबीवीपी के कार्यकर्ता से पूछा गया कि चंडीगढ़ के एयरपोर्ट का नाम बदल संघ के कार्यकर्ता के नाम पर क्यों रखा गया? इसी बात पर एबीवीपी का कार्यकर्ता उग्र हो गया और एसएफआई कार्यकर्ता को कक्षा से बाहर मिलने को कहा। आ‌र्ट्स ब्लॉक से गुजरते वक्त एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। एबीवीपी घटते जनाधार की वजह से ये सब कर रही है। केंद्र सरकार के इशारे पर इस तरह के हमले सभी विश्वविद्यालयों में हो रहे हैं, जहां पर एबीवीपी हाशिये पर है।’

नोबल ठाकुर,अध्यक्ष एसएफआई

यह एसएफआई का सुनियोजित हमला

एसएफआई ने सुनियोजित तरीके से पूरी वारदात को अंजाम दिया। सोमवार को सभी कक्षाओं में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं से एसएफआई कार्यकर्ता पूछ रहे थे। वहीं समरहिल चौक पर भी एबीवीपी कार्यकर्ताओं को एसएफआई कार्यकर्ता घूर रहे थे। जब लॉ विभाग में एक कार्यकर्ता ने सवाल पूछा तो उसका जबाव एबीवीपी ने दिया। मगर एसएफआई कार्यकर्ता ने बाहर देख लेने की धमकी दी। दोपहर बाद एसएफआई 50 से अधिक कार्यकर्ता शिविर में पहुंच कर एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। ‘

गौरव अत्री, इकाई अध्यक्ष एबीवीपी

The post एचपीयू में विचारधाराओं के टकराव ने लिया हिंसक रूप, संगठनों के बीच बहस, मारपीट और पत्थरबाजी appeared first on हिमाचल वॉचर.

जेएनयू में कॉंग्रेस नेता पर धारदार हथियार से हमला सोची समझी साजिश: सुंदरियाल
शिमला-  जिला कॉंग्रेस कमेटी शिमला शहरी के प्रवक्ता दीपक सुंदरियाल ने जवाहर नेहरू विश्वविध्यालय मे कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री आनंद शर्मा पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है।

सुंदरियाल ने कहा की जवाहर नेहरू विश्वविध्यालय मे जो हुआ वह शर्मनाक है कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता पर अखिल भारतीय विध्यार्थी परिषद के कुछ छात्रो ने धारदार हथियार से हमला किया जिस मे उनके कान पर गहरी चोट आई है। आनंद शर्मा पर ये हमला सोची समझी साजिश के तहत किया गया है जिला कॉंग्रेस कमेटी शिमला शहरी इसकी कड़े शब्दो मे निंदा करती है।

सुंदरियाल ने कहा की मोदी सरकार की झिलाहट साफ नजर आती है एक तरफ सभी विश्वविध्यालयों का भगवा करण किए जाने का प्रयास किया जा रहा है दूसरी तरफ यदि कोई इसके विरोध आवाज उठाता  है तो उस पर गुंडे तत्वो द्वारा हमला करवाया जाता है।

आनंद शर्मा पर हमला उस समय किया गया जब वह जेएनयू के छात्रो के साथ पुलिस की कार्यवाही का विरोध कर रहे थे , जिला कॉंग्रेस कमेटी दिल्ली मे हुए  इस प्रकरण की कड़ी निंदा करती है व हमलावरो पर जल्द से जल्द कड़ी कार्यवाही की मांग करती है।

Image: Reuters

The post जेएनयू में कॉंग्रेस नेता पर धारदार हथियार से हमला सोची समझी साजिश: सुंदरियाल appeared first on हिमाचल वॉचर.