सिरमौर Archives - हिमाचल वॉचर

24 घंटे में प्रदेश में कोविड के 1773 नए मामले दर्ज, कोरोना से 6 महीने की बच्चे की मौत
शिमला- हिमाचल में कोरोना के नए मामलों की दर में तीव्र वृद्धि जारी है। एनएचएम की 13 जनवरी की शाम 7 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक पुरे प्रदेश में 12,320 कोविड टेस्ट हुए थे जिसमे से 1773 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं सिरमौर में आज एक 6 महीने की बच्चे की भी जान गई है।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस समय पूरे हिमाचल में 8115 सक्रीय मामलें हैं और अब तक प्रदेश में कुल 3871 लोग जान गंवा चुके हैं ।

वहीं राजधानी शिमला के पूर्व महापौर संजय चौहान ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट डाली है जिसमे उन्होंने सरकार की कोविड रिपोर्ट के आंकड़ों पर हैरानी जताते हुए कहा है कि 12 जनवरी 2022 प्रदेश में कोरोना के कुल 14726 कोरोना टेस्ट किये गए थे, जिसमे से 1804 संक्रमित पाए गए थे तो वहीं शिमला में कुल 225 संक्रमित पाए गए थे।

आज यानी 13 जनवरी को कल से कम 12320 कोरोना टेस्ट किए गए और कुल संक्रमितों की 1773 है। चौहान ने कहा कि  इस रिपोर्ट में शिमला में 123 संक्रमित बताए गए हैं जबकि दूसरी रिपोर्ट में 254 बताए गए हैं जो की समझ से परे है।

The post 24 घंटे में प्रदेश में कोविड के 1773 नए मामले दर्ज, कोरोना से 6 महीने की बच्चे की मौत appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल कैबिनेट बैठक: रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू, पढिए और क्या-क्या रहेगा बंद
शिमला आज बुधवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने नए साल में पहली बैठक की।

राज्य में कोविड-19 की स्थिति और मामलों की संख्या में हो रही वृद्धि के चलते कुछ प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया ।

पुरे प्रदेश में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगेगा इसके साथ ही साथ इनडोर खेल परिसरों, सिनेमा हाॅल, मल्टीप्लेक्स, स्टेडियम, स्वीमिंग पूल, जिम, लंगर इत्यादि को बंद रहेंगे। इसके अलावा राज्य में मैरिज पैलेस, बैंक्वेट हाॅल इत्यादि में इनडोर क्षमता के 50 प्रतिशत लोगों को ही अनुमति होगी ।

मंत्रिमण्डल ने शिक्षा विभाग के उन अंशकालिक जलवाहकों की सेवाओं को नियमित करने का निर्णय लिया, जिन्होंने 30 सितम्बर, 2021 तक 11 वर्ष की सेवा अवधि (अंशकालिक रूप से 7 वर्ष और दैनिक वेतन भोगी के रूप में चार वर्ष) पूर्ण कर ली है। इस निर्णय से प्रदेश के 1782 जलवाहक लाभान्वित होंगे।

वन विभाग में अनुबंध आधार पर कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के 129 पद भरे जायंगे।

मंत्रिमण्डल ने जिला मण्डी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मण्डप को 50 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल के रूप में स्तरोन्नत करने का भी निर्णय लिया ताकि क्षेत्रवासी लाभान्वित हो सकें।

इन्दिरा गांधी राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान शिमला और अटल इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल सुपरस्पैशिलिटी चमियाणा में सीधी भर्ती के माध्यम से सहायक प्रोफेसर के सात पद भरे जायंगे ।

कैबिनेट बैठक में ग्राम पंचायत मुराग, शरण और कांढा-बगस्याड़ को मंडी जिले के विकास खण्ड गोहर से विकास खण्ड सराज स्थित जंजैहली में शामिल किया गया है जिससे इन पंचायतों के लोगों को सुविधा हो सके।

मण्डी सदर तहसील के अन्तर्गत धुआं देवी को वर्तमान पटवार वृत्त पंडोह, मझवाड़ और नेला से निकाल कर धुआं देवी में नया पटवार वृत्त खोलने और क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए मंडी जिले की चच्योट तहसील के तहत पटवार वृत्त किलिंग के सृजन को भी मंजूरी प्रदान की गयी है।

मंडी जिला के कोट में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंडोह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने तथा इन स्वास्थ्य संस्थानों के लिए विभिन्न श्रेणियों के नौ पदों के सृजन का भी निर्णय लिया।

कैबिनेट ने हिमाचल प्रदेश रोड और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचपीआरआईडीसी) को पब्लिक लिमिटेड कंपनी में बदलने की मंजूरी दी।

मंत्रिमण्डल ने हिमाचल प्रदेश सरकार और हरियाणा सरकार के बीच सोम नदी पर आदी बद्री बांध के निर्माण और सरस्वती नदी के साथ इसे जोड़ने संबंधित समझौता ज्ञापन को भी मंजूरी दी।

चम्बा के बनीखेत में आयोजित आशर नाग मेले को जिला स्तरीय मेले का दर्जा देने का निर्णय लिया।

कुल्लू जिला के मनाली क्षेत्र के बड़ागांव में पर्यटन विकास के संस्कृति केंद्र के उन्नयन, संचालन और प्रबंधन का कार्य सफल बोलीदाता मैसर्स माया डिजिटल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड मुंबई-दीपा रोशन लाल साही (कंसोरटियम) को देने पर भी अपनी सहमति दी। यहां उपलब्ध सुविधाएं पर्यटन को नए आयाम देंगी और यह राज्य के कारीगरों के लिए कला और शिल्प केंद्र के रूप में उभरेगा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रिवालसर को स्तरोन्नत कर नागरिक अस्पताल बनाने तथा इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के 20 पदों के सृजन एवं उन्हें भरने को स्वीकृति प्रदान की है।

मण्डी जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डैहर को 30 बिस्तर से 40 बिस्तर क्षमता के नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जाच्छ को स्तरोन्नत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने और इन स्वास्थ्य संस्थानों में विभिन्न श्रेणियों के 20 पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की।

मंत्रिमण्डल ने क्षेत्र के बागवानों की सुविधा के लिए विकासखण्ड सुंदरनगर के किंडर तथा मण्डी जिले के विकास खण्ड करसोग के महोग एवं महूनाग में उद्यानिकी विस्तार केन्द्र खोलने का भी निर्णय लिया।

मंत्रिमण्डल ने जिला चम्बा के भरमौर क्षेत्र की राजकीय माध्यमिक पाठशालाओं धिमला और लग को राजकीय उच्च पाठशालाओं के रूप में स्तरोन्नत करने तथा स्कूल के प्रबन्धन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 12 पदों को सृजित करने और भरने का भी निर्णय लिया।

The post हिमाचल कैबिनेट बैठक: रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू, पढिए और क्या-क्या रहेगा बंद appeared first on हिमाचल वॉचर.

केदार सिंह जिंदान हत्याकांड- ताकि और न कोई जिंदान उभरे
शिमला-हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित केदार सिंह जिंदान हत्याकांड में आखिरकार 44 गवाहों की गवाही के बाद विशेष न्यायाधीश सिरमौर आरके चौधरी की अदालत ने तीन दोषियों को सजा सुना दी है। तीन साल पहले दलित नेता और आरटीआई एक्टिविस्ट केदार सिंह जिंदान को तथाकथित उच्च जाति के दबंगों ने सिरमौर जिला के बकरास गांव में क्रूरता के साथ पीट-पीट कर मार डाला था और सबूत को छुपाने के लिए उसको एक्सीडेंट में तब्दील कर दिया था। लाश को सड़क पर डाल कर उस पर एसयूवी चढ़ाई गई और बुरी तरह से कुचल दिया था। यह केवल जातीय उत्पीड़न का मामला नहीं था बल्कि यह मामला दलितों में बढ़ती चेतना और कोई केदार न उभरने देने का भी प्रयास था।

जिला न्यायवादी बीएन शांडिल ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि यह मामला वर्ष 2018 का है। 07 सितंबर 2018 को मृतक केदार सिंह जिंदान, रघुवीर सिंह व जगदीश बीआरसी दफ्तर से बाहर निकले। इसी दौरान दोषी पाए गए जय प्रकाश उप प्रधान ग्राम पंचायत बकरास, कर्म सिंह उर्फ काकू व गोपाल सिंह सड़क पर पहले से ही खड़े थे। इसी बीच जय प्रकाश व कर्म सिंह उर्फ काकू स्कार्पियो गाड़ी से उतर कर नैन सिंह को मिले। दोनों ने नैन सिंह से हाथ मिलाया। वहीं बातचीत में नैन सिंह को ऐसा लगा कि केदार सिंह को मारने की योजना बनाई गई है।

करीब दोपहर 12 बजे जब मृतक केदार सिंह जिंदान, रघुवीर सिंह व जगदीश चंद कार्यालय से बाहर निकले, तो सड़क पर आरोपी जयप्रकाश ने मृतक केदार सिंह जिंदान को सड़क पर आने को लेकर आवाज लगाई। मृतक केदार सिंह जिंदान नीचे सड़क पर चला गया। वहीं रघुवीर सिंह व जगदीश चंद भी बीआरसी दफ्तर के बाहर खड़े रहे। नीचे सड़क पर आरोपी जय प्रकाश की काले रंग की स्कार्पियो पहले से ही खड़ी थी। जैसे ही मृतक केदार सिंह जिंदान गाड़ी के नजदीक पहुंचा, तो जय प्रकाश ने मृतक केदार सिंह जिंदान को गाड़ी के बोनट के पास चलने को कहा, तो वहां आरोपी गोपाल सिंह व कर्म सिंह उर्फ काकू भी खड़े हो गए।

जिसके बाद तीनों में बहस शुरू हो गई। इसी दौरान तीनों आरोपियों ने स्कार्पियो से डंडे निकालकर केदार सिंह जिंदान से मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में मृतक केदार सिंह सड़क पर गिर गया। जब वह उठने की कोशिश कर रहा था, तो आरोपी जयप्रकाश एक लोहे का गाडर उठा कर लाया और मृतक केदार सिंह जिंदान के सिर पर 4-5 बार वार किया। फिर आरोपी जयप्रकाश ने गाड़ी को स्टार्ट किया। आरोपी कर्म सिंह उर्फ काकू व गोपाल सिंह ने मृतक केदार सिंह जिंदान को उठाकर गाड़ी के आगे सड़क पर रखा और आरोपी जय प्रकाश ने एक बार स्कॉर्पियो को मृतक केदार सिंह जिंदान के शरीर के ऊपर से आगे, फिर पीछे किया।

इसके बाद गाड़ी को शरीर के ऊपर से सीधा आगे ले जाकर मृतक के शरीर से करीब 160 फुट आगे खड़ा कर दिया। उसके उपरांत उसने गाड़ी की बाईं साइड के पिछले टायर के ब्रेक आयल पाइप को तोड़ दिया, ताकि पुलिस को संशय बने कि यह हत्या नहीं बल्कि सड़क दुर्घटना हुई है। इस दौरान आरोपी जयप्रकाश गाड़ी से उतरा, तो कर्म सिंह उर्फ काकू व गोपाल सिंह ने आरोपी जय प्रकाश को बताया कि जगदीश ऊपर से देख रहा है।

इसके बाद आरोपी जयप्रकाश ने ऊपर जगदीश को देख कर कहा कि तू क्या देख रहा है, शाम तक तेरा भी यही हाल करेंगे। इसी मामले में अभियोग पक्ष ने विशेष अदालत में 44 गवाह पेश किए और बचाव पक्ष ने दो गवाह पेश किए। लिहाजा अदालत में तीनों दोषियों को सजा सुनाई।

केदार सिंह जिंदान की हत्या के मामले में आरोपी जय प्रकाश को आईपीसी की धारा 302 सहित एससी व एसटी एक्ट की धारा 3(2) के तहत दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा व एक लाख रुपए जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई गई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। दोषी जय प्रकाश को धारा 201 के तहत 5 वर्ष का कारावास व 25 हजार रुपए जुर्माना अदा करने के भी आदेश अदालत ने जारी किए हैं। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

इसी मामले में एक अन्य आरोपी गोपाल सिंह को भी आईपीसी की धारा 302 व एससीएसी एक्ट की धारा 3(2)(वी) के तहत उम्र कैद व 50,000 रुपए जुर्माना अदा करने की की सजा सुनाई गई है। वहीं जुर्माना अदा न करने की सूरत में एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। जबकि आईपीसी की धारा 201 के तहत पांच वर्ष का कारावास व 25000 रुपये जुर्माना अदा करना होगा। वहीं जुर्माना अदा न कर पाने की सूरत में एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना में होगा।

इसके अलावा जिंदान हत्याकांड में आरोपी कर्म सिंह को आईपीसी की धारा 323 के तहत एक वर्ष का कठोर कारावास व एक हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में एक महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा और धारा 325 के तहत तीन वर्ष का कारावास व 5000 रुपये जुर्माना अदा करना होगा। वहीं जुर्माना अदा न कर पाने की सूरत में एक महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इसके अलावा धारा 201 के तहत एक वर्ष का कारावास व 5000 रुपये जुर्माना अदा करना होगा। जुर्माना अदा न करने की सूरत में एक महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

कौन थे केदार सिंह जिंदान और क्या बनी मौत की वजह

केदार सिंह जिंदान एक जिंदादिल और क्रांतिकारी इंसान थे। उसने सदियों से दबी-कुचली जनता पर हो रहे जुल्मों का विरोध करना शुरू कर दिया था। उसने अपने गांव ही नहीं पूरे इलाके में तथाकथित उच्च के उत्पीड़न का विरोध किया, लोगों को संगठित करना शुरू किया और लोगों में उम्मीद जगानी शुरू कर दी थी। उसने जातीय भेदभाव को समाप्त करने के लिए अंतरजातीय विवाहों का समर्थन किया। महिला और बच्चों की समग्लिंग का पर्दाफाश किया।

उन्होंने अमीर लोगों द्वारा बीपीएल सूची में नाम दर्ज कर गरीबों का हक मारने के खिलाफ आरटीआई फाईल कर खुलासा किया। उन्होंने पढ़-लिख वकालत की और अपने लोगों के केस लड़ने शुरू किये। एक तरह से कहा जाए तो वह गरीब-दलितों के नेता बनकर उभरने लगे थे। और केवल दिखावए और चापलूस नेता नहीं बल्कि एक जुझारू लड़ाकू नेता के तौर पर उन्होंने संघर्ष किया। जो उनकी मौत का कारण बनी वह जून 2018 की घटना है।

उन्होंने शिमला के अंदर प्रैस कॉन्फ्रेंस की और तथाकथित उच्च जाति के दबंग अमीर लोगों द्वारा बीपीएल श्रेणी में नाम दर्ज करवा कर गरीबों का हक मारने का पर्दाफाश किया। केदार सिंह जिंदान द्वारा की गई प्रैस कॉन्फ्रेंस का विडियो देखें। उन्होंने साफ तौर पर बताया कि किस तरह से उप प्रधान (गांव का उप सरपंच) जय प्रकाश (जिसने बाद में जिंदान की हत्या की) ने अपने परिजनों के बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) में नाम दर्ज करवा रखे थे, इस का फायदा उनको नौकरियों में हुआ है और उनके पास एसयूवी, महिंद्रा, अल्टो गाड़ियां है और कई जगह घर है। आरटीआई से हुए इस खुलासे से पूरे इलाके के दबंग घबरा गए थे और स्थानीय उत्पीड़ित लोगों में लड़ने का हौंसला आने लगा था। लेकिन यह उनकी मौत का कारण बना।

विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा की गई जांच रिपोर्ट के अनुसार 44 वर्षीय केदार का जन्म सिरमौर जिला के ब्लाक शिलाई, ग्राम पंचायत गुनडाह, गांव पाब में स्वर्गीय रतन सिंह के घर  हुआ था। उनका परिवार अनूसूचित जाति (कौली) से संबंध रखता है। सिरमौर जिले में कौली लगभग भूमिहीन दलित है जो पारंपरिक रूप से हरकारे सहित ब्रह्मणों और राजपूतों के खेतों में बेगार और बंधुआ मजदूरी का काम करते थे। अभी भी जिंदान के भाई राजपूतों की आज्ञा से उनको 5000 रुपये और बकरी देकर शामलात जमीन पर थोड़ी बहुत खेती करते हैं।

एक जमीनी झगड़े में जिंदान ने अपने बाप को जवानी में ही खो दिया था। उच्च जाति के दबंगों के उकसावे में दलितों में आपसी झगड़ा हुआ जिस में उनकी मौत हो गई थी। जिंदान ने 2010 में शिलाई थाने में जब एफआईआर दर्ज करवाई थी तो ये मामला उठाया था। जब गांव के प्राथमिक स्कूल में उन्होंने ठेके पर रखे अध्यापक के घोटाले का पर्दाफाश किया तो उन्होंने लिखवाया था कि उसको उच्च जाति के लोगों से खतरा है जिसमें लाईन थी – “हमने तुम्हारे बाप को तुम्हारे कौली परिवारों से ही मरवाया लेकिन तुम्हें हम अपने हाथों से ही मारेंगे।”

केदार ने नवोदय विद्यालय से पढ़ाई पूरी की और फिर कानून की डिग्री हासिल की थी। उन्होंने नौजवान छात्रों को शिक्षित-प्रशिक्षित करने के लिए एक शैक्षिक अकादमी की शुरुआत भी की थी। इस दौरान वह कोली समाज की आवाज बनकर उभरा था। वह अखिल भारतीय कौली महासभा का उप अध्यक्ष और हरिजन लीग का पदाधिकारी भी बना। उसने बहुजन समाज पार्टी की टिकट से एक बार चुनाव भी लड़ा था। वह लगातार आरटीआई कार्यकर्ता के तौर पर इलाके के विकास कार्यों में होने वाली धांधलियों और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश कर रहा था। यही कारण था कि वह पूरे इलाके के दबंगों के आंख की किरकिरी बन गया था।

ध्यान देने वाली बात यह है कि वह लगातार पुलिस और प्रशासन के संपर्क में था और उनके पास गुहार लगा रहा था। लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। इस से पहले नवंबर 2017 में भी शिलाई गांव के पास जिंदान पर हमला हुआ था। उनको बस से उतार कर लगभग 50 लोगों ने उनसे बुरी तरह मारपीट की थी। वह उसको मरा समझ कर छोड़ कर चले गए थे। पीटने के बाद जब वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया था, तो उनके ऊपर कई तसले मिट्टी के डाल दिये गये थे। इस मामले को जिंदान ने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के समक्ष उठाया था। इसकी जांच के आदेश हुए। इसके बाद जिंदान ने जो प्रैस कॉन्फ्रेंस की थी उसमें उन्होंने 30 लोगों के नाम दिये थे, जिनसे उनको खतरा था। उनमें से एक नाम उनकी हत्या के दोषी पाए गए जयप्रकाश का भी था।

तीन केश जो उनकी जान के दुश्मन बने वह ये थे- आरटीआई के खुलासे के बाद उनके गांव के अनुबंधित अध्यापक को बरखास्त किया गया। उन्होंने 2014 में दवरा, और 2017 में मनाली गांव में अंतरजातीय विवाह का समर्थन किया और जिस कारण उन पर दिसंबर 2017 का हमला भी हुआ। तीसरा बीपीएल योजना का दुरुपयोग कर बकरास पंचायत में फायदा उठाने वालों का पर्दाफाश जिस कारण उनकी 07 दिसंबर को हत्या हुई।

फैसले का स्वागत

जिंदान की हत्या से चिंतित मानव अधिकार कार्यकर्ताओं व पर्यवारणवादियों द्वारा सबसे पहले की गई तथ्य अनवेषण रिपोर्ट (The Moment of Reckoning) और इसकी सदस्य रही हिमधरा क्लेक्टिव की मानशी असेर ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि संविधान दिवस पर ये खबर मिलना कि केदार सिंह जिन्दान के कातिलों को सज़ा सुनाई गयी सभी न्याय के पक्षधरों के लिए ख़ुशी की बात है।

यह फैसला ऐतिहासिक है क्योंकि हिमाचल राज्य में सरकारी आंकड़ों के अनुसार जातीय उत्पीड़न में सजा की दर मात्र 09% है। तीन साल में इस तरह का फैसला न्यायालय से आना जहां दोषियों को उम्र कैद की सज़ा सुनाई जाए ये अपने आप में बड़ी बात है। इस केस में कोर्ट और पुलिस दोनों की ही भूमिका सराहनीय थी पर इसमें सबसे बड़ी जीत उन सभी लोगों की है जो लगातार न्याय के लिए संघर्षरत रहे। चाहे वो जिन्दान के परिवारजन हों या उनके साथ खड़े संगठन।

केदार सिंह जिन्दान ने जो मुद्दे उठाये और जिस मुहिम के चलते अपनी जान गवाई, यह उसकी भी जीत है। हिमाचल में जातिगत भेद भाव और हिंसा का मुद्दा आज भी काफी हद तक नजरअंदाज किया जाता है। अभी भी और बहुत सारे सामाजिक प्रयासों की जरूरत है। राज्य में अनूसूचित जाति आयोग और मानव अधिकार आयोग दोनों को मज़बूत करने का काम सरकार को करना चाहिए। परन्तु उससे बड़ा काम है सामाजिक मानसिकता को बदलने का, ताकि हमारे संवैधानिक मूल्यों पर हम खरे उतर सकें।

सामाजिक-आर्थिक समानता का जन अभियान की तरफ से सुखदेव विश्वप्रेमी ने फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिंदान की हत्या से पूरा समाज दुखी था। इस की लड़ाई में, कोर्ट से लेकर सड़कों तक सभी तरह के संगठनों और सभी तरह के समुदायों का समर्थन हासिल हुआ। आज हिमाचल में तरह-तरह की यात्राओं के नाम पर लोगों को जाति और आरक्षण के नाम पर आपस में लड़ाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे लोग मानव अधिकार की रक्षा करने वाले संवैधानिक प्रावधानों के खिलाफ लोगों को उकसा रहे हैं। ऐसे में जिंदान के दोषियों को सजा देना स्वागत योग्य है और यह पूरे समाज की जीत है।

वहीं अखिल भारतीय कोली समाज ने न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। सिरमौर जिला अध्यक्ष संजय पुंडीर ने जारी एक बयान में  बताया कि अखिल भारतीय कोली समाज और अन्य संगठनों ने मिल कर दलित शोषण मुक्ति मंच का गठन किया और लड़ाई लड़ने में निर्णायक भूमिका अदा की। दलित शोषण मुक्ति मंच जिला सिरमौर कमेटी और अनुसूचित जाति वर्ग के सभी संगठनों वाल्मीकि समाज, रविदास समाज, समता सैनिक दल, कबीर पंथी समाज, हरिजन लीग, महिला समिति, छात्र संगठन, मजदूरों और किसानों के संगठन का भी उन्होंने धन्यवाद किया है।

संजय पुंडीर ने बताया की ये माकपा विधायक ने जाति विशेष से ऊपर उठ कर जिन्दान को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। जब शिलाई क्षेत्र में जिन्दान के शव को जलाने का विरोध होने लगा, उस समय भी राकेश सिंघा ने स्वयं जिन्दान की पत्नी और बच्चों के साथ जिन्दान के गांव पहुंच कर जाति विशेष से ऊपर उठ कर जिन्दान के गाँव मे ही दाह संस्कार करवा कर दलित समुदाय के अन्दर से भय के माहौल को खत्म किया था। संजय पुंडीर ने कहा कि हम उन सभी संगठनों का धन्यवाद करते है जिन्होंने इस लड़ाई में जाति से ऊपर मानवता को माना और इस शोषण के खिलाफ जंग में साथ दिया।

दलित शोषण मुक्ति मंच के अशिष ने बातचीत करते हुए कहा कि हमारे संगठन ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। हमारा संगठन हर तरह के शोषण के खिलाफ है। चाहे वह सर्वण समाज का हो या फिर दलित समाज का।

लेखक: गगनदीप सिंह, एक लेखक, स्वतंत्र पत्रकार, शोधकर्ता, अनुवादक और डॉक्यूमेंटरी मेकर (Documentary maker)

अस्वीकरण: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के निजी विचार हैं। हिमाचल वाचर इस लेख की किसी भी जानकारी की सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता या वैधता के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। सभी जानकारी यथास्थिति के आधार पर प्रदान की जाती है। लेख में दी गई जानकारी, तथ्य या राय हिमाचल वाचर के विचारों को नहीं दर्शाती है और हिमाचल वाचर इसके लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व नहीं लेता है।

The post केदार सिंह जिंदान हत्याकांड- ताकि और न कोई जिंदान उभरे appeared first on हिमाचल वॉचर.

जिंदान हत्या केस: दो दोषियों को उम्र कैद, तीसरे को कठोर कारावास
सिरमौर– हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में अधिवक्ता रहे आरटीआई एक्टिविस्ट एवं दलित नेता केदार सिंह जिंदान की हत्या के दो दोषियों को विशेष न्यायाधीश सिरमौर आरके चौधरी की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है तथा तीसरे दोषी को तीन साल का कठोर कारावास मिला है। जिला न्यायवादी बीएन शांडिल ने मामले की पैरवी करते हुए बताया कि केदार सिंह जिंदान की मौत के दोषी जयप्रकाश को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और एससी एसटी एक्ट के तहत आजीवन कारावास एवं एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है और यदि जुर्माना अदा नहीं किया गया तो एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। धारा 201 के तहत पांच वर्ष का कारावास और 25000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

हत्या के दूसरे दोषी गोपाल सिंह को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और एससी एसटी एक्ट के तहत आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है तथा धारा 201 के तहत पांच वर्ष की जेल और 25000 रुपये जुर्माना अदा करना होगा ।

हत्या के तीसरे दोषी कर्म सिंह को धारा 323 के तहत एक वर्ष का कठोर कारावास और एक हजार रुपये का जुर्माना तथा धारा 325 के तहत तीन वर्ष कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

7 सितंबर, 2018 का है मामला

बता दें कि 7 सितंबर, 2018 को सिरमौर जिले के शिलाई में केदार सिंह जिंदान की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जिला न्यायवादी ने बताया कि केदार सिंह जिंदान, रघुवीर सिंह एवं जगदीश चंद्र बीआरसीसी कार्यालय शिलाई से बाहर निकले तो आरोपी जयप्रकाश, कर्म सिंह एवं गोपाल सड़क के नीचे खड़े थे। जयप्रकाश ने केदार सिंह जिंदान को आवाज लगाई। केदार सिंह जिंदान गाड़ी के पास पहुंचा तो आरोपी के साथ किसी बात पर बहस हो गई थी।

तीनों आरोपियों ने स्कॉर्पियो से डंडे निकालकर केदार सिंह के साथ मारपीट की थी जिसके बाद केदार सिंह सड़क पर गिर गया था। जब केदार ने उठने की कोशिश की तो जयप्रकाश ने लोहे की रॉड से सिर पर चार-पांच बार हमला किया था। फिर जयप्रकाश ने गाड़ी स्टार्ट की, जबकि गोपाल ने केदार सिंह को गाड़ी के सामने सड़क पर रखा और जयप्रकाश ने केदार सिंह पर गाड़ी चढ़ा दी थी।

The post जिंदान हत्या केस: दो दोषियों को उम्र कैद, तीसरे को कठोर कारावास appeared first on हिमाचल वॉचर.

मुख्यमंत्री जयराम ने अधूरे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन ही कर दिया उद्घाटन, क्षेत्र के लोगों ने की कड़ी भर्त्सना
सिरमौर- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आजकल पूरे प्रदेश के दौरे कर रहे है और उद्घाटन पे उद्घाटन कर रहे है। पर एक ऐसा भी मामला सामने आया है जहाँ निर्माण कार्य पूर्ण हुए बिना ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का उद्घाटन कर दिया। यह मामला है जिला सिरमौर के हाब्बन क्षेत्र से, जहाँ निर्माण कार्य पूर्ण हुए बिना ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का उद्घाटन कर दिया। जिसकी हाब्बन क्षेत्र के लोगों ने कड़ी भर्त्सना की है।

पझौता स्वतंत्रता सैनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान, जिप सदस्य शकुंतला प्रकाश, वार्ड सदस्य कृष्णा शर्मा, निर्मला शर्मा, संजू ठाकुर, वेदप्रकाश ठाकुर, इंदिरा शर्मा, रामानंद शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, स्वरूपा ठाकुर सहित मढ़ेची, हड़ेच हाब्बन के महिला व युवक मंडलों ने संयुक्त बयान में कहा कि पीएचसी भवन में अभी तक बिजली व पानी की कोई व्यवस्था नहीं है और इसके बिना  इस भवन में पीएचसी को क्रियाशील बनाना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि इन दिनों भवन के भीतर बिजली की फिटिंग का कार्य चल रहा है और इस भवन को क्रियाशील बनाने में करीब दो माह का समय लग जाएगा।

इन सबका कहना है कि जिस प्रकार सरांह में मुख्यमंत्री से आनन फानन में करीब 50 योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करवाए गए। उससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि विधानसभा चुनाव का डंका बजने वाला है। इन्होने कहा है कि ऐसे अधूरे कार्यों का उद्घाटन करवाकर क्षेत्र के चुने हुए प्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा सीएम को भी गुमराह किया जा रहा है जोकि खेद का विषय है। जय प्रकाश चौहान ने बताया कि इस पीएचसी भवन की आधारशिला पूर्व कांग्रेस सरकार में योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर द्वारा रखी गई थी।

उन्होंने कहा कि इस भवन को बनाने में चार वर्ष लग गए। चौहान ने बताया कि विकास कार्यों में श्रेय लेने की होड़ नहीं होनी चाहिए बल्कि चुने हुए प्रतिनिधियों को दलगत राजनीति से उपर उठकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पीएचसी हाब्बन की तरह न जाने कितने आधे अधूरे विकास कार्यों के उद्घाटन करवा दिए गए होगें ।

उन्होने कहा कि आजादी के 74 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी हाब्बन विकास कार्यों के लिए तरस रहा है। सहायक अभियंता लोनिवि हाब्बन रजनीश बंसल ने बताया कि इस भवन के निर्माण पर 74 लाख की राशि व्यय की गई। बिजली और पानी का कनेक्शन लगाना संबधित विभाग का कार्य है।

The post  मुख्यमंत्री जयराम ने अधूरे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन ही कर दिया उद्घाटन, क्षेत्र के लोगों ने की कड़ी भर्त्सना appeared first on हिमाचल वॉचर.

सिरमौर: गोबर के ढेर में मिली नवजात बच्ची की माँ निकली बारहवीं कक्षा की छात्रा, दुष्कर्म के आरोप में जीजा गिरफ्तार
सिरमौर-  प्रदेश में कुछ दिन पहले सिरमौर जिले के शिलाई उपमंडल के एक गांव में नवजात बच्ची को खेत में गोबर के ढेर के पास फेंकने का मामला सामने आया था। पुलिस ने कुछ समय के पश्चात ही इस मामले को सुलझा दिया है। पुलिस ने बच्ची को जन्म देने वाली मां की पहचान कर ली है और बुधवार को उसका मेडिकल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि नवजात बच्ची को जन्म देने वाली माँ स्कूल में पढ़ने वाली बारहवीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस ने जब लड़की का बयान लिया तो उसने बताया कि उसके जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया था, जिसके बाद वो गर्भवती हो गई थी। इसलिए लोकलाज के डर से उसने अपनी नवजात बच्ची को पैदा होने के बाद ही खेत में गोबर के ढेर में लावारिस छोड़ दिया था। फिलहाल नवजात बच्ची नाहन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की देखरेख में स्वास्थ्य लाभ ले रही है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की और उन्होंने बताया कि नवजात बच्ची को जन्म देने के बाद लावारिस छोड़ने पर लड़की के खिलाफ आईपीसी की धारा 317 और आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर इन पर करवाई की जाएगी।

बता दे कि रोनहाट उपतहसील की शंखोली पंचायत के कमियारा (खड़काह) नामक स्थान पर मंगलवार को किसी ने एक बच्ची को जन्म देने के बाद खेत में गोबर के ढेर के पास फेंक दिया था। सुबह जब एक व्यक्ति अपने खेत मे काम करने गया तो उसने उस नवजात बच्ची को वहां देखा तो उसने तुरंत पुलिस को इस मामले की सूचना दी। पुलिस की टीम सीएचसी रोनहाट में तैनात डॉक्टर को साथ में लेकर तत्काल मौके पर पहुंची और नवजात शिशु को प्राथमिक उपचार देने के बाद आगामी ईलाज और देखभाल के लिए 108 एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल शिलाई पहुंचाया गया था।

The post सिरमौर: गोबर के ढेर में मिली नवजात बच्ची की माँ निकली बारहवीं कक्षा की छात्रा, दुष्कर्म के आरोप में जीजा गिरफ्तार appeared first on हिमाचल वॉचर.

गोबर के ढेर में फेंकी नवजात बच्ची की पुलिस ने बचायी जान
सिरमौर- प्रदेश में आज एक बेहद शर्मसार घटना सामने आयी है। आज एक बच्ची को जन्म देने के बाद किसी ने गोबर के ढेर के पास छोड़ दिया। एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाया जाता है तो दूसरी तरफ अभी भी ऐसे कृत्य देखने को मिलते है।

यह घटना सिरमौर जिले के शिलाई उपमण्डल की है जंहा एक माँ ने एक बच्ची को जन्म देने के बाद खेत में गोबर के ढेर के पास फेंक दिया। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस ने सूचना मिलते ही बच्चे को रेस्क्यू करके ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

रोनहाट उपतहसील की शंखोली पंचायत के कमियारा (खड़काह) नामक स्थान पर मंगलवार सुबह जब एक व्यक्ति अपने खेत मे काम करने गया तो उससे गोबर के ढेर से कुछ आवाज आती सुनाई दी। जब नजदीक गया तो देखा कि ये आवाज खून से सने एक नवजात शिशु की है।

साक्षा ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस की टीम सीएचसी रोनहाट में तैनात डॉक्टर को साथ में लेकर तत्काल मौके पर पहुंची और नवजात शिशु को प्राथमिक उपचार देने के बाद आगामी ईलाज और देखभाल के लिए 108 एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल शिलाई पहुंचाया गया। फिलहाल बच्ची को जन्म देने वाली माँ का पता अभी तक नहीं चल पाया है।

कुछ वर्ष पहले रोनहाट अस्पताल में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें एक अविवाहित लड़की ने अस्पताल के शौचालय में एक नवजात शिशु को जन्म देने के बाद उसे खिड़की से बाहर फेंक दिया था। पुलिस ने उस वक्त भी नवजात शिशु की  जान बचाई थी और इस कृत्य को अंजाम देने वाले लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचाया था।

शिलाई पुलिस थाना के प्रभारी मस्त राम ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की पहली प्राथमिकता इस नन्ही परी की जान बचाना है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। नवजात बच्ची को जन्म देने के बाद उसे लावारिस छोड़ने वाली माँ का भी जल्द पता लगाया जाएगा।

The post गोबर के ढेर में फेंकी नवजात बच्ची की पुलिस ने बचायी जान appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल के इस स्कूल में खुला देश का छठा व राज्य का पहला शैक्षणिक रेडियो स्टेशन
सिरमौर-आज दिनांक 14 फरवरी, 2019 को हिमाचल प्रदेश विधान सभा में सत्र का संचालन करते हुए हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने सदनमें मौजूद सदस्यों को जानकारी देते हुए कहा कि आज जिला सिरमौर का वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मोगीनंद हिमाचल प्रदेश का पहला स्कूल बनेगा जिसका अपना शैक्षणिक रेडियो स्टेशन होगा।

यह देश का छठा शैक्षिणिक स्कूल रेडियो स्टेशन होगा।

स्कूल के ही छात्र इस रेडियो का संचालन करेंगे, जिसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस रेडियो स्टेशन का दायरा स्कूल परिसर से 300 मीटर तक होगा। रेडियो स्टेशन का नाम हैलो मोगीनंद होगा। इस रेडियो स्टेशन के माध्यम से 300 मीटर तक लाइव शैक्षणिक प्रोग्राम सुनाई देगें। रेडियो स्टेशन पर 24 घंटे का प्रसारण होगा, जबकि शैक्षणिक प्रसारण शुरुआती दौर में 3 घंटे का रहेगा।

दसवीं, ग्यारहवीं, तथा बारहवी कक्षा में पढ़ाये जाने वाले विषय रेडियो स्टेशन में रिकॉर्ड करने के उपरान्त विद्यार्थी घर पर सुन सकेंगे। विद्यार्थी जो किसी करणवंश स्कूल से अनुपस्थित है वह घर पर इसका रिपीट प्रसारण सुनकर अपनी पढ़ाई कर सकेंगे।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोगीनंद में छठी से जमा दो तक 550 विद्यार्थी अध्ययनरत है।

The post हिमाचल के इस स्कूल में खुला देश का छठा व राज्य का पहला शैक्षणिक रेडियो स्टेशन appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल की दो बेटियां पहुंची किसमें कितना है दम के ग्रैंड फिनाले में
सिरमौर- हिमाचल के पांवटा साहिब की दो बेटियों ने ‘किसमें कितना है दम’ नाम के  टीवी शो के ग्रैंड फिनाले में जगह बना ली है। यह दोनों बेटियां सिरमौर के पांवटा साहिब के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में पढ़ती हैं। डांस, सिंगिंग और मॉडलिंग से जुड़े इस  शो के फिनाले की डेट जल्द तय होगी।

इस शो के फिनाले में उत्तर भारत के 3 प्रांतों से कुल 6 प्रतिभागी पहुंचे हैं। हिमाचल की दोनों प्रतिभाशाली बेटियों के पास अब खिताब जीतने का सुनहरा मौका है। बताया जा रहा है कि पांवटा की निश्चय मस्ताना, कविता पुंडीर की उपलब्धि पर उनके परिजन काफी खुश हैं। दोनों प्रतिभागियों ने पहले चरण में पांवटा में हुनर दिखाया। दूसरा व क्वार्टर फाइनल राउंड नाहन से पार किया। इसके बाद पंचकूला में सेमीफाइनल में दोनों ही प्रतिभागियों ने प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

The post हिमाचल की दो बेटियां पहुंची किसमें कितना है दम के ग्रैंड फिनाले में appeared first on हिमाचल वॉचर.

दिव्यांग कर रहा पैम्फलेट बाँट के गुजारा , सरकार से कर रहा नौकरी की गुहार
सिरमौर-  कौन कहता है कि दिव्यांग केवल दुसरो पर निर्भर रहने को मजबूर होते है। हम में अधिकतर ने देखा होगा कि कुछ दिव्यांग होने के बावजूद भी मेहनत करना नहीं भूलते। ऐसे ही एक मिसाल पेश की है हिमाचल प्रदेश के नाहन के रानीताल बाग निवासी नाजिम खान ने।  32 वर्षीय नाजिम बचपन से ही दिव्यांग हैं और जितना संभव हो सके नाज़िम उतनी महेनत कर अपना पेट पलता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाजिम एक गरीब परिवार से तालुख रखते हैं। इनके पिता मिस्त्री का काम करते हैं तो मां गृहिणी है। गरीब माता पिता अपने बेटे का दिव्यांग होना उन्हें हमेशा ही चिंतित रखता है लेकिन उसके काम करने की लगन से उन्हें कुछ राहत जरूर मिलती है।

संस्थानों के पैम्फलेट बांट कर करता है गुजारा

अभिभावक बताते हैं कि नाजिम 40 प्रतिशत दिव्यांग है, वह सही से बातचीत नहीं कर सकता और हाथ व टांगों में समस्या होने के कारण वह सही से चलने में असमर्थ है और हाथों से काम करने में भी लेकिन जितना हो सके वह काम करता है। नाजिम पिछले कई सालों से अलग-अलग संस्थानों के पैम्फलेट बांटता है और पैम्फलेट बांटकर जो राशि मिलती है उससे अपना गुजारा करता है। हालांकि पैम्फलेट बांटने का काम आसान नहीं है और उसके लिए इधर-उधर चलना पड़ता है लेकिन फिर भी वह यह काम करता है।

मुख्यमंत्री से लगाई नौकरी की गुहार

दिव्यांग नाजिम ने बताया कि वह 40 प्रतिशत तक दिव्यांग है और परिवार गरीब होने के चलते उसे अपना गुजारा चलाना मुश्किल होता जा रहा है, ऐसे में उसने मुख्यमंत्री से हाल ही में कोई छोटी नौकरी दिलवाने की गुहार लगाई है ताकि वह अपना पेट पाल सके और उसे दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े। नाजिम ने सरकार से गुहार लगाई कि दिव्यांगों की नौकरी पर बल दिया जाए। नाज़िम केवल काम नहीं करता बल्कि समाज सेवा के कार्यों में भी अपनी अहम भूमिका निभाता है।

The post दिव्यांग कर रहा पैम्फलेट बाँट के गुजारा , सरकार से कर रहा नौकरी की गुहार appeared first on हिमाचल वॉचर.