एसपी कांगड़ा Archives - हिमाचल वॉचर

शराब में इथेनाल की जगह मिथेनाल मिला देने के कारण जहरीली हुई थी शराब, पुलिस ने पांच और आरोपियों को किया गिरफ्तार
अब तक जहरीली शराब पीने से सुंदरनगर क्षेत्र के सात 7 लोगों की मौत हुई है और 20 लोगों का उपचार चल रहा है।

शिमला- प्रदेश के मंडी जिले के सलापड़-कांगू क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से हुई 7 लोगों की मौत के बाद पुलिस की एसआईटी टीम ने इस मामलें से जुड़े और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 13 आरोपियों की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इस मामले में कांग्रेस हमीरपुर महासचिव नीरज ठाकुर का नाम सामने आने से पार्टी ने उन्हें महासचिव पद से हटा दिया है। पुलिस ने नीरज को चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार किया है।

वहीं जहरीली शराब के मामलें में प्रदेश कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता बलदेव तोमर और सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि इस मामले में जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी द्वारा लीपापोती के मकसद से हमीरपुर के कांग्रेस नेता नीरज को हटाया गया है उससे यह स्पष्ठ हो गया है कि कांग्रेस पार्टी अवैध शराब के कारोबार की संरक्षक है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में खनन, वन और भू माफिया के चौकीदार भी कांग्रेस पार्टी ने नेता है।

डीआईजी मधुसूदन जो एसआईटी प्रमुख भी है उन्होंने बताया कि आरोपियों ने शराब में इथेनाल की जगह मिथेनाल मिला दिया था जिसके कारण सात लोगों की मौत हो गई। इन्होंने वीआरवी फूल्स नाम से नकली शराब बनाकर बेची थी।

मधुसूदन ने बताया कि आरोपियों ने शराब की अवैध फैक्टरी लगाई थी और और शराब का उत्पादन शुरू कर दिया था।

उन्होंने बताया कि इस शराब की खेप मंडी, जिला कांगड़ा और हमीरपुर में भी सप्लाई हुई है। जिसके कारण पुलिस अब जगह-जगह छापा मारकर नकली शराब की खेप को नष्ट करने में जुटी है।

वहीं मंडी एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामले में अब तक कुल 13 आरोपियों की गिरफ्तार किया है और इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जांच कर रही है।

जानिए कैसे अवैध फैक्ट्री में बनी जहरीली शराब

एसआईटी की टीम ने जांच में पाया कि हमीरपुर की अवैध फैक्ट्री के प्लांट में उचित तरीके से मिक्सिंग नही की गई थी जिसके कारण

शराब जहरीली बन गई।

जानकरी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में कांगड़ा के पंचरुखी के गौरव मिन्हास और प्रवीण ठाकुर मिलावटी शराब के कारोबार के मुख्य चेहरे हैं । सुंदरनगर का कालू शराब बांटने का काम देखता था

वहीं हमीरपुर में जिस प्लांट में जहरीली शराब बनी है,वहां का मालिक प्रवीण ठाकुर है। प्लांट में 25 टन की खेप बनाई गई थी और यह फैक्टरी प्रवीण अपने घर की दूसरी मंजिल में चला रहा था। तथा जिन दो कमरों में शराब की पेटियां रखी जाती थी उसे बाहर से ताला लगा दिया जाता था।

गौरव कच्चे माल से लेकर शराब बनने तक सारी प्रक्रिया में समन्वय करता था। हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू, यूपी और चंडीगढ़ में फैले नेटवर्क से शराब तैयार की जाती थी।

एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल सिंह ने बताया कि आरोपी गौरव मिन्हास (उर्फ गोरू) जिला कांगड़ा के पंचरुखी का रहने वाला है और आरोपी गौरव के खिलाफ जिला कांगड़ा सहित अन्य जिलों में भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस कई मर्तबा आरोपी की गाड़ियों से शराब को बरामद कर चुकी है।

नालागढ़ में भी पुलिस ने संतरा लेबल के प्रिंट कागज किए बरामद

मंडी पुलिस की सूचना पर नालागढ़ पुलिस ने शनिवार को नालागढ़ के गुज्जरहट्टी गांव के साथ जंगल से अवैध शराब, खाली ड्रम, बोतलें ,संतरा लेबल के प्रिंट कागज और गत्ते की पेटियां बरामद की हैं।

वहीं पुलिस को एक बंद कमरे में जो कि स्व. रामप्रकाश का बताया जा रहा है का ताला तोड़कर 40 खाली ड्रम, एक प्लास्टिक के थैले में खाली बोतलें, खाली गत्ते के डिब्बे, वीआरवी के लेबल, नैना थ्री एक्स रम की 16 शराब की पेटियां, दस बोतलें वीआरवी संतरा की बरामद की  जिन्हे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

518 शराब की पेटियां एसआईटी ने की बरामद

एसआईटी के प्रमुख वीरेंद्र कालिया की टीम ने शुक्रवार को हमीरपुर की ग्राम पंचायत देई का नौण के पन्याला गांव में प्रवीण के बहुमंजिला घर के अंदर चल रही शराब की फैक्टरी से मौके पर 518 शराब की पेटियां भी बरामद कीं थी। यह फैक्टरी कांगड़ा के पंचरुखी निवासी गौरव मिन्हास की है, जिसे पुलिस ने पालमपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की जांच टीम ने वहां से स्प्रिट, शराब की बॉटलिंग करने वाली मशीनें, होलोग्राम, कार्टन, शराब में अलकोहल की मात्रा जांचने वाले हाइड्रो मीटर, थर्मामीटर, प्लास्टिक टंकियां, खाली बोतलें इत्यादि अन्य सामान को कब्जे में लिया है।

एसआईटी ने मौके पर पकड़ी गई शराब और शराब तैयार करने में प्रयोग होने वाले उपकरण को अपने साथ मंडी ले गई है। साथ ही भवन के मालिक प्रवीण और शराब बनाने वाले यूपी के रहने वाले दो कारीगर भी गिरफ्तार किए हैं। इनकी पहचान पुष्पेंद्र पुत्र ऋषि पाल और सनी पुत्र अशोक कुमार निवासी, भवानीगढ़ी अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

आपको बता दें कि जहां पुलिस ने इस अवैध फैक्ट्री में छापा मारा है वह हमीरपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा के सरकारी आवास से महज 800 मीटर की दूरी पर है।

कांगड़ा में पुलिस ने ठेके से पकड़ी 12 जहरीली शराब की बोतलें

एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस थाना शाहपुर के तहत नेरटी गांव में चल रहे एक ठेके की तलाशी के दौरान संदिग्ध जहरीली शराब मार्का की 12 बोतलें मंडी जिले में मिली वीआरएस संतरा मार्का बरामद की हैं। पुलिस ने शराब की बोतलों को कब्जे में ले लिया है, जबकि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानिए पुलिस ने किन 5 आरोपियों की किया गिरफ्तार

डीआईजी मधुसूदन ने बताया कि शराब की अवैध फैक्टरी चलाने के आरोपी प्रवीण कुमार, दो कारीगर पुष्पेंद्र व सन्नी, फार्मूला देने वाला एके त्रिपाठी,स्प्रिट सप्लायर सागर सैनी को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं 54 वर्षीय अलोक कुमार त्रिपाठी गांधी नगर फ्रंट ऑफ कोतवाली जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। सागर सैनी बेहरा एनक्लेव पश्चिम विहार नई दिल्ली का है। प्रवीण कुमार निवासी पनयाला गांव जिला हमीरपुर, पुष्पेंद्र और सन्नी निवासी भवानीगढ़ी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश का है।

The post शराब में इथेनाल की जगह मिथेनाल मिला देने के कारण जहरीली हुई थी शराब, पुलिस ने पांच और आरोपियों को किया गिरफ्तार appeared first on हिमाचल वॉचर.