ऊना Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचल में सामने आए दो और ओमिक्रॉन के केस, दुबई और फ्रांस से लौटे हैं संक्रमित
शिमला- हिमाचल प्रदेश में हर दिन बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच अब ऊना में ओमिक्रॉन के दो नए मामले सामने आए हैं। विदेश से ऊना लौटे दो लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया है।

इनमें से एक व्यक्ति दुबई और दूसरा संक्रमित फ्रांस से लौटा है। 6 जनवरी को ओमिक्रॉन की जांच के लिए इन दोनों के सैंपल लिए गए थे और जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन शर्मा इसकी पुष्टि की है। पॉजिटिव आए दोनों लोग ठीक बताए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले मंडी में भी ओमिक्रॉन का एक मामला सामने आ चुका है।

सोमवार की एनएचएम की रिपोर्ट के मुताबिक ऊना जिले में कोरोना के 207 नए मरीज मिले हैं और अब ऊना में सक्रिय मामलों की संख्या 1266 पहुंच गई है।

The post हिमाचल में सामने आए दो और ओमिक्रॉन के केस, दुबई और फ्रांस से लौटे हैं संक्रमित appeared first on हिमाचल वॉचर.

ऊना में ट्रेन की चपेट में आया कॉलेज का छात्र
ऊना-हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में 18 वर्षीय युवक की मलाहत के पास रेल की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक राजकीय महाविद्यालय ऊना का छात्र था। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह ऊना भेज दिया गया है।

जिला मुख्यालय के साथ लगते मलाहत रेलवे ट्रैक पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे ऊना कालेज का बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र अक्षय राणा ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अक्षय को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां पर उसे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि सोमवार को ऊना कॉलेज में दो गुटों के बीच लड़ाई हो गई। माहौल खराब होने के बाद प्रशासन ने कॉलेज बंद कर दिया, जिसके बाद सभी छात्र कॉलेज से बाहर निकल गए। इस दौरान अक्षय राणा अपने दोस्तों के साथ हॉस्टल के रास्ते से होते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। जहां से वह पैदल ही ऊना स्टेशन की ओर जाने लगे। इसी दौरान वह मलाहत के समीप पीछे से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया।

मृतक की पहचान अक्षय राणा पुत्र जगमान सिंह निवासी हंडोला तहसील बंगाणा जिला ऊना के रूप में हुई है। इस संबंध में  रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

The post ऊना में ट्रेन की चपेट में आया कॉलेज का छात्र appeared first on हिमाचल वॉचर.

कड़की में फंसने से तेंदुए की दर्दनाक मौत, लोगों ने वन विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप
ऊना-हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के अम्ब उपमंडल के ठठल गाँव में एक मृत तेंदुआ मिला है। इस तेंदुए की मौत कड़की में फंसने के कारण हुई है। दायीं टांग में फंसी कडक़ी को लेकर इधर-उधर भागने से तेंदुएं का पिछला भाग व टांगे बुरी तरह से जख्मी हुई थी, जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हुई। छः नवम्बर को ठठल गाँव के लोगों ने वन विभाग को खबर कर दी थी कि गाँव में घायल तेंदुआ देखा गया है, उस वक्त वन विभाग की टीम ने इस घायल तेंदुए को पकड़ने में असमर्थता दिखाई थी कि हम सुबह पकड़ेंगे, लेकिन उन्होंने सुबह तेंदुआ ढूंढा ही नहीं और टीम खाली हाथ लौट गई। जिसके बाद नौ नवम्बर मंगलवार को तेंदुआ मृत अवस्था मिला।

स्थानीय लोगों ने कहा कि तेंदुए की मृत्यु वन विभाग की लापरवाही के कारण हुई है और उन्होंने कहा कि इसे मौत के शिकंजे में फंसे एक जानवर का विषय न समझा जाए, यह वन विभाग की असंवेदनशील तथा क्रूर मानसिकता का प्रमाण है।

लोगों ने कहा कि घायल बेजूबान को अगर ईलाज मिलता तो वह शायद बच जाता, मगर उसे बचाने की कोशिश नहीं की गई। गाँव वालों ने कहा कि 6 नवम्बर की रात बिना साजो सामान के पहुंचे वन विभाग के अधिकारी एक घायल तेंदुए को नहीं पकड़ पाए, शिकारियों को पकड़ना तो दूर की बात है।

लोगों ने कहा कि 7 और 8 नवम्बर को भी गाँव वालों को तेंदुआ उसी सड़क के आसपास दिखता रहा, वह दर्द के मारे वहीं आस पास रेंगता रहा। उसकी भागने की शक्ति खत्म हो चुकी थी। उसकी एक टांग से खून निकल रहा था, वह भूखा प्यास था और ठंड में धीरे-धीरे तड़प-तड़प कर मर गया, पर वन विभाग के अधिकारी उसे बचाने नहीं आए।

लोगों ने वन विभाग से सवाल किया कि जब उन्हे 60 घंटे पहले खबर मिल चुकी थी कि घायल तेंदुआ गाँव में पहुच चुका है, तो उसे क्यों नहीं पकड़ा गया।

लोग ने आरोप लगाया कि जंगलों को बचाना तो दूर इस विभाग ने जंगलों को और अधिक नुकसान पहुंचाया है। न ही यह विभाग जंगल बचा पा रहा है और न ही जंगली जीव। एक स्थानीय निवासी ने एक विडिओ सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमे वन विभाग के खिलाफ कई संजीदा आरोपे लगाए गए हैं ।

अम्ब रेंज ऑफिसर ने बताया कि वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर मृतक तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर उसका अम्ब में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात को कुछ कार सवार युवकों ने उक्त तेंदुए को सड़क किनारे जख्मी हालत में देखा था। उनमें से एक युवक ने इस घटना को मोबाइल फोन में रिकार्ड कर लिया। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

उन्होंने कहा कि शनिवार को भी तेंदुए का एक पैर कड़ाकी में फंसने के कारण टूट चुका था, जिसके चलते तेंदुआ काफी पीड़ा में था। तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग और पशु चिकित्सक की एक टीम ने शनिवार रात से ही लगातार तलाशी अभियान चला रखा था और विभाग ने तेंदुए को पकडऩे के लिए पिंजरे भी लगाकर लगा रखे थे।

The post कड़की में फंसने से तेंदुए की दर्दनाक मौत, लोगों ने वन विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल के निषाद कुमार ने पैरालंपिक में जीता सिल्वर मेडल, सरकार ने की एक करोड़ रूपये इनाम की घोषणा
शिमला- हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के निषाद कुमार ने आज रविवार को टोक्यो पैरालंपिक 2020 में टी-47 कैटेगिरी में 2.06 मीटर ऊंची कूद  (high jump) में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। निषाद ने 2.06 मीटर ऊंची कूद लगाकर एशियन रिकॉर्ड बनाया।

निषाद ने प्रदेश के साथ-2  देश का नाम भी रोशन किया है। निषाद हिमाचल के पहले ऐसे खिलाड़ी बने है जिसने पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीता है।

ज़िला #ऊना के निषाद कुमार की वो छलांग जिसने देश को टोक्यो पैरालंपिक में दिलाया सिल्वर मेडल।#Paralympics @CMOFFICEHP @PIBHindi @PBNS_Hindi @DDNewsHindi @DDNewslive pic.twitter.com/BNqL2t4TOm

— DD News Himachal (@DDNewsHimachal) August 29, 2021

निषाद अंब उपमंडल के बदायूं गांव के एक गरीब परिवार से सम्बन्ध रखते हैं। उनके पिता रछपाल सिंह किसान हैं, जबकि माता पुष्पा देवी गृहिणी हैं। निषाद जब आठ साल के थे, तब चारा काटते समय मशीन में उनका हाथ कट गया था।

प्रदेश सरकार ने निषाद को एक करोड़ रूपये की राशि देने की घोषणा की है।

Tokyo Paralympics: Nishad Kumar wins silver medal in T46 high jump event, creates Asian Record

Read @ANI Story | https://t.co/LLQ6eX4EXL#Paralympics pic.twitter.com/8BJVkHUiKQ

— ANI Digital (@ani_digital) August 29, 2021

टोक्यो पैरालिंपिक-2020 की ऊंची कूद स्पर्धा में कड़ी मेहनत कर देश को रजत पदक दिलाने वाले हमारे हिमाचल प्रदेश के बेटे निषाद कुमार को हार्दिक शुभकामनाएं।

हमारी सरकार अम्ब के रहने वाले हिमाचल गौरव निषाद को एक करोड़ की राशि भेंट करेगी।#Praise4Para  #Cheer4India pic.twitter.com/cZQUsNb3j9

— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) August 29, 2021

निषाद कुमार ने 2019 में दुबई में वर्ल्ड पैरा ऐथलेटिक्स ग्रांड फ्री में 2.05 मीटर हाई जंप लगाकर गोल्ड मेडल जीता था। इसी के साथ उन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक का टिकट भी हासिल किया था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि इससे पहले भी प्रदेश सरकार की ओर से निषाद को तैयारियों के लिए 5 लाख रुपए दिए गए थे।

The post हिमाचल के निषाद कुमार ने पैरालंपिक में जीता सिल्वर मेडल, सरकार ने की एक करोड़ रूपये इनाम की घोषणा appeared first on हिमाचल वॉचर.

13 अप्रैल से ऊना के लोगो को ई-डिस्ट्रिकट वैब पोर्टल के माध्यम से मिलेगा ऑनलाइन राजस्व सेवाओं का लाभ
ऊना- ऊना में अब लोगों को 15 प्रकार की राजस्व सेवाएं आगामी 13 अप्रैल से ई-डिस्ट्रिकट वैब पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन मिलनी शुरू हो जाएंगी। इस सुविधा को क्रियाशील बनाने के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजेश कुमार मारिया ने आज जिला के 70 पटवारियों को डोंगल प्रदान कर दिए हैं तथा अगले दो दिनों के बाद सभी 15 प्रकार की राजस्व सेवाओं का लाभ ऑनलाइन मिला प्रांरभ हो जाएगा।

इस मौके पर बोलते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजेश कुमार मारिया ने कहा कि सरकार द्वारा आने वाले समय में 51 प्रकार की विभिन्न सेवाएं ऑनलाइन मुहैया करवाई जाएंगी जिनमें से वर्तमान में 15 प्रकार की राजस्व सेवाएं ऑनलाइन दी जा रही है। जिनमें ग्रामीण क्षेत्र संबंधित प्रमाणपत्र, कानूनी वारिस प्रमाणपत्र, अन्य पिछडा क्षेत्र प्रमाणपत्र, अल्पसंख्यक समुदाय का प्रमाणपत्र, कृषि, डोगरा, चरित्र, एससी व एसटी, बोनाफाइड हिमाचली प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, अन्य पिछडा वर्ग प्रमाणपत्र, स्वतंत्रता सेनानी प्रमाणपत्र, मूल निवासी प्रमाणपत्र, जरूरतमंद व्यक्ति प्रमाणपत्र तथा शजरा नजब की कॉपी शामिल है।

एडीएम ने बताया कि जिला में 175 पटवार वृत कार्यरत हैं जिन्हे ऑनलाइन सुविधा से जोडने के लिए सरकार द्वारा वहां तैनात पटवारियों को चरणबद्ध तरीके से लैपटॉप की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। उन्होने बताया कि जिला ऊना में प्रथम चरण में पायलट आधार पर ऐसी तहसीलों को शामिल किया गया है जहां पर तैनात पटवारी कंम्प्यूटर चलाने में दक्ष हैं तथा इंटरनेट नेटवर्क की बेहतर सुविधा उपलब्ध है। उन्होने बताया कि प्रथम चरण में जिला की तहसील ऊना, अंब, हरोली तथा उप-तहसील दुलैहड को शामिल किया गया है जहां पर अब लोगों को 15 प्रकार की राजस्व सेवाएं आगामी 13 अप्रैल से ऑनलाइन मिलनी शुरू हो जाएंगी।

इन राजस्व सेवाओं को ऑनलाइन क्रियाशील बनाने के लिए एअरटेल मोबाइल कंपनी के साथ एक एग्रीमेंट किया गया है जिसके तहत लगभग दो हजार रूपये मूल्य के डोंगल कंपनी द्वारा फ्री में मुहैया करवाए हैं जबकि प्रतिमाह तीन जीबी डॉटा के लिए प्रति पटवारी पांच सौ रूपये दिए जाएंगे जिसका खर्चा ई-गर्वेंस के माध्यम से वहन किया जाएगा।

मारिया ने बताया कि जिला में लोगों को इन 15 प्रकार की राजस्व सेवाओं के लिए घर बैठे ई-डिस्ट्रिकट वैब पोर्टल http://edistrict.hp.gov.in के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन करना होगा तथा फीस का भुगतान भी ऑनलाइन ही किया जाएगा। उन्होने बताया कि लोगों को ऑनलाइन सुविधा मिल जाने से जहां विभिन्न तरह के प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से छुटकारा मिलेगा तो वहीं उनके धन व समय की बचत भी होगी।

The post 13 अप्रैल से ऊना के लोगो को  ई-डिस्ट्रिकट वैब पोर्टल के माध्यम से  मिलेगा ऑनलाइन राजस्व सेवाओं का लाभ appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल की 37 बेटियां पहली बार बनीं कमांडो, 39 पुरुष जवानों ने भी कमांडो ट्रेनिंग की पूरी
ऊना- हिमाचल की 37 बेटियां पहली बार कमांडो बनी हैं। 77 दिन की कठिन ट्रेनिंग के बाद अब वे देश की हिफाजत के लिए तैयार हैं। उन्हें किसी भी राज्य, संवेदनशील क्षेत्र या खतरनाक मिशन पर भेजा जा सकता हैं। सूबे की इन बेटियों की भोली सूरत पर न जाएं किसी भी मुश्किल वक्त में हर स्थिति से निपटने में काबिल हैं।

हिमाचल प्रदेश की इन 37 महिला पुलिस कर्मियों के अलावा 39 पुरुष जवानों ने भी सोमवार को कमांडो की ट्रेनिंग पूरी की। प्रथम भारतीय आरक्षित वाहनी बनगढ़ परिसर में कमांडो के विदाई समारोह में धर्मशाला रेंज के आईजी जीडी भार्गव ने इनका हौसला बढ़ाया। 77 दिन की ट्रेनिंग के लिए कुल एक सौ महिला,पुरुष कर्मियों का चयन हुआ था।

इनमें 37 महिलाओं, 39 पुरुषों ने हिस्सा लिया। शेष चयनित प्रशिक्षुओं ने किन्हीं कारणों से ट्रेनिंग नहीं ली। आईटीबीपी के खास प्रशिक्षकों की टीम ने इन कमांडोज को तैयार किया। आईआरबी बनगढ़ के साथ द्वितीय वाहनी सकोह, तृतीय वाहनी पंडोह तथा प्रथम एचपीएपी जुन्गा से आए प्रशिक्षुओं ने कड़ी ट्रेनिंग लेकर खुद इस काबिल बनाया कि उनके कंधों पर अब कमांडोज का बिल्ला दिखाई देगा।

हिमाचल की बेटियां किसी से कम नहीं

धर्मशाला रेंज के आईजी जीडी भार्गव ने कमांडोज से कहा कि उनका चयन उनकी मेहनत, लग्न एवं अनुशासन के दम पर हुआ है। कड़ी ट्रेनिंग के बाद प्रदेश में पहली दफा कमांडो बनीं बेटियों को बधाई देते हुए भार्गव ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि बेटियां भी किसी बात में पीछे नहीं हैं।

कमांडो को उन बेहद कठिन कार्यों के लिए लगाया जाता है। जहां लक्ष्य तक पहुंचने को कमांडो के बाद कोई भी बहाना नहीं होता। कमांडो बनीं चांदनी ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि ट्रेनिंग बेहद कठिन थी, लेकिन जैसे-जैसे हम इसमें जुड़ते गए, सब आसान होता चला गया। अभिषेक जसवाल ने भी अपने ट्रेनिंग के अनुभव साझा किए।

सात कमांडोज को मिला श्रेष्ठ पुरस्कार

ऊना के बनगढ़ स्थित प्रथम भारतीय आरक्षित वाहनी में कमांडोज की विदाई समारोह में धर्मशाला रेंज के आईजी जीडी भार्गव ने कमांडो ट्रेनिंग के दौरान कुल 76 में से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सात पुरुष एवं महिला कमांडोज को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

इन दौरान शूटिंग, पीटी के अलावा उनके अनुशासन दूसरे के प्रति सम्मान के भाव रखना तथा अपने काम को पूरी लगन के साथ करने के लिए संजीदगी दिखाने वाले इन कमांडोज की हौसला अफजाई तथा दूसरे कमांडोज के लिए प्रेरणा के तौर पर सम्मानित किया गया।

समादेशक एसआर राणा की देखरेख में हुए कमांडो ट्रेनिंग कैंप में विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिन कमांडोज को सम्मानित किया गया, उनमें तृतीय आईआरबी पंडोह से आरक्षी अभिषेक जसवाल, पंडोह से ही आरक्षी तेज सिंह तथा पंडोह से ही महिला आरक्षी प्रेरणा, आरक्षी रीना द्वितीय वाहनी सकोह, रीत सिंह पंडोह, रामचंद, प्रथम एचपीएपी जुन्गा, अमित कुमार आईआरबी सकोह, मनोज कुमार आईआरबी पंडोह, अरुण कटोच आईआरबी सकोह के नाम शामिल हैं।

आईटीबीपी के प्रशिक्षकों निरीक्षक रमेशचंद, टेकचंद, मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कुमार, गौतम प्रसाद तथा पंकज कुमार ने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित करने में अहम रोल अदा किया। जीडी भार्गव के साथ समादेशक एसआर राणा, उपसमादेशक सुरेश शर्मा, कुलवंत सिंह, कोर्स प्रभारी अजय राणा, डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंदर सिंह, डाइट देहलां के प्रिसिंपल कमलदीप सिंह, मुख्य आरक्षी दिलदार सिंह तथा देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।

The post हिमाचल  की 37 बेटियां  पहली बार बनीं कमांडो, 39 पुरुष जवानों ने भी कमांडो ट्रेनिंग की पूरी appeared first on हिमाचल वॉचर.

ऊना में दिव्यांगजनों की जांच हेतु लगेंगे 5 विशेष चिकित्सा शिविर
ऊना- जिला ऊना में दिव्यांगजनों की खंड स्तर पर जांच हेतु 5 विशेष चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिनमें

पहला शिविर 9 दिसम्बर को पीएचसी थानाकलां

दूसरा 14 दिसम्बर को सिविल अस्पताल हरोली

तीसरा 21 दिसम्बर को सिविल अस्पताल अंब

चौथा 23 दिसम्बर को ऊना

पांचवा शिविर 28 दिसम्बर को सीएचसी गगरेट में लगाया जा रहा है

इस बारे जानकारी देते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजेश कुमार मारिया ने बताया कि विकलांगता प्रमाण पत्रों से वंचित दिव्यांगजनों को विकलांगता प्रमाणपत्र ब्लॉक स्तर पर मुहैया करवाने के लिए इन विशेष चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन चिकित्सा शिविरों में उन दिव्यांगजनों को विकलांगता प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगें जिन्होने अभी तक अपने विकलांगता प्रमाणपत्र नहीं बनवाए हैं।

The post ऊना में दिव्यांगजनों की जांच हेतु लगेंगे 5 विशेष चिकित्सा शिविर appeared first on हिमाचल वॉचर.

विडियो : ऊना में अनियंत्रित गाड़ी ने आधा दर्जन वाहनों को रौंदा, 4 घायल
ऊना- हिमाचल के ऊना जिले में एक बेकाबू कार ने लगभग आधा दर्जन वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 4 लोग घायल हो गए हैं।

विडियो

जानकारी के मुताबिक यह हादसा मैहतपुर बाजार में मंगलवार दोपहर उस समय हुआ जब ऊना की तरफ से आ रही एक कार ने अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े करीब आधा दर्जन वाहनों को जबरदस्त टक्कर दे मारी। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है और आरोपी कार चालक को भी प कड़ लिया है।

हादसे में स्कूटी पर सवार धबेटा निवासी विशाल व रेखा को गंभीर चोटें पहुंची है। रेखा मैहतपुर में अपने मायके देवर के साथ आई हुई थी। इसके अलावा हादसे में कार ने दो राहगीरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। राहगीरों में फतेहवाल कमून निवासी प्रकाश व सुच्चा सिंह भी घायल हुए हैं। घायलों का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है। वहीं पुलिस ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर मौके का जायजा लेकर प्रत्यक्षदर्शियों व घायलों के बयान कलमबद्ध करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

The post विडियो : ऊना में अनियंत्रित गाड़ी ने आधा दर्जन वाहनों को रौंदा, 4 घायल appeared first on हिमाचल वॉचर.

भूमि की खरीद फरोखत से पहले भू-मालिक नगर एवं ग्राम योजना विभाग से लें स्वीकृति
ऊना-   नगर एवं ग्राम येाजना विभाग के उप-मण्डलीय कार्यालय ऊना में आज एक बैठक में जानकारी देते हुए सहायक नगर योजनाकार ऊना रसिक शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने अनाधिकृत प्लॉटस जो 24 नवम्बर, 2015 से पहले खरीदे गए हैं को योजना स्वीकृति प्रदान करने के लिए पॉलिसी बनाई है तथा इस प्रकार के प्लॉटस को योजना स्वीकृति केवल भूमि के अन्य हिस्सेदारों से अनापत्ति प्लॉटस प्रमाण पत्र के साथ ही दी जाएगी। उन्होने बताया कि इसके बाद खरीदे जाने वाले किसी भी अनाधिकृत प्लॉटस को योजना स्वीकृति नहीं दी जाएगी।

बैठक में नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम 1977 की धारा 16सी में निहित प्रावधानों की विस्तृत जानकारी भी दी। जबकि राजस्व विभाग के उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इसकी अनुपालना करने का आग्रह किया गया ताकि किसी भी प्रकार की भूमि का अनाधिकृत बंटवारा करके उसे बेचा ना जा सके। उन्होने बताया कि ऐसा करने से नियोजित विकास की अवधारणा को ठेस पहुंचती है। साथ ही आग्रह किया गया कि किसी भी प्रकार की भूमि की खरीद फरोखत करने से पहले भूमि मालिकों को नगर एवं ग्राम योजना विभाग से नियमानुसार भूमि का उप-विभाजन या विभाजन करवाकर स्वीकृति लेने को कहा जाए ताकि नियोजित मकान या कॉलोनी का प्रारूप तैयार हो सके। साथ ही भूमि व प्लॉटस खरीदने वालों को सभी प्रकार की सुख-सुविधाएं प्रदान की जा सकें।

योजना क्षेत्र व विशेष क्षेत्रों में कोई भी भू-मालिक अपनी भूमि को बिना विभागीय स्वीेकृति के न तो भूमि को बांटा और न ही बेचा जा सकता है।यदि कोई भू-मालिक बिना विभाग की स्वीकृति के भूमि का बंटवारा करके रजिस्ट्री करवा लेता है तो उसे हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम की धारा 16सी का उल्लंघन माना जाएगा और ऐसी रजिस्ट्री को अनाधिकृत समझा जाएगा।

The post भूमि की खरीद फरोखत से पहले भू-मालिक नगर एवं ग्राम योजना विभाग से लें स्वीकृति appeared first on हिमाचल वॉचर.

ऊना में तेज़ी से फैल रहा एचआइवी/एड्स, 6 माह में 33 मामले दर्ज, स्वास्थ्य विभाग बेखबर सो रहा चैन की नींद
ऊना- जिले में एड्स तेजी से पांव पसार रहा है। जिले में एचआइवी मामलों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पर अधिक चिंता की बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग के पास इस बात की जानकारी नहीं है कि कौन सा वर्ग इसकी चपेट में अधिक है। उस वर्ग की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, जिसके कारण एचआइवी संक्रमण बढ़ा है। ऊना जिले में एचआइवी संक्रमितों की संख्या 418 तक पहुंच गई

इनमें से दस की मौत हो चुकी है। हालांकि, 395 मरीज एआरटी सेंटर में उपचार करवा रहे हैं। संक्रमितों में से महिला मरीजों की तादाद अधिक है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन तक किसी माध्यम से संक्रमण पहुंचा है। यहां महिला मरीजों की तादाद 191 है तो पुरुष मरीज 168 हैं। वहीं, संक्रमित बच्चों की संख्या 30 है।

छह माह में जिले में 33 मामले एड्स के सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग का राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम जिले में सक्रिय है। यह कार्यक्रम मरीजों को चिन्हित कर उपचार दे रहा है पर जागरूकता का अभी भी अभाव है। विभागीय आंकड़ों में विवाहित व युवा वर्ग की तादाद अधिक दिख रही है। हाल ही में प्रशासन के साथ हुई बैठक में भी इस गंभीर मुद्दे पर चर्चा हुई थी। इसमें सबसे अधिक प्रभावित वर्ग की पहचान कर उन्हें जागरूक करने पर विचार हुआ था।

अप्रैल से सितंबर तक 2016 में आए एचआइवी मरीज

कुल मरीज

आइसीटीसी ऊना

आइसीटीसी ऊना

33

27

6

एआरटी में पंजीकृत एचआइवी – 418

संक्रमित पुरुष

महिला संक्रमित

संक्रमित बच्चे

168

191

30

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा है कि

ऊना जिले में एचआइवी एड्स को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। संबंधित ¨वग एचआइवी संक्रमितों की पहचान कर उन्हें दवाइयां व उपचार दे रहा है। इसके साथ ही ऐसे वर्गो की पहचान पर काम होगा, जिनसे एचआइवी संक्रमण का प्रसार हो रहा है।

The post ऊना में तेज़ी से फैल रहा एचआइवी/एड्स, 6 माह में 33 मामले दर्ज, स्वास्थ्य विभाग बेखबर सो रहा चैन की नींद appeared first on हिमाचल वॉचर.