Water Shortage Archives - हिमाचल वॉचर

समूचे शिमला में पानी की भारी किल्लत, लोग बावडियों/नालों के अशुद्ध पानी पर निर्भर, पर निगम के अनुसार शहर में पानी की सप्लाई पूरी
नगर निगम को शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई मामले पर नहीं हुई है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों में नगर निगम के खिलाफ भारी रोष है।

शिमला : राजधानी शिमला में पानी की किल्लत से  शहर में हाहाकार मच गया है। शहर के मैहली क्षेत्र ऐसा क्षेत्र है, जहां पर बीते 19 दिन से पानी नहीं आया है। इस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोग नाले का पानी लाने को मजबूर हैं। इस पानी को नगर निगम द्वारा पहले ही अशुद्ध घोषित किया गया है।

नगर निगम को शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई मामले पर नहीं हुई है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों में नगर निगम के खिलाफ भारी रोष है।

लोगों का आरोप है कि बिल पूरे महीने का दिया जा रहा है और पानी महीने में चार दिन भी नहीं आता। लोगों को पानी भी खरीद कर काम चलाना पड़ रहा है। घरों में खाना बनाने तक के लिए पानी नहीं है। ऐसे में लोग दूर-दूर से पानी ला रहे हैं। यहां पर पिछले करीब एक पखवाड़े से बार-बार यह समस्या आ रही है। स्थानीय लोगों राजकुमार, संजय, रमेश, सुरेंद्र आदि का कहना है कि त्योहारों पर भी लोगों को पानी नहीं दिया जा रहा है। जहां सभी लोग अपने-अपने घरों में खुशियां मना रहे हैं, वहीं उनकी दिनचर्या पानी के जुगाड़ में पूरी हो रही है।

राजधानी शिमला में रविवार को कई क्षेत्रों में पानी आपूर्ति नहीं हो पाई। इस वजह से इन क्षेत्रों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार को कनलोग, बैनमौर, टुटू, कैल्टी, मल्याणा के क्षेत्र में लोगों को पानी की सप्लाई नहीं मिल पाई। लोगों का कहना है कि पानी न मिलने से घर का कामकाज प्रभावित हो रहा है, जबकि नगर निगम प्रशासन का कहना है कि शहर में पानी की सप्लाई पूरी तरह से दी गई है।

The post समूचे शिमला में पानी की भारी किल्लत, लोग बावडियों/नालों के अशुद्ध पानी पर निर्भर, पर निगम के अनुसार शहर में पानी की सप्लाई पूरी appeared first on हिमाचल वॉचर.

घुमारवीं के थलोटू, कोटला व धार-भब्बा पंचायत में 20 दिनों से पानी नहीं, स्थानीय विधायक ने भी समस्या से किया किनारा
गांव में लगभग 110 परिवार रहते हैं,गांव वाले पैसे एकत्रित कर पानी का टैंकर खरीद रहे हैं

बिलासपुर-  घुमारवीं उपमंडल मंडल के अंतर्गत पड़ने वाली पंचायत पट्टा के गांव थलोटू, कोटला व धार-भब्बा में लगभग 20 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। गांव के लोगों ने बताया कि यह समस्या कई वर्षों से चली आ रही है, फिर भी विभाग इस तरफ कोई भी ध्यान नहीं देता है।

गांव के निवासी व महिला मंडल थलोटू की प्रधान ने बताया कि गांव में लगभग 110 परिवार रहते हैं जिनकी संख्या एक हजार के करीब है और लोग पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। गांव में हैंडपंप भी नहीं है जिस कारण दूर बावड़ी से पानी लाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गांव वाले पैसे एकत्रित कर पानी का टैंकर खरीद रहे हैं।

स्थानीय गांववासी कई बार इस समस्या के बारे में स्थानीय विधायक से भी मिले पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। जब भी गांव वाले वाटर गार्ड या विभाग के अधिकारियों से बात करते हैं तो विभाग वाले एक ही रटा-रटाया राग लगाते हैं कि पंप हाऊस की मोटर में खराबी है। ठीक होगी तभी ही पानी आएगा। ग्रामवासियों ने विभाग को चेताया कि अगर 5 दिन के अंदर उनकी पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ तो गांववासी विभाग का घेराव करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

Photo: Representational Image

The post घुमारवीं  के थलोटू, कोटला व धार-भब्बा पंचायत में 20 दिनों से पानी नहीं, स्थानीय विधायक ने भी समस्या से किया किनारा appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला शहर में जल संकट गहराया, फिर भी नगर निगम कर रहा पर्याप्त मात्रा में पानी होने का दावा
शिमला- हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र वीरवार को शुरू हो गया, लेकिन वहीं शहर की जनता पानी के लिए तरसना शुरू हो गई है। नगर निगम ने विधानसभा में पानी आपूर्ति करने की आड़ में लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं की। अन्नाडेल क्षेत्र में आपूर्ति नहीं हो पाई। जब निगम प्रशासन से संपर्क किया तो बार-बार आश्वासन दिया जाता रहा, मगर शाम तक पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई।

शहर में पहले ही जल संकट गहराया हुआ है। अब विधानसभा के चलने के कारण लोगों को प्यासा रहना पड़ रहा है। एक माह तक विधानसभा शिमला में चलेगी। ऐसे में लोगों को सुचारू पानी की आपूर्ति कम हो पाएगी। अश्वनी खड्ड से आपूर्ति बंद होने के कारण शहर भर में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई हो रही है। नगर निगम का दावा है कि पर्याप्त मात्रा में पानी है जबकि हकीकत में इसके विपरीत है।

पेयजल के लिए तरस रहे लोग

राजधानी शिमला के उपनगरों में आजकल लोगों को पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है। लोगों को चौथे दिन भी पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। उपनगर संजौली, ढली, भट्टा कुफर व कई क्षेत्रों के लोगों को पानी के लिए बावड़ियों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, या फिर वाहनों के माध्यम से टैंकों से पानी लाना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि यदि पीने के पानी की अभी यह समस्या आ रही है तो सर्दियों में और दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

मुझे इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। नगर निगम के पास पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारण है।

टिकेंद्र पंवर, उपमहापौर, नगर निगम

रात तक नहीं हुई पानी की आपूर्ति

पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई, जब नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क किया तो बार-बार आश्वासन दे रहे थे कि कुछ ही मिनटों में पानी आ जाएगा। लेकिन रात तक पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई।

`प्रदीप कश्यप, मंडलाध्यक्ष, भाजपा।

The post शिमला शहर में जल  संकट गहराया, फिर भी नगर निगम  कर रहा पर्याप्त मात्रा में पानी होने का दावा appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला में गर्मियों से पहले ही पेयजल संकट, लोग प्रदूषित बावड़ियों पे निर्भर, निजी वाहनों से पानी मंगवाने पे मजबूर
शिमला-  राजधानी शिमला के उपनगरों में लोगों को पेयजल की समस्या के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तीन दिन बाद पेयजल सप्लाई हो रहा है। गर्मी अभी शुरू नहीं हुई है लेकिन लोगों को पेयजल की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। उपनगर टुटू, समरहिल, बालूगंज और विकासनगर के लोग पानी के लिए या तो बावड़ियों पर निर्भर हैं या फिर निजी वाहनों से पानी मंगवा रहे हैं।

लोगों ने कहा कि सर्दी में ही पानी की समस्या है तो गर्मियों में उन्हें पानी की समस्या से खासी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अश्वनी खड्ड से पानी की आपूर्ति न होने के कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गर्मियों में शिमला शहर के लिए जल आपूर्ति करने वाली योजनाओं में पानी कम हो जाता है। पर्याप्त बर्फबारी और बारिश न होने के कारण प्राकृतिक जल स्द्दोतों में भी पानी जमा नहीं सका है। इस कारण गर्मियों में और भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

शिकायत करने पर भी नहीं हो रही कार्रवाई

समरहिल के साथ लगते सांगटी क्षेत्र में भी पेयजल की बहुत कम मात्रा में सप्लाई हो रही है। लोगों ने कहा कि वह बावड़ी से पानी लाने के मजबूर हैं। बावड़ी का पानी पीने से पीलिया जैसी बीमारी के लिए खतरा बना हुआ है। रामपाल ने बताया कि उन्हें तीन दिन छोड़कर पानी की सप्लाई हो रही है लेकिन सिर्फ दो बाल्टियां ही पीने का पानी उन्हें उपलब्ध होता है। उन्होंने आईपीएच विभाग में शिकायत भी की है, लेकिन समस्या वैसी ही बनी हुई है।

The post शिमला में गर्मियों से पहले ही पेयजल संकट, लोग प्रदूषित बावड़ियों पे निर्भर, निजी वाहनों से पानी मंगवाने पे मजबूर appeared first on हिमाचल वॉचर.