unemployment Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचल रोजगार देने में फिसड्डी, शिक्षित बेरोजगार युवा नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर
हिमाचल में 9 लाख से ज्यादा युवा बेरोजगार है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश में हिमाचल प्रदेश शिक्षा प्रदान करने के क्षेत्र में चौथे पायदान पर है,लेकिन रोजगार देने में सबसे पीछे है।

शिमला-  19 जुलाई भारत में शिक्षित बेरोजगार युवाओं का आंकड़ा कई करोड़ पहुंच गया है। देश का ऐसा कोई राज्य नहीं है,जहां शिक्षित बेरोजगार युवा वर्ग रोजगार की तलाश में दर-दर की ठोकरें नहीं खा रहा है। जबकि विश्व में भारत ही ऐसा देश हैं,जहां 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम युवाओं की है। देश में बढ़ रही बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए अब रोजगार को मौलिक अधिकार में शामिल करने तथा रोजगार आयोग का गठन किया जाना अनिवार्य है।

यह बात पूरे देश में यूथ फॉर राइट टू एम्प्लॉयमेंट अभियान चला रहे दिल्ली विश्वविद्यालय के पांच छात्रों ने शिमला में आयोजित बैठक के दौरान कही। इस मौके पर दिल्ली विवि के छात्र लक्षणम यादव ने कहा कि आज पुरे देश में बेरोजगारी बहुत बड़ा मुद्दा है इस मुद्दे पर किसी भी पार्टी की सरकार गंभीरता से कार्य नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान को पिछले एक साल से पुरे देश में चलाया गया है। यूथ फॉर राइट टू एम्प्लॉयमेंट अभियान के माध्यम से वह राज्य व केंद्र सरकार से यही मांग करते आ रहे हैं कि रोजगार को मोलिक अधिकार बनाया जाए। साथ ही एक रोजगार आयोग का गठन किया जाए,ताकि शिक्षित बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार मुहैया हो सके। लक्षमण यादव ने कहा कि बेरोजगारी देश में सबसे ज्वलंत एवं बड़ा मुद्दा बनकर सामने आया है। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगार युवाओं का आंकड़ा दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है।

छात्रों ने ये भी कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी युवा रोजगार की तलाश में दर-दर की ठोकरें खाने को विवश है। उन्होंने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकारें बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने में विफल साबित हो रही है। यही वजह है कि अदद रोजगार न मिलने की वजह से आज का युवा वर्ग नशे सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यूथ फॉर राइट टू एम्पलॉयमेंट का मकसद शिक्षित युवाओं को उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही देश में निरंतर बढ़ रही बेरोजगारी के खिलाफ एक जनआंदोलन खड़ा करना है,ताकि शिक्षित युवाओं को उनके संवैधानिक अधिकार मिल सके।

अभियान चला रहे छात्रों का ये भी कहना है कि हिमाचल प्रदेश में उन्होंने जिला सोलन से अपने जनआंदोलन को शुरू किया है और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में ये दूसरी बैठक है। आगामी दिनों में यूथ फॉर राइट टू एम्प्लॉयमेंट प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जाकर कार्यक्रमों का आयोजन करेगी तथा ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस देश की जीडीपी लगातार बढ़ रही हो उस देश में रोजगार दर में गिरावट चिंता का विषय है। उन्होंने आंकड़ों को सामने रखते हुए कहा कि जनगणना 2011  के मुताबिक देश में बेरोजगारी की दर 2001 के 6.8 फिसदी बढ़कर 2011 में 9.6 फीसदीहो चुकी है।

जहां तक नौकरियों की बात है तो एनएसएसओ के आंकड़े बताते हैं कि पिछली तीमाही में रोजगार दर पिछले कई वर्षों की तुलना में सबसे नीचे है। छात्रों का कहना है कि वित्त वर्ष 2010 में 11 लाख नौकरियां सृजित की गई थीं, वहीं वित्त वर्ष 2015 में यह संख्या घटकर 5 लाख पर आ गई है। यही नहीं,बल्कि पिछली तिमाही में यह आंकड़ा घट कर 91 हजार रह गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र तथा राज्यों में लाखों पद विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पड़े हैं,लेकिन उन पदों को भरने की प्रक्रिया लगभग बंद है। जबकि यह सभी पद स्वीकृत है। यानि कि स्वीकृत सभी पदों के लिए वेतन भत्ता वार्षिक बजट में आबंटित होता है। बावजूद इसके इन पदों को सृजित नहीं किया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश का उदाहरण देते हुए छात्रों ने कहा कि इस राज्य में 9 लाख से ज्यादा युवा बेरोजगार है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश में हिमाचल प्रदेश शिक्षा प्रदान करने के क्षेत्र में चौथे पायदान पर है,लेकिन रोजगार देने में सबसे पीछे है। उन्होंने केंद्र तथा राज्य सरकारों से मांग की है कि रोजगार को मौलिक अधिकार बनाया जाए, केंद्र व राज्यों में रिक्त पड़े लाखा पदों को शीघ्र भरने के लिए एक आयोग का गठन किया जाए, रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाए तथा ठोस सेवा शर्तों को बनाया जाए,जहां सरकारी, अर्ध सरकारी, निजी सभी क्षेत्र समान जवाबदेही और शर्तों से संचालित हो।

Photo: The News Himachal

The post हिमाचल रोजगार देने में फिसड्डी, शिक्षित बेरोजगार युवा नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर appeared first on हिमाचल वॉचर.

मंडी के युवक ने सरकारी नौकरी न मिलने के मानसिक तनाव में डिग्रियां जला खुद को लगा ली आग
मंडी-हिमाचल के जिला मंडी के जोगिंद्रनगर उपमंडल की चलाहरग पंचायत में लंबे समय से सरकारी नौकरी न मिलने से परेशान एक युवक ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह करने की कोशिश की। युवक के कमरे से उसके जले हुए सर्टिफिकेट भी मिले हैं। झुलसे युवक को परिजनों ने प्राथमिक उपचार के लिए जोगिंद्रनगर अस्पताल लाया, जहां उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। युवक के इस कदम से हर कोई स्तब्ध है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या की कोशिश के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हालांकि, पीड़ित के भाई ने बताया कि सरकारी नौकरी न मिलने से उसका भाई परेशान रहता था। पुलिस के अनुसार चलाहरग निवासी 34 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में खुद पर मिटटी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर परिजन इकट्ठे हुए और उसे जोगिंद्रनगर अस्पताल ले गए।

यहां युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर किया। टांडा मेडिकल कॉलेज में झुलसे युवक का इलाज चल रहा है। युवक के भाई बृजमोहन ने बताया कि उसका भाई पिछले कुछ सालों से नौकरी न मिलने से परेशान चल रहा था।

भाई ने नौकरी के लिए कई लिखित परीक्षाएं पास की थी, लेकिन साक्षात्कार में वह पास नहीं हो पाया। इससे वह कुछ वर्षों से डिप्रेशन में था। उसका उपचार भी चल रहा था। वहीं, इस बीचउसने मिट्टी का तेल खुद पर डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। युवक ने वर्ष 2001-02 में ग्रेजुएशन की थी। चलारग टू वार्ड के पूर्व पंच अरुण ने बताया कि मौके पर युवक के जले हुए सर्टिफिकेट मिले हैं।

युवक के इस कदम से सभी हैरान हैं। उधर, बस्सी पुलिस चौकी के प्रभारी व जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि चलारग क्षेत्र में युवक के तेल छिड़क कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आत्महत्या करने के प्रयास के कारणों का पुलिस पता लगा रही है।

The post मंडी के युवक ने सरकारी नौकरी न मिलने के मानसिक तनाव में डिग्रियां जला खुद को लगा ली आग appeared first on हिमाचल वॉचर.

लड़कियों की शिक्षा पर दिया जा रहा विशेष बलः मुख्यमंत्री
“सरकार 500 करोड़ रुपये के प्रारम्भिक निवेश से एक दक्षता विकास निगम स्थापित करने पर कर रही है विचार जिसके माध्यम से बेरोजगारी पर अंकुश लगाने के साथ.साथ प्रदेश के युवाओं को यहां स्थापित हो रहे उद्योगों में रोज़गार उपलब्ध करवाने में भी सहायता मिल सकेगी”

राज्य सरकार लड़कियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है जिसके फलस्वरूप प्रदेश में महिला शिक्षा दर देश के अन्य क्षेत्रों की तुलना में बेहतर है। प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में वर्तमान में 74,217 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जिनमें से 45,156 लड़कियां हैं जो कि कुल छात्रों का 60 प्रतिशत से भी अधिक है। प्रदेश में उच्च शिक्षा की समग्र दाखिला दर ;जीईआरद्ध 23.9 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 15 प्रतिशत है।  सरकार का उद्देश्य इस दर को वर्ष 2020 तक 35 प्रतिशत तक ले जाने का है।

मुख्यमंत्री  वीरभद्र सिंह आज आरकेएमवी शिमला के 35वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की और उन मेधावी छात्रों जिन्होंने शिक्षा , खेल एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है उन सभी  मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया और उन्हें बधाई देते हुए कहा कि इन छात्रों की उपलब्धियां अन्य को भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने छात्रों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करने के लिए प्रधानाचार्य एवं अन्य अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय की समृद्ध परम्परा रही है और यहां से शिक्षा प्राप्त कर चुके अनेक छात्र विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ योगदान दे रहे हैं

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजकीय कन्या महाविद्यालय ;आरकेएमवी शिमला के कला एवं प्रशासनिक खण्ड के निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की। इस खण्ड की आधारशिला 9 अगस्तए 2007 को वीरभद्र सिंह ने ही कांग्रेस सरकार के पूर्व कार्यकाल में रखी थी , किन्तु पिछली भाजपा सरकार ने इस निर्माण कार्य के लिए आवंटित धनराशि को अन्यत्र खर्च कर दिया और इस परियोजना का कार्य अधूरा रह गया और इसके साथ ही  वीरभद्र सिंह ने जिला प्रशासन को सरकुलर मार्ग पर आरकेएमवी के लिए उपयुक्त पार्किंग स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए ताकि छात्रों एवं अध्यापकों को सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए महाविद्यालय के प्रांगण में काॅलेज के कार्य समय के दौरान महिला पुलिस आरक्षी की तैनाती की जाएगी। उन्होंने काॅलेज में नियमित फार्मासिस्ट और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता तैनात करने की भी घोषणा की।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार 500 करोड़ रुपये के प्रारम्भिक निवेश से एक दक्षता विकास निगम स्थापित करने पर विचार कर रही है। जिसके माध्यम से बेरोजगारी पर अंकुश लगाने के साथ.साथ प्रदेश के युवाओं को यहां स्थापित हो रहे उद्योगों में रोज़गार उपलब्ध करवाने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दक्षता विकास प्राधिकरण भी गठित किया जाएगा तथा अगले पांच वर्षों में कम से कम 5 लाख रोज़गार के अवसर सृजित करने के प्रयास भी किए जाएंगे।

साथ ही उन्होंने कहा कि प्रेस को लोकतंत्र का चैथा स्तम्भ माना जाता है तथा राज्य सरकार प्रदेश में उपयुक्त स्थान पर पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भी स्थापित करेगी।

मुख्यमन्त्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है और प्रदेश के युवाओं को उनके घरों के समीप गुणात्मक शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

12वीं पंचवर्षीय योजना के अन्तर्गत प्रदेश में उच्च शिक्षा पर 962 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं तथा इस वित्त वर्ष में 74 करोड़ रुपये व्यय कर राजकीय महाविद्यालयों एवं स्कूलों में भवन निर्माण को अतिरिक्त प्राथमिकता दी जा रही है। वर्तमान राज्य सरकार ने सत्ता संभालने के तुरंत बाद उन सभी 149 सरकारी विद्यालयों को पुनः खोलने का निर्णय लियाए जिन्हें पिछली सरकार के कार्यकाल में डी.नोटिफाई कर दिया गया था। इनमें 34 प्राथमिकए 66 माध्यमिक , 25 उच्च एवं 24 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राजकीय विद्यालयों के सभी छात्रों को घर से स्कूल तथा वापिस आने.जाने के लिए राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में प्रथम अप्रैल 2013 से निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है।

The post लड़कियों की शिक्षा पर दिया जा रहा  विशेष बलः मुख्यमंत्री appeared first on हिमाचल वॉचर.