Tikendar Panwar Archives - हिमाचल वॉचर

4 वर्षों में महापौर और डिप्टी मेयर 6 बार एक्सपोजर विजिट के नाम पर कर आये विदेशो की सैर पर शिमला में समस्याएं जस की तस
शिमला-  हिमाचल प्रदेश में नगर निगम के महापौर संजय चौहान अपने कार्यकाल के 4 वर्षों में अब तक 6 बार विदेश की सैर कर चुके हैं जबकि डिप्टी मेयर टिकेन्द्र पंवर 3 बार विदेश यात्रा पर जा चुके हैं। एक्सपोजर विजिट के नाम पर ये विदेशी दौरे होते आ रहे हैं लेकिन पहाड़ों की रानी शिमला को अब तक इन विदेशी दौरों का कोई लाभ नहीं मिल पाया है।

विदेशों में होने वाली कान्फ्रैंसों में बनने वाली विकास की रूपरेखा महज कागजों तक ही सीमित है, जमीनी स्तर पर किसी भी प्रौजेक्ट या योजना को अभी तक अमलीजामा नहीं पहनाया गया है यानी मेयर व डिप्टी मेयर द्वारा 4 वर्ष में कुल 9 विदेशी दौरे अब तक किए गए हैं जिसका नतीजा शून्य है, ऐसे में लाखों रुपए इन विदेशी यात्राओं पर खर्च किए गए हैं जिसका शिमला के विकास में कोई योगदान नहीं है।

मेयर व डिप्टी मेयर विदेशी तकनीकों के जरिए शिमला में विकास का सपना आम जनता को दिखाते आए हैं लेकिन हकीकत यह है कि नगर निगम प्रशासन शहर की आम जनता को नियमित रूप से पानी की आपूर्ति तक मुहैया नहीं करवा पाया है और शहर में जल संकट गहराया हुआ है। पानी की बूंद-बूंद को लेकर संघर्ष जारी है। शहर की जनता को न तो पीने को पानी मिल रहा है और न ही सीवरेज की उचित व्यवस्था है। शहर में पार्किंग की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है, ऐसे में मेयर व डिप्टी मेयर के विदेशी दौरों का शिमला के विकास में क्या योगदान है, यह एक बड़ा सवाल है।

मेयर व डिप्टी मेयर इन विदेशी दौरों से शिमला के लिए नई-नई योजनाएं लाने की बात करते हैं लेकिन पिछले सालों में किए गए दौरों से शिमला में क्या विकास हुआ है यह किसी से छुपा नहीं है। विदेशों में जाकर निगम के ये निर्वाचित प्रतिनिधि पानी, सीवरेज, कूड़ा-कचरा प्रबंधन व क्लाइमेट इत्यादि की स्टडी कर आए हैं लेकिन शिमला की स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।

पार्षद भी कर चुके हैं सैर-सपाटा

ऐसा नहीं है कि नगर निगम के मेयर व डिप्टी मेयर ही अब तक विदेशी टूअर पर गए हैं, निगम के पार्षद भी इनमें से कुछ विदेशी यात्राओं पर फॉरन जा चुके हैं जबकि भारत के विभिन्न हिस्सों में एक्सपोजर विजिट के नाम पर पार्षद भी खूब सैर-सपाटा कर चुके हैं। इसमें पार्षद गांधीनगर गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, पुणे, अहमदाबाद व दिल्ली सहित कई जगहों की सैर कर चुके हैं।

टूअर पर आता है लाखों का खर्च

विदेशी टूअर पर लाखों रुपए का खर्च आता है। हालांकि नगर निगम प्रशासन का तर्क है कि जितने भी टूअर होते हैं वे सभी किसी न किसी संस्था द्वारा प्रायोजित होते हैं। इसमें एमसी का एक भी पैसा नहीं लगता है लेकिन सवाल यह है कि शिमला शहर को पिछले 4 साल में मेयर व डिप्टी मेयर द्वारा किए गए इन विदेशों दौरों से क्या लाभ मिला है और शिमला में कौन सी नई योजना को मूर्तरूप दिया गया है। शहर की स्थिति आज भी ज्यों की त्यों ही है।

The post 4 वर्षों में महापौर और  डिप्टी मेयर 6 बार एक्सपोजर विजिट के नाम पर  कर आये विदेशो की सैर पर शिमला में  समस्याएं जस की तस appeared first on हिमाचल वॉचर.

जाम की समस्या नियंत्रित करने के लिए शिमला में भी लागू हो सकता है ऑड-इवन फार्मूला
शिमला- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तरह नगर निगम शिमला के मेयर संजय चौहान और डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर राजधानी शिमला में वाहनों के लिए ऑड-इवन फार्मूला लागू करने के पक्षधर हैं। दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए केजरीवाल ऑड-इवन फार्मूला लेकर आए हैं।

लेकिन मेयर, डिप्टी मेयर शिमला शहर में बढ़ते वाहनों के कारण विकराल होती जा रही जाम की समस्या को नियंत्रित करने के लिए आड-इवन फार्मूले को विकल्प के रूप में देखते हैं। सोमवार को पत्रकारवार्ता के दौरान नगर निगम के डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने बताया कि ऑड-इवन फार्मूले को लेकर दिल्ली में एक से 15 जनवरी तक होने वाले ट्रायल का हम बारीकी से अध्ययन करेंगे।

उसके बाद शिमला के लिए ऑड-इवन फार्मूले का ड्रॉफ्ट बनाया जाएगा। पंवर ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से अप्रूव की गई अर्बन मोबिलिटी ट्रांसपोर्ट ऑथारिटी के चेयरमैन नगर निगम के मेयर हैं। इसी आधार पर नगर निगम प्रदेश सरकार को शहर में ऑड-इवन फार्मूला लागू करने का प्रस्ताव देगा। बताया कि एनजीटी ने शहर के सर्कुलर रोड को वन-वे करने के आदेश दिए हैं। वन वे सर्कुलर रोड के स्थान पर ऑड-इवन फार्मूला शहर के लोगों के लिएज्यादा व्यावहारिक साबित हो सकता है।

46 फीसदी लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर निर्भर

टिकेंद्र पंवर ने सिटी मोबिलिटी प्लान के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि शिमला शहर में 45 फीसदी लोग पैदल आवाजाही करते हैं। 46 फीसदी लोग आवाजाही के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं। 9 फीसदी लोग ऐसे हैं जो आने-जाने के लिए अपने निजी वाहन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

20 मिनट की दूरी तय करने में लग रहा डेढ़ घंटा

शिमला में बढ़ते ट्रैफिक से अब 20 मिनट की दूरी डेढ़ घंटे में तय हो रही है। डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने बताया कि शहर की आबादी लगभग 2 लाख है और टूरिस्ट सीजन में इतने ही लोग बाहरी क्षेत्रों से पहुंचे हैं। शहर में करीब 60 हजार वाहन पंजीकृत हैं और सैलानियों के आने से वाहनों की संख्या दुगनी हो गई है।

The post जाम की समस्या नियंत्रित करने के लिए शिमला में भी लागू हो सकता है ऑड-इवन फार्मूला appeared first on हिमाचल वॉचर.

धर्मशाला का नाम स्मार्ट सिटी के लिए रद्द होने के बाद प्रदेश में सियासी पारा बढ़ा
शिमला नगर निगम के महापौर संजय चौहान और उप महापौर टिकेन्द्र सिंह पंवर ने स्मार्ट सिटी की श्रेणी में शिमला को बाहर करने और धर्मशाला को गलत आंकड़े देकर स्मार्ट सिटी में शामिल करने पर कडा ऐतराज़ जताया था

शिमला- हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा धर्मशाला का नाम स्मार्ट सिटी के लिए रद्द करने के बाद प्रदेश में सियासी पारा फिर से बढ़ चुका है! दरसल नगर निगम के महापौर संजय चौहान और उप महापौर टिकेन्द्र सिंह पंवर की शिमला को स्मार्ट सिटी से बाहर करने के लिए संयुक्त रूप से हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसपर कोर्ट ने धर्मशाला को स्मार्ट सिटी में शामिल करना गलत पाया! वहीँ कोर्ट के इस आदेश के बाद अब बीजेपी और  सी पी आई एम् धर्मशाला को स्मार्ट सिटी में शामिल करने के लिए गलत आंकड़े पेश करने का आरोप लगा रहे हैं!

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट का धर्मशाला को स्मार्ट सिटी में शामिल के फैसले को रद्द किए जाने के बाद सूबे में सियासत उफान पर है! शिमला नगर निगम के महापौर संजय चौहान और उप महापौर टिकेन्द्र सिंह पंवर ने स्मार्ट सिटी की श्रेणी में शिमला को बाहर करने और धर्मशाला को गलत आंकड़े देकर स्मार्ट सिटी में शामिल करने पर कडा ऐतराज़ जताया था ! मामला हाई कोर्ट में पहुंचा जहां दायर की गयी याचिका को कोर्ट ने सही ठहराते हुए सरकार को बड़ा ज़ोरदार झटका दिया! उधर अब याचिकाकर्ता कोर्ट के इस फैसले से बेहद खुश हैं और एक बार फिर सरकार पर धर्मशाला को स्मार्ट सिटी में गलत तथ्य इस्तेमाल कर शामिल करने का आरोप  लगा रहे हैं!

हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद बीजेपी इसका श्रय लेने में जुट गई है! शिमला से बीजेपी विधायक सुरेश भारद्वाज का कहना है कि सबसे पहले उन्होंने ही ये मुद्दा उठाया था! सुरेश भारद्वाज ने तो धर्मशाला को गात तथ्यों के साथ स्मार्ट सिटी में शामिल करने के फैसले को धर्मशाला से विधायक और सरकार में श्ह्हरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा का व्यव्क्तिगत स्वार्थ तक बता दिया! भारद्वाज ने कोर्ट के इस फैसले को वीरभद्र सरकार के लिए करारा झटका बताया!

उधर शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा इन तमाम आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के लिए दी जाने वाले आंकड़े सरकार नहीं बल्की स्थानीय निकाय देते हैं! बकौल सुधीर शर्मा शिमला को पहले ही अमृत सिटी में शामिल किया जा चुका था जिसके बाद ही धर्मशाला का नाम स्मार्ट सिटी के लिए आगे किया गया था! उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद अब धर्मशाला और शिमला दोनों शहरों के नाम स्मार्ट सिटी के प्रताव में शामिल किए जाएंगे

The post धर्मशाला का नाम स्मार्ट सिटी के लिए रद्द होने के बाद  प्रदेश में सियासी पारा बढ़ा appeared first on हिमाचल वॉचर.