Suresh Bhardwaj Archives - हिमाचल वॉचर

हि. प्र. स्कूल शिक्षा बोर्ड ने समय सीमा से पहले घोषित किया +2 परीक्षा परिणाम, इस साल 62.01% रहा परिणाम
शिमला– हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जमा दो कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम 62।01 प्रतिशत रहा। कुल 95492 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें से 58949 उत्तीर्ण हुए, जबकि 16102 परीक्षार्थियों को कंपार्टमेंट घोषित की गई।

आर्टस

आर्टस में उन जिला की अशमिता शर्मा 482 (96.4%) अंक प्राप्त कर पहले साथ पर रही। अशमिता डीएवी सीनियर सेंकेडरी स्कूल ऊना की छात्रा हैं। गवर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल दरवियार हमीरपुर की साक्षी कपूर ने 480 (96%) दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे नंबर पर बीबीएन गवर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलोह के कार्तिकेय कहोल 479 (94.8%) ने बाजी मारी है।

कॉमर्स

कॉमर्स संकाय में नाहन की प्रीति वीरसांता ने 98.8% अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है। वे कैरियर अकादमी, सीनियर संकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं। आदर्श विद्या निकेतन, पब्लिक सीनियर संकेंडरी स्कूल, नाहन जिला सिरमौर की इशिता अग्रवाल ने 98.4% अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे ।

साइंस वर्ग

साइंस वर्ग में जिला कुल्लू के अनिल ने 98.5% अंक हासिल पहला स्थान हासिल किया है। वे राज साई स्टार स्कूल ढालपुर का विद्यार्थी है। दूसरे स्थान पर 98.2% अंक लेकर संयुक्त रूप से तीन विद्यार्थी हैं। इनमें लिटल एंजेल स्कूल मेहरे हमीरपुर की प्राकृति ठाकुर, मिनर्वा पब्लिक स्कूल घुमारवीं, बिलासपुर की सानवी सांख्यान और एस वी एन सीसे स्कूल कुनिहार जिला सोलन के दीपक कुमार अवस्थी शामिल हैं। साइंस वर्ग में रावमापा गोपालपुर जिला मंडी की शुभांगिनी पुत्री संजय सिंह ने 98% अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है।

शिमला के राजकीय छात्रा सीनिसर सेकंडरी स्कूल रोहडू की छात्रा दीक्षू शर्मा ने 97.6%  अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है।

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सभी परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों के देख रेख में हुई है।

भारद्वाज ने बोर्ड चेयरमैन डॉ। सुरेश कुमार सोनी और अध्यापको को तय समय सीमा से पहले कक्षा 12वी का रिजल्ट घोषित करने पर बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में पहली बार रिजल्ट को इतना जल्दी घोषित किया गया है।

भारद्वाज ने आज कल परीक्षाओं के साथ साथ अध्यापकों के चुनाव में रहने के बावजूद भी पेपरों को समय सीमा में चेक कर एक मिसाल पैदा करने पर बधाई दी है।

The post हि. प्र. स्कूल शिक्षा बोर्ड ने समय सीमा से पहले घोषित किया +2 परीक्षा परिणाम, इस साल 62.01% रहा परिणाम appeared first on हिमाचल वॉचर.

कांग्रेस को शिमला, कसुम्पटी, शिमला (ग्रामीण) में वोट मांगने का कोई हक नहीं, सरकार ने हमेशा किया नजरंदाज: भाजपा
एक बात और जो जनता को याद रखनी चाहिए! वह ये है की ये सब कुछ शिमला (शहरी) से चुने हुए भाजपा विधायक की आँखों के सामने ही हुआ था!

शिमला: हालांकि सभी राजनितिक पार्टियां आजकल एक-दूसरे पर कीचड़ उछलने के लिए बयानबाजी किये जा रहे हैं, पर फिर भी इन बयानों और इल्ज़ामों में कुछ तर्कसंगत तथ्य ढूंढे जा सकते हैं!

उदहारण के तौर पर हिमाचल के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के शिमला शहरी क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी सुरेश भारद्वाज, शिमला ग्रामीण के प्रत्याशी प्रमोद शर्मा तथा कसुम्पटी से ज्योती सेन ने शिमला से जारी एक संयुक्त बयान में कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में शिमला, शिमला (ग्रामीण) तथा कुसम्पटी विधानसभा क्षेत्रों को पूरी तरह नजरंदाज किया है!

भाजपा का मानना है कि यहां कांग्रेसी उम्मीदवारों को वोट मांगने का कोई हक नहीं है क्योंकिं दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में विकास नहीं होने दिया गया और लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी तरसना पड़ा।

उन्होंने कहा कि नगर निगम में काबिज माकपा शिमला में फैले पीलिया रोग पर नियंत्रण पाने में नाकाम रहा था जिसके कारण 32 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

इन भाजपा प्रत्याशियों ने कहा कि इसके अलावा पीलिया से ग्रस्त हज़ारों लोगों को ईलाज के लिए अस्पतालों में दाखिल होना पड़ा। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही और पेयजल स्त्रोतों की उचित साफ-ंसफाई व निरीक्षण नहीं होने के कारण व्यापक स्तर पर पीलिया फैला।

पुणे की प्रयोगशाला में जब पानी के सैंपल भेजे गए तो उसमें साफ तौर पुष्टि हुई कि अश्वनी खड्ड से जो पयेजल आपूर्ति की जा रही थी, उसमें खतरनाक विषाणु मोजूद थे। ये विषाणु इसलिए पैदा हुए थे क्यांेकि पेयजल स्त्रोत में मल मिल रहा था जिसको लेकर सरकार बेखबर थी।

हालांकि पीलिया कि समस्या भाजपा के कार्यकाल में ही शुरू हो गयी थी पर फिलहाल सारा इलज़ाम कांग्रेस और माकपा को झेलना पड़ रहा है! यह भी ज्ञात रहे कि पानी कि पाइपों में पिछले दो दशक से रिसाव हो रहा था क्योंकि इनकी मुरम्मत का पैसा कोई डकार गया था!

एक बात और जो जनता को याद रखनी चाहिए! वह ये है की ये सब कुछ शिमला (शहरी) से चुने हुए भाजपा विधयक की आँखों के सामने ही हुआ था!

फिर भी भाजपा ने दवा किया है कि सरकार में आने पर यह सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में पीलिया फैलने जैसी घटनाएं न हों।

उन्होंने कहा कि शिमला विश्वभर का प्रमुख पर्यटक स्थल है लेकिन सरकार की बदइंतजामी और लापरवाही के कारण शिमला की साख गिरी हैं ।

उन्होंने कहा कि पेयजल की समस्या के समाधान को लेकर भी सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा सकी और पर्यटकों के साथ- 2 स्थानीय लोगों को कई दिनों तक पानी न मिल पाने के कारण परेशानी उठानी पड़ी। यही हालात यातायात व्यवस्था के भी हैं।

राजधानी में घंटों लगने वाले ट्रैफिक जाम के कारण लोगों व पर्यटकों को हर रोज़ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

भाजपा ने दवा किया है कि इस विधानसभा चुनाव में शिमला व कसुम्पटी की जनता कांग्रेस को वोट नहीं देगी!

The post कांग्रेस को शिमला, कसुम्पटी, शिमला (ग्रामीण) में वोट मांगने का कोई हक नहीं, सरकार ने हमेशा किया नजरंदाज: भाजपा appeared first on हिमाचल वॉचर.

नोटों को बन्द करने के निर्णय को लेकर हिमाचल भाजपा नेताओं ने बांधे प्रधानमंत्री की तारीफों के पुल्ल
शिमला- भारत सरकार के 500 और 1000 रूपये के नोटों को बन्द करने के निर्णय  के बाद भाजपा के ढोल नगारे पूरे ज़ोरों से बजना शुरू हो गए हैं ! ख़ुशी और जीत का माहौल बनाने के लिए नेता मीडया के माध्यम से बधाईयां दे रहें हैं!  हिमाचल भाजपा के नेताओं ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाइयाँ देना शुरू कर दिया है ! शिमला के विधायक सुरेश भारद्धाज ने निर्णय लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है।

भारद्धाज का यह मनना है कि प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के इरादों का सत्यानाश कर डाला है। पाकिस्तान भारत को नकली मुद्रा का प्रमुख निर्यातक रहा है। मुख्य रूप से इस नकली मुद्रा के माध्यम से पाकिस्तान सभी आतंकवादी गतिविधियों के लिए वित्तोपाषित कर रहा था। अब कम से कम आतंकवादियों को नकदी की कमी का सामना करना पड़ेगा।

भाजपा विधायक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के इस साहसिक फैसले से भारत में भी आतंकवाद के एजैंटों और समर्थकों की गतिविधियों पर विराम लेगेगा। इसमें नशीले पदार्थों और अन्य अवैध वस्तुओं के व्यापारी शामिल है जो बैंको से दूर रहते हैं। केंद्र सरकार का यह कदम इन अपराधियों की अवैध गतिविधियों पर करारा प्रहार है। उन्होंने यह भी कहा कि नशीली दवाओं के दुरूपयोग का खतरा देशए विशेषकर पंजाब और हिमाचल प्रदेश के युवाओं पर मंडरा रहा था केंद्र का यह कदम युवाओं कों नशीले पदार्थों के से सेवन से दूर रखने में एक कारगर सिद्ध होगा।

भारद्धाज का यह भी मनना  है कि इस कदम से आगामी विधान सभा चुनावों में इस्तेमाल होने वाला काले धन पर विराम लगेगा। अकेले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के समय कम से कम 15000 करोड़ रू0 के ब्लैक मनी के उपयोग का अनुमान लगाया गया था। अब चुनाव में काले धन की भूमिका काफी कम हो जाएगी और लोग पैसे की शक्ति का अनुचित प्रभाव के बिना एक सरकार का चयन करेंगे।

भाजपा विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन लोगों को जो प्याज, चीनी आदि जैसी आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी से फिरौती के लिए देश को गुमराह कर रहे थे उनकों भी प्रधानमंत्री के इस फैसले ने अपंग कर दिया है।

इसी प्रकार, इन्ही मुद्दों को लेकर हिमाचल भाजपा के अन्य नेताओं ने भी प्रधान मंत्री को इस निर्णय पर बधाई दी है!

The post नोटों को बन्द करने के निर्णय को लेकर हिमाचल भाजपा नेताओं ने बांधे प्रधानमंत्री की तारीफों के पुल्ल appeared first on हिमाचल वॉचर.

वीरभद्र भ्रष्टाचार, नॉन गवर्नेंस एवं भाई भतीजावाद की सहायता से सरकार चलाने वाले विफ़ल नेता: भाजपा
शिमला- कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के बारे में दी गई टिप्पणियों का पूर्णतया खंडन करते हुए प्रदेश भाजपा सांसद वीरेंद्र कश्यप, राम स्वरुप शर्मा समेत विधायक श सुरेश भारद्वाजए श्री जय राम ठाकुर एवं भाजपा के मुख्य प्रवक्ता डॉ0 राजीव बिंदल ने अपने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस के मंत्रियों को इस तरह के बयान देने से पहले स्वयं को मुद्दों के तथ्यों की जानकारी कर लेनी चाहिए!

भाजपा ने कहा कि इस प्रकार की बेतुकी बयानबाज़ी करके और कुछ नहीं अपितु ये मंत्रीगण अपने सीमित एवं सतही ज्ञान का प्रदर्शन कर रहे हैं! तथा यह मंत्रीगण राज्य के मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए मीडिया के समक्ष किसी भी प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं और भ्रष्टाचार मुक्त विकसित हिमाचल के लिए अनेक नई परियोजनाओं के प्रस्ताव को मंज़ूरी एवं बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय मंत्री के प्रति अपना आभार व्यक्त करने की बजाय ये मंत्रीगण अपनी क्षुद्र राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं!

भाजपा ने यह भी कहा कि नड्डा द्वारा दिए गए बयान के समर्थन में कहा गया कि नड्डा ने किसी भी प्रकार से राज्य के मुख्यमंत्री के चुनाव पर प्रश्न नहीं उठाया है बल्कि उन्होंने सार्वजानिक जीवन में जनता के प्रति आपकी जवाबदेही और नैतिकता के न्यूनतम स्तर को कायम रखने का स्मरण कराया है!पार्टी ने कहा कि  एक व्यक्ति जो प्रदेश सरकार के सर्वोच्च पद पर बैठा हुआ हैए वो भ्रष्टाचार ए नॉन गवर्नेंस (A non-governance) एवं भाई भतीजावाद की सहायता से सरकार को चलाने वाले विफ़ल नेता का पर्याय बन कर रह गया है! ऐसे में नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए!

मुख्यमंत्री एवं उनके परिवार पर आरोप लगाते हुए भाजपा ने कहा कि आय से अधिक सम्पति का तथ्यों पर आधारित मामला सभी के सामने है! तथा इस मामले के खिलाफ कोर्ट में मुकदमे का सामना करते हुए अपनी बेगुनाही साबित करने की बजाय मुख्यमंत्री भावनात्मक खेल खेलकर जनता की आँखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं! परंतु मुख्यमंत्री यह समझने में भूल कर रहे हैं कि हिमाचल प्रदेश के लोगों को हर बार मूर्ख नहीं बनाया जा सकता!

भाजपा ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के लिए अनेक नई परियोजनाओं के प्रस्ताव को मंज़ूरी एवं बढ़ावा दिया है जिसका प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार का आभार प्रकट करना चाहिए था जबकि ये मंत्रीगण तथ्यविहीन राजनीति का खेल रहे हैं जो की हिमाचल प्रदेश के वासियों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है! उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के मंत्रियों ने 61 राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण से जुड़े डीपीआर(DPR)की मंज़ूरी के तथ्यों की जाँच किए बगैर बयान दिए!

भाजपा का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों के चलते ही भूतल परिवहन मंत्रालय ने 20 अक्टूबर 2016  में  में राज्य द्वारा प्रस्तावित 229 69 करोड़ रुपये की राशि को 27 अक्टूबर 2016 को ही सैद्धान्तिक मंजूरी दे दी थी! भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता अपनी खामियों के लिए  केंद्रीय सरकार पर दोष मंढने की बजाय राज्य सरकार को डीपीआर(DPR) के सम्बन्ध में तेज़ी से काम करना शुरू कर देना चाहिए!

The post वीरभद्र भ्रष्टाचार, नॉन गवर्नेंस एवं भाई भतीजावाद की सहायता से सरकार चलाने वाले विफ़ल नेता: भाजपा appeared first on हिमाचल वॉचर.