Shimla traffic Archives - हिमाचल वॉचर

राजधानी शिमला के सभी क्षेत्रों में शोपीस बने ट्रैफिक सिगनल, शहर में अक्सर लगा रहता है जाम
strong>शिमला- राजधानी में सरकारी तंत्र की लापरवाही का खामियाजा शहर की सड़कों पर आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। अधिकाश चौराहों व तिराहों पर लगे ट्रैफिक सिगनल खराब होने के कारण यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई है। इससे सड़कों पर हादसों का खतरा मंडराता रहता है। साथ ही चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की गैर मौजूदगी समस्या को बढ़ा रही है।

शिमला के ढली टनल के पास सबसे ज्यादा यातायात संचालित होता है। यहा पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती भी रहती है लेकिन लाइट खराब होने के कारण जाम खुलवाने पुलिस कर्मी निर्धारित स्थान से आगे पीछे चले जाते हैं। ऐसे में टनल के दोनों छोर से गाड़ियां टनल में प्रवेश कर जाती है और जाम की स्थिति और भी विकराल हो जाती है। कमोवेश राजधानी शिमला के सभी क्षेत्रों में स्थिति ऐसी ही बनी हुई है। कहीं भी चौराहों पर ट्रैफिक सिगनल काम नहीं कर रहे हैं।

ठली चौक बेहाल

शिमला का ढली चौक जाम से बेहाल है। इस मार्ग चौक पर ट्रैफिक सिग्नल खराब होने की वजह से लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। यातायात नियंत्रित करने के लिए चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस का ड्यूटी प्वाइंट निर्धारित है लेकिन शाम ढलते ही पुलिस कर्मी यहां से नदारद रहते हैं और यहां पर अक्सर जाम लगा रहता है।

खलीनी में भी सिगनल खराब

खलीनी चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लंबे समय से खराब है। ट्रैफिक सिग्नल के अभाव में अक्सर तेज रफ्तार वाहन यहा आपस में भिड़ जाते हैं, या फिर घंटों जाम लगा रहता है। खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

ठीक होंगे ट्रैफिक सिगनल

राजधानी में खराब पड़े ट्रैफिक सिगनल को ठीक करवाया जा रहा है। सभी ट्रैफिक कर्मी तैनात हैं व ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है।

डीडब्ल्यू नेगी, पुलिस अधीक्षक शिमला

Image: Himachal Watcher

The post राजधानी शिमला के सभी क्षेत्रों में शोपीस बने ट्रैफिक सिगनल, शहर में अक्सर लगा रहता है जाम appeared first on हिमाचल वॉचर.

अब शिमला में भी ‘ऑड-ईवन’ की तैयारी, योजना बनाने में जुटा नगर निगम
शिमला- राजधानी में यातायात को कम करने और ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए नगर निगम दिल्ली की तर्ज पर सम-विषम फॉर्मूला शिमला में भी लागू कर सकता है। नगर निगम ऑड और ईवन फॉर्मूले को लेकर योजना बनाने में जुट गया है। एम.सी. से मिली जानकारी के मुताबिक यातायात को कम करने के लिए एम.सी. शिमला दिल्ली सरकार की इस पहल को शिमला में बिल्कुल कारगर मान रहा है।

प्रशासन का मानना है कि यदि प्रयोग सफल रहता है तो जल्द ही शिमला शहर में इस योजना को लागू किया जा सकता है। शिमला की आबादी 2 लाख से अधिक है जबकि करीब 25 हजार लोग यहां अन्य क्षेत्रों से आते हैं। ऐसे में यातायात व्यवस्था का प्रभावित होना लाजिमी है। उपमहापौर टिकेंद्र पंवर ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर शिमला शहर में भी सम-विषम फॉर्मूले को शुरू किया जा सकता है। इस बारे में प्लान तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। ट्रैफिक से निजात पाने का यह एक बेहतर विकल्प है।

पार्किंग सुविधा की कमी बड़ी समस्या

शहर में पार्किंग की उचित व्यवस्था न होना भी इसकी मुख्य वजह मानी जा रही है। हालांकि नगर निगम शहर के भीतर कई बड़ी पार्किंग का निर्माण कर रहा है, साथ ही वार्ड स्तर पर भी नगर निगम पार्किंग बनाने की योजना तैयार कर रहा है। पार्किंग की कमी के कारण भी शहर में यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है।

The post अब शिमला में भी ‘ऑड-ईवन’ की तैयारी, योजना बनाने में  जुटा नगर निगम appeared first on हिमाचल वॉचर.