Shimla Sealed Road Archives - हिमाचल वॉचर

शिमला के सील्ड रोड में दौड़ा दी कार, 2 को टक्कर, लोगों ने इधर-उधर छलांग लगा बचाई जान
शिमला-  प्रतिबंधित रोड पर दिल्ली नंबर की कार ने दो लोगों को टक्कर मार दी। पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर चालक कार को रिज सीटीओ होते हुए एजी चौक तक ले गया। हालांकि, यहां कार चालक स्मार्ट पुलिस की पकड़ में आ गया। हैरानी है कि लक्कड़ बाजार से आगे कार को किसी नहीं रोका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार इतनी स्पीड में थी कि कुछ लोगों ने दायें बायें छलांग लगाकर जान बचाई।

टक्कर में सोलन के गीता राम (61) को टांग और बाजू में चोटें लगी हैं। लालपानी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र पंकज (17) को भी टांग में चोट लगी है। घटना सुबह नौ बजे की है। टक्कर के बाद लोगों की मदद से घायलों को आईजीएमसी पहुंचाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली नंबर की यह कार आईजीएमसी की ओर से दनदनाती हुई लक्कड़ बाजार की तरफ आ रही थी।

लक्कड़ बाजार के पास कार ने दो लोगों को चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद दोनों हवा में उछलते हुए सड़क की दूसरी तरफ गिर गए। कार चालक वहां नहीं रुका और कार को दौड़ाते हुए आगे निकल गया। रिज से होते हुए तेज रफ्तार में एजी चौक तक जा पहुंचा। यहां इसे काबू कर लिया गया।

कुछ और लोग भी आ सकते थे चपेट में

प्रतिबंधित मार्ग पर तेज गति से गाड़ी चलने के कारण कई लोग भी इसकी चपेट में आ सकते थे। सुबह के समय इस मार्ग पर स्कूली छात्रों के अलावा ऑफिस और कॉलेजों के लोग गंतव्य तक पहुंचने के लिए पैदल सफर करते हैं। पहले संजौली से आईजीएमसी रोड प्रतिबंधित था, यहां केवल परमिट वाली गाड़ियां ही आ सकती थी लेकिन मरीजों और तीमारदारों को रोजाना होने वाली दिक्कतों को देखते हुए सरकार ने इसे जनहित में खोल दिया लेकिन जब से इस रोड को आम जनता के लिए खोल दिया है इसका अधिकांश लोग जमकर दुरुपयोग कर रहे हैं।

रजिस्ट्रेशन बुक में नही था रिकॉर्ड

आईजीएमसी में घटना के बाद उपचार करवाने पहुंचे मरीजों के नाम के अलावा पता तथा फोन नंबर तक नही था। हालांकि, रजिस्ट्रर पर घायलों के नाम और उम्र किसी ने लिखवा डाली थी।

मरीजों को इधर-उधर घुमाती रही पुलिस

घायलों का अस्पताल में उपचार करवाने के बाद पुलिस घायलों को इधर उधर घुमाती रही। अस्पताल में दोपहर बारह बजकर पचास मिनट में घायलों को इमरजेंसी वार्ड में स्ट्रेचर पर पहुंचाया।

बोनट पर हाथ न लगा होता तो शायद नहीं बचता

घायल गीता राम ने बताया कि सड़क पर तेज गति से आ रही गाड़ी का जब तक पता चला, गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। मेरा हाथ बोनट पर लगा।

इसके बाद झटके से ही दूसरी ओर गिर पड़ा। अगर हाथ बोनट पर नहीं लगा होता तो पता नहीं क्या होता। बाजार से चाय पीने के बाद अस्पताल जा रहा था। अस्पताल में पिछले कल ही यहां आया था, मरीज को आज छुट्टी होनी थी। अब खुद अस्पताल में हैं।

स्कूल की तरफ जा रहा था

दूसरे घायल पंकज कुमार ने बताया कि संजौली से पैदल स्कूल जा रहा था। अचानक गाड़ी ने टक्कर मार दी। चालक गाड़ी लेकर भाग गया। कुछ राहगीरों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह बच निकला।

कार का चालान- कार से दो लोगों को टक्कर लगाकर चोटिल करने वाला आरोपी चालक दिल्ली का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि वह गलती से इस सड़क पर आ गया था। टक्कर लगाने का बाद आरोपी गाड़ी समेत फरार हो गया था।

प्रतिबंधित सड़क पर पुलिस ने इसे धर लिया। गाड़ी का चालान किया गया। दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की वजह से पुलिस ने इस संदर्भ में मुकदमा दर्ज नहीं किया।

The post शिमला के सील्ड रोड में दौड़ा दी कार, 2 को टक्कर,  लोगों ने इधर-उधर छलांग लगा बचाई जान appeared first on हिमाचल वॉचर.

एचआरटीसी टैक्सियों में ओवरलोडिंग, 12 सीटर टैक्सी में 20 से अधिक सवारिया कर रही सफर
पुलिस भी मोटर सील्ड व प्रतिबंधित मार्गो के नियमों की धज्जिया उड़ता देख मूक बनी हुई है,सील्ड व प्रतिबंधित मागरें पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की भी टैक्सी चालकों से साठ-गाठ की चर्चाएं आए दिन होती रहती है

शिमला-  राजधानी शिमला से विभिन्न क्षेत्रों के लिए चलाई जा रही एचआरटीसी टैक्सियों में ओवरलोडिंग कर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। टैक्सी चालक अधिक कमाई के चक्कर में 12 सीटर टैक्सी में 20 से अधिक सवारिया भर रहे हैं। सील्ड व प्रतिबंधित मार्ग में वाहन की गति व ओवरलोडिंग के नियमों की टैक्सी सेवा धज्जिया उड़ा रही है।

शिमला की पुलिस जिसका डंडा सिर्फ आम चालकों पर ही चलता है, एचआरटीसी की टैक्सी सेवा पर मेहरबान बनी हुई है। न तो पुलिस एचआरटीसी की टैक्सियों की तेज रफ्तारी का चालान करती है और न ही ओवरलोडिंग का जबकि सील्ड रोड पर टैक्सिया 50 से अधिक की तेज रफ्तार से दौड़ाई जा रही है।

लक्कड़ बाजार से संजौली जाने वाली टैक्सी में प्रतिदिन ऐसा ही हाल होता है। सुबह से शाम तक चलने वाली टैक्सी में सीट के लिए हर वख्त जद्दोजहद होती है। ऐसे में कई बार सवारियों में नोकझोंक की घटनाएं भी होती रहती हैं।

यह है नियम

शिमला रोड यूजर एक्ट के मुताबिक सील्ड व प्रतिबंधित मार्ग पर वाहनों की गति 20 से नीचे होनी चाहिए, लेकिन यह एचआरटीसी की टैक्सिया 50 से ज्यादा तेज गति से दौड़ाई जा रही है। पुलिस भी मोटर सील्ड व प्रतिबंधित मार्गो के नियमों की धज्जिया उड़ता देख मूक बनी हुई है।

सील्ड व प्रतिबंधित मागरें पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की भी टैक्सी चालकों से साठ-गाठ की चर्चाएं आए दिन होती रहती है। अगर यूं ही कायदे कानून को ठेंगा दिखाकर टैक्सिया सील्ड व प्रतिबंधित मार्ग पर दौड़ती रही तो कभी अनहोनी हो सकती है।

The post एचआरटीसी टैक्सियों में ओवरलोडिंग, 12 सीटर टैक्सी में 20 से अधिक सवारिया  कर रही सफर appeared first on हिमाचल वॉचर.

बीच सड़क अटके रहे 300 करोड़, शिमला पुलिस की थमी रहीं सांसें
शिमला – शिमला के प्रतिबंधित मार्ग पर हाईकोर्ट के आदेशों के कारण रिजर्व बैंक के तीन सौ करोड़ रुपयों से भरी कैश वैन पुलिस कर्मियों ने आगे नहीं जाने दी। कैश वैन के साथ आये पंजाब पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल रहे थे।

भारी सुरक्षा के बीच लाया गया यह कैश शिमला में केंद्रीय तार घर के समीप स्थित एक बैंक का था। सूत्रों के अनुसार जैसे ही ये गाड़ियां शिमला में एजी ऑफिस के पास पहुंचीं हाईकोर्ट के आदेशों का पालन कर रही शिमला पुलिस ने इन्हें रोक दिया। आमतौर पर रिजर्व बैंक से कैश लेकर आने वाली इन गाड़ियों के लिए सरकार द्वारा अस्थायी परमिट जारी किए जाते हैं। लेकिन हाईकोर्ट द्वारा एजी ऑफिस से केंद्रीय तार घर तक के रास्ते पर वाहनों के चलने पर लगाए गए प्रतिबंध की वजह से इस बार कोई भी अधिकारी इन गाड़ियों के लिए अस्थायी परमिट देने के लिए भी तैयार नहीं हुआ।

बैंक के अधिकारी लगातार यह प्रयास करते रहे कि किसी तरह से उन्हें सड़क पर खड़ी इन गाड़ियों को बैंक तक पहुंचाने की अनुमति मिल जाए। लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद वे इसमें सफल नहीं हो पाए। उधर कैश वैन के साथ आये पंजाब पुलिस के सुरक्षा कर्मियों के भी सड़क पर खड़ी इन गाड़ियों के कारण हाथ पैर फूल गए।

घंटों बीत गये। आखिरकार अफसरों ने ‘कड़ा’ फैसला लिया और नोटों से भरे वाहनों को बैंक तक जाने दिया।  पुलिस अफसरों का कहना है कि यह मामला गंभीर था इसलिये यह फैसला लेना जरूरी था। अगर कैश वैन ज्यादा देर तक वहीं खड़े रहते तो दिक्कत हो सकती थी। अधिकारियों के बीच चर्चा यह भी है कि एेसी स्थिति अाने पर बीच के रास्ते की व्यवस्था बनायी जाये।

कुछ सड़कें प्रतिबंधित या सील्ड रोह की श्रेणी में आती हैं। हाल ही में एक मामले पर आदेश देते हुए हाईकोर्ट ने रोड यूजर एक्ट के तहत आदेश दिया कि इस रूट पर सिर्फ गवर्नर, सीएम व चीफ जस्टिस की गाड़ी को जाने की इजाजत मिलेगी। अगर किसी वाहन को ले जाया जाना जरूरी हो तो अस्थायी परमिट दिया जा सकेगा। कुछ दिन पहले ही अस्थायी परमिट पर भी सख्ती हो गयी।

बड़े-बड़े बक्सों में लाई जा रही तीन सौ करोड़ रुपए की इस राशि को पैदल बैंक तक ले जाना भी खतरे से खाली नहीं था। वैसे भी तय मापदंडों के अनुसार रिजर्व बैंक से कैश लेकर आने वाली सीलबंद गाड़ियों से कैश को रास्ते में उतारे जाने की इजाजत नहीं है। मामले को पेचीदा होते देख शिमला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने विशेष शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए इन गाड़ियों को बैंक तक जाने की इजाजत दी।

The post बीच सड़क अटके रहे 300 करोड़, शिमला पुलिस की थमी रहीं सांसें appeared first on हिमाचल वॉचर.