Shimla Circular Road Archives - हिमाचल वॉचर

शिमला सर्कुलर रोड पर दरारें और गहरी, डंगे का गिरना लगातार जारी, मजदूरों की जिंदगी से भी किया जा रहा है खिलवाड़
न्यूज़ हाइलाइट्स, सर्कुलर रोड पर डंगे का गिरना लगातार जारी,लिफ्ट के सामने वर्षाशालिका गिरी,सड़क पर दरारें काफी मोटी हो गई हैं और लगतार हो रहा है भूस्खलन,मजदूरों की जिंदगी से  भी किया जा रहा खिलवाड़

शिमला- राजधानी शिमला का सर्कुलर रोड बुधवार को और धंस गया। इस कारण शहर के लोगों के लिए मुश्किलें पैदा हो गई हैं। इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, निर्माण में लगे मजदूर भी खतरे से खेल रहे हैं।

सर्कुलर रोड पर डंगे का गिरना लगातार जारी है। निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार द्वारा काम की जल्दबाजी में मजदूरों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। डंगे के आधार पर मजदूर काम में लगे हुए हैं और ऊपर से सड़क बार-बार धंस रही है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस ओर न तो प्रशासन ध्यान दे रहा है और न ही निर्माण कार्य का जिम्मा देख रहे ठेकेदार को मजदूरों की जिंदगी से कोई सरोकार है। हालांकि निर्माण में कार्यरत मजदूरों ने हेलमेट पहन रखे हैं मगर इसके बावजूद भारी भूस्खलन के कारण हादसा हो सकता है। सड़क पर दरारें पहले ही पड़ी हुई है और ऊपर से भारी वाहन भी इसी मार्ग से जा रहे हैं। ऐसे में मार्ग के धंसने की आशंका और बढ़ गई है लेकिन ठेकेदार को सिर्फ निर्माण की फिक्र है और मजदूरों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हैरत यह है कि प्रशासनिक अधिकारी भी इस मार्ग से आते जाते हैं लेकिन किसी की भी नजर इस ओर नहीं गई है।

लिफ्ट के सामने वर्षाशालिका गिरी

शहर के सर्कुलर रोड खतरे पर के बादल मंडरा रहे हैं। बुधवार सुबह लिफ्ट के सामने वर्षाशालिका भी गिर गई व सड़क पर आई दरारें और मोटी हो गई। इससे सड़क के धसने की आशंका बढ़ गई है। सड़क पर दरारें काफी मोटी हो गई हैं और लगतार भूस्खलन हो रहा है।

पहले भी बंद रहा है सर्कुलर रोड

भूस्खलन के कारण सर्कुलर रोड गत वर्ष भी करीब तीन महीने बंद रह चुका है। इस कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। उस समय भी लिफ़ट के पास ही भारी भूस्खलन होने से सड़क ध्वस्त हो गई थी। विभाग को यहा पर बड़ा डंगा लगवाना पड़ा जिसके बाद ही यातायात सामान्य हो पाया था। अब फिर से सड़क धंसनी शुरू हो गई है। इससे मार्ग अवरुद्ध होने का खतरा फिर बढ़ गया है।

जाम की बन रही स्थिति

सर्कुलर रोड पर सड़क धंसने के कारण जाम की स्थिति शहर में बढ़ गई है। वाहन चालक यहां से जाना उचित नहीं समझ रहे हैं। इस कारण लक्कड़ बाजार संजौली मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बन रहा है और लंबा जाम लग रहा है।

The post शिमला सर्कुलर रोड पर दरारें और गहरी, डंगे का गिरना लगातार जारी, मजदूरों की जिंदगी से  भी किया जा रहा  है खिलवाड़ appeared first on हिमाचल वॉचर.

जाम की समस्या नियंत्रित करने के लिए शिमला में भी लागू हो सकता है ऑड-इवन फार्मूला
शिमला- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तरह नगर निगम शिमला के मेयर संजय चौहान और डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर राजधानी शिमला में वाहनों के लिए ऑड-इवन फार्मूला लागू करने के पक्षधर हैं। दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए केजरीवाल ऑड-इवन फार्मूला लेकर आए हैं।

लेकिन मेयर, डिप्टी मेयर शिमला शहर में बढ़ते वाहनों के कारण विकराल होती जा रही जाम की समस्या को नियंत्रित करने के लिए आड-इवन फार्मूले को विकल्प के रूप में देखते हैं। सोमवार को पत्रकारवार्ता के दौरान नगर निगम के डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने बताया कि ऑड-इवन फार्मूले को लेकर दिल्ली में एक से 15 जनवरी तक होने वाले ट्रायल का हम बारीकी से अध्ययन करेंगे।

उसके बाद शिमला के लिए ऑड-इवन फार्मूले का ड्रॉफ्ट बनाया जाएगा। पंवर ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से अप्रूव की गई अर्बन मोबिलिटी ट्रांसपोर्ट ऑथारिटी के चेयरमैन नगर निगम के मेयर हैं। इसी आधार पर नगर निगम प्रदेश सरकार को शहर में ऑड-इवन फार्मूला लागू करने का प्रस्ताव देगा। बताया कि एनजीटी ने शहर के सर्कुलर रोड को वन-वे करने के आदेश दिए हैं। वन वे सर्कुलर रोड के स्थान पर ऑड-इवन फार्मूला शहर के लोगों के लिएज्यादा व्यावहारिक साबित हो सकता है।

46 फीसदी लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर निर्भर

टिकेंद्र पंवर ने सिटी मोबिलिटी प्लान के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि शिमला शहर में 45 फीसदी लोग पैदल आवाजाही करते हैं। 46 फीसदी लोग आवाजाही के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं। 9 फीसदी लोग ऐसे हैं जो आने-जाने के लिए अपने निजी वाहन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

20 मिनट की दूरी तय करने में लग रहा डेढ़ घंटा

शिमला में बढ़ते ट्रैफिक से अब 20 मिनट की दूरी डेढ़ घंटे में तय हो रही है। डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने बताया कि शहर की आबादी लगभग 2 लाख है और टूरिस्ट सीजन में इतने ही लोग बाहरी क्षेत्रों से पहुंचे हैं। शहर में करीब 60 हजार वाहन पंजीकृत हैं और सैलानियों के आने से वाहनों की संख्या दुगनी हो गई है।

The post जाम की समस्या नियंत्रित करने के लिए शिमला में भी लागू हो सकता है ऑड-इवन फार्मूला appeared first on हिमाचल वॉचर.