Road Safety Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचल पुलिस ने लागू की eDAR प्रणाली ,शाम 6 से 9 बजे तक का समय डेंजर विंडो घोषित
शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने राज्यभर में ई-विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट ‘Electronic Detailed Accident Report (eDAR) ‘ प्रणाली प्रभावी रूप से लागू कर दी है। पुलिस ने इसे सड़क सुरक्षा के लिए एक “डिजिटल कवच” बताया है। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश में हर साल होने वाली करीब 1920 सड़क दुर्घटनाओं और 800 से अधिक मौतों के आंकड़ों में कमी लाना है। यह कदम सर्वोच्च न्यायालय के एस. राजशेखरन बनाम भारत संघ मामले में दिए गए निर्देशों के अनुसार लिया गया है। इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने सड़क दुर्घटनाओं से निपटने के लिए तकनीकी आधारित डेटा प्रबंधन पर जोर दिया था।

शाम 6 से 9 बजे तक का समय डेंजर विंडो घोषित

पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति अपनाई जा रही है। शाम 6 से 9 बजे तक के समय को “डेंजर विंडो” (खतरे का समय) घोषित किया गया है। पुलिस के अनुसार, इस समयावधि में ट्रैफिक दबाव, थकान और कम विजिबिलिटी के कारण दुर्घटनाओं की आशंका सबसे अधिक रहती है।

ट्रैफिक, टूरिस्ट एवं रेलवे विंग के अनुसार डेंजर आवर के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख सड़कों पर इंटरसेप्टर वाहन, अतिरिक्त गश्ती दल, स्पीड कैमरे और अल्को-सेंसर तैनात किए गए हैं।

डेटा के आधार पर होगी कार्रवाई

डीजीपी अशोक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि  eDAR के जरिए अब केवल दुर्घटनाओं का रिकॉर्ड नहीं रखा जाएगा, बल्कि उनके पैटर्न का विश्लेषण कर ब्लैक स्पॉट्स की पहचान की जाएगी, ताकि पुलिस बल की तैनाती वहीं हो, जहां सबसे ज्यादा जरूरत है। इससे दुर्घटना होने से पहले ही जान बचाने में मदद मिलेगी।

पीड़ितों को मिलेगा त्वरित लाभ

पुलिस के अनुसार, eDAR पोर्टल दुर्घटना स्थल और न्याय प्रक्रिया के बीच सेतु का काम करेगा। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि पीड़ितों को त्वरित चिकित्सा सहायता और बीमा क्लेम मिलने में भी तेजी आएगी।

आम लोगों के लिए eDAR के तीन बड़े फायदे

₹1.5 लाख तक का कैशलेस इलाज,

मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल (MACT) के माध्यम से फास्ट-ट्रैक बीमा दावा,

और दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वाले नागरिकों को ‘राह-वीर’ पुरस्कार, जिसमें आर्थिक इनाम और कानूनी सुरक्षा शामिल है।

eDAR क्या है?

ई-विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा विकसित एक डिजिटल पोर्टल है, जो सड़क दुर्घटनाओं की तत्काल ऑनलाइन रिपोर्टिंग और डेटा को एक जगह एकत्र करने की सुविधा प्रदान करता है।

यह प्रणाली सड़क दुर्घटनाओं से जुड़ी तत्काल जानकारी, घटनास्थल की तस्वीरें और वीडियो को डिजिटल रूप से अपलोड करने की सुविधा देती है, जिससे दुर्घटना मुआवजा दावों के त्वरित निपटान में मदद मिलती है।

eDAR की प्रमुख विशेषताएं:

त्वरित रिपोर्टिंग:

दुर्घटना की जानकारी पुलिस द्वारा तुरंत पोर्टल पर दर्ज की जाती है, जिससे मुआवजा और बीमा दावों की प्रक्रिया में लगने वाला समय काफी कम हो जाता है।

तकनीकी एकीकरण:

यह पोर्टल ‘Integrated Road Accident Database’ (iRAD) से जुड़ा हुआ है, जिससे दुर्घटना के स्थान, समय और अन्य तकनीकी विवरण स्वतः उपलब्ध हो जाते हैं।

पीड़ितों को त्वरित राहत:

eDAR के माध्यम से दुर्घटना पीड़ितों और उनके परिवारों को मुआवजा तेजी से मिल पाता है, जिससे उन्हें समय पर न्याय और सहायता सुनिश्चित होती है।

बहु-विभागीय पहुंच:

यह प्रणाली पुलिस, बीमा कंपनियों और मोटर एक्सीडेंट क्लेम्स ट्रिब्यूनल (MACT) के बीच समन्वय स्थापित करती है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य डिजिटल तकनीक के माध्यम से सड़क दुर्घटना मामलों का शीघ्र निपटान और पीड़ितों को समय पर राहत प्रदान करना है। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने लोगों से सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की है।

The post हिमाचल पुलिस ने लागू की eDAR प्रणाली ,शाम 6 से 9 बजे तक का समय डेंजर विंडो घोषित appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल में हाई बीम पर पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, ₹5000 तक कटेगा चालान
शिमला :  अब वाहन चलाते समय हाई बीम का गलत इस्तेमाल करना चालकों को भारी पड़ सकता है। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने इस पर सख्त कदम उठाए हैं। पुलिस विभाग ने बताया कि अब हाई बीम का गलत प्रयोग डेंजरस ड्राइविंग की श्रेणी में माना जाएगा और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह व्यवस्था चंडीगढ़ और दिल्ली की तर्ज पर लागू की जा रही है।

नियम तोड़ने पर 5000 रुपये तक का जुर्माना

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि ट्रैफिक चेकिंग के दौरान हाई बीम के दुरुपयोग पर खास नजर रखी जाए। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि पहाड़ी सड़कों पर लो बीम का इस्तेमाल करें। नियम तोड़ने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 1000 से 5000 रुपये तक जुर्माना, लाइसेंस निलंबन और बार-बार उल्लंघन करने पर कड़ी सजा का प्रावधान है।

प्रदेश पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने कहा कि हाई बीम का गलत इस्तेमाल सीधे तौर पर जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे मामलों में अब हिमाचल में सख्त कार्रवाई की जाएगी है।

हाई बीम से बढ़ता है दुर्घटनाओं का खतरा

पहाड़ी और घुमावदार सड़कों पर हाई बीम का उपयोग सामने से आने वाले वाहन चालकों की दृश्यता को कुछ समय के लिए बाधित कर देता है, जिससे दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। विशेष रूप से रात के समय हाई बीम का गलत इस्तेमाल बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसी स्थिति में न केवल सामने से आ रहे वाहन चालक बल्कि पैदल यात्री और दोपहिया वाहन चालक भी गंभीर जोखिम में आ जाते हैं।

हाई बीम के दुष्प्रभाव

सामने वाले ड्राइवर पर प्रभाव : आँखों के सामने अचानक अंधेरा छा जाना, जिससे कुछ सेकंड के लिए ड्राइवर को सड़क साफ नजर नहीं आती। हाई बीम के कारण सड़क के किनारे खड़े पैदल यात्रियों, मवेशियों या साइकिल चालकों को देख पाना नामुमकिन हो जाता है।

दुर्घटनाओं का खतरा : तेज रौशनी के कारण वाहन चालक सही दिशा का अंदाजा नहीं लगा पाता, जिससे टक्कर या सड़क से फिसलने की संभावना बढ़ जाती है।

विजुअल डिसरप्शन (दृष्टि में बाधा): हाई बीम से आंखों के रेटिना पर जोर पड़ता है, जिससे लंबे समय तक चलने पर थकान और सिरदर्द हो सकता है।

अगर आप रात में ड्राइव करते हैं, तो हाई बीम की जगह लो बीम का प्रयोग करें। इससे आपकी यात्रा भी सुरक्षित रहेगी और सामने से आने वाले वाहन चालक को परेशानी नहीं होगी।

The post हिमाचल में हाई बीम पर पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, ₹5000 तक कटेगा चालान appeared first on हिमाचल वॉचर.

वर्ष 2024 में हिमाचल में कम हुई सड़क दुर्घटनाएं : मुख्यमंत्री सुक्खू
शिमला-वर्ष 2023 की तुलना में हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में 6.48 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2024 में 2107 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जबकि वर्ष 2023 में 2253 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं थी। सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मृत्यु दर में भी कमी दर्ज हुई है। विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में वर्ष 2024 में 806 लोगों की मृत्यु हुई, जबकि वर्ष 2023 में 892 लोगों की मृत्यु हुई थी। वर्ष 2023 में सड़क दुर्घटनाओं में 3449 लोग घायल हुए जबकि वर्ष 2024 में 3290 लोग विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय पृष्ठभूमि के संदर्भ में भी राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। वर्ष 2023 में भारत में सड़क दुर्घटनाओं और मृत्यु दर में वृद्धि दर्ज की गई हैं। इस अवधि के दौरान लगभग 1.73 लाख मृत्यु और लगभग 4.63 लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से यातायात नियमों का पालन करने, तेज गति से वाहन न चलाने और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग करने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि सड़कों को सुरक्षित बनाने के मिशन में जन भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

The post वर्ष 2024 में हिमाचल में कम हुई सड़क दुर्घटनाएं : मुख्यमंत्री सुक्खू appeared first on हिमाचल वॉचर.

चिंतपूर्णी से ज्वालाजी जा रही बस 100 फीट गहरी खाई में पलटी, 7 की मौत, 33 घायल
चिंतपूर्णी से ज्वालाजी आते समय ढलियारा में हादसा, 33 घायल’तीखे मोड़ पर बस पर नियंत्रण नहीं रख सका निजी बस का चालक,अमृतसर से आए थे शक्तिपीठों के दर्शनों को, 15 घायल टांडा रेफर

शिमला- अमृतसर से मां चिंतपूर्णी के दर्शन करने के बाद ज्वालाजी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस ढलियारा में तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 33 घायल हुए हैं। मरने वालों में दो महिलाएं हैं। हादसे के शिकार सभी लोग अमृतसर के छिहाटा निवासी हैं।

घायलों को नजदीकी देहरा अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन एक ही डॉक्टर होने के चलते इलाज में देरी हुई। 15 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायलों में 15 महिलाएं, 15 पुरुष और तीन बच्चे हैं। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पंजाब के अमृतसर निवासी 40 श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस (पीबी 02सीआर 5571) चिंतपूर्णी से ज्वालामुखी जाते समय रविवार दोपहर करीब 2.45 बजे ढलियारा खड्ड से पहले एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होने के बाद पहले पलट गई और उसके बाद गहरी खाई में गिर गई।

घटनास्थल पर चीख-पुकार सुनकर हर कोई मौके की ओर दौड़ा और बचाव कार्य में जुट गए। कई घायलों को 108 एंबुलेंस के साथ-साथ गुजर रहे निजी वाहनों से सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को टांडा रेफर किया गया। डीएसपी देहरा रेणु शर्मा ने बताया कि हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। एसपी संजीव गांधी ने हादसे की पुष्टि की है।

हलाकि चिंतपूर्णी-ज्वालामुखी मार्ग पर कई मोड़ है, जहाँ तेज़ रफ़्तार से चलने वाले वाहन किसे भी वक़्त बड़े हादसे को न्योता दे सकते है, सुरक्षा के नजिरए से सड़क के किनारे कोई भी उचित प्रभन्ध नहीं है जैसे की पैराफिट, क्रैश बैरियर इत्यादि।

मृतकों की सूची

नाम

उमर

निवासी

चंदन

16

पुत्र लाली निवासी छिहाटा, अमृतसर

अनिल शर्मा

50

छिहाटा, अमृतसर

सुमन कुमारी

40

पत्नी सुरेंद्र निवासी छिहाटा, अमृतसर

सौरभ

32

पुत्र मोहिंद्र पाल निवासी छिहाटा, अमृतसर

सुरिंद्र कुमार

पुत्र मोहन लाल निवासी राधा स्वामी डेरा गली छिहाटा

सतीश

20

निवासी छिहाटा, अमृतसर

बनारसी

पत्नी विनोद कुमार निवासी छिहाटा, अमृतसर

Photo: Amar Ujala/TNS

The post चिंतपूर्णी से ज्वालाजी जा रही बस 100 फीट गहरी खाई में पलटी, 7 की मौत, 33 घायल appeared first on हिमाचल वॉचर.

SP चंद्रशेखर की मौत का कारण – लोक निर्माण विभाग-मौत के कुए अभी भी नंगे
ब्लैक स्पॉट्स की सी.डी,बना कर दी है समिति ने – नागेन्द्र गुप्ता

पिछले दिनों पंथाघाटी के पास नैनो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने पर पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर शर्मा की मौत पर विकास समिति टूटू ने गहरा दुःख वयक्त किया है तथा परिवार के प्रति गहरी संवेदनाये प्रकट की है ! समिति अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने प्रैस को जारी एक ब्यान में कहा कि यूं तो हम मौत के लिए ईश्वर की माया कह कर मन को शांत कर लेते हैं और परिवार को सांत्वना दे देते हैं परन्तु इसमे उन व्यक्तियों /विभाग के फील्ड इंजीनियरों का दोष सबसे ज्यादा होता है जो जनहित के कार्यों को समय पर पूरा नहीं करते हैं ! यही कारण है कि एस.पी.की कार सड़क किनारे उचित सुरक्षा कवच न होने के कारण सड़क से नीचे चली गयी ! उन्होंने कहा कि यदि इस स्थान पर रेलिंग या पैरापिट होते तो दुर्घटना टल सकती थी !

समिति अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने कहा कि इस  टुट्टीकंडी से ढली बाईपास संख्या -एन एच 22 को बने हुए तकरीबन 20 वर्ष से ज्यादा बीत गए हैं परन्तु अभी भी यह मार्ग पूरी तरह से पैरापिट /रेलिंग के अभाव में चल रहा है जबकि इस मार्ग के अनेकों ब्लैक स्पॉट पिछले 9 -10 वर्षों से तो हमारी समिति

​एन.एच.अथारिटी को व्यक्तिगत तौर से तथा पत्रों के माध्यम से बताती आ रही है ! उन्होंने कहा कि विशेषकर लोक निर्माण विभाग के एन.एच.सोलन /शिमला विंग के इंजीनियरों की लापरवाही ज्यादा होने के कारण अभी तक पिछले कई वर्षों से राजधानी शिमला के आसपास के ब्लैक स्पॉट्स ध्यान में लाने के बावजूद भी ठीक नहीं हुए हैं जिस कारण उन्ही ब्लैक स्पॉट्स पर कई दुर्घटनाये तथा बेमौत लोग मारे गए हैं जिसके लिए विभाग की जिम्मेवारी भी सुनिश्चित की जानी चाहिए !

समिति अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने पूर्व धूमल सरकार से भी मांग की थी कि सड़क दुर्घटना के समय पुलिस विभाग को संबंधित क्षेत्रीय फील्ड इंजीनियरों से जांच -पड़ताल करनी चाहिए तथा दोषी पाये जाने पर उन्हें भी कटघरे में खड़ा करना चाहिए ! उन्होंने कहा कि वह वर्त्तमान वीरभद्र सरकार से भी मांग करते है कि इंजीनियरों की जिम्मेवारी पुलिस जांच में आवश्यक की जाए !

नागेन्द्र गुप्ता ने कहा कि अभी पुलिस विभाग सिर्फ चालक पर तेजगति या लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर देती है जबकि सड़क का डिफैक्ट होने पर भी इंजीनीयर की बजाय चालक ही दोषी पाया जाता है !

गुप्ता ने कहा कि अधिकत्तर मौत के कुएं अभी भी इस मार्ग पर नंगे पड़े हैं जिस पर विभाग आँखे मूंदे बैठा है और किसी बड़ी दुर्घटना का इन्तजार कर रहा है !

The post SP चंद्रशेखर की मौत का कारण – लोक निर्माण विभाग-मौत के कुए अभी भी नंगे appeared first on हिमाचल वॉचर.