Road accident Archives - हिमाचल वॉचर

मंडी: थुनाग में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी जीप, 3 की मौत एक गंभीर रूप से घायल
मंडी: थुनाग क्षेत्र में एमडीआर-91 लम्बाथाच–कल्हणी सड़क पर बुनालीधार के पास तड़के करीब 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जीप में चार युवक थे सवार

जानकारी के अनुसार जीप में चार युवक सवार थे, जो बगस्याड़–रहीधार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान हृतिक ठाकुर (19) निवासी रहीधार, तहसील थुनाग, सुनील (17) निवासी गांव वह, तहसील चच्योट और ईशान (18) निवासी थरजूण, तहसील चच्योट के रूप में हुई है।

एक की हालत गंभीर

वहीं हादसे में घायल कुशाल (18) निवासी गांव वह, तहसील चच्योट को प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई। जंजैहली पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

The post मंडी: थुनाग में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी जीप, 3 की मौत एक गंभीर रूप से घायल appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल में हाई बीम पर पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, ₹5000 तक कटेगा चालान
शिमला :  अब वाहन चलाते समय हाई बीम का गलत इस्तेमाल करना चालकों को भारी पड़ सकता है। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने इस पर सख्त कदम उठाए हैं। पुलिस विभाग ने बताया कि अब हाई बीम का गलत प्रयोग डेंजरस ड्राइविंग की श्रेणी में माना जाएगा और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह व्यवस्था चंडीगढ़ और दिल्ली की तर्ज पर लागू की जा रही है।

नियम तोड़ने पर 5000 रुपये तक का जुर्माना

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि ट्रैफिक चेकिंग के दौरान हाई बीम के दुरुपयोग पर खास नजर रखी जाए। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि पहाड़ी सड़कों पर लो बीम का इस्तेमाल करें। नियम तोड़ने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 1000 से 5000 रुपये तक जुर्माना, लाइसेंस निलंबन और बार-बार उल्लंघन करने पर कड़ी सजा का प्रावधान है।

प्रदेश पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने कहा कि हाई बीम का गलत इस्तेमाल सीधे तौर पर जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे मामलों में अब हिमाचल में सख्त कार्रवाई की जाएगी है।

हाई बीम से बढ़ता है दुर्घटनाओं का खतरा

पहाड़ी और घुमावदार सड़कों पर हाई बीम का उपयोग सामने से आने वाले वाहन चालकों की दृश्यता को कुछ समय के लिए बाधित कर देता है, जिससे दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। विशेष रूप से रात के समय हाई बीम का गलत इस्तेमाल बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसी स्थिति में न केवल सामने से आ रहे वाहन चालक बल्कि पैदल यात्री और दोपहिया वाहन चालक भी गंभीर जोखिम में आ जाते हैं।

हाई बीम के दुष्प्रभाव

सामने वाले ड्राइवर पर प्रभाव : आँखों के सामने अचानक अंधेरा छा जाना, जिससे कुछ सेकंड के लिए ड्राइवर को सड़क साफ नजर नहीं आती। हाई बीम के कारण सड़क के किनारे खड़े पैदल यात्रियों, मवेशियों या साइकिल चालकों को देख पाना नामुमकिन हो जाता है।

दुर्घटनाओं का खतरा : तेज रौशनी के कारण वाहन चालक सही दिशा का अंदाजा नहीं लगा पाता, जिससे टक्कर या सड़क से फिसलने की संभावना बढ़ जाती है।

विजुअल डिसरप्शन (दृष्टि में बाधा): हाई बीम से आंखों के रेटिना पर जोर पड़ता है, जिससे लंबे समय तक चलने पर थकान और सिरदर्द हो सकता है।

अगर आप रात में ड्राइव करते हैं, तो हाई बीम की जगह लो बीम का प्रयोग करें। इससे आपकी यात्रा भी सुरक्षित रहेगी और सामने से आने वाले वाहन चालक को परेशानी नहीं होगी।

The post हिमाचल में हाई बीम पर पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, ₹5000 तक कटेगा चालान appeared first on हिमाचल वॉचर.

मंडी: बारात से लौटती गाड़ी खाई में गिरी, दूल्हे के भाई-भाभी और भतीजी समेत पांच की मौत
मंडी – 26 अप्रैल 2025 – शुक्रवार शाम बारात लेकर वापिस लौट रही एक गाड़ी पंडोह डैम के समीप हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दूल्हे के बड़े भाई-भाभी और मासूम भतीजी सहित पांच लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर पुलिस को सूचना दी। हादसे में गाड़ी इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी कि शवों को बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस टीम ने किश्ती के माध्यम से शवों को पानी के रास्ते किनारे तक पहुंचाया। मृतकों में दुनी चंद (35) , कांता देवी (30)पत्नी दुनी चंद, काजल ( 8 माह) पुत्री दुनी चंद , दाहलु राम पुत्र थलिया राम और नेपाल मूल की मीना देवी शामिल है।

थाना प्रभारी सदर देश राज ने हादसे की पुष्टि की है। वहीं आज शनिवार को शमशान घाट पर दूल्हे ने एक साथ चार चिताओं को मुखाग्नि दी।

The post मंडी: बारात से लौटती गाड़ी खाई में गिरी, दूल्हे के भाई-भाभी और भतीजी समेत पांच की मौत appeared first on हिमाचल वॉचर.

चंबा बस हादसे में मरने वालों की संख्या 17, 10 से ज्यादा लोगों की हालत बेहद गंभीर
प्राइवेट बस के खाई में गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई है,बताया जा रहा है कि हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है

शिमला-   हिमाचल के चंबा में डलहौजी के पास हुए बस हादसे में मरने वालों की संख्या 17 हो गई है। तीन और घायलों ने दम तोड़ दिया है। तीनों घायलों का अस्पताल में ईलाज चल रहा ‌था मगर देर रात इन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोग अभी भी गंभीर रूप से जख्मी हैं। पुलिस के अनुसार सलूणी उपमंडल के संघणी से डलहौजी जा रही एक निजी बस शुक्रवार शाम पांच बजे चौहड़ा डैम के पास करीब सौ मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई थी। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 34 घायल हैं। अब मृतकों का आंकड़ा 17 तक पहुंच गया है।

हादसा इतना खतरनाक था कि पलटे खाने के बाद बस की छत उखड़ गई और उसके परखच्चे उड़ गए। सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला और दो बच्चों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। जबकि चार घायलों की अस्पताल में मौत हो गई।

घायलों में कइयों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में चालक की भी मौत हो गई है। मरने वालों में अधिकतर स्थानीय जबकि दो पंजाब के संगरूर निवासी हैं। पुलिस की शुरूआती छानबीन में पता चला है कि अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिर गई।

हादसे से बस के उड़े परखच्चे

42 सीटर बस में 48 लोग सवार थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने बस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने हादसे पर शोक जताया है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने एसडीएम और आरटीओ की संयुक्त जांच कमेटी गठित करने के आदेश दिए हैं।

कमेटी एक सप्ताह में हादसे के कारणों की रिपोर्ट देगी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम करीब पांच बजे हादसा उस समय हुआ जब निजी बस चौहड़ा डैम के पास से गुजर रही थी। चालक ने अचानक बस से नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाई में जा गिरी। जोरधार धमाके बाद बस में बैठे लोग खाई में इधर-उधर बिखर गए।

हादसे की भनक लगते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। चमेरा पावर स्टेशन की एंबुलेंस और स्थानीय लोगों की गाडि़यों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल बाथरी, बनीखेत और डलहौजी पहुंचाया गया है। एसपी चंबा विरेंद्र तोमर ने हादसे की पुष्टि की कि खबर मिलते ही पुलिस बल मौके पर भेज दिया गया है। घायलों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई होगी।

देरी से पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों का हंगामा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के काफी देर बाद प्रशासनिक अधिकारी और सरकारी मदद पहुंची। अधिकारियों के लेट पहुंचने पर खफा ग्रामीणों ने हंगामा किया। हालांकि बाद में डलहौजी और सलूणी से प्रशासनिक अमला पहुंच गया था।

सलूणी के एसडीएम अजय पराशर ने बताया कि प्रशासन ने तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। डलहौजी प्रशासन के सहयोग से नजदीकी अस्पतालों में चिकित्सकों के प्रबंध किए गए। मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार जबकि घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी है।

सलूणी के एसडीएम अजय पराशर ने बताया कि प्रशासन ने तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। डलहौजी प्रशासन के सहयोग से नजदीकी अस्पतालों में चिकित्सकों के प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी मदद जबकि घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की मदद दी गई है।

पुलिस दल मौके पर रवाना-एसपी

वहीं, पुलिस अधीक्षक विरेंद्र तौमर का कहना है कि हादसे की खबर मिलते ही पुलिस बल मौके पर भेज दिया गया है। पुलिस राहत व बचाव कार्य में जुटी है। जल्द ही घायलों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई होगी।

Photo: Balkrishan Prashar/TNS/Amar Ujala

The post चंबा बस हादसे में मरने वालों की संख्या 17, 10 से ज्यादा लोगों की हालत बेहद गंभीर appeared first on हिमाचल वॉचर.

एचआरटीसी बस ठियोग के पास गहरी खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत, 15 घायल
शिमला के ठियोग में एचआरटीसी बस के गहरी खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई है, गंभीर रूप से घायल हुए 15 लोगों को शिमला के आईजीएमसी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है,देर रात बोलेरो गाड़ी के खाई में गिरने से किन्‍नौर में 13 लोग मारे गए हैं

शिमला-  शिमला के ठियोग में एचआरटीसी बस के गहरी खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को शिमला और ठियोग के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। इनमें पांच से ज्यादा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार हादसा हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुआ है। यह सरकारी बस शिमला से कुटांगण की ओर रवाना हुई थी। बस में 35 से ज्यादा लोग सवार थे। बस जैसे ही बजरोली के पास पहुंची कि अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसा इतना भयानक था कि बस की छत के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार तीन महिलाओं समेत चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि बाकी तीन ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

15 घायल शिमला रेफर

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 15 लोगों को शिमला के आईजीएमसी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। मृतकों में तीन की पहचान हो चुकी है जबकि बाकी चार की शिनाख्त की जा रही है। हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। गौरतलब है कि दो दिन के भीतर हिमाचल में यह तीसरा बड़ा हादसा है। शुक्रवार देर शाम चंबा के पास बस गिरने से 17 लोगों की मौत हुई थी जबकि देर रात बोलेरो गाड़ी के खाई में गिरने से किन्‍नौर में 13 लोग मारे गए हैं।

The post एचआरटीसी बस ठियोग के पास गहरी खाई में गिरी, 10  लोगों की मौत, 15 घायल appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला बस आपरेटरों और ड्राइवरों का पागलपन जारी, नियमो का मजाक उड़ा दौड़ा रहे बसें ,पुलिस देख रही तमाशा
शिमला- के व्यस्ततम सर्कुलर रोड पर हिमलैंड के पास बुधवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे दो प्राइवेट बसों में भिड़त हो गई। बसों की तेज रफ्तारी के कारण हुए इस हादसे में दर्जन यात्री बाल बाल बचे। दुर्घटना का शिकार हुई एक बस कोटखाई से आई थी।

सवारियों के मुताबिक ये घटना तब हुई जब दो निजी बसें एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ मैं लगी थी!

इस बस में 45 महिलाएं सवार थीं जो तीर्थ यात्रा पर वृंदावन जा रही थीं। दुर्घटना के बाद करीब पौने घंटे तक सर्कुलर रोड पर जाम लगा रहा।

राजधानी में दौड़ रही प्राइवेट बसों के आपरेटरों और ड्राइवर कंडक्टरों की मनमानी पर कोई अंकुश नहीं है। शहर में नियमों कानूनों को ताक पर रख कर बसें दौड़ाई जा रहीं है बावजूद इसके न तो परिवहन विभाग कोई कार्र्रवाई कर रहा है और न ही पुलिस कोई जहमत उठा रही है।

प्राइवेट बसों के ड्राइवरों के पास लाइसेंस तक नहीं होते। परिवहन मंत्री के आदेशों के बावजूद ड्राइवर कंडक्टर न तो वर्दी पहन रहे हैं और न ही नेम प्लेट लगा रहे हैं। तेज रफ्तार दौड़ रही प्राइवेट बसें हादसों का कारण बन रही है। बावजूद इसके जिम्मेदार महकमे हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।

The post शिमला बस आपरेटरों और ड्राइवरों का पागलपन जारी, नियमो का मजाक उड़ा दौड़ा रहे बसें ,पुलिस देख रही तमाशा appeared first on हिमाचल वॉचर.