Lahaul Archives - हिमाचल वॉचर

मंडी बना हिमाचल का पहला खुला शौचमुक्त जिला, मंडी में बने 1,52,204 व्यक्तिगत शौचालय: प्रशाशन का दावा
शिमला-   केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मंडी जिला को खुला शौचमुक्त घोषित कर दिया है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की एक टीम ने गत माह जिला प्रशासन के दावों की सत्यतता जानने के लिए सभी 469 पंचायतों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद टीम ने केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।

मंडी जिला के खुला शौचमुक्त होने के बाद केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने उपायुक्त संदीप कदम को छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के समारोह के लिए बुलाया है। देश के चार राज्यों हिमाचल, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक व सिक्किम ने अपने 16 जिलों के खुला शौचमुक्त होने का दावा पेश किया था। पहले चरण में आठ जिले बाहर हो गए थे। इसमें हिमाचल का लाहौल स्पीति जिला भी शामिल था। दूसरे चरण में आठ जिलों का आकलन किया गया। इस उपलब्धि के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र चौधरी पहले ही उपायुक्त संदीप कदम को दिल्ली में बुलाकर उनकी पीठ थपथपा चुके हैं।

सरकार ने करवाया था निरीक्षण

प्रदेश सरकार ने प्रशासन के इस दावे की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर जिले की सभी 469 पंचायतों का 18 से 31 जनवरी तक निरीक्षण करवाया था। इसके बाद केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट प्रेषित की थी।

मंडी में बने 1,52,204 व्यक्तिगत शौचालय

मंडी की 469 पंचायतों में 2,41,703 परिवार हैं। निर्मल भारत अभियान के प्रथम चरण में जिले में 1,52,204 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण हुआ था। 2015 में स्वच्छ भारत अभियान शुरू होने के बाद जिलेभर में 15249 शौचालयों का निर्माण करवाया गया था।

लोगों को जागरूक करने के लिए चलाए गए थे अभियान

लोगों को शौचालय निर्माण के प्रति जागरूक करने के लिए हर पंचायत में महिला मंडल, युवक मंडल, स्वयं सहायता समूह व पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाए गए। इसमें कला जत्थों का भी योगदान लिया गया। प्रथम व द्वितीय चरण के अभियान में जिले भर के लोगों ने 1,67,453 व्यक्तिगत शौचालय बनाए गए।

केंद्र सरकार ने मंडी जिला को खुला शौचमुक्त घोषित किए जाने की घोषणा की है। यह प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

संदीप कदम, उपायुक्त मंडी

Photo: Wikimapia

The post मंडी बना हिमाचल का पहला खुला शौचमुक्त जिला, मंडी में बने 1,52,204 व्यक्तिगत शौचालय: प्रशाशन का दावा appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के बच्चों को अंग्रेजी, गणित व विज्ञान विषयों का ज्ञान राष्ट्रीय औसत से भी कम
वर्ष 2014 के सर्वेक्षण में भी अन्य राज्यों की तुलना में पिछड़ा था हिमाचल

शिमला- राज्य के सरकारी स्कूलों के बच्चों को अंग्रेजी,गणित व विज्ञान की समझ नहीं है। इन विषयों में वह देश के अन्य राज्यों के बच्चों से काफी पिछड़ गए हैं। हिमाचल के बच्चों का इन विषयों का ज्ञान राष्ट्रीय औसत से कम है। औसत से ऊपर प्रदर्शन करने की बजाय वह औसत में भी नहीं गिने जा रहे हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के ताजा नेशनल अचीवमेंट सर्वेक्षण में इन बातों का खुलासा हुआ है।

गणित में हिमाचल के बच्चे औसत से नीचे प्रदर्शन कर रहे हैं। अंग्रेजी में भी छात्र काफी पिछड़े हुए हैं। छात्रों के लचर प्रदर्शन का सबसे बड़ा कारण उन्हें विषय की स्पष्ट समझ नहीं होना है। वे सवालों को सही से समझ नहीं पा रहे हैं। बीते वर्ष एनसीईआरटी ने प्रदेश के 349 स्कूलों के कक्षा दस में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का उक्त विषयों में उपलब्धि सर्वेक्षण किया था। उसके आधार पर परिषद ने यह विश्लेषण किया है।

हालांकि प्रारंभिक स्तर की बात की जाए तो पांचवीं कक्षा के बच्चे भी इस सर्वेक्षण में खरे नहीं उतरे हैं। प्राथमिक स्तर पर खासकर विज्ञान, अंग्रेजी व गणित विषयों में बच्चे कमजोर हैं। वर्ष 2014 के सर्वेक्षण में भी अन्य राज्यों की तुलना में हिमाचल पिछड़ा था।

इस बार तीसरी व आठवीं के बच्चों का सर्वेक्षण

एनसीईआरटी इन दिनों सरकारी स्कूलों के तीसरी व आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों का सर्वेक्षण कर रही है। इसके तहत बच्चों के अलावा शिक्षकों व स्कूलों का भी मूल्यांकन किया है। हिमाचल एससीईआरटी जल्द ही प्रदेश के 260 स्कूलों का सर्वेक्षण एनसीईआरटी को सौंपेगा। इसके तहत तीसरी व आठवीं कक्षा के 520 बच्चों से निर्धारित टूल के मुताबिक एनसीइआरटी ने मल्टीपल ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे हैं। इस सर्वेक्षण के आधार पर राष्ट्रीय परिषद विश्लेषण कर हिंदी व गणित विषयों में बच्चों का मानसिक स्तर जानेगी।

एनसीइआरटी ने बच्चों से यह जानने की कोशिश भी की है कि शिक्षक कक्षा में कैसे पढ़ा रहा है। होमवर्क मिल रहा है या नहीं। घर पर छात्र के कितने भाई-बहन हैं और घर पर भी कोई उन्हें पढ़ाता है या नहीं। हर स्कूल से एक कक्षा से अधिकतम 20 बच्चों का सर्वेक्षण हो रहा है। लाहुल-स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में शिक्षा का स्तर जानने के लिए सर्वे किया जा रहा है।

सालों से एनसीईआरटी के अचीवमेंट सर्वेक्षण में हिमाचल के बच्चों का गणित, विज्ञान व अंग्रेजी विषय में ज्ञान राष्ट्रीय औसत से कम बताया जा रहा है। इन दिनों भी छात्रों का ज्ञान जानने के लिए एनसीईआरटी द्वारा करवाया जा रहा तीसरी व आठवीं कक्षा का सर्वेक्षण लगभग पूरा है। फील्ड से रिपोर्ट इकट्ठी की जा रही है। फील्ड इंवेस्टिगेशन के लिए विभिन्न डाईट के जेबीटी प्रशिक्षुओं को स्कूल अलॉट किए गए हैं।

शिव कुमार,स्टेट को-ऑर्डिनेटर,नेशनल अचीवमेंट सर्वे

Representational Image

The post हिमाचल  प्रदेश के सरकारी स्कूलों के  बच्चों को अंग्रेजी, गणित व विज्ञान विषयों का ज्ञान राष्ट्रीय औसत से भी कम appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिम रंग महोत्सव-2016 के पांचवे दिन नाटक “मेरा संघर्ष अधूरा रह गया” और लोकनाट्य “बुछेन” का मंचन
25 मार्च को इसी क्रम में धाजा मण्डली, ऊना द्वारा लोकनाट्य ‘‘धाजा’’ एम्फी थियेटर में दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर प्रस्तुत किया जायेगा व उसके बाद अपराह्न 3 बजकर 30 मिनट पर गेयटी के बहुउदेशीय हाॅल में लोक शैली पर आघारित लोकनाट्य “जिजीविषा” बहस नाट्य एवं कला मंच, कुल्लू मंचित किया जायेगा तथा ऐतिहासिक गौथिक हाॅल में समारोह का सातवां नाटक ‘‘सुन्नी भुंकू’’एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन, कुल्लू द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा।

शिमला- आज की प्रस्तुुति में त्रिवेणी कला संगम, हमीरपुर द्वारा नाटक “मेरा संघर्ष अधूरा रह गया” मंचित किया गया। जिसके लेखक तथा निर्देशक सुश्री कुमारी हेमलता रावत है। मेरा संघर्ष अधूरा रह गया का सार यही है कि सृष्टि के निर्माण में नारी का महत्वपूर्ण योग है। अगर नारी न होती तो सृष्टि का निर्माण कैसे होता। लेकिन आज सदियों से चला आ रहा नारियों पर जुल्म आज भी उतना ही है लोगों की मानसिकता काफी हद तक बदल चुकी है पर फिर भी आज भी शिकार हो रही हैं। (हिंसा) कितनी ही नारियां ऐसी है जो शोषण करते है।

देश को आज़ाद हुए कितने ही साल हो गये लेकिन नारी उंचे से उचे पद की दशा आज भी पिंजरे में बंद पंछी की तरह ही है आकाश छूने के बाद भी नारियां किसी न किसी के पैरों तले दबी पर इस नाटक के जरिये एक ऐसे संघर्ष की ओर इशारा किया गया। जिससे हम नारियों की स्थिति को सुधार सकें उसके लिए हमें जरूरत है तो बस चुप्पी तोड़ने की।

“हिम रंग महोत्सव-2016” की पहली कड़ी में दोपहर बाद लाहौली लोक नाट्य दल, लाहौल स्पिति द्वारा सुप्रसिद्ध लोकनाट्य “बुछेन” गेयटी सांस्कृतिक परिसर के खुले रंगमंच एम्फी थियेटर में प्रस्तुत किया गया। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पिति,किन्नौर तथा जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख आदि जनजातीय क्षेत्रों में‘‘बुछेन’’लोकानुरंजन का महत्वपूर्ण साधन है।

बुछेन का वास्तविक नाम फोबर-रो-चोग है जिसका अर्थ है “आमाश्य (पेट) पर पत्थर तोडने का अनुष्ठान”। यद्यपि इसकी पृष्ठभूमि धार्मिक है व इसका उद्देश्य लोगों में बोद्ध धर्म के प्रति निष्ठा आस्था और रूचि जगाना है। यह भी मान्यता है कि इसके कलाकारों में दैविक शक्ति होती है। इसका उद्देश्य दैविय शक्ति के प्रदर्शन के साथ-साथ हास्य विनोद, आमोद-प्रमोद तथा मनोंरंजन भी है।

बुछेन के समारोह को लोग अपने-अपने घरों में विध्न निवारण तथा सामान्य रूप में घर की सुख-स्मृद्धि के लिए आयोजित करवाते हैं। नव वर्ष, विवाह के उपलक्ष्य तथा विशिष्ट अतिथियों के आगमन पर भी बुछेन का आयोजन किया जाता है।

The post हिम रंग महोत्सव-2016 के पांचवे दिन  नाटक “मेरा संघर्ष अधूरा रह गया” और लोकनाट्य “बुछेन” का मंचन appeared first on हिमाचल वॉचर.

मनाली-चंडीगढ़ रूट पर डीलक्स बस के नाम पर एचआरटीसी दौड़ा रहा खटारा,कंडम, बदबूदार बसें
शिमला-  लाहौल स्पीति और कुल्लू जिले की जनता ने यह आरोप लगाया है किहिमाचल रोडवेज एचआरटीसी का कुल्लू डिपो कई लाख किलोमीटर तक चली खटारा टाटा एसी बसों को रोजाना डीलक्स बस के नाम पर सड़कों पर दौड़ा रहा है।

राजस्व की वसूली के लिए दिन-रात रोडवेज प्रशासन कंडम खटारा बसों को दौड़ाने से नहीं कतरा रहा है। इन कंडम बसों के चलने से कोई भी बड़ा हादसा घटित हो सकता है।

लोगों का कहना है कि इस कारण लाहौल स्पीति और कुल्लू जिले के स्टूडेंट्स,पीजीआई चंडीगढ़ जाने वाले मरीजों और यात्रियों को परेशानी का सामना करने को मजबूर होना पड़ता है। प्रतिदिन सुबह-शाम डिपो के दो शेड्यूल निर्धारित हैं।

खटारा, कंडम और बदबूदार बस दौड़ाने से सवारी और छोटे बच्चे तबियत ख़राब,सर दर्द और उलटी की शिकायत करते हैं। लोगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से नई बसें मंगाने की मांग ट्रान्सपोर्ट मंत्री जी एस बाली से की जा चुकी है मगर सरकार के मंत्री और अधिकारी अभी भी गहरी नींद में सो रहे हैं।

The post मनाली-चंडीगढ़ रूट पर डीलक्स बस के नाम पर एचआरटीसी दौड़ा  रहा खटारा,कंडम, बदबूदार बसें appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल में बारिश का कहर, कुल्लू-लाहौल में बादल फटे
बंजार/केलांग/शिमला – मूसलाधार बारिश ने हिमाचल में भारी तबाही मचाई है। कुल्लू के बंजार और लाहौल स्पीति के चोखंग में बादल फटने से अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। मंडी, सिरमौर, कांगड़ा और चंबा के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात हैं। नालों का पानी रिहायशी क्षेत्रों में घुसने से लाखों का नुकसान हुआ है। तस्वीर मंडी जिले की है। यहां के कटौला क्षेत्र में बागी खड्ड का जलस्तर बढ़ने से बाजार में मलबा घुस गया। जेसीबी मशीन से मलबे को हटाते पीडब्‍ल्यूडी के कर्मचारी।

बंजार की तीर्थन घाटी के श्रीकोट, कलवारी पंचायत के शपनील और शजाहू गांव में वीरवार रात 11 बजे बादल फटने से गांव के साथ लगते नाले में बाढ़ आ गई। इसमें 13 फुट ब्रिज बह गए। बाढ़ की चपेट में एक निजी फिश फार्म भी आ गया। मलबा घुसने से मछलियां दबकर मर गई हैं। आधा दर्जन मकानों को भूस्खलन से खतरा पैदा हो गया है। कुल्‍लू जिले के सैंज के रैला में बादल फटने से टूटा पुल।

बादल फटने से नकदी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई बीघा जमीन धंस गई है। फसल से लहलहाते खेत तबाह हो गए हैं। बंजार में शुक्रवार को ओलावृष्टि से भी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। एसडीएम बंजार अश्वनी कुमार ने बताया नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कुल्‍लू जिले के सैंज के रैला में बादल फटने के बाद संपर्क मार्ग पर आया मलबा।

लाहौल घाटी के दुर्गम क्षेत्र चौखंग में बादल फटने से थिरोट नाले में आई बाढ़ से कई बीघा भूमि और मटर, गोभी और आलू खेत बाढ़ की भेंट चढ़ गए हैं। यहां लाखों की नगदी फसलें लहलहा रही थीं।

चौखंग से दूरभाष पर किसान रवि ने बताया कि वीरवार रात करीब 9 बजे बादल फटने के कारण बाढ़ में करीब 20 बीघा खेत बह गए हैं। नायब तहसीलदार मोहनलाल यंगथंगी ने बताया कि पटवारी के एक दल को चौखंग के लिए रवाना किया है। चौखंग और छोगजिंग गांव के किसानों के खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है।

ऊना में भारी बारिश से शहर के अधिकतर क्षेत्रों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। घरों, सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, दुकानों आदि में पानी भर गया है। यहां तक की कर्मचारियों को दफ्तर छोड़कर ऊपरी मंजिलों में जाना पड़ा। प्रशासन पानी निकालने में जुटा हुआ है।

बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश की सभी नदियां-नाले उफान पर हैं। सरकार ने 15 जुलाई तक अलर्ट जारी किया है। सूबे के लगभग 100 से ज्यादा संपर्क मार्गों पर यातायात ठप हैं। हालांकि, प्रदेश में जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। कुल्‍लू जिले के सैंज के रैला गावं में बादल फटने के बाद आया मलबा।

कुल्‍लू जिले के सैंज के रैला गावं में बादल फटने से सड़कों पर पानी भरने से पैदल जाते लोग।

सिरमौर जिले के स्तौन में भारी बारिश के चलते पानी में डूबी कार।

सोलन जिले के संस्कृत कॉलेज के नजदीक गिरा डंगा।

ऊना जिले के मैहतपुर में लोगों के घर में घुसा बारिश का पानी।

ऊना में औद्योगिक कार्यालय में पानी में तैरतीं कुर्सियां।

The post हिमाचल में बारिश का कहर, कुल्लू-लाहौल में बादल फटे appeared first on हिमाचल वॉचर.