Labor rights Archives - हिमाचल वॉचर

मुख्यमंत्री अगर वाकई मजदूरों के पक्षधर हैं तो लागू करें लेबर व प्रदेश हाईकोर्ट के निर्णय और ठेकेदारो पर कसें नकेल : सीटू
शिमला-  प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा ट्रेड यूनियनों पर दिए गए बयान को सीटू राज्य कमेटी ने बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है  और कहा कि बयान लोकतंत्र विरोधी व सामंती  मानसिकता से प्रेरित है! उनके बयान से साफ हो गया है कि उनकी मजदूरो के प्रति कोई हमदर्दी नहीं है!

सीटू राज्य सचिव विजेंदर मेहरा ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनावो में मुख्यमंत्री को ट्रेड यूनियनों व मजदूरों का विरोध करना भरी पड़ेगा व इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा! मुख्यमंत्री तानाशाह की तरह व्यवहार कर रहे हैं! पहले बर्ष 2015 में जेपी कंपनी व वर्ष 2016 में पटेल कंपनी शोंगठोंग के साथ खड़े हुए नज़र आए व मजदूरो को उनके अधिकारों से वंचित करने का कार्य किया व अब ट्रेड यूनियनों के औचित्य पर ही प्रश्न खड़ा करके अंग्रेजो के ज़माने की याद दिला रहे हैं!

प्रदेश की भूतपूर्व भाजपा व वर्तमान  कांग्रेस सरकारों पर आरोप लगाते हुए पार्टी ने कहा कि गलत नीतियों के कारण ही पन बिजली परियोजनाओं के निजीकरण की मुहीम तेज हुई है, ठेकेदारों की लूट बड़ी व मेदजूरों का शोषण बढ़ा! मुख्यमंत्री का यह बयान हास्यास्पद है की ट्रेड युनियने हिंसा का सहारा लेती हैं!

प्रदेश में उद्योगपतियों व ठेकेदारों द्वारा आज तक छह मजदूर नेताओं की हत्या की जा चुकी है परंतु उन्हें नसीहत देने के बजाये मुख्यमंत्री मजदूरों को ही कटघरे में खड़ा कर रहे हैं! मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए सीटू ने कहा कि अगर सरकार वाकई में न्याय व मजदूरों की पक्षधर है तो फिर मई 2016 में लेबर कोर्ट व 20 सितंबर की प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय को लागू करके दिखाए व ठेकेदारो पर नकेल कसे!

शोंगठोंग में संदर्भ में सीटू ने कहा कि परियोजना के निर्माण में देरी सरकार की लचर कार्यप्रणाली व ठेकेदारों के साथ सांठगांठ के कारण है! जगी थोपन व थोपन प्रणाली परियोजना का सालो से लटकना इसका सबूत है!

The post मुख्यमंत्री अगर वाकई मजदूरों के पक्षधर हैं तो लागू करें लेबर व प्रदेश हाईकोर्ट के निर्णय और ठेकेदारो पर कसें  नकेल : सीटू appeared first on हिमाचल वॉचर.

कथित बाउंसर्स ने हड़ताली शोंगटोंग मजदूरों से मारपीट कर उनके आवास किये आग के हवाले, क्षेत्र में तनाव का माहौल
शिमला- शौंगटौंग परियोजना क्षेत्र में रविवार को फिर खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें इंटक से जुडे़ सात लोग घायल हुए हैं। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में भर्ती करवाया गया है। इस पूरे मामले में एक ओर इंटक यूनियन से जुड़े कुछ लोगों ने सीटू से संबंधित मजदूरों के खिलाफ रिकांगपिओ पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है तो वहीं दूसरी और सीटू मजदूर यूनियन के लोगों ने भी इंटक यूनियन के मजदूरों पर उनके आवास जलाने व मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है।

रविवार को इस घटना के बाद इंटक के पदाधिकारियों और मजदूरों ने रिकांगपिओ पुलिस थाना का घेराव किया और सीटू से जुडे़ लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा परियोजना निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को पुलिस सुरक्षा देने की मांग उठाई। उधर, सीटू यूनियन से जुड़े लोगों ने भी रिकांगपिओ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि रविवार सुबह परियोजना की डैम साइट पर अपने कमरों में सो रहे सीटू के आठ मजदूरों पर इंटक से संबंधित लोगों ने पथराव किया। ऐसे में सीटू मजदूर वहां से भाग गए तो इंटक के कश्मीरी युवकों ने हमारे आवास को आग के हवाले कर दिया। घटनाक्रम के बाद पूरे परियोजना क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने भी किसी बड़ी घटना की आशंका को देखते हुए यूनियन से जुडे़ लोगों को परियोजना क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन करने से रोक दिया है।

सीटू पदाधिकारी ने जड़े गंभीर आरोप

सीटू के मजदूरों ने पटेल कंपनी के उप-ठेकेदारों पर आरोप लगाया है कि इन ठेकेदारों के कई मजदूरों ने रविवार को सीटू मजदूरों के कमरों पर पथराव करने के बाद आवास को ही आग के हवाले कर दिया। सीटू के महासचिव शक्ति कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने बयान जारी कर कहा कि 4 अप्रैल, 2016 से श्रम विभाग ने शौंगटौंग परियोजना में मजदूरों की नई भर्ती में रोक लगाई है। इसके बावजूद कई उप-ठेकेदारों द्वारा हड़ताल के बीच जम्मू-कश्मीर के कई मजदूरों को भर्ती किया गया है। उन्होंने आरोप लगया कि रविवार सुबह जम्मू—कश्मीर के मजदूरों ने पहले मजदूर कैंप में पथराव किया, उसके बाद कमरों में आग लगा दी गई। इसक साथ ही कई ठेकेदारों ने मजदूरों के बहाने कथित बाउंसर लाए हैं ताकि हड़ताली मजदूरों के साथ मारपीट करके खौफ पैदा किया जा सके।

Photo: News Views Post

The post कथित बाउंसर्स ने हड़ताली शोंगटोंग मजदूरों से मारपीट कर उनके आवास किये आग के हवाले, क्षेत्र में तनाव का माहौल appeared first on हिमाचल वॉचर.

हक़ की लड़ाई लड़ रहे शौगठंग-कड़च्छम परियोजना के मजदूरों की आवाज दबाने में लगी सरकार,141 हड़ताली मजदूर गिरफ्तार
रिकांगपिओ-  जिला किन्नौर में निर्माणाधीन शौगठंग-कड़च्छम जल विद्युत परियोजना में सोमवार को भी धारा 144 के उल्लंघन करने के मामले में लगभग 141 हड़ताली मजदूरों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें बाद में दंडाधिकारी के समक्ष पेश कर मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

जिला किन्नौर एसपी खुशहाल शर्मा ने बताया कि सोमवार को लगभग 141 हड़ताली मजदूरों ने सीटू नेता जगत राम व दिनेश आदि के नेतृत्व में रल्ली के नजदीक राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर एकत्रित होकर कंपनी प्रबंधन व जिला प्रशासन के विरुद्घ नारेबाजी करनी शुरू की तथा धारा 144 का उल्लंघन किया।

उन्होंने बताया कि धारा 144 का उल्लंघन करने के मामले में धारा 107/151 दप्रस के अंतर्गत गिरफ्तार करके कार्यकारी दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया, जिन्होंने गिरफ्तार किए गए सभी 141 हड़ताली मजदूरों को निजी मुचलकों पर रिहा किया है। उन्होंने बताया कि हड़ताल के दौरान क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था तथा शांति बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात की गए हैं तथा स्थिति नियंत्रण में है।

File Photo/Himachal Watcher/Karcham Wangtoo protest

The post हक़ की लड़ाई लड़ रहे शौगठंग-कड़च्छम परियोजना के मजदूरों  की आवाज दबाने में लगी सरकार,141 हड़ताली मजदूर गिरफ्तार appeared first on हिमाचल वॉचर.