ICC Archives - हिमाचल वॉचर

अनुराग ठाकुर बने बीसीसीआई के दूसरे सबसे युवा अध्यक्ष
शिमला-  बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर को रविवार को बीसीसीआई की एनुअल जनरल मीटिंग में बोर्ड का अध्यक्ष चुन लिया गया। वे शशांक मनोहर की जगह लेंगे। शशांक फिलहाल आईसीसी प्रेसिडेंट हैं।

अनुराग बीसीसीआई के सबसे दूसरे युवा अध्यक्ष हैं। बीसीसीआई के युवा अध्यक्ष फतेहसिंह राव गायकवाड़ थे जो 33 साल की उम्र में अध्यक्ष बने थे। वहीं, अजय शिर्के को ठाकुर की जगह बोर्ड का नया सचिव बनाया गया है।

इसलिए चुने गए ठाकु

ठाकुर लोकसभा में बीजेपी सांसद हैं। उन्हें ईस्ट जोन के सभी मेंबर्स से सपोर्ट हासिल है। इसी वजह से उनका चयन लगभग तय था। इसमें बंगाल, असम, झारखंड, त्रिपुरा और नेशनल क्रिकेट क्लब शामिल हैं। बता दें कि मनोहर ने 7 महीने बोर्ड के इस पद पर रहने के बाद इस्तीफा दिया था इसी वजह से दुनिया की सबसे अमीर और सबसे ताकतवर क्रिकेट बॉडी के नए चीफ के चुनाव की जरूरत पड़ी। शशांक को 12 मई को आईसीसी का पहला इंडिपेंडेंट चेयरमैन चुना गया था इससे पहले अनुराग ठाकुर बीसीसीआई के सचिव थे।

ये हैं ठाकुर के लिए मुश्किलें

41 साल के ठाकुर बोर्ड का चार्ज मुश्किल वक्त में संभाल रहे हैं क्योंकि बीसीसीआई पर हाईकोर्ट जस्टिस आरएम लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को लागू करने का दबाव बना हुआ है।

क्यों दिया था शशांक मनोहर ने इस्तीफा

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष शशांक मनोहर को अपने ही बनाए नियम की वजह से इस्तीफा देना पड़ा था। दरअसल मनोहर के बीसीसीआई चीफ बनने के बाद ही यह नियम बनाया गया था कि कोई भी शख्स एक ही वक्त पर बीसीसीआई और आईसीसी, दोनों का चीफ नहीं रहेगा। इसी वजह से आईसीसी का नया चेयरमैन बनने से पहले शशांक मनोहर ने बीसीसीआई चीफ पद से इस्तीफा दे दिया।

मनोहर ने खुद नवंबर 2015 में आईसीसी में एन श्रीनिवासन को बतौर चेयरमैन रिप्लेस किया था। मिस्टर क्लीन कहे जाने वाले मनोहर इससे पहले भी 2008 से 2011 तक बीसीसीआई अध्यक्ष रह चुके थे। लॉयर और अच्छे एडमिनिस्ट्रेटर कहे जाने वाले मनोहर को अक्टूबर 2015 में जगमोहन डालमिया के निधन के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष बनाया गया था। महज आधे घंटे की मीटिंग में वे बिना किसी विरोध के प्रेसिडेंट चुने गए थे। वहीं अब एन श्रीनिवासन की जगह पर ही शशांक मनोहर आईसीसी के नए चेयरमैन बने हैं।

anurag thakur becomes second youngest bcci president

The post अनुराग ठाकुर बने बीसीसीआई के  दूसरे सबसे युवा अध्यक्ष appeared first on हिमाचल वॉचर.

भारत-पाक मैच विवाद: आईसीसी ने दी धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम पर 10 साल प्रतिबंध की धमकी
शिमला- हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी द्वारा करवाए जा रहे एशिया कप टी-20 सीरिज के तहत भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर चल रही खींचतान हिमाचल को महंगी पड़ सकती है। क्रिकेट के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक अगर कल तक मामला नहीं सुलझा तो इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम पर दस साल का प्रतिबंध लगा सकती है। ऐसे में हिमाचल के हाथ से अन्य मैचों की मेजबानी भी छिन सकती है।

ऐसा हुआ तो यह क्रिकेट में उभरते हिमाचल के लिए यह बड़ा झटका होगा। सूत्रों ने खुलासा किया है कि धर्मशाला में क्रिकेट मैच के विरोध के मद्देनजर आईसीसी ने शुक्रवार को एक अहम बैठक तय की है। हालांकि बैठक का स्थान अभी तय नहीं। गौर हो कि हिमाचल को इस बार टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक मैच की मेजबानी मिली है।

बीसीसीआई सचिव बोले, विरोध जारी रहा तो लग सकता है प्रतिबंधित

इस सीरीज के मैच 9 मार्च से शुरू होंगे। नौ मार्च से लेकर 19 मार्च तक कुल आठ अंतरराष्ट्रीय मैच धर्मशाला में प्रस्तावित हैं जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 19 मार्च को होगा। पिछले दिनों पठानकोट आतंकी हमले में हिमाचल के जवानों की शहादत के बाद इस मैच के विरोध ने जोर पकड़ लिया। जिसको लेकर प्रदेश सरकार सहित कांग्रेस प्रतिनिधि विरोध कर रहे हैं।

ऐसे में इस मैच के आयोजन पर संकट के बादल छा गए हैं। उधर, बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर का कहना है कि मैच के आयोजन को लेकर प्रदेश सरकार से आग्रह किया गया है। अगर मैच का विरोध जारी रहा तो आईसीसी हिमाचल को प्रतिबंधित कर सकती है। इसको लेकर कल होने वाली बैठक में तस्वीर साफ हो जाएगी।

The post भारत-पाक मैच विवाद: आईसीसी  ने दी धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम पर 10 साल प्रतिबंध की धमकी appeared first on हिमाचल वॉचर.