HRTC taxi Archives - हिमाचल वॉचर

एचआरटीसी ने शिमला में इनोवा टैक्सियों का बढ़ाया किराया, देने होंगे 10 रुपए ज्यादा
शिमला-25 फरवरी 2025-हिमाचल पथ परिवहन निगम ने यात्रियों को झटका दिया है। शिमला शहर और उसके आसपास चलने वाली ‘राइड विद प्राइड’ इनोवा टैक्सियों के किराए में 10 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है।

एचआरटीसी की 22 फरवरी 2025 को हुई निदेशक मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। अब इस निर्णय के संबंध में एचआरटीसी प्रबंधन ने आरटीओ शिमला को पत्र लिखकर सूचित किया है।

इस फैसले के अनुसार आम जनता के लिए प्रत्येक किराया स्लैब में 10 रुपये की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रत्येक स्लैब में किराया शुल्क अपरिवर्तित रहेगा। वहीं मरीजों के लिए संजौली-आईजीएमसी मार्ग पर चलने वाली टैक्सियों के किराया शुल्क में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

संशोधित किराया दरें:

The post एचआरटीसी ने शिमला में इनोवा टैक्सियों का बढ़ाया किराया, देने होंगे 10 रुपए ज्यादा appeared first on हिमाचल वॉचर.

एचआरटीसी टैक्सियों में ओवरलोडिंग, 12 सीटर टैक्सी में 20 से अधिक सवारिया कर रही सफर
पुलिस भी मोटर सील्ड व प्रतिबंधित मार्गो के नियमों की धज्जिया उड़ता देख मूक बनी हुई है,सील्ड व प्रतिबंधित मागरें पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की भी टैक्सी चालकों से साठ-गाठ की चर्चाएं आए दिन होती रहती है

शिमला-  राजधानी शिमला से विभिन्न क्षेत्रों के लिए चलाई जा रही एचआरटीसी टैक्सियों में ओवरलोडिंग कर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। टैक्सी चालक अधिक कमाई के चक्कर में 12 सीटर टैक्सी में 20 से अधिक सवारिया भर रहे हैं। सील्ड व प्रतिबंधित मार्ग में वाहन की गति व ओवरलोडिंग के नियमों की टैक्सी सेवा धज्जिया उड़ा रही है।

शिमला की पुलिस जिसका डंडा सिर्फ आम चालकों पर ही चलता है, एचआरटीसी की टैक्सी सेवा पर मेहरबान बनी हुई है। न तो पुलिस एचआरटीसी की टैक्सियों की तेज रफ्तारी का चालान करती है और न ही ओवरलोडिंग का जबकि सील्ड रोड पर टैक्सिया 50 से अधिक की तेज रफ्तार से दौड़ाई जा रही है।

लक्कड़ बाजार से संजौली जाने वाली टैक्सी में प्रतिदिन ऐसा ही हाल होता है। सुबह से शाम तक चलने वाली टैक्सी में सीट के लिए हर वख्त जद्दोजहद होती है। ऐसे में कई बार सवारियों में नोकझोंक की घटनाएं भी होती रहती हैं।

यह है नियम

शिमला रोड यूजर एक्ट के मुताबिक सील्ड व प्रतिबंधित मार्ग पर वाहनों की गति 20 से नीचे होनी चाहिए, लेकिन यह एचआरटीसी की टैक्सिया 50 से ज्यादा तेज गति से दौड़ाई जा रही है। पुलिस भी मोटर सील्ड व प्रतिबंधित मार्गो के नियमों की धज्जिया उड़ता देख मूक बनी हुई है।

सील्ड व प्रतिबंधित मागरें पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की भी टैक्सी चालकों से साठ-गाठ की चर्चाएं आए दिन होती रहती है। अगर यूं ही कायदे कानून को ठेंगा दिखाकर टैक्सिया सील्ड व प्रतिबंधित मार्ग पर दौड़ती रही तो कभी अनहोनी हो सकती है।

The post एचआरटीसी टैक्सियों में ओवरलोडिंग, 12 सीटर टैक्सी में 20 से अधिक सवारिया  कर रही सफर appeared first on हिमाचल वॉचर.

नशे में धुत होकर तेज बस चलाने और यात्रियों से गाली-गलोच करने पर परिवहन निगम चालक निलंबित
शिमला- हिमाचल पथ परिवहन निगम के एक चालक को शराब पीकर तेज रफ्तार बस चलाना महंगा पड़ा। यात्रियों की तरफ से शिकायत मिलने पर निगम प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को सस्तेंड कर दिया। एचआरटीसी के एक चालक ने बुधवार को नशे में धुत होकर तेज रफ्तार बस चलाने और यात्रियों के साथ गाली-गलोच करने की धारटीधार नव निर्माण मंच ने बस अड्डा प्रभारी से शिकायत की।

मंच के अध्यक्ष किशोरी लाल, उपाध्यक्ष राजेश, सचिव अरुण पाल, मुख्य सलाहकार राजेंद्र सिंह, राकेश कुमार, दीप राम, राजन, अर्चना, पूजा, शिवानी, रेश्मा, अंकित, शेरजंग, अनिल, चमनलाल, रामपाल, सुनील और राहुल आदि ने बताया कि बुधवार को खैर से नाहन की ओर आने वाली निगम की बस में चालक देवराज ने नशे में धुत होकर यात्रियों के साथ बदसूलकी की।

उन्होंने बताया कि चालक शराब पीकर गाड़ी तेज गति से चला रहा था। इस कारण कई यात्री तो बीच में ही बस से नीचे उतर गए। जब यात्रियों ने उसे समझाने का प्रयास किया तो वह उनके साथ गाली-गलोच करने लगा। इसके बाद चालक ने धारटीधार नव निर्माण मंच के सदस्यों के साथ भी बदसलूकी की।

बस के नाहन बस स्टेंड पहुंचने पर धारटीधार नव निर्माण मंच के सदस्यों ने बस अड्डा प्रभारी को इसकी शिकायत की। बस अड्डा प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि चालक बस स्टेंड पर गाड़ी खड़ी करने के बाद फरार हो गया। इस कारण उसका मेडिकल नहीं हो पाया। उन्होंने इस बारे में रिपोर्ट बनाकर क्षेत्रीय प्रबंधक को भेज दी है।

एचआरटीसी क्षेत्रीय प्रबंधक नाहन संजीव बिष्ट ने बताया कि उन्हें बस चालक के नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने और यात्रियों के साथ बदसलूकी की शिकायत मिली है। इस पर कार्रवाई करते हुए चालक को निलंबित कर दिया गया है।

The post नशे में धुत होकर तेज बस चलाने और यात्रियों से गाली-गलोच करने पर परिवहन निगम चालक निलंबित appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला की सड़कों पर इलेक्ट्रिक वैन का ट्रायल सफल
शिमला- एचआरटीसी टैक्सियों की जगह राजधानी शिमला में अब जल्द ही इलेक्ट्रिक वैन चलेंगी। मंगलवार को शिमला में एचआरटीसी ने ई-मैक्सिमो पैसेंजर वैन का ट्रायल किया। यह पूरी तरह सफल रहा। एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रब्यूलन) की ओर से प्रदूषण रहित वाहनों के संचालन को लेकर दिए निर्देशों के तहत यह ट्रायल किया गया। ट्रायल सफल रहने के बाद अब शहर के बंधित और प्रतिबंधित मार्गों पर इलेक्ट्रिक वैन चलाने का रास्ता साफ हो गया है।

एचआरटीसी के महाप्रबंधक रघुवीर सिंह चौधरी और क्षेत्रीय प्रबंधक देवासेन नेगी की अगुवाई में मंगलवार सुबह ग्यारह बजे ओल्ड बस स्टैंड से ई-मैक्सिमो पैसेंजर वैन का ट्रायल शुरू किया गया। एचआरटीसी की टीम ने कार्ट रोड पर क्लॉक और एंटी क्लॉक वाइज इलेक्ट्रिक वैन को दौड़ाया। इसके बाद ओक ओवर, कुसुम्पटी-मैहली, अनाडेल रूटों पर भी इलेक्ट्रिक वैन चलाई गई।

दोपहर दो बजे तक ट्रायल के बाद वैन की दोबारा चार्जिंग की गई और शाम को समरहिल और आईजीएमसी रूटों पर ट्रायल किया गया। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक देवासेन नेगी ने बताया कि शिमला की सड़कों पर वैन का ट्रायल पूरी तरह सफल रहा है। यह गाड़ी पूरी तरह प्रदूषण मुक्त है।

यह है इलेक्ट्रिक वैन की खासियत

8 घंटे चार्जिंग पर दौड़ सकती है 110 किलोमीटर

आठ घंटे की चार्जिंग में महज 10 यूनिट बिजली खर्च

वैन की अधिकतम रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा

15 एंपेयर शू से कहीं भी चार्ज की जा सकती है कार

एक साथ 7 लोग कर सकते हैं वैन में सफर

इलेक्ट्रिक वैन शहर की सड़कों पर तो आसानी से दौड़ गई लेकिन जाखू मंदिर और कैथू की चढ़ाई चढ़ाना इस वैन के मुश्किल साबित हो सकता है। स्टीप चढ़ाई में वैन का दम फूल सकता है हालांकि मंगलवार को एचआरटीसी ने इन दोनों रूटों पर वैन का ट्रायल नहीं किया। उधर कुसुम्पटी, नवबहार और अनाडेल की चढ़ाई में गाड़ी को बार बार रोककर इसकी क्षमता जांची गई। चढ़ाई में ब्रेक लगने के बावजूद गाड़ी ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली।

राजधानी में नगर निगम भी बैटरी चलित गोल्फकार्ट का सफल ट्रायल कर चुका है लेकिन प्रदेश सरकार से शहर के बंधित और प्रतिबंधित मार्गों पर गोल्फ कार्ट चलाने की अनुमति न मिलने से प्रोजेक्ट लटका हुआ है। निगम महापौर संजय चौहान और उपमहापौर टिकेंद्र पंवर जनहित में कई मंचों पर इस मुद्दे को उठा चुके हैं।

जीएस बाली परिवहन मंत्री-

शिमला में इलेक्ट्रिक मिनी कैब का मंगलवार को किया गया ट्रायल सफल रहा है। मनाली, धर्मशाला और डल्हौजी में यह वाहन चलाए जाएंगे। शिमला में एचआरटीसी की टैक्सियों की जगह इलेक्ट्रिक मिनी कैब से रिप्लेस की जाएंगी।

The post शिमला की सड़कों पर इलेक्ट्रिक वैन का ट्रायल सफल appeared first on हिमाचल वॉचर.