HP Tourism Department Archives - हिमाचल वॉचर

गन्दगी ने लगाया चेडविक फॉल की खूबसूरती को ग्रहण, गंदगी देख निराश लौट जाते हैं पर्यटक
शिमला-  देवदार के शांत जंगल के बीच करीब 100 मीटर की ऊंचाई से जब पानी झरने का रूप लेकर गिरता है तो दिल छू देने वाला नजारा हर किसी के भी कदमों को रोक देता है। देवभूमि में ऐसे कई मनोरम दृश्य हैं। ऐसा ही एक झरना राजधानी शिमला में है, जिसे चैडविक फॉल के नाम से जानते हैं।

ये भी पढ़ें: शिमला का लोकप्रिय चैडविक फॉल(20 चित्रों में)

अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण यह देश ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध है। विश्व पर्यटन पर अलग पहचान बनाने के बावजूद चेडविक फॉल का अस्तित्व खतरे में है। कभी इस झरने के पानी का प्रयोग लोग पीने के लिए करते थे, लेकिन आज यहां हर तरफ गंदगी का आलम है। समरहिल से महज दो किलोमीटर दूर यह झरना विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। अफसोस की बात है कि पर्यटन की दृष्टि से इतना महत्त्वपूर्ण स्थान संवारा ही नहीं गया। इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए रोजाना सैकड़ों देशी व विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन आसपास गंदगी देख निराश होकर लौट जाते हैं।

चैडविक फॉल के लिए समरहिल नेरी सड़क से होते हुए सन्होग स्कूल तक निजी टैक्सियों या बस के जरिए पहुंचा जा सकता है। यहां से झरने तक पहुंचने के लिए पैदल जाना पड़ता है। झरने के पास न तो कोई खाने-पीने का कोई प्रबंध है और न ही कोई अन्य सुविधा। पर्यटकों को स्थानीय लोगों द्वारा खोले गए छोटे-मोटे ढाबों से ही गुजारा करना पड़ता है। यहां पर ऐसा कोई होटल भी नहीं है, जहां पर्यटक एक-दो दिन के लिए रुक सकें।

प्राचीन मान्यता के मुताबिक

स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां झरने का पानी गिरता है, वहां एक तालाब है और वहीं पर एक बड़ी चट्टान है। कभी यहां पर एक राक्षस रहता था। राक्षस को भोजन के रूप में गांव के लोग यहां पर सत्तू रखते थे। जब राक्षस ने ज्यादा तंग करना शुरू किया तो लोग देवता की शरण में चले गए। देवता ने राक्षस को बड़ी चट्टान के नीचे दबा दिया।

लिफ्ट हो रहा झरने का पानी

चैडविक फॉल से चायली, गड़ावग व पॉटरहिल के लिए पानी लिफ्ट होता है। बावजूद इसके सांगटी के अधिकतर घरों की गंदगी इसी झरने में बहाई जा रही है। पानी इतना दूषित हो गया है कि ग्रामीणों के पशु तक बीमार होने लगे हैं।

Photo: Himachal Watcher

The post गन्दगी ने लगाया चेडविक फॉल की खूबसूरती को  ग्रहण,  गंदगी देख निराश लौट जाते हैं  पर्यटक appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला विलो बैंक पानी घोटाला: घरेलू कनेक्शनों पे चल रहे होटल ने लगाया करोड़ों का चूना, निगम कर्मियों की मिलीभगत की आशंका
घरेलू कनेक्शनों का किया गया व्यावसायिक इस्तेमाल,निगम ने होटल संचालक को भेजा नोटिस जांच के लिए बनाई कमेटी,रिपोर्ट के अाधार पर तय की जाएगी पैनल्टी

शिमला-  शहर के नामी होटलों में शुमार विलो बैंक का पानी को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। होटल संचालक ने नियमों को ताक पर रखकर वर्षों पहले मिले पुराने घरेलू कनेक्शनों के पानी को व्यावसायिक तौर पर इस्तेमाल करके नगर निगम को करोड़ों का चूना लगाया है। गड़बड़झाले के बारे में पता चलने पर नगर निगम ने होटल संचालक को नोटिस भेजा है और साथ ही असिस्टेंट कमिश्नर की अध्यक्षता में जांच भी बिठाई है।

असिस्टेंट कमिश्नर की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने गड़बड़झाले की छानबीन शुरू कर दी है। जांच कमेटी को जल्द रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। रिपोर्ट के आधार पर होटल विलो बैंक पर पैनल्टी तय की जाएगी। नगर निगम द्वारा होटल के लिए कॉमर्शियल कनेक्शन दिए जाते हैं। घरेलू कनेक्शनों का व्यावसायिक उपयोग करना नियमों के खिलाफ है।

दूसरी ओर नगर निगम ने होटल की रजिस्ट्रेशन कब से हुई है, इसकी रिपोर्ट टूरिज्म विभाग से मांगी है। यह रिपोर्ट इसलिए जरूरी है कि पता चल सके कि संचालक कब से घरेलू कनेक्शनों का व्यावसायिक इस्तेमाल कर रहा है।

कर्मियों की मिलीभगत होने की आशंका

जानकारी के मुताबिक होटल में कई साल से घरेलू कनेक्शन व्यावसायिक तौर पर पर इस्तेमाल किए जा रहे हैं, लेकिन इसके संबंध में निगम को अब पता चला। आखिर आज तक यह गलती निगम ने क्यों नहीं पकड़ी है, यह जांच का विषय है। यह भी कहा जा रहा है कि इसमें निगम के कर्मियों की मिलीभगत हो सकती है। वरना इस गड़बड़झाले का काफी पहले ही पता चल गया होता।

एरियर के लिए भेजा नोटिसः टिकेंद्र

डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने कहा कि विलो बैंक होटल में पानी के पुराने घरेलू कनेक्शन लगे थे। इसी पानी से होटल का निर्माण से लेकर कई सालों तक होटल का काम चलाया गया।पानी का इस्तेमाल कॉमर्शियल होता रहा, हालांकि कनेक्शन घरेलू थे। इस मामले में लगभग 2.5 करोड़ रुपए के एरियर का नोटिस निगम की आेर से होटल को जारी कर दिया है। वहीं जांच भी शुरू कर दी गई है।

ऐसे चला गड़बड़झाले के बारे में पता

जानकारी के मुताबिक विलो बैंक में करीब आधा दर्जन घरेलू कनेक्शन लगे हुए हैं। अलग-अलग नाम से यह कनेक्शन जारी किए गए हैं।

विलो बैंक की ओर से कुछ कनेक्शनों की पेमेंट देने से इनकार किया गया, जिसके बाद इस मामले की निगम ने गंभीरता से पड़ताल की तो पता चला कि होटल में कॉमर्शियल कनेक्शन एक ही है और बाकी सब घरेलू हैं, जिनका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है।

Photo: Himachal Watcher

The post शिमला विलो बैंक पानी घोटाला:  घरेलू कनेक्शनों पे चल रहे होटल ने लगाया करोड़ों का चूना, निगम कर्मियों की मिलीभगत की आशंका appeared first on हिमाचल वॉचर.