HP Govt School Archives - हिमाचल वॉचर

शिक्षा के गिरते स्तर के चलते हिमाचल के सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या में चौंकाने वाली गिरावट, प्रदेश के 6324 प्राइमरी स्कूलों में सिर्फ 2-2 शिक्षक
शिमला- सरकारी स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा देने के दावे करने वाली सरकार के राज में प्रदेश के 6324 प्राइमरी स्कूलों में सिर्फ दो-दो शिक्षक तैनात हैं। 1343 प्राइमरी स्कूल सिर्फ एक-एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं।

सरकारी स्कूलों में घटती विद्यार्थियों की संख्या के लिए शिक्षकों की कमी एक बड़ा कारण है। शिक्षा विभाग की ओर से एकत्र आंकड़ों से सरकार के सभी दावे हवा साबित हो रहे हैं।

सूबे के दो हजार से अधिक प्राइमरी स्कूलों में विद्यार्थियों की कम संख्या के चलते अगले साल तक ताले लगाने की नौबत आ गई है। प्राइमरी और मिडल स्तर के इन स्कूलों में छात्र संख्या 15 से कम है। तीन सौ से ज्यादा ऐसे स्कूल हैं, जिनमें मात्र पांच से दस बच्चे ही पढ़ रहे हैं।

प्रदेश के तीन जिलों कांगड़ा, मंडी और शिमला में एक-एक हजार से अधिक प्राइमरी स्कूलों में दो-दो शिक्षक तैनात हैं। कांगड़ा में 1038, मंडी में 1008, शिमला में 1000, सिरमौर में 594, चंबा में 608, बिलासपुर में 410, हमीरपुर में 343, किन्नौर में 99, कुल्लू में 434, लाहौल स्पीति में 120, सोलन में 454 और ऊना में 216 प्राइमरी स्कूल दो-दो शिक्षकों के सहारे हैं।

सिंगल टीचर वाले स्कूलों में शिमला के 250, मंडी के 247, चंबा के 195, बिलासपुर के 54, हमीरपुर के 24, कांगड़ा के 158, किन्नौर के 9, कुल्लू के 99, लाहौल स्पीति के 37, सिरमौर के 165, सोलन के 65 और ऊना के 40 स्कूल शामिल हैं।

प्रदेश के 128 मिडल स्कूलों में सिंगल टीचर, 276 स्कूलों में दो-दो टीचर, 570 में तीन-तीन टीचर, 1154 स्कूलों में 4 से 6 टीचर और दो स्कूलों में 7 से 10 टीचर तैनात हैं। इसी तरह तीन हाई स्कूलों में दो-दो शिक्षक, 12 में तीन-तीन शिक्षक, 323 में 4 से 6 शिक्षक, 534 में 7 से 10 शिक्षक, 7 स्कूलों में 11 से 15 शिक्षक तैनात हैं।

सेकेंडरी स्कूलों में 3 स्कूलों में तीन-तीन शिक्षक, 39 स्कूलों में 4 से 6 शिक्षक, 185 स्कूलों में 7 से 10 शिक्षक, 562 स्कूलों में 11 से 15 शिक्षक और 819 स्कूलों में 15 से अधिक शिक्षक तैनात हैं।

राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने स्कूलों में विद्यार्थियों और शिक्षकों की घटती संख्या पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी के चलते सरकारी स्कूलों से अभिभावकों का सरकारी स्कूलों से विश्वास उठ रहा है। यह आंकड़े सरकारी व्यवस्था की दुर्दशा को दर्शा रहे हैं। हर क्लास के लिए एक शिक्षक होना जरूरी है।

इसी महीने संघ इस मुद्दे को लेकर ज्वालाजी में एक राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित करने जा रहा है। कार्यशाला में इन समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार के समक्ष भी इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। वीरेंद्र चौहान ने कहा कि शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों में जो शिक्षक तैनात भी हैं, उन्हें गैर शिक्षक कार्यों में भी लगाया गया है। ऐसे हालात में गुणात्मक शिक्षा देने के दावे करना बेमानी है।

The post शिक्षा के गिरते स्तर के चलते  हिमाचल के सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या में चौंकाने वाली गिरावट, प्रदेश के 6324 प्राइमरी स्कूलों में सिर्फ 2-2 शिक्षक appeared first on हिमाचल वॉचर.

सरकारी स्कूलों के कमरों में चल रहे मंडी जिले के 6 कॉलेज, कॉलेज तो खोल दिए मगर स्टाफ, मूलभूत सुविधाओं की कमी
मंडी-  प्रदेश सरकार ने घर के नजदीक उच्च शिक्षा मुहैया कराने के लिए काफी संख्या में कॉलेज तो खोल दिए हैं मगर यहां स्टाफ और मूलभूत सुविधाओं की कमी से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिले में छह कॉलेज सरकारी स्कूलों के कमरों में चल रहे हैं। इन कॉलेजों में विद्यार्थियों की संख्या भी काफी कम है।

उधर, प्रदेश विश्वविद्यालय की अधिसूचना के बाद कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जमा-दो पास करने वाले विद्यार्थी साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स से स्नातक करने के लिए अच्छे कॉलेजों में एडमिशन लेने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, जिला मंडी के छह डिग्री कॉलेज पिछले दो सालों से स्कूलों के कमरों में चल रहे हैं। किसी भी कॉलेज के भवन निर्माण के नाम पर एक ईंट भी नहीं लगी है। पढ़ने के लिए आधारभूत ढांचा और स्टाफ न होने से कॉलेजों में विद्यार्थियों का आंकड़ा भी नहीं बढ़ा है।

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2014 में जिले के बलद्वाड़ा, लडभड़ोल, संधोल, रिवालसर और निहरी में डिग्री कॉलेज खोलने की अधिसूचना जारी की। जबकि वर्ष 2015 में पनारसा में डिग्री कॉलेज खोला गया। आधारभूत ढांचा तैयार करने के लिए सरकार ने प्रत्येक कॉलेज को पांच-पांच करोड़ रुपये की घोषणा की। लेकिन आज तक कॉलेजों में भवन निर्माण कार्य शुरू तक नहीं हुआ है। जिला के उक्त छह कॉलेजों की आर्ट्स और कॉमर्स की कक्षाएं स्कूली कमरों में चल रही हैं। कॉलेज में गैर शिक्षक स्टाफ के पद खाली पड़े हैं। भवन न होने के कारण कक्षाएं लगाने के लिए स्कूल में अस्थायी तौर पर दिए गए कमरे कम पड़ रहे हैं।

बलद्वाड़ा डिग्री कॉलेज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलद्वाड़ा के पांच कमरों में चल रहा है। जबकि लडभड़ोल कॉलेज वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के चार कमरों, संधोल कॉलेज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संधोल के चार कमरों में चल रहा है। रिवालसर कॉलेज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के तीन-चार कमरों, निहरी कॉलेज सीनियर सेकेंडरी निहरी और पनारसा कॉलेज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के कमरों में चल रहा है।

कोट्स

रिवालसर कॉलेज के प्राचार्य डा. अरविंद्र सहगल का कहना है कि कॉलेज भवन के लिए टेंडर हो चुके हैं। कॉलेज के लिए चयनित जमीन में कुछ पेड़ हैं। जिन्हें काटने के लिए उपायुक्त मंडी से अनुमति मांगी गई है। बलद्वाड़ा कॉलेज की प्राचार्य नीना कुमारी का कहना है कि कॉलेज भवन के लिए प्रक्रिया चली हुई है।

कॉलेज     विद्यार्थियों की संख्या   संकाय

लडभड़ोल        66            आर्ट्स

संधोल            80            आर्ट्स व कॉमर्स

बलद्वाड़ा        104            आर्ट्स

रिवालसर        84            आर्ट्स

निहरी            108          आर्ट्स व कॉमर्स

पनारसा        218            आर्ट्स व कॉमर्स

The post सरकारी स्कूलों के कमरों में चल रहे मंडी जिले के 6 कॉलेज, कॉलेज तो खोल दिए मगर स्टाफ, मूलभूत सुविधाओं की कमी appeared first on हिमाचल वॉचर.

एक साल से बिना भवन के चल रही हिमाचल की प्राथमिक पाठशाला, आग में भवन जलने के बाद आज तक नसीब नहीं हुई छत
शिमला-  हिमाचल के इस जिले में एक ऐसा स्कूल है जहां खुले आसमान तले धूप में बच्चे पढ़ाई करने को मजबूर हैं लेकिन जब बारिश हो तो फिर उनको छुट्टी करनी पड़ती है। बताया जा रहा है कि ये ग्राम पंचायत रुसलाह की राजकीय प्राथमिक पाठशाला शेईला में स्थित है। स्कूल में शानग, शेईला, डकोली, देवीधार, शिलडी, हूड़, रेवटी, कोटी गांव से 60 बच्चे पढ़ाई करते हैं।

ये भी पढ़ें:  बारिश में भवन ढहने के बाद 3 साल से खुले मैदान में लग रही कुल्लू के प्राइमरी स्कूल की कक्षायें

स्कूल भवन 1 साल पहले जल गया था। उसके बाद आज तक भवन नहीं बन पाया है। पढ़ाई के लिए बच्चों के पास छत का कोई साधन नहीं है। ग्राम पंचायत रूसलाह की प्रधान निर्मला कलसाईक, एसएमसी प्रधान प्रकाश चौहान, उप प्रधान रोनी चौहान, वार्ड सदस्य उमेश शर्मा, पूर्व प्रधान रमेश कश्यप सहित अभिभावकों ने कहा कि बरसात और सर्दियों में बच्चों को स्कूल से छुट्टी करवानी पड़ती है।

जानकारी के मुताबिक इस समस्या को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कई बार लोग मिल चुके है। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए अभी तक नए भवन को बनाने की पहल नहीं हुई है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से आग्रह किया है कि प्राथमिक पाठशाला शेईला में स्कूल भवन निर्माण के लिए विभाग को निर्देश जारी किए जाएं।

The post एक साल से बिना भवन के चल रही हिमाचल की प्राथमिक पाठशाला, आग में भवन जलने के बाद आज तक नसीब नहीं हुई छत appeared first on हिमाचल वॉचर.

बारिश में भवन ढहने के बाद 3 साल से खुले मैदान में लग रही कुल्लू के प्राइमरी स्कूल की कक्षायें
कुल्लू- कड़कड़ाती सर्दी, बारिश हो या तेज धूप, खुले मैदान में पिछले साढ़े 3 सालों से बच्चे जहां पढ़ रहे हैं। बता दें कि ये नजारा कुल्लू के प्राइमरी स्कूल खल्याणी का है। जहां नौनिहाल खुले आसमान के नीचे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यह स्कूल प्राइमरी से सीनियर सेकेंडरी तक पहुंच गया है। बीते करीब 23 महीने के बीच सरकार के मंत्री दो बार यहां पहुंचे, लेकिन छत उड़े और क्षतिग्रस्त स्कूल की तरफ ध्यान नहीं दिया। स्कूल में बार-बार मंत्री और विधायक के दौरे का क्या फायदा, इसका कायाकल्प नहीं हो रहा है। स्कूल प्रबंधन, पंचायत और एसएमसी भी शिक्षा विभाग और प्रशासन से पत्राचार कर थक गए हैं।

2013 में बारिश से ढह गया था स्कूल

यहां तैनात अध्यापक ने कार्यालय के लिए मिडल स्कूल से छोटा सा एक कमरा किराए पर लिया है। कभी मजबूरी में 5 कक्षाओं को इसी कमरे में ही पढ़ाना पड़ रहा है। खल्याणी स्कूल का यह भवन 6 फरवरी, 2013 को बारिश से ढह गया था। इसे ठीक नहीं किया जा रहा है। नौनिहाल खुले आसमान के नीचे पढ़ रहे हैं।

स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान रीता देवी ने कहा कि 2013 में ही क्षेत्र के 45 लोगों ने हस्ताक्षर कर मांगपत्र सर्व शिक्षा अभियान के प्रोजेक्ट ऑफिसर को सौंपा था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। 16 मई, 2015 को उपायुक्त को भी एस्टीमेट बनाकर सौंपा था, लेकिन कुछ नहीं हो रहा है।

अध्यापक राजकुमार ने कहा कि स्कूल में पहली से पांचवीं तक 36 बच्चे पढ़ते हैं। 3-4 कमरों वाला भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। बच्चों को बारिश और धूप के दौरान पढ़ाने में काफी समस्या आती है। एक अध्यापक सालों से 5 कक्षाओं को पढ़ा रहा है। यदि शिक्षा महकमा अनदेखी कर रहा है तो विभागीय अधिकारी से जवाबतलबी की जाएगी।

The post बारिश में भवन ढहने के बाद 3 साल से खुले मैदान में लग रही कुल्लू के प्राइमरी स्कूल की कक्षायें appeared first on हिमाचल वॉचर.

3 को 1 से भाग नहीं कर पाए हिमाचल की प्राथमिक पाठशाला के विद्यार्थी, उपायुक्त हैरान
शिमला- राजकीय प्राथमिक पाठशाला ठारू में चौथी व पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे गणित में एक सवाल भी हल नहीं कर पाए। उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर जब बुधवार को स्कूल में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे तो गणित में भाग का एक प्रश्न लिखवाया। प्रश्न में तीन अंकों को एक अंक से भाग करना था, लेकिन करीब 15 बच्चों में से एक भी बच्चा प्रश्न का जवाब नहीं दे पाया। यह देखकर उपायुक्त हैरान रह गए। उन्होंने जब बच्चों से पूछा तो कोई भी बच्चा जवाब नहीं दे पाया। फिर उपायुक्त ने शिक्षकों से पूछा, तब शिक्षक भी गर्दन झुकाए खड़े रहे।। उपायुक्त ने शिक्षकों को डांट लगाते हुए शिकायत शिक्षा विभाग से करने की बात कही है।

सीएचसी, आइटीआइ और पुलिस चौकी का भी किया निरीक्षण

उपायुक्त ने जलोग में सीएचसी, आइटीआइ और पुलिस चौकी का निरीक्षण भी किया और विभिन्न विकासात्मक कायरें का जायजा लिया। इसके अलावा उपायुक्त ने स्कूल में छात्रों के साथ विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को दृढ़ संकल्प होकर पढ़ाई करनी चाहिए तथा विकास के लिए खेल व अन्य गतिविधियों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

भज्जी स्कूल में पाठन कार्य संतोषजनक

उपायुक्त ने मशोबरा विकास खंड के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला मूल भज्जी का भी निरीक्षण किया। राजकीय प्राथमिक पाठशाला मूल-भज्जी में अध्यापन और पठन-पाठन कार्य बहुत ही संतोषजनक है। यहा पर विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

The post 3 को 1 से भाग नहीं कर पाए  हिमाचल की प्राथमिक पाठशाला के विद्यार्थी, उपायुक्त हैरान appeared first on हिमाचल वॉचर.

अब हिमाचल के स्कूलों में शिक्षकों पर शिकंजा कसने के लिए बायोमीट्रिक मशीनों से लगेगी हाजिरी
प्रदेश के 128 स्कूलों सहित शिक्षा निदेशालय और 12 उपनिदेशक कार्यालयों में पहले चरण में मशीनें लगाई जाएंगी

शिमला-  स्कूलों से नदारद रहने वाले शिक्षकों, गैर शिक्षकों पर सरकार शिकंजा कसने जा रही है। प्रदेश के 128 स्कूलों सहित शिक्षा निदेशालय और 12 उपनिदेशक कार्यालयों में पहले चरण में मशीनें लगाई जाएंगी।

पहले चरण में जिला, तहसील, सब तहसील और उपमंडल मुख्यालयों में स्थित स्कूल में मशीन से हाजिरी लगाई जाएगी। मशीनों को जल्द स्थापित करने के लिए शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने सभी जिला उपनिदेशकों से शिक्षकों और गैर शिक्षकों के आधार नंबर का ब्योरा तलब किया है।

मुख्यमंत्री के आदेशानुसार शिक्षा विभाग में अनुशासन बनाए रखने और शिक्षकों, गैर शिक्षकों को कैंपस में निर्धारित समय तक रोकने के लिए बायोमीट्रिक मशीनों से हाजिरी लगाने का फैसला लिया गया है।

उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने बताया कि पहले चरण में 128 स्कूलों, 12 उपनिदेशक कार्र्यालयों और शिक्षा निदेशालय में बायोमीट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी। चरणबद्ध तरीके से अन्य स्कूलों में भी मशीनों को लगाया जाएगा।

कॉलेजों में भी मुख्यमंत्री ने बायोमीट्रिक मशीनें लगाने के आदेश दिए हैं। शिक्षा निदेशक ने बताया कि जिला से सभी शिक्षकों, गैर शिक्षकों के आधार नंबर सहित अन्य जानकारी मांगी गई है। रिकार्ड तैयार होते ही मशीनों को लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। बायोमीट्रिक मशीनों को लगाने का काम एनआईसी करेगा।

Photo: PlusBuyer

The post अब हिमाचल के स्कूलों में शिक्षकों पर शिकंजा कसने के लिए बायोमीट्रिक मशीनों से लगेगी हाजिरी appeared first on हिमाचल वॉचर.