Himachal IPH Department Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचल के किसी भी जिले में ना दोहरी फिल्टर प्रणाली, ना पेयजल शुद्धीकरण के पुख्ता इंतजाम
शिमला-  पीलिया का संकट अभी तक बना हुआ है। प्रदेश के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए सरकार के पास पुख्ता बुनियादी ढांचा नहीं है। हर पेयजल योजना में ‘सिंगल फिल्टर बैड’ की सुविधा है। अधिकांश पेयजल योजनाओं में ‘स्टैंडबाई फिल्टर बैड’ की सुविधा नहीं है।

एक फिल्टर से गुजरने के बाद पानी सीधे टैंकों को पंप किया जाता है। जलस्रोतों से आने वाले पानी को दोहरी फिल्टर प्रणाली से शुद्ध करने की व्यवस्था नहीं है। सिंगल फिल्टर बैड दो साल से अधिक समय तक इस्तेमाल होते हैं। ऐसे में केवल एक ही बार फिल्टर होने के बाद पानी टैंकों में चला जाता है और हर सुबह लोगों के घरों में वितरित होता है। राजधानी शिमला के चारों ओर मौजूद कैचमेंट एरिया में शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने पर सवाल खड़ा हो गया है।

पीलिया फैलने के बाद शिमला शहर की दो लाख की आबादी को पीने के लिए पानी चाहिए। उपनगरों के नालों में सीवरेज की गंदगी बहती है। पुराने जलस्रोतों में पर्याप्त पानी नहीं रह गया है। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में सीवरेज की पुख्ता व्यवस्था नहीं है। लोगों के घरों में बने सीवरेज टैंक नियमानुसार नहीं बनाए गए हैं और इनसे रिसाव होता है जो पेयजल स्रोतों में मिलता है। मंडी शहर की गंदगी हो या फिर कुल्लू जिला मुख्यालय में व्यास नदी के किनारे बने होटल, सभी जिलों में पानी का शुद्धीकरण करने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।

पांच साल तक नहीं बदलते फिल्टर

हालत यह है कि सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग पेयजल योजनाओं के फिल्टर बैड को पांच साल तक नहीं बदलता है। ये फिल्टर बैड दो साल के भीतर बदल दिए जाने चाहिएं। बहते पानी को शुद्ध करने के लिए फिल्टर प्रणाली से पानी की गंदगी साफ होती है। सूत्रों का कहना है कि फिल्टर को कामचलाऊ बनाने के लिए ऊपर की परत को हटा देते हैं।

बल्ह घाटी के कुएं खतरे में

बल्ह घाटी के घरेलू कुओं पर खतरा मंडराने लगा है। सीवरेज लाइन नहीं होने के कारण प्रत्येक घर में सीवरेज टैंक बने हैं। टैंक सही तरीके से नहीं बने होने के कारण इनसे गंदगी का रिसाव होकर गंदा पानी कुओं के पानी को दूषित कर रहा है। इस क्षेत्र में भूमिगत पानी की शुद्धता खतरे में है।

एनजीटी के सख्त आदेश

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने कुल्लू शहर के होटलों के मामले में सीवरेज की गंदगी व्यास नदी में बहने का खुलासा किया था। ऐसे होटलों को बंद करने के एनजीटी ने सख्त आदेश पारित किए थे। होटलों की सीवरेज का पानी नदी में मिलता है। ऐसा ही हाल मंडी शहर में देखने को मिलता है।

Photo: Representational Image

The post हिमाचल के किसी भी जिले में ना दोहरी फिल्टर प्रणाली, ना पेयजल शुद्धीकरण के पुख्ता इंतजाम appeared first on हिमाचल वॉचर.

टुटू पेयजल स्कीम में भी बहता है सीवरेज, प्लांट की तुरंत जांच करवाए जिला प्रशासन-विकास समिति टुटू
शिमला- विकास समिति टुटू ने शिमला शहर में पीलिया की बढ़ती बीमारी को लेकर जिला प्रशासन से टुटू-डैन्डा इलाके को पीने के पानी की आपूर्ती कर रही आंदड़ी उठाऊ पेयजल स्कीम की जांच करने की मांग की है!

टूटू में  पानी   के नमूने भरे  जाएँ   और  सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग  पानी  की  तुरंत जाँच करवाएं! जिला प्रशासन समरहिल की सीमा के साथ लगता  सीवरेज प्लांट जो की आंदड़ी स्कीम के अंतर्गत है! शिमला में बढ़ते पीलिया के  डर से  टूटू निवासियों में बीमारी फैलने का भय बना हुआ है!

समिति अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने कहा कि टुटू-डैन्डा वासी इन दिनो क्यार खड्ड से उठाए गए इस पेयजल को पीने के लिए असमंजस की स्थिति में हैं! उन्होने कहा कि जिस खड्ड से यह पानी की स्कीम लिफ्ट की गई है उस स्थान पर आर्मी एरिया समरहिल–बालूगंज शहरी क्षेत्र का सीवरेज टैंक है और उसका गंदा पानी इस खड्ड में बहता है

जिस कारण स्थानीय जनता में पानी की गुणवत्ता को लेकर विभिन्न प्रकार की भ्रांतियाँ फैलाई जा रही है जिस कारण लोगों में पीलिया की बीमारी के बढ़ते इस स्कीम के पानी के इस्तेमाल को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है!

समिति अध्यक्ष ने कहा कि जिला प्रशासन तुरंत इस स्कीम के सैंपल भर उसकी गुणवत्ता की जांच करवा कर जनता को स्थिति स्पष्ट करे ताकि किसी भी प्रकार का भयानक रोग इस इलाके में न फैले!

उन्होने कहा कि वर्तमान समय में नगर –निगम शिमला से और जन स्वास्थ्य विभाग आंदड़ी स्कीम ,क्यार से टुटू क्षेत्र के इलाके  को जल आपूर्ती कर रहा है जिस कारण लोगों में दोनों स्कीमों में सीवरेज के पानी की मिलावट की आशंका है!

Image: File Photo/Himachal Watcher

The post टुटू पेयजल स्कीम में भी बहता है सीवरेज, प्लांट की तुरंत जांच करवाए जिला प्रशासन-विकास समिति टुटू appeared first on हिमाचल वॉचर.