Himachal Colleges Archives - हिमाचल वॉचर

एचपीयू 2016-17 सत्र में रूसा के पहले सत्र में छात्रों को मेजर-माइनर विषय से मिला छुटकारा
शिमला-   सत्र 2016-17 से लागू होने जा रहे नए रूसा में छात्रों को मेजर-माइनर विषय नहीं पढ़ना होगा। एचपीयू द्वारा इस सत्र में रूसा यूजीसी के नियमों और पाठ्यक्रम के तहत लागू किया जा रहा है। इसके लिए प्रवेश के नए नियम भी कालेजों को यूजीसी की तय गाइडलाइन के आधार पर विवि को जारी कर दिए हैं। इन नियमों के तहत सत्र 2016-17 में रूसा के पहले सत्र में छात्रों को मेजर-माइनर विषयों का चयन नहीं करना होगा।

यूजीसी के रूसा के लिए तय नियमों में मेजर-माइनर विषय की कोई शर्त शामिल नहीं है। अब छात्रों को केवल अपने संकाय से जुड़े विषयों के साथ कुछ अनिवार्य विषय पढ़ने होंगे। इस सत्र कालेजों द्वारा इसी गाइडलाइन के तहत छात्रों को प्रवेश दिया जा रहा है। आयोग द्वारा प्रवेश के लिए बनाए गए नियम एचपीयू ने भी अपनाए हैं और इस सत्र इन्हीं नियमों के तहत प्रवेश छात्रों को दिया जा रहा है। यूजीसी द्वारा तय सब्जेक्ट कांबीनेशन के तहत इस बार फर्स्ट सेमेस्टर में छात्रों को अपने संकाय यानी बीए,बीकॉम में दो विषय सब्जेक्ट कांबीनेशन में पढ़ने होंगे। इन विषयों के छह-छह क्रेडिट छात्रों के लिए तय होंगे। इसके अलावा एक लैंग्वेज विषय छात्रों को छह क्रेडिट का पढ़ना होगा। एक लैंग्वेज सब्जेक्ट इंग्लिश के अलावा एन्वायरनमेंट साइंस विषय छात्रों को पढ़ना होगा, जिसके लिए चार क्रेडिट नए नियमों के तहत तय किए गए हैं। साइंस विषय के छात्रों के लिए सब्जेक्ट कांबीनेशन में पहले सेमेस्टर में अपने संकाय से तीन विषय पढ़ना अनिवार्य होगा।  हिंदी,अंग्रेजी भाषा विषय में से कोई एक विषय के साथ एन्वायरनमेंट साइंस विषय छात्र को पढ़ना होगा, जिसके चार क्रेडिट छात्र को मिलेंगे।

छात्र साइंस में ही चुनेंगे कोर्स

रूसा के तहत साइंस संकाय के छात्र अपने ही संकाय से विषय चुनेंगे। उन्हें आर्ट्स और अन्य विषयों से सब्जेक्ट कांबीनेशन नहीं चुनने होंगे। अब छात्र प्योर साइंस ही पढ़ेंगे।

सिंपल सब्जेक्ट कांबीनेशन

नए नियमों में छात्रों को सिंपल सब्जेक्ट कांबीनेशन होगा, इससे मेजर और माइनर विषयों को पढ़ाने में आ रही दिक्कतों का समाधान नई रूसा का समाधान नई रूसा में छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा।

The post एचपीयू 2016-17 सत्र में रूसा के पहले सत्र में छात्रों को मेजर-माइनर विषय से मिला छुटकारा appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल के 109 कालेजों में दाखिले शुरू, छात्र 25 जून तक कर सकते है आवदेन
शिमला- प्रदेश के 109 कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न कालेजों में प्रवेश लेने के लिए काफी संख्या में छात्र-छात्राएं कालेज परिसर में पहुंचे। कालेज पहुंच कर छात्रों ने अपने पसंदीदा विषयों में प्रवेश लेने के लिए आवेदन किया। छात्र 25 जून तक इसके लिए आवदेन कर सकेंगे। इसके बाद 26 व 27 जून को छात्रों की मैरिट लिस्ट जारी की जाएगी जबकि कालेजों में 28 से 30 जून तक फीस जमा हो सकेगी। इस बीच कालेज प्रशासन को नोटिस बोर्ड में मेजर और माइनर विषयों के बारे में भी विस्तृत जानकारी देनी होगी ताकि छात्रों को इसमें दिक्कतें पेश न आएं।

जिला मुख्यालय के कालेजों में नहीं ऑनलाइन सुविधा

जिला मुख्यालयों के कालेजों में अभी तक ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। हालांकि यूजीसी ने सभी कालेजों में यह सुविधा शुरू करने के निर्देश जारी किए थे। विभाग ने भी शुरूआती दौर में मुख्यालय के कालेजों को ऑनलाइन करने के आदेश जारी किए थे लेकिन यह योजना अभी सिरे नहीं चढ़ पाई है। राजधानी में भी 4 कालेजों में से एक कालेज में ही ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है।

1 जुलाई से नियमित कक्षाएं

पहले, तीसरे और 5वें सैमेस्टर के लिए कालेजों में 1 जुलाई से 14 अक्तूबर तक 15 हफ्तों की नियमित कक्षाएं लगेंगी। 15 अक्तूबर को पहले, तीसरे और 5वें सैमेस्टर की परीक्षाएं होंगी, जो 14 नवम्बर तक चलेंगी। इन सैमेस्टरों की परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य 15 से 23 नवम्बर तक होगा। दूसरे, चौथे और छठे सैमेस्टर के लिए 24 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक नियमित कक्षाएं ली जाएंगी। इसके बाद 11 से 28 फरवरी तक व 1 से 14 मार्च तक छात्रों की नियमित कक्षाएं लगेंगी। 15 अप्रैल से 20 मई तक छात्रों क ी परीक्षाएं ली जाएंगी और 21 से 31 मई, 2017 तक मूल्यांकन होगा।

रोल ऑन सिस्टम के तहत ले सकेंगे दाखिला

जिन छात्रों का पिछले सैमेस्टर का रिजल्ट लेट होगा, वे छात्र अगले सैमेस्टर में रोल ऑन सिस्टम के तहत दाखिला ले सक ते हैं। पहले, तीसरे और 5वें सैमेस्टर के पेपर देने के बाद रिजल्ट न आने पर छात्र दूसरे, चौथे और 6वें सैमेस्टर में दाखिला ले सकेंगे, जिसके लिए छात्रों को औपचारिकता पूरी करनी पड़ेगी।

The post हिमाचल के 109 कालेजों में दाखिले शुरू, छात्र 25 जून तक कर सकते है आवदेन appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल के 16 कॉलेजों में शुरू किए जाएंगे बैचलर ऑफ वोकेनशल कोर्स के तहत रिटेल मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी इन टूरिज्म कोर्स
प्रदेश के 16 सरकारी कॉलेजों में शैक्षणिक 2016-17 से बी-वॉक (बैचलर ऑफ वोकेनशल) कोर्स शुरू किए जाएंगे,2016-17 से बी-वॉक कोर्स के तहत रिटेल मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी इन टूरिज्म कोर्स शुरू किए जाएंगे

शिमला- उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 16 कॉलेजों में चौथे संकाय की तैयारी पूरी कर ली है। कला, वाणिज्य और विज्ञान के अलावा अब प्रदेश में बी-वॉक की बैचलर डिग्री की जा सकेगी। प्रदेश के 16 सरकारी कॉलेजों में शैक्षणिक 2016-17 से बी-वॉक (बैचलर ऑफ वोकेनशल) कोर्स शुरू किए जाएंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग ने 16 कॉलेजों की सूची जारी कर दी है।

बी-वॉक कोर्स के तहत रिटेल मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी इन टूरिज्म कोर्स शुरू किए जाएंगे। वर्तमान में प्रदेश के 500 सरकारी स्कूलों में इन विषयों के वोकेशनल कोर्स चल रहे हैं। इससे अब छात्रों को लेबल-7 में बी-वॉक कोर्स करने का मौका मिलेगा। प्रदेश के 500 सरकारी स्कूलों में तीन वर्ष पहले उच्च शिक्षा विभाग ने वोकेशनल कोर्स शुरू किए थे।

इन कॉलेजों में बी-वॉक कोर्स

उच्चतर शिक्षा विभाग ने कोर्स शुरू करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इनमें राजकीय महाविद्यालय मंडी, जोगिंद्रनगर, सरकाघाट, बिलासपुर, चंबा, नादौन, धर्मशाला, ढलियारा, पालमपुर, कुल्लू, सोलन महाविद्यालय, कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस संजौली, रामपुर, ऊना, नाहन और हमीरपुर कॉलेज में रिटेल मैनेजमेंट तथा हॉस्पिटैलिटी इन टूरिज्म की बैचलर डिग्री शुरू की जा रही है।

शिक्षा विभाग से बी-वॉक कोर्स के बारे में पत्र मिला है। विभाग ने कोर्स शुरू करने को संगठनात्मक ढांचे की रिपोर्ट मांगी है। मंडी कॉलेज प्रशासन बी-वॉक कोर्स शुरू करने को तैयार है। अशोक अवस्थी, प्राचार्य मंडी कॉलेज

Photo: RBU/Representational Image

The post हिमाचल के 16 कॉलेजों में  शुरू किए जाएंगे बैचलर ऑफ वोकेनशल कोर्स के तहत रिटेल मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी इन टूरिज्म कोर्स appeared first on हिमाचल वॉचर.