Festival Season Archives - हिमाचल वॉचर

दिवाली के दिन शाम 4 बजे के बाद नहीं चलेगी एचआरटीसी की बसें
शिमला-  दिवाली के दिन यानी 30 अक्तूबर को प्रदेश में लोकल रूटों पर शाम 4 बजे के बाद निगम की बसें नहीं चलेंगी। चालक और परिचालक इस दौरान निर्धारित समय में बसें खड़ी कर देंगे। प्रदेश के सभी लोकल यूनिटों में शाम 4 बजे के बाद पूरी व्यवस्था ठप्प हो जाएगी।

लौंग रूट सहित बाहरी राज्य के लिए चलाई जाने वाली स्पैशल बसों का स्टाफ भी यात्रियों को डेस्टीनेशन पर पहुंचाने के बाद दिवाली मनाने चला जाएगा। एचआरटीसी प्रबंधन ने दिवाली से 3 दिन पहले बाहरी राज्यों सहित प्रदेश में 347 स्पैशल बसें चलाने का निर्णय लिया है। इस दौरान कर्मचारियों के लिए प्रबंधन द्वारा जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। दिवाली पर बड़ी संख्या में लोग घरों को आते हैं। इसमें लोगों की भीड़ को देखते हुए पहले ही सभी आवश्यक कदम उठा लिए हैं। इसके साथ ही सभी यूनिटों के आरएम को व्यवस्था देखने का जिम्मा सौंपा गया है।

दिवाली के 3 दिन पहले से चलनी शुरू हो जाएगी निगम की स्पेशल बसें

दिवाली के अवसर पर एचआरटीसी हिमाचल और बाहरी राज्यों के लिए 347 स्पेशल बसें चलाएगा। यह बसें 27 अक्तूबर से चलनी शुरू हो जाएगी। निगम ने चंडीगढ़ के लिए 137 स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इसमें 27 अक्तूबर को 15 बसें, 28 अक्तूबर को 54 और 29 अक्तूबर को 68 बसें हिमाचल के विभिन्न क्षेत्र से चलेंगी। इसी तरह से दिल्ली के लिए 80 बसें चलाई गई है। इसमें 28 अक्तूबर को 35 और 29 अक्तूबर को 45 स्पेशल बसें चलेगी। शिमला से प्रदेश के अन्य जिलों के लिए कुल 101 स्पेशल बसें अपनी सेवाएं देंगी। इसमें 27 अक्तूबर को 18, 28 अक्तूबर को 37 और 29 अक्तूबर को 46 बसें चलाई जाएंगी। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में भी लोगों की भीड़ को देखते हुए एचआरटीसी ने 29 अक्तूबर को 29 अतिरिक्त बसें चलाए जाने का फैसला लिया है।

The post दिवाली के दिन शाम 4 बजे  के बाद नहीं चलेगी एचआरटीसी की बसें appeared first on हिमाचल वॉचर.

अब त्यौहारी सीजन के दौरान बिना रेट लिस्ट के मिठाइयां नहीं बेच सकेंगे कारोबारी, छापेमारी के लिए गठित की जाएंगी टीमें
शिमला-  त्यौहारी सीजन के दौरान मिठाई कारोबारी अब बिना रेट लिस्ट के मिठाइयां नहीं बेच सकेंगे। मिठाई बेचने वाले सभी कारोबारियों को अब मिठाइयों की रेट लिस्ट लगाना आवश्यक है और बिना रेट लिस्ट के मिठाइयां बेचने वाले कारोबारियों पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की कड़ी निगरानी रहेगी।

सीजन के दौरान राजधानी सहित दर्जनों स्थानों पर बाहरी राज्यों से पैकेट बंद मिठाइयां आती हैं और हर स्टेशन पर एक तरह की मिठाई के अलग-अलग दाम ग्राहकों से वसूल किए जाते हैं जिसको लेकर विभाग द्वारा अब निगरानी की जाएगी। विभाग द्वारा इस दौरान प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी के लिए टीमें गठित की जाएंगी ताकि सीजन के दौरान जनता को महंगाई की मार से बचाया जा सके।

इसके साथ ही सीजन के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाली कई प्रकार की मिठाइयों में अधिक लाभ कमाने के लिए मिलावट भी की जाती है जिस पर विभाग द्वारा संबंधित विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

नैट वेट पर ही बेची जा सकेंगी मिठाइयां

अधिकतर कारोबारियों द्वारा मिठाई डिब्बे के साथ ही तोली जाती है जिससे कारोबारियों को अच्छा लाभ होता है लेकिन इससे जनता को नुक्सान होता है। एक किलो मिठाई खरीदने पर उसे करीब 100 ग्राम के डिब्बे में ग्राहक को दिया जाता है।

अधिकतर बड़े स्तर के कई होटलों में तो मिठाई नैट वेट के साथ दी जाती है लेकिन कई कारोबारियों द्वारा डिब्बे के साथ ही मिठाई को तोला जाता है जिससे वह मिठाई ग्राहक को और भी महंगी पड़ती है। ऐसे में विभाग ने नैट वेट पर मिठाई बेचने के निर्देश दिए हैं।

Photo: guidetripcomdelhitour/Representational

The post अब त्यौहारी सीजन के दौरान बिना रेट लिस्ट के मिठाइयां नहीं बेच सकेंगे कारोबारी, छापेमारी के लिए गठित की जाएंगी टीमें appeared first on हिमाचल वॉचर.