DHARAMSHALA Archives - हिमाचल वॉचर

धर्मशाला: चीनी नागरिक के बाद युगांडा की महिला गिरफ्तार, बिना वैध वीजा के रह रही थी किराये के मकान में
धर्मशाला: शनिवार को पुलिस ने मैक्लोडगंज क्षेत्र से बिना वैध वीज़ा के रह रही एक विदेशी महिला को हिरासत में लिया है। महिला की पहचान युगांडा की नागरिक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से भारत में अवैध रूप से ठहरी हुई थी। इससे पहले धर्मशाला में एक चीनी नागरिक को भी बिना वैध वीज़ा के किराये के मकान में रहते हुए पकड़ा गया था।

31 दिसंबर को समाप्त हो चुका था वीज़ा

मैक्लोडगंज थाना की टीम ने गश्त के दौरान योंगलिंग स्कूल के पास सीढ़ियों पर बैठी एक विदेशी महिला से पूछताछ की। महिला ने मोबाइल में पासपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक यात्रा की फोटो प्रति दिखाई। जांच में सामने आया कि उसका वीज़ा 31 दिसंबर को ही समाप्त हो चुका था, इसके बावजूद वह भारत में ठहरी हुई थी।

जब पुलिस ने मूल पासपोर्ट के बारे में पूछा तो महिला ने बताया कि उसका पासपोर्ट नई दिल्ली स्थित युगांडा दूतावास में है। ऑनलाइन दस्तावेज़ों और पूछताछ के आधार पर ओवरस्टे की पुष्टि हुई।

निजी भवन में रह रही थी महिला

जानकारी के अनुसार महिला क्षेत्र के एक निजी भवन में रह रही थी। पुलिस ने भवन मालिक से विदेशी नागरिक के सी-फॉर्म सहित अन्य संबंधित दस्तावेज़ भी मांगे हैं।

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि युगांडा की शमीम नाटूकुंडा के खिलाफ आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम 2025 की धारा 23(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

The post धर्मशाला: चीनी नागरिक के बाद युगांडा की महिला गिरफ्तार, बिना वैध वीजा के रह रही थी किराये के मकान में appeared first on हिमाचल वॉचर.

चिट्टा तस्करी में बेटे के बाद अब मां -बेटी भी गिरफ्तार, विदेश भागने की कर रहे थे कोशिश
धर्मशाला-5 मार्च-2025- सदर पुलिस थाना धर्मशाला ने जनवरी माह में चिट्टा तस्करी मामले में आरोपी मनिंद्र उर्फ लंगड़ा राम को 54 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफतार किया था। मामले की जांच में अब पुलिस ने आरोपी की मां (कुलवंत कौर) और बहन (जर्मनप्रीत) को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों मां – बेटी विदेश भागने की फिराक में थी।

जानिए क्या है पूरा मामला

जनवरी माह में धर्माशाला पुलिस ने कार सवार 3 युवकों को 30 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था। इन तीन युवकों में से एक युवक देहरादून निवासी और दो युवक स्थानीय निवासी थे। पूछताछ में सामने आया कि यह तीनों जालंधर से चिट्टा खरीद कर लाए थे।

मामले में जांच के दौरान कुछ दिनों बाद पुलिस ने जालंधर निवासी मनिंद्र उर्फ लंगड़ा राम को 54 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा था। वहीं पूछताछ में आरोपी की मां और बहन का नाम भी सामने आया था। पकड़े गए तीन युवकों के बैंक खातों की जांच के दौरान कुलवंत और जर्मनप्रीत के बैंक खातों में 4.50 लाख रुपये का लेन-देन सामने आया था। इससे इन महिलाओं के नशा तस्करी से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्तता की पुष्टी हुई थी।

इन साक्ष्यों के आधार पर धर्मशाला पुलिस की टीम आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास स्थान जालंधर छापा मारने पहुंची। दोनों महिलाएं पुलिस के बारे में जानकारी मिलते ही मौके से फरार हो गई। पुलिस ने दोनों महिलाओं को 03 मार्च को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। धर्मशाला लाने के बाद आरोपी महिलाओं को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। बुधवार को दोबारा दोनों आरोपी महिलाओं को पुलिस न्यायालय में पेश किया गया।

वहीं एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महिलाओं के बैंक खातों और संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस इनके साथ जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान में भी जुटी है।

फरवरी माह तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 54 केस दर्ज

एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि इस वर्ष फरवरी माह तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 54 केस दर्ज किए गए है जिसमें 96 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं राज्य के बाहर से 16 लोगों को और जिला के बाहर से लगभग 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

The post चिट्टा तस्करी में बेटे के बाद अब मां -बेटी भी गिरफ्तार, विदेश भागने की कर रहे थे कोशिश appeared first on हिमाचल वॉचर.

हि.प्र. मंत्रिमंडल के निर्णय: भांग की खेती पर पायलट अध्ययन को मंजूरी,सरकार ने बदले दो संस्थानों के नाम
कांगड़ा : धर्मशाला में आज मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कईं अहम निर्णय लिए गए।

तांदी गांव में आग प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज:

मंत्रिमंडल ने वर्ष 2023 में आपदा प्रभावित परिवारों के लिए लाए गए विशेष राहत पैकेज को जिला कुल्लू के तांदी गांव में आग की घटना से प्रभावित परिवारों के लिए प्रदान करने का निर्णय लिया। पैकेज के तहत तांदी गांव के प्रभावित परिवारों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 7 लाख रुपये, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए एक लाख रुपये और गौशालाओं के नुकसान के लिए 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, प्रभावित परिवारों को 30 जून, 2025 तक मकान के किराए के भुगतान के लिए 5,000 रुपये की मासिक सहायता प्रदान की जाएगी।

रोबोटिक सर्जरी के लिए मशीनरी और उपकरणों की खरीद :

मंत्रिमंडल ने एम्स, नई दिल्ली की तर्ज पर अटल सुपर स्पेशिएलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (एआइएमएसएस) चमियाणा और डॉ राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा, कांगड़ा में रोबोटिक सर्जरी के लिए 56 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक मशीनरी और उपकरणों की खरीद को भी स्वीकृति प्रदान की।

कशमल एक्सटरेक्शन की अनुमति :

मंत्रिमंडल ने वन विभाग के पिछले आदेश में संशोधन को मंजूरी प्रदान कर 15 फरवरी, 2025 की कट-ऑफ तिथि के साथ कश्मल की जड़ों के एक्सटरेक्शन की अनुमति प्रदान की। इसके अतिरिक्त, हिमाचल प्रदेश वन उपज पारगमन (लेंड रूटस) नियम, 2013 के प्रावधानों के अनुसार 4 जनवरी, 2025 से पहले खुले स्थानों से निकाले गए वन उत्पादों के परिवहन के लिए 15 फरवरी, 2025 तक की अनुमति प्रदान की।

सुपर लग्जरी बसों की खरीद को मंजूरी :

बैठक में दो नए मंडल ननखड़ी और खोलीघाट के साथ खराहन सेक्शन बनाकर लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग वृत शाहपुर को पुनर्गठित करने का निर्णय लिया गया।

मंत्रिमंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम के लिए 24 वातानुकूलित सुपर लग्जरी बसों की खरीद को मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल ने बेहतर प्रवर्तन और औचक निरीक्षण सुनिश्चित करने के लिए राज्य कर एवं आबकारी विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों को 100 मोटरसाइकिलें प्रदान करने को भी मंजूरी दी।

भांग की खेती पर एक पायलट अध्ययन को मंजूरी:

मंत्रिमंडल ने चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर, जिला कांगड़ा और डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, जिला सोलन द्वारा संयुक्त रूप से भांग की खेती पर एक पायलट अध्ययन को मंजूरी दी। यह अध्ययन भांग की खेती के विषय में भविष्य की रूपरेखा का मूल्यांकन और सिफारिश करेगा। इसके अतिरिक्त, कृषि विभाग को इस पहल के लिए नोडल विभाग नामित किया गया।

कर्मचारियों को राज्य कैडर के दायरे में लाने को मंजूरी:

मंत्रिमंडल ने उपायुक्त कार्यालयों में चालकों, सभी तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों के साथ-साथ तीन मंडलायुक्तों, निदेशक भूमि अभिलेख, राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर (मंडी), भू-एकत्रीकरण निदेशालय (शिमला), बंदोबस्त कार्यालय कांगड़ा और बंदोबस्त कार्यालय शिमला के कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों को राज्य कैडर के दायरे में लाने को मंजूरी दी।

इन संस्थानों के बदले गए नाम:

बैठक में जिला शिमला में राजकीय महाविद्यालय सीमा का नाम राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा, जीजीएसएसएस, खेल छात्रावास (कन्या) जुब्बल को श्री रामलाल ठाकुर जीजीएसएसएस खेल छात्रावास (कन्या) और ऊना जिला के राजकीय महाविद्यालय खड्ड का नाम मोहन लाल दत्त राजकीय महाविद्यालय खड्ड रखने को भी मंजूरी दी गई। बैठक में रूकी हुई जल विद्युत परियोजनाओं को शुरू करने और शिक्षा विभाग के निदेशालयों के पुनर्गठन पर भी विस्तृत प्रस्तुति दी गई।

कुल्लू में रोपवे की स्थापना :

कुल्लू बस स्टैंड और पीज पैराग्लाइडिंग प्वाइंट के बीच एक रोपवे की स्थापना को बैठक में मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल ने ग्रामीण विकास विभाग में खंड विकास अधिकारियों के 9 पद भरने को भी स्वीकृति प्रदान की।

The post हि.प्र. मंत्रिमंडल के निर्णय: भांग की खेती पर पायलट अध्ययन को मंजूरी,सरकार ने बदले दो संस्थानों के नाम appeared first on हिमाचल वॉचर.

धर्मशाला में पहली 750 किलोवाट की सौर ऊर्जा परियोजना शुरु, प्रतिदिन तैयार होगी 2,000 यूनिट बिजली
कांगड़ा: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 17 जनवरी को धर्मशाला में स्थापित की गई पहली 750 किलोवाट की सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया।  8,500 वर्ग मीटर भूमि पर 4.74 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस परियोजना से प्रतिदिन लगभग 2,000 यूनिट बिजली पैदा होगी, जिससे हर महीने 2.80 लाख रुपये की आय होगी। इस परियोजना का निर्माण कार्य अक्तूबर, 2023 में शुरू किया गया था और नवम्बर, 2024 में पूरा हुआ।

परियोजना की विशेषता :

इस परियोजना में 1,364 सौर पैनल शामिल हैं जो व्यापक सुरक्षा उपायों से सुसज्जित हैं विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक अर्थिंग और बॉन्डिंग सिस्टम भी है। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने इस परियोजना से उत्पादित बिजली खरीदने के लिए समझौता किया है।

200 पंचायतें ‘ग्रीन पंचायत’ के रूप में होंगी विकसित :

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार सरकार 200 किलोवाट के ग्राउंड-माउंटेड सोलर प्लांट लगाकर 200 पंचायतों को ‘ग्रीन पंचायत’ के रूप में विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ऊना जिले में 32 मेगावाट की पेखूबेला सौर ऊर्जा परियोजना 15 अप्रैल, 2024 को जनता को समर्पित की गई थी। अप्रैल से अक्तूबर 2024 तक इस परियोजना से साढ़े छह महीने में 34.19 मिलियन यूनिट बिजली पैदा की गई, जिससे 10.16 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इसके अतिरिक्त, ऊना जिले के भंजाल में 5 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना 30 नवंबर, 2024 से शुरू की गई, जबकि 10 मेगावाट की अघलौर सौर ऊर्जा परियोजना का निर्माण शीघ्र ही पूर्ण हो जाएगा।

वर्ष 2026 तक देश का पहला ‘हरित ऊर्जा राज्य’ बनेगा हिमाचल :

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वर्ष 2026 तक हिमाचल प्रदेश को देश का पहला ‘हरित ऊर्जा राज्य’ बनाने के लिए प्रयासशील है। उन्होंने कहा कि 72 मेगावाट की संयुक्त क्षमता वाली सात सौर ऊर्जा परियोजनाएं जल्द ही आवंटित कर दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त, 325 मेगावाट क्षमता वाली आठ परियोजनाओं के लिए सर्वेक्षण और अध्ययन कार्य चल रहे हैं।

The post धर्मशाला में पहली 750 किलोवाट की सौर ऊर्जा परियोजना शुरु, प्रतिदिन तैयार होगी 2,000 यूनिट बिजली appeared first on हिमाचल वॉचर.

पैराग्लाइडिंग पर प्रतिबंध की अनदेखी करने वाले विदेशी पर्यटक ने गवाईं जान
मंडी- पैराग्लाइडिंग पर चल रहे प्रतिबंध की अनदेखी एक विदेशी पर इतनी भारी पड़ी कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। बताया जा रहा है कि द्रंग विधानसभा के तहत झंटीगरी के फूलाधार में एक विदेशी की उड़ान के समय नियंत्रण खो देने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार इंगलैंड निवासी इयान मीकोम्स हाल ही में टूरिस्ट वीजा के तहत भारत आया था तथा आज अन्य 2 विदेशियों के साथ फूलाधार में शौकिया तौर पर उड़ान भरने गया था। इस दौरान अन्य 2 विदेशियों ने तो सफलतापूर्वक उड़ान भर ली लेकिन मिस्टर इयान उड़ान भरते ही पैराग्लाइडर पर नियंत्रण खो बैठा तथा करीब 20 फुट की दूरी पर पत्थर से जा टकराया।

बताया जा रहा है कि इयान के साथ एक गाइड भी मौजूद था। घायल इयान को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर लाया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने मामले की पुष्टिï की है तथा कहा है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा अन्य 2 विदेशियों से घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।

गौर है कि धर्मशाला में न्यूजीलैंड व भारत के एकदिवसीय मैच को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा के तौर पर विश्व प्रशिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़ बिलिंग से सभी प्रकार की उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया हुआ है लेकिन पैराग्लाइडिंग के शौकीन अन्य ऊंचे स्थानों से उड़ाने भर कर अपना शौक पूरा करने में लगे हुए हैं। जानकारी के अनुसार फुलाधार में पिछले कुछ दिनों से बड़ी संख्या में पैराग्लाइडर उड़ानें भर रहे हैं।

The post पैराग्लाइडिंग पर प्रतिबंध की अनदेखी करने वाले विदेशी पर्यटक ने गवाईं जान appeared first on हिमाचल वॉचर.

रिपोर्ट में खुलासा, रोहड़ू में जबरन भूमि चयन करवाने के लिए काटे 51 पेड़, शवदाह के नाम पर देवदार के 18 पेड़ों का सफाया
शिमला-   किसी ने मुर्दे जलाने के नाम पर तो किसी ने अन्य बहाना बनाकर पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। हिमाचल हाईकोर्ट में अवैध कटान के एक मामले की पैरवी कर रहे एमिकस क्यूरी अधिवक्ता अमन सूद की रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि रोहड़ू के टिक्कर से करीब 15 किलोमीटर दूर गांव शालन में शवदाह के नाम पर देवदार के 18 पेड़ों को काट दिया गया।

शवदाह के लिए नियमानुसार कैल के पेड़ काटने की प्राथमिकता दी जानी चाहिए थी मगर ऐसा नहीं किया गया। धर्मशाला में कई जगह पेड़ों को इसलिए काटा गया कि पेड़ गाड़ी पार्किं ग में दिक्कतें पैदा कर रहे थे। धर्मशाला में अपर धर्मकोट इलाके में सिडार हिमालयन पैराडाइस का निर्माण तो पूरी तरह नियमों की अनदेखी कर किया जा रहा है। पेड़ों को कंक्रीट में दबाया जा रहा है। नगर निगम धर्मशाला एवं वन विभाग की ओर से न के बराबर कार्रवाई की जा रही है। हाईकोर्ट ने इसी मामले में मंडी के कटौला वन क्षेत्र में काटे गए पेड़ों पर संज्ञान लेते हुए अगली सुनवाई दो अगस्त को निर्धारित की है।

सरकार के लिए आंखें खोलने वाली है रिपोर्ट एमिकस क्यूरी अधिवक्ता अमन सूद ने हाईकोर्ट को रिपोर्ट सौंप दी है। मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर और न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ ने रिपोर्ट का अवलोकन करने पर कहा कि यह रिपोर्ट सरकार के लिए आंखें खोल देने वाली है। कोर्ट ने प्रदेश में लगातार हो रहे अवैध वन कटान की शिकायतों के मद्देनजर प्रदेश सरकार से इस रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करने के लिए चार

सप्ताह का समय दिया है। संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को आदेश दिए हैं कि वन काटुओं के खिलाफ कोर्ट के आदेशानुसार आपराधिक मामले दर्ज कर संबंधित न्यायालयों में अभियोजन चलाएं। पुलिस अधीक्षकों को चार सप्ताह के भीतर स्टेटस रिपोर्ट दायर करने को भी कहा है।

जबरन भूमि चयन करवाने के लिए काटे 51 पेड़

रिपोर्ट में बताया गया है कि रोहडू़ तहसील के तहत टिक्कर कॉलेज भवन निर्माण के लिए जबरन भूमि चयन करवाने के लिए वन भूमि से 51 पेड़ काट लिए गए थे। पुलिस चौकी टिक्कर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर काटे गए इन पेड़ों में 49 पेड़ कैल के और एक-एक देवदार और रई के थे।

ये पेड़ संरक्षित वन क्षेत्र कशैनी में बिना अनुमति केवल इसलिए काट लिए गए, जिससे उस भूमि पर कम से कम पेड़ नजर आएं और कॉलेज के लिए भूमि का चयन आसानी से हो जाए। इस क्षेत्र में डीएफओ की ओर से टीडी अधिकारों को निलंबित करने के निर्णय को एमिकस क्यूरी ने सही और तर्कसंगत ठहराया है।

The post रिपोर्ट में खुलासा, रोहड़ू में जबरन भूमि चयन करवाने के लिए काटे 51 पेड़, शवदाह के नाम पर देवदार के 18 पेड़ों का सफाया appeared first on हिमाचल वॉचर.

बीएएमएस (BAMS)/बीएचएमएस (BHMS) प्रवेश परीक्षा की ऑनलाईन आवेदन की अन्तिम तिथि 27 जून
3 जुलाई 2016 को बीएससी नर्सिंग प्रवेष परीक्षा अस्थायी रूप से पात्र 4170 अभ्यर्थियों को प्रवेष-पत्र जारी कर दिए गए हैं

शिमला-  बीएएमएस (BAMS),बीएचएमएस(BHMS) की प्रवेश परीक्षा-2016, जो की  17 जुलाई 2016 रविवार को प्रदेश  के चार परीक्षा केन्द्रों शिमला, मण्डी, हमीरपुर तथा धर्मशाला  में आयोजित होने जा रही है केे लिए निधारित शुल्क  सहित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की वेबसाईट  के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 27 जून 2016 को समाप्त हो रही है। इसके दृष्टिगत जिन अभियर्थियों  ने किन्हीं कारणों से अभी तक उक्त प्रवेष परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन नहीं किया है, वे समय रहते निर्धारित तिथि के भीतर शुल्क  सहित आवेदन कर लें, अन्यथा इसके बाद  ऑनलाईन आवेदन करने की प्रक्रिया बन्द हो जायेगी।

इसके अतिरिक्त डीएम(कार्डियोलोजी),एमसीएच(सीटीवीएस) की प्रवेष परीक्षा जो की  26 जून, 2016 को अम्बेदकर भवन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय समरहिल शिमला में आयोजित की जा रही है जिसके  लिए अस्थायी रूप से पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेष-पत्र जारी करके प्रदेश विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर अपलोड कर दिए गए है। यदि किसी  अभ्यर्थी  का प्रवेष-पत्र उक्त बेवसाईट पर उपलब्ध नहीं है तो वह दिनांक 6 जून,2016 तक पूर्ण दस्तावेजों  सहित प्रदेश विश्वविद्यालय की प्रवेष परीक्षा शाखा  से संपर्क  कर सकते है, अन्यथा विश्वविद्यालय उत्तरदायी नहीं होगा। अभ्यर्थी किसी भी जानकारी के लिए दूरभाष  0177-2830891 तथा 0177-2831655 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

बीएससी नर्सिंग प्रवेष परीक्षा संबंधित जानकारी(2016)

बीएससी नर्सिंग प्रवेष परीक्षा-2016 जो दिनांक 3 जुलाई 2016 रविवार को प्रदेश के विभिन्न 12 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जा रही है, जिसकेे लिए अस्थायी रूप से पात्र 4170 अभ्यर्थियों को प्रवेष-पत्र जारी कर दिए गए हैं जिन्होंने निर्धारित तिथि के भीतर निर्धारित शुल्क सहित कन्फ़र्मेशन प्रति प्राप्त करके उक्त प्रदेश  परीक्षा के लिए पूर्ण रूप से ऑनलाईन आवेदन किया था, उनके प्रवेष-पत्रविश्वविद्यालय की बेवसाईट पर उपलब्ध हैं। अतः सम्बन्धित अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपना प्रवेष-पत्र उक्त वेबसाईट से डाऊनलोड  करें।

प्रवेष-पत्र डाऊनलोड करने के लिए अभ्यर्थी उक्त बेवसाईट पर अपना फार्म नम्बर अथवा नाम दर्ज करें। विश्वविद्यालय द्वारा अलग से कोई प्रवेष-पत्र डाक द्वारा नहीं भेजे गए हैं। यदि किसी अभ्यर्थी का प्रवेष-पत्र उक्त बेवसाईट पर उपलब्ध नहीं है तो वह इस संदर्भ में दिनांक 28 जून, 2016 तक निजी तौर पर विश्वविद्यालय की प्रवेष परीक्षा शाखा में सम्बन्धित दस्तावेजों सहित सम्पर्क करें, अन्यथा विश्वविद्यालय इसके लिए उतरदायी नहीं होगा। किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष  0177-2830891 तथा 0177-2831655 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

The post बीएएमएस (BAMS)/बीएचएमएस (BHMS) प्रवेश परीक्षा की ऑनलाईन आवेदन की अन्तिम तिथि 27 जून appeared first on हिमाचल वॉचर.

बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा की ऑनलाईन आवेदन की अन्तिम तिथि 10 जून 2016
शिमला-  सभी सम्बन्धित के सूचनार्थ यह अधिसूचित किया जाता है कि बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा-2016, जो दिनांक 3 जुलाई 2016 रविवार को प्रदेश  के चार परीक्षा केन्द्रों शिमला, मण्डी, हमीरपुर तथा धर्मशाला में आयोजित होने जा रही है जिसके लिए निधारित शुल्क  सहित विश्वविद्यालय की वेबसाईट के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 10 जून 2016 को समाप्त हो रही है । इसके दृष्टिगत जिन अभ्यर्थियों ने किन्हीं कारणों से अभी तक उक्त प्रवेष परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन नहीं किया है, वे समय रहते निर्धारित तिथि के भीतर शुल्क सहित आवेदन कर लें, अन्यथा इसके बाद ऑनलाईन आवेदन करने की प्रक्रिया बन्द हो जायेगी। अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए दूरभाष-0177-2830891 तथा 0177-2831655 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Photo: Brasil Diario

The post बीएससी नर्सिंग प्रवेश  परीक्षा की ऑनलाईन आवेदन की अन्तिम तिथि 10 जून 2016 appeared first on हिमाचल वॉचर.

अंतर्राष्टीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होंगे टी 20 वर्ड कप के दस मेच,19 मार्च को भिडेगे भारत पाक के क्रिकेटर
शिमला- भारत में टी 20 वल्र्ड कप का  रोमांच 8 मार्च से 3 अप्रैल तक चलेगा !  जिसमे से आठ  मेच हिमाचल के धर्मशाला में होंगे !जहा सबसे बड़ा रोमांचा भारत पकिस्तान के बीच 19 अप्रेल को होगा ! धर्मशाला में टी 20 वल्र्ड कप के कुल दस मेच होंगे जिसमे आठ पुरषों के और दो महिलाओ के मेच होंगे! जिसमे पुरषों में पहला मुकाबला 9 मार्च  को बाग्लादेश और नीदरलेंड के बीच होगा ! जबकि 11 मार्च  को नीदरलेंड और ओमान और बागलादेश और ओमान का होगा ,13 मार्च  को नीदर लेंड और आयरलैंड और बाग्लादेश और ओमान का होगा 18 को आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का , 19 मार्च को भारत पकिस्तान का मेच होगा इसके आलावा दो मेच महिलाओ के होंगे जिसमे  22 इग्लैंड और भारत , जबकि 24 मार्च  को इग्लैंड और वेस्ट इंडीज   होगा ! एचपीसीए  ने इसे हिमाचल के लिए बड़ी उपलब्धि बताया और कहा की दस मेच धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे है उनोहने   धर्मशाला में क्रिकेट मेच देने पर बीसीसीआई का आभार व्यक्त किया और कहा की  चार मार्च  को पहली टीम धर्मशाला पहुच जाएगी ! एचपीसीए ने मेच के  सफल आयोजन के लिए तैयारिया पूरी कर ली है

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला की मौजूदा क्षमता 21 हजार के करीब है। वर्ल्ड कप.2016 के 10 मैच और भारत.पाकिस्तान मैच होने से पहले धर्मशाला स्टेडियम की क्षमता बढ़ाने का कार्य भी किया जाएगा। मैचों से पहले दर्शकों की क्षमता 25 हजार तक किए जाने के प्रयास हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे हैं।

The post अंतर्राष्टीय  क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होंगे टी 20 वर्ड कप के दस मेच,19 मार्च को भिडेगे भारत पाक के क्रिकेटर appeared first on हिमाचल वॉचर.

रूसा परीक्षाएं: दो कॉलेजों में लापरवाही, रद्द होंगे प्रश्न पत्र
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की रूसा सीबीसीएस यूजी कोर्स की सोमवार से शुरू हुई परीक्षा के पहले ही दिन धर्मशाला परीक्षा केंद्र में बॉटनी तो डिग्री कॉलेज अंब में जूलॉजी के और ही प्रश्न पत्र खोल दिए। धर्मशाला में सोमवार सुबह के सत्र में बॉटनी प्रथम सत्र मेजर कोड 102 की परीक्षा थी। केंद्र अधीक्षक ने बॉटनी 102 कोड देखकर प्रश्न पत्र खोला, जो तीसरे सत्र का बॉटनी माइनर विषय का प्रश्न पत्र था।

यह परीक्षा अभी 9 दिसंबर को होगी। प्रश्न पत्र वितरित करने के करीब दस मिनट बाद इसका पता चला। अधीक्षक और उप अधीक्षक ने मेजर विषय का प्रश्न पत्र खोलकर दोबारा परीक्षार्थियों को बांटे और अतिरिक्त समय भी दिया। धर्मशाला कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरपी चोपड़ा ने बताया कि एचपीयू को इसकी सूचना दे दी गई है।

अंब कॉलेज में भी खोल दिए गलत प्रश्न पत्र

Representational Image

अंब में जूलॉजी तीसरे सत्र की 102 कोड वाली इनवरटेब्रेट्स टू तृतीय सत्र की परीक्षा के प्रश्न पत्र की जगह 102 कोड वाली 8 दिसंबर को तय प्रथम सत्र की इनवरटेब्रेट्स टू परीक्षा का प्रश्न पत्र खोल दिया गया। प्राचार्य अल्का शर्मा ने बताया कि इसकी सूचना विवि को दे दी है।

एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने माना कि ऐसी सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि अब विवि को दोबारा दूसरे सेट किए गए प्रश्न पत्र को प्रिंट करवाकर परीक्षा केंद्रों को भेजना होगा।

The post रूसा परीक्षाएं: दो कॉलेजों में लापरवाही, रद्द होंगे प्रश्न पत्र appeared first on हिमाचल वॉचर.