Deputy Mayor Tikender Panwar Archives - हिमाचल वॉचर

ऑकलैंड स्कूल के समीप सड़क किनारे सीवरेज की पाइप लीक होने से स्थानीय लोग परेशान
शिमला- राजधानी शिमला के लोग अभी पीलिया की बीमारी से उबर भी नहीं पाए हैं कि सीवरेज की पाइपलाइनें फिर लीक होने लगी हैं। सोमवार को लक्कड़ बाजार से ऑकलैंड सड़क किनारे सीवरेज की पाइप लीक हो गई और सीवरेज की गंदगी खुले में बहती रही। सीवरेज की पाइप के साथ ही पेयजल पाइपें गुजर रही हैं। ऐसे में शहर के लोगों में बीमारियां फैलने का खतरा मंडराने लगा है।

शहर में कई स्थानों पर सीवरेज की गंदगी खुले में बह रही है। सोमवार को जहां पर सीवरेज की पाइप लीक हो रही थी, वहां से कुछ दूरी पर निजी स्कूल है। अधिकतर लोग इसी रास्ते से बच्चों को स्कूल छोड़ने व लेने जाते हैं।

सीवरेज पाइप के लीक होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोग नगर निगम शिमला की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों ने कहा कि एक तरफ तो नगर निगम वार्डो की संख्या को बढ़ाकर 35 करने जा रहा है और दूसरी तरफ मौजूदा वार्डो की सीवरेज लाइन की दशा सुधर नहीं रही है।

स्थानीय लोगो का कहना है कि जगह-जगह सीवरेज की गंदगी बहने के कारण पर्यटकों के सामने भी शिमला की छवि खराब हो रही है। नगर निगम शिमला के उपमहापौर टिकेंद्र पंवर ने कहा कि सीवरेज की पाइप की मरम्मत करवा दी जाएगी।

The post ऑकलैंड स्कूल के समीप सड़क किनारे सीवरेज की पाइप लीक होने से स्थानीय लोग परेशान appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला विलो बैंक पानी घोटाला: घरेलू कनेक्शनों पे चल रहे होटल ने लगाया करोड़ों का चूना, निगम कर्मियों की मिलीभगत की आशंका
घरेलू कनेक्शनों का किया गया व्यावसायिक इस्तेमाल,निगम ने होटल संचालक को भेजा नोटिस जांच के लिए बनाई कमेटी,रिपोर्ट के अाधार पर तय की जाएगी पैनल्टी

शिमला-  शहर के नामी होटलों में शुमार विलो बैंक का पानी को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। होटल संचालक ने नियमों को ताक पर रखकर वर्षों पहले मिले पुराने घरेलू कनेक्शनों के पानी को व्यावसायिक तौर पर इस्तेमाल करके नगर निगम को करोड़ों का चूना लगाया है। गड़बड़झाले के बारे में पता चलने पर नगर निगम ने होटल संचालक को नोटिस भेजा है और साथ ही असिस्टेंट कमिश्नर की अध्यक्षता में जांच भी बिठाई है।

असिस्टेंट कमिश्नर की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने गड़बड़झाले की छानबीन शुरू कर दी है। जांच कमेटी को जल्द रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। रिपोर्ट के आधार पर होटल विलो बैंक पर पैनल्टी तय की जाएगी। नगर निगम द्वारा होटल के लिए कॉमर्शियल कनेक्शन दिए जाते हैं। घरेलू कनेक्शनों का व्यावसायिक उपयोग करना नियमों के खिलाफ है।

दूसरी ओर नगर निगम ने होटल की रजिस्ट्रेशन कब से हुई है, इसकी रिपोर्ट टूरिज्म विभाग से मांगी है। यह रिपोर्ट इसलिए जरूरी है कि पता चल सके कि संचालक कब से घरेलू कनेक्शनों का व्यावसायिक इस्तेमाल कर रहा है।

कर्मियों की मिलीभगत होने की आशंका

जानकारी के मुताबिक होटल में कई साल से घरेलू कनेक्शन व्यावसायिक तौर पर पर इस्तेमाल किए जा रहे हैं, लेकिन इसके संबंध में निगम को अब पता चला। आखिर आज तक यह गलती निगम ने क्यों नहीं पकड़ी है, यह जांच का विषय है। यह भी कहा जा रहा है कि इसमें निगम के कर्मियों की मिलीभगत हो सकती है। वरना इस गड़बड़झाले का काफी पहले ही पता चल गया होता।

एरियर के लिए भेजा नोटिसः टिकेंद्र

डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने कहा कि विलो बैंक होटल में पानी के पुराने घरेलू कनेक्शन लगे थे। इसी पानी से होटल का निर्माण से लेकर कई सालों तक होटल का काम चलाया गया।पानी का इस्तेमाल कॉमर्शियल होता रहा, हालांकि कनेक्शन घरेलू थे। इस मामले में लगभग 2.5 करोड़ रुपए के एरियर का नोटिस निगम की आेर से होटल को जारी कर दिया है। वहीं जांच भी शुरू कर दी गई है।

ऐसे चला गड़बड़झाले के बारे में पता

जानकारी के मुताबिक विलो बैंक में करीब आधा दर्जन घरेलू कनेक्शन लगे हुए हैं। अलग-अलग नाम से यह कनेक्शन जारी किए गए हैं।

विलो बैंक की ओर से कुछ कनेक्शनों की पेमेंट देने से इनकार किया गया, जिसके बाद इस मामले की निगम ने गंभीरता से पड़ताल की तो पता चला कि होटल में कॉमर्शियल कनेक्शन एक ही है और बाकी सब घरेलू हैं, जिनका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है।

Photo: Himachal Watcher

The post शिमला विलो बैंक पानी घोटाला:  घरेलू कनेक्शनों पे चल रहे होटल ने लगाया करोड़ों का चूना, निगम कर्मियों की मिलीभगत की आशंका appeared first on हिमाचल वॉचर.

नही मिल रहा पीने का पानी , शिमला में गहरा सकता है पेयजल संकट
शिमला-  राजधानी शिमला में पिछले चार दिन से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। आइपीएच विभाग की ओर से पानी की कम आपूर्ति किए जाने के कारण नगर निगम के जल भंडारण टैंकों का जलस्तर निम्न हो गया है।

नगर निगम के आयुक्त पंकज राय ने बताया कि होली पर काफी संख्या में पर्यटक शिमला पहुंचे थे। इससे शहर में पानी का संकट गहरा गया। हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले दिनों में पानी का संकट और ज्यादा हो सकता है। ऐसे में शिमला में चौथे से पांचवें दिन पानी की आपूर्ति हो सकती है। अभी भी कई इलाके ऐसे हैं जहां चौथे से पांचवें दिन पानी की आपूर्ति हो रही है।

शुक्रवार को छोटा शिमला, लांगवुड, संजौली, टुटू, बालूगंज, खलीणी, कुसुम्पटी, पंथाघाटी, मैहली, न्यू शिमला, विकासनगर आदि प्रमुख स्थानों पर पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। शिमला में शहरवासियों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। नगर निगम के उपमहापौर टिकेंद्र पंवर ने बताया कि आइपीएच विभाग की ओर से पानी की आपूर्ति पर्याप्त नहीं हो रही है। इस कारण पेयजल आपूर्ति कुछ क्षेत्रों में बाधित हो रही है।

शिमला में पीलिया फैलने के बाद अश्विनी खड्ड परियोजना जनवरी महीने से बंद है। इस कारण शहर में 30 से 31 एमएलडी पानी ही आपूर्ति हो रहा है जबकि शिमला शहर की मांग 43 से 45 एमएलडी पानी की है।

Representational Image

The post नही मिल रहा पीने का पानी , शिमला में गहरा सकता है पेयजल संकट appeared first on हिमाचल वॉचर.