Demonetization Archives - हिमाचल वॉचर

केन्द्र सरकार द्वारा जल्दबाज़ी में थोपे गए नोटबंदी के फैसले से जनता को हो रही परेशानी खिलाफ 24 नवम्बर को पूरे प्रदेश में होगा जिला स्तर विरोध प्रर्दशन: कांग्रेस
इस फैसले से देश का कोई भी ऐसा वर्ग नही है जिसे नुकसान न पंहुचा हो या परेशानी न हुई हो जैसे छोट व्यापारी, मजदूर, दिहाडीदार, किसान, बागवान व आम जनता इससे प्रभावित हुई है।

शिमला- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चैयरमैन नरेश चैहान ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस पार्टी केन्द्र सरकार द्वारा बिना सोचे-समझें लिए गये 500-1000 रूपये के नोटबन्दी के फैसले से आम लोगों को जो समस्या आ रही है और परेशानी का सामना करना पड रहा है इसके चलते केन्द्र सरकार के खिलाफ 24 नवम्बर 2016 को पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर विरोध प्रर्दशन करेगी।

कांग्रेस  ने कहा कि 8 नवम्बर को प्रधानमंत्री द्वारा देश में नोटबन्दी का फैसला जल्दवाजी और बिना तैयारी के लिया गया है, इस फैसले से देश के करोड़ों लोगों को परेशानी हुई है और ऐसी कोई भी व्यवसाय नही है जिसे इस फैसले से फर्क न पडा हो। उन्होंनें कहा कि केंद्र सर्कार  द्वारा नोटबन्दी का फैसला लेने से पहले कोई भी तैयारी नही की गई जैसे पर्याप्त नोटो की छपाई करना, बैंकों को तैयार करना व नये नोटो को बैंका तक पंहुचाना या एटीएम को दुरूस्त करना ऐसा कुछ भी नही किया गया सीधा नोटबन्दी का फैसला देश पर थोपा गया।

कांग्रेस ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कालेधन पर रोक लगाने के लिए नोटबन्दी के इस फैसले से 5 फीदसी लोगों को निशाना बनाने के लिए बाकी 95 प्रतिशत आम जनता को परेशानी में डाल दिया है। आज बैंकों से अपना ही पैसा निकालने के लिए  केंद्र की सरकार ने आम जनता  को 2000 रूपये निकालने के लिए बैंकों के बाहर कतार में लगा दिया है इसके बावजूद भी लोगों को 15-15 घण्टे लाईन में लक कर बैंकों में जमा अपना ही पैसा नही मिल पा रहा है और इस फैसले से अब तक पूरे देश में तकरिबन 50 से अधिक लोग अपनी जान गवां चुकें हैं !

कांग्रेस ने कहा कि आज 14 दिन बीत जाने के बाद भी स्थिती में कोई सुधार नही आया है और आज भी अपना पैसा निकालने के लिए लोग कतार मे खडें हैं। उन्होंनें कहा कि प्रधानमंत्री  को भाषणों में इधर-उधर बोलने के बजाये संसद में इसका जवाब देना चाहिए और इस फैसले से देश की आम जनता को जो परेशानी हो रही है उसकी जिम्मेवारी लेते हुए प्रधानमंत्री व वित मंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए।

नोट बंदी पर प्रदेश कांग्रेस ने  कहा कि इस फैसले से देश का कोई भी ऐसा वर्ग नही है जिसे नुकसान न पंहुचा हो या परेशानी न हुई हो जैसे छोट व्यापारी, मजदूर, दिहाडीदार, किसान, बागवान व आम जनता इससे प्रभावित हुई है। इससे देश की अर्थव्वयस्था प्रभावित हुई है और व्यपार ठप पडा है और आम जनता अपना काम छोड बैंकों के बाहर कतार में खडा है !

पूरे देश में आर्थिक आपातकाल की स्थिती बनी हुई है।  केंद्र सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए रोज प्रेस के माध्यम से नोटबन्दी के निर्णय में अपने फैसले बदल रही है, जिससे लोगों में एक भ्रामक स्थिती बनी रहती है और जो नई दरे देने के फैसले सरकार ले रही है हकीकत में उसका फायदा आम जनता को नही मिल रहा है। वहीं  सरकार अपने इस फैसले को सही तरिके से लागू करने में विफल रही है और आने वाले समय में नोटबन्दी के इस फैसले से देश की अर्थव्यवस्था को बहुत बडा झटका लेगेगा।

The post केन्द्र सरकार द्वारा जल्दबाज़ी में थोपे गए नोटबंदी के फैसले से जनता को हो रही परेशानी खिलाफ 24 नवम्बर को पूरे प्रदेश में होगा जिला स्तर विरोध प्रर्दशन: कांग्रेस appeared first on हिमाचल वॉचर.

बिलासपुर में दुकानदार को थमा दिया 2000 का नकली नोट, बाजार में मचा हड़कंप
बिलासपुर- केंद्र सरकार ने  देश में बढ़  रहे नकली नोटों और भ्रष्टाचार रोकने को लेकर जो कड़ा कदम उठाया था उस भले ही देश वासियों ने सराहा हो पर नोटबंदी का विरोध करने वालो को भी कमी नहीं है!नोटबंदी के फैसले को इसलिए लागू  किया गया था ताकि नकली नोटों को कारोबार पर अंकुश लग सके! लेकिन शातिर दिमागों ने 2000 रुपए के नकली नोटों को प्रिंट होने जैसे आम बातें भी सुनने को मिल रही है!

इसी तरह का मामला हिमाचल प्रदेश  के  विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में सामने आया है! एक श्रद्धालु द्वारा दो हज़ार का नकली नोट दुकानदार को दिया गया और श्रद्धालु ने 300 रुपए का प्रसाद लिया और दुकानदार ने उसे 1700 रुपए वापस कर दिए। दुकानदार को यह पता नहीं था कि यह नोट असली है या नकली है।

दुकानदार पप्पू राम ने भी पहली बार ही 2000 का यह नोट लिया था जिस कारण वह धोखा खा गया और जब यह नोट उसने उसकी दुकान के पास से गुजर रहे बैंक कर्मी को दिखाया तो उसने बताया कि यह नकली नोट है। दुकानदार यह जानकर हक्का-बक्का रह गया और इस घटना के बाद पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। सभी दुकानदार इस नकली नोट को देखने के लिए पहुंचने लगे और अब कई दुकानदारों ने यह निर्णय लिया है कि वे 2000 रुपए का नया नोट नहीं लेंगे क्योंकि कई दुकानदारों को अभी नए नोट के बारे में जानकारी नहीं है जिसके चलते श्रद्धालुओं को भी अब काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नोट बंदी का असर पुरे देश में हुआ है  वहीं  हिमाचल के दुकानदारो पर भी नोटबंदी दुकानदार नोटबंदी  का सीधा असर देखने को मिला है जिस वजह से व्यापारी काफी परेशान हैं।

The post बिलासपुर में दुकानदार को थमा दिया 2000 का नकली नोट, बाजार में मचा हड़कंप appeared first on हिमाचल वॉचर.

नोटबंदी के बाद हिमाचल में पर्यटकों की संख्या में गिरावट, उद्योग, परिवहन और राजस्व महकमे से जुड़ा कामकाज भी प्रभावित
शिमला-  पुरे देश में नोटबंदी की मार है जिसका असर हिमाचल में हर तरह के कारोबार पर भी पड़ा है। सूबे में उद्योग, पर्यटन, परिवहन और राजस्व महकमे से जुड़ा कामकाज काफी चरमरा गया है। उद्योगों में उत्पादित माल की मांग कम हो गई है।  नोटबंदी के कारण  हिमाचल में  पर्यटकों की संख्या संख्या में भी गिरावट आयी  है!  परिवहन व्यवसाय पर भी इसका असर दिखा है। राजस्व महकमे में नई जमीनों की रजिस्ट्रियां कम हो रही हैं। आबकारी विभाग महकमे को भी आगे नुकसान होगा।

उद्योग

नोटबंदी का हिमाचल में के उद्योगों व कारोबार पर नकारात्मक असर पड़ा है। हालांकि दवा उद्योगों पर इसका आंशिक प्रभाव है, लेकिन अन्य तमाम उद्योगों में उत्पादित माल ठिकाने नहीं लग पा रहा है, वहीं उत्पादन भी काफी गिर गया है। औद्योगिक क्षेत्रों जैसे बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, कालाअंब आदि में उद्योगों का काम मांग कम होने से प्रभावित हुआ है। राज्य सरकार के उद्योग सलाहकार राजेंद्र चौहान ने भी माना है कि नोटबंदी से उद्योगों से उत्पादों की मांग कम हुई है। छोटे-बडे़ सभी उद्योगों पर इसका असर है।

पर्यटन

हिमाचल में पर्यटन कारोबार भी 50 फीसदी तक घट गया है। सूबे के मुख्य पर्यटन स्थलों शिमला, मनाली, धर्मशाला और डलहौजी आने वाले सैलानियों की संख्या में भारी कमी आई है। होटलों की ऑनलाइन बुकिंग गिरने के साथ पुरानी बुकिंग भी रद्द की जा रही है। नवंबर महीने में शिमला के होटलों में 70 से 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी रहती थी, मगर ये गिरकर 40 से 50 फीसदी रह गई है। होटलियर एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष हरनाम सिंह कुकरेजा ने बताया कि नोटबंदी से पर्यटन कारोबार में 40 से 50 फीसदी तक गिरावट आई है।

परिवहन

बाहरी राज्यों से पर्यटकों के कम आने से परिवहन निगम को भी राजस्व घाटा हो रहा है। सूत्रों ने बताया कि परिवहन निगम की प्रतिदिन एक करोड़ 75 लाख से दो करोड़ 15 लाख रुपये तक कमाई होती थी। अब 50 से 60 हजार रुपये प्रतिदिन की कमाई कम हो रही है। परिवहन निगम के निदेशक मंडल के सदस्य वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि नोटबंदी का असर हिमाचल में भी पड़ा है। वहीं, निजी टैक्सी चालक भी सवारियां न मिलने से घाटा उठा रहे हैं।

राजस्व

राजस्व विभाग के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो प्रदेश में जमीनों की रजिस्ट्रियां पिछले दस दिन में नहीं के बराबर हुई हैं। इसके चलते विभाग को स्टांप से होने वाली आय भी आधी हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि जिस तरह से नोटबंदी के बाद रियल एस्टेट सेक्टर में गिरावट आई है, उससे अभी रजिस्ट्री से होने वाली आय में और कमी आने की संभावना है।

आबकारी एवं कराधान

आबकारी विभाग को भले ही फौरी तौर पर फायदा हुआ है, लेकिन आगे नुकसान होने की आशंका है। मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि 8 नवंबर के बाद से बाजार गिरा है, इसलिए आने वाले समय में बिक्री और खरीद से होने वाली आबकारी विभाग की आय पर इसका प्रतिकूल असर पड़ना स्वाभाविक है।

The post नोटबंदी के बाद हिमाचल में पर्यटकों की संख्या में गिरावट, उद्योग, परिवहन और राजस्व महकमे से जुड़ा कामकाज भी प्रभावित appeared first on हिमाचल वॉचर.