Beas River Archives - हिमाचल वॉचर

ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, लारजी और पंडोह डैम से छोड़ा गया पानी
मंडी : पहाड़ों पर बर्फ पिघलने के कारण ब्यास नदी के जलस्तर में इजाफा हो गया है। नदी पर बने दो प्रमुख बांधों के जलस्तर में भी इजाफा होने के कारण यहां से पानी छोड़ दिया गया है। सोमवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे लारजी और पंडोह डैम से ब्यास में पानी छोड़ा गया। बीबीएमबी प्रबंधन ने कुछ समय पहले ही इसकी चेतावनी जारी कर दी थी। इसी के तहत सुबह जब डैम में जलस्तर अधिक पाया गया तो डैम के गेट खोलकर नदी में पानी छोड़ दिया गया।

इस बावत जिला प्रशासन और नदी के किनारे आने वाली पंचायतों को भी सूचित कर दिया गया। वहीं प्रबंधन की सायरन वैन नदी के किनारे दौड़ाई जा रही हैं और लोगों को आगाह किया जा रहा है कि वे इसके किनारे न जाएं। बीबीएमवी के कार्यकारी अधिशाषी अभियंता राजेश हांडा ने बताया कि जलस्तर बढ़ने के कारण पानी छोड़ा गया है। लारजी डैम से पानी छोड़ने के कारण डैम का जलस्तर बढ़ गया था जिस कारण पानी छोड़ना पड़ा है। उन्होंने लोगों से आहवान किया है कि वे नदी के किनारे न जाएं। जब तक वॉटर लेबल सामान्य नहीं होगा यह पानी छोड़ने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

The post ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, लारजी और पंडोह डैम से छोड़ा गया पानी appeared first on हिमाचल वॉचर.

मंडी में दर्दनाक हादसा: बस ब्यास नदी में गिरने से लगभग 16 से 20 लोगों की मौत, 35 से ज्यादा घायल
मंडी-  हिमाचल के मंडी के साथ लगते बिंद्रामनी में एक निजी बस के ब्यास नदी में गिरने से लगभग 16 से 20 लोगों की मौत हो गई है जबकि हादसे में सफर कर रहे 35 से चालीस लोग घायल बताए जा रहे हैं! घायलों को  स्‍थानीय मंडी के जोनल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार आज दोपहर एक निजी बस मंडी से कुल्लू की ओर जा रही थी। इस दौरान बिंद्रामनी के समीप पहले बस की टक्कर एक बाइक  से हो गई उसके बाद बस सड़क के किनारे लगे एक पैरापिट को तोड़ते हुए सीधे ब्यास में जा गिरी। बस का पिछला हिस्सा ब्यास नदी में डूब गया। इससे अधिकतर लोग पानी में डूब गए तथा उनकी मौत हो गई।

विडियो देखें

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी  मौके पर पहुंच गए! पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों को एंबुलेंस और प्राइवेट गाड़ियों में अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। वहीं ब्यास में शवों की तलाश के लिए सुंदरनगर से गोताखोरों को भी बुलाया गया है। आईजी मंडी ने भी घटना स्थल का दौरा कर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया।

The post मंडी में दर्दनाक हादसा: बस ब्यास नदी में गिरने से लगभग 16 से 20 लोगों की मौत, 35 से ज्यादा घायल appeared first on हिमाचल वॉचर.

ब्यास में 15 जुलाई से 15 सितंबर तक रिवर रॉफ्टिंग पर पूर्ण प्रतिबन्ध, जल स्तर बढ़ने से हादसों का बढ़ा डर
शिमला-   मानसून की दस्तक के साथ जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग अलर्ट हो गया है। बरसाती मौसम में कोई अनहोनी न हो, इसके लिए 15 जुलाई से ब्यास की धारा पर रिवर राफ्टिंग की गतिविधियां अगले दो माह तक के लिए बंद रहेंगी। इस बीच अगर मौसम खराब रहा और ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा तो तय समय से पहले भी रॉफ्टिंग को बंद किया जा सकता है।

बहरहाल, अभी ब्यास की धारा में करीब 200 राफ्टें विभिन्न राफ्टिंग प्वाइंटों में चल रही हैं। जिसमें रोजाना सैकड़ों सैलानी ब्यास की धारा में अठखेलियां कर रहे हैं। हालांकि अब समर सीजन ढलान पर है और रिवर राफ्टिंग करने वाले लोगों की संख्या में कमी आ गई है। लेकिन पर्यटन सीजन के यौवन पर रहने से रोजाना 1500 से 2000 पर्यटक इसका आनंद लेते आए हैं। राफ्टिंग गतविधियों से जुड़े 225 गाइडों समेत करीब 700 युवा इस रोजगार से जुड़े हैं।

इस साल अभी तक कोई हादसा नहीं हुआ है। विभाग ने उन्हीं रॉफ्टर संचालकों को लाइसेंस दिए हैं, जो रिवर रॉफ्टिंग के अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करते हैं। बरसात के मौसम को देखते हुए 15 जुलाई से 15 सितंबर तक पूर्ण प्रतिबंद रहेगा। इसके अलावा रा¨फ्टग मौसम पर निर्भर रहेगी। राफ्टिंग का आनंद लेने वाले सैलानियों की जान को कोई खतरा न हो। इसके लिए बनाई गई तकनीकी कमेटी समय-समय पर राफ्टों का निरीक्षण करती है। इसमें तय मानकों के रूप खासकर रॉफ्टिंग जैकेट व हेलमेट उम्दा होने चाहिए और सभी राफ्टरों को इन मानकों के तहत के लाइसेंस दिए गए हैं।

रतन गौतम, जिला पर्यटन अधिकारी

ये हैं रॉफ्टिंग प्वाइंट

ब्यास नदी की धारा में रायसन, बेबली तथा पिरड़ी मुख्य राफ्टिंग प्वाइंट हैं। पीक सीजन होने पर इन जगहों पर राफ्टिंग के शौकीनों का खूब हुजूम रहता है, लेकिन अब समर सीजन ढलान पर है। ऐसे में रिवर राफ्टिंग का आनंद उठाने वालों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है।

Photo: Triplords

The post ब्यास में 15 जुलाई से 15 सितंबर तक रिवर रॉफ्टिंग पर पूर्ण प्रतिबन्ध, जल स्तर बढ़ने से हादसों का बढ़ा डर appeared first on हिमाचल वॉचर.

तेज़ी से पिघल रहे ग्लेशियर, हिमाचल की अधिकतर नदियां खतरे में, कुछ दशकों में 50% ग्लेशियर पिघलने की आशंका
हिमाचल की सतलुज, रावी, पार्वती और ब्यास नदियों के हिम स्रोत पिछले 25 वर्षों में 450 वर्गमीटर तक सिकुड़ चुके हैं,रेडिएशन से बीमारियां फैलने का खतरा, अगले पचास वर्षों में 50 फीसदी ग्लेशियरों के पिघलने की आशंका है,ग्लेशियर पिघलने से एशिया के इंडो-गंगेटिक एरिया में रह रही विश्व की 40 फीसदी आबादी पर अनाज और पेयजल का संकट गहराएगा

शिमला-  ग्लोबल वार्मिंग के चलते हिमालय से निकलने वाली नदियों के हिम स्रोत चिंताजनक रफ्तार से सिकुड़ रहे हैं। हिमाचल की सतलुज, रावी, पार्वती और ब्यास नदियों के हिम स्रोत पिछले 25 वर्षों में 450 वर्गमीटर तक सिकुड़ चुके हैं। इन नदियों को सदानीरा करने वाले ग्लेशियर 21 से 28 मीटर प्रतिवर्ष की दर से पिघल रहे हैं।

पार्वती नदी के ग्लेशियर सबसे अधिक तेज रफ्तार से पिघल रहे हैं। इसका खुलासा इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन) की अध्ययन रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड का गंगोत्री ग्लेशियर पिछले 25 वर्षों में 850 मीटर सिकुड़ा है।

इसरो के वैज्ञानिक डॉ. अनिल वी. कुलकर्णी के नेतृत्व में हुई स्पॉट स्टडी और सेटेलाइट इमेजरी में यह तथ्य सामने आए हैं कि बड़ा शिकरी, छोटा शिकरी, म्याड़, मुर्खिला, पार्वती और दूधन जैसे ग्लेशियर हर वर्ष 21 से 28 मीटर प्रतिवर्ष की दर से पिघल रहे हैं।

किस नदी में कितने छोटे-बडे़ ग्लेशियर

नदी   ग्लेशियर

रावी—172

चंद्रभागा—1278

ब्यास—277

सतलुज—926

(पार्वती ब्यास की सहायक नदी है)

ग्लेशियर पिघलने से यहां बन रही झील, ला सकती है तबाही

हिमाचल की अधिकतर नदियां इन्हीं ग्लेशियरों से निकलती हैं। रिपोर्ट में आगाह किया है कि यदि ग्लोबल वार्मिंग को बढ़ावा देने वाली ग्रीन हाउस गैसों एवं कार्बन के उत्सर्जन को कम नहीं किया गया तो अगले पचास वर्षों में 50 फीसदी ग्लेशियरों के पिघलने की आशंका है।

गोपांग घाटी में बनी बड़ी झील, मनाली-लेह मार्ग को खतरा

डॉ. अनिल वी. कुलकर्णी के अनुसार लाहौल में ग्लेशियरों के पिघलने से गेपांग घाटी में बड़ी झील बन गई है। इससे सिस्सू गांव तथा मनाली-लेह मार्ग को खतरा बन गया है। इन झीलों का आकार बढ़ता रहा तो ये भारत-पाक के लिए वाटर बम बनकर भारी तबाही ला सकती हैं।

हिमालयन पर्यावरण अनुसंधान केंद्र मौहल के वैज्ञानिक जेसी कुनियाल ने बताया कि इसरो के अध्ययन में उक्त चिंताएं सामने आई थीं। नासा की ओर से सेटेलाइट से ली गई तस्वीरों से यह बात पुख्ता हो गई है।

ग्लेशियर पिघलने से गहराएगा पेयजल संकट

ग्लेशियर पिघलने से एशिया के इंडो-गंगेटिक एरिया में रह रही विश्व की 40 फीसदी आबादी पर अनाज और पेयजल का संकट गहराएगा। वन, हरित क्षेत्र और वन्य प्राणियों पर संकट के साथ पारिस्थितिक और पर्यावरण संतुलन गड़बड़ा जाएगा। सिंचाई और जलविद्युत परियोजनाओं पर भी इसका असर पड़ेगा।

रेडिएशन से बीमारियां फैलने का खतरा

इसरो की रिपोर्ट के मुताबिक ग्लेशियरों के बर्फ के रूप में रेडिएशन को नियंत्रित न करने से बीमारियां फैलने भी संभावना बनी हुई है। ग्लेश्यिर रेडिएशन को कंट्रोल कर रहे हैं।

इसरो की रिपोर्ट ने चिंता बढ़ा दी है। पहले तो हमें इससे होने वाले खतरे से बचना होगा। वहीं ये भी सोचना होगा कि ग्लेशियरों के पिघलने की रफ्तार को कैसे कम किया जाएगा। पर्यावरण प्रदूषण को कैसे रोका जाए। इसमें आम लोगों और पर्यटकों का सहयोग जरूरी है।

रवि ठाकुर, विधायक, लाहौल स्पीति

Photo: Wiki Media

The post तेज़ी से पिघल रहे ग्लेशियर, हिमाचल की अधिकतर नदियां खतरे में, कुछ दशकों में 50% ग्लेशियर पिघलने की आशंका appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला में पीलिया का प्रकोप जारी प्रतिदिन आ रहे 25 मामले, सोलन व मंडी में भी गिरफ्त में
शिमला-  प्रदेश में हुई बर्फबारी और बारिश से बागवानों व किसानों को भले राहत मिली है मगर पीलिया के वायरस पर तापमान में कमी के कारण कोई असर नहीं होगा। विशेषज्ञों ने कहा कि वायरस कम तापमान में अधिक फैलता है और उच्च तापमान का प्रभाव इस पर सीधा पड़ता है। लिहाजा बारिश और बर्फबारी के बीच लोगों को सेहत संभालने की अधिक आवश्यकता है। एहतियात के तौर पर जो कदम उठाए जा रहे हैं, वे फिलहाल बनाए रखें।

आईजीएमसी अस्पताल शिमला के माइक्रो बॉयोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनिल कांगा ने कहा कि लोग पीलिया के प्रबंधों पर सुस्त न हों। प्रदेश में अब तक स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में पीलिया पीड़ितों की संख्या 1300 के पार हो गई है। प्रतिदिन अब 25 के आसपास मामले अकेले शिमला से सामने आ रहे हैं। दूसरे जिले सोलन व मंडी में भी पीलिया का प्रकोप जारी है। श्वास से संबंधित बीमारियों पर ही मौसम को लेकर असर पड़ता है। गला खराब, बुखार व जुकाम बीमारियां ही मौसम के बरसने से खत्म होती हैं मगर पीलिया पर लगाम इसके परिणामस्वरूप नहीं लगेगी।

संभल कर रहें लोग

स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत बीमारी निगरानी कार्यक्रम डॉ. राकेश भारद्वाज ने बताया कि इस मौसम की कोई गारंटी नहीं है कि पीलिया का वायरस नष्ट हो जाएगा। इस मौसम का पीलिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसलिए लोग संभल कर रहें।

ब्यास में घूल रही डंपिंग साइट की गंदगी

मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी शहर से करीब चार किलोमीटर दूर क्वारी से एक संपर्क मार्ग मंडी नगर परिषद की डंपिंग साइट की ओर जाता है। राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब 50 मीटर ऊपर की ओर यह साइट स्थित है। साइट में तीन ओर पहाड़ हैं। जबकि चौथी दिशा ब्यास नदी की ओर खुलती है। पिछले करीब दो दशक से इस जगह पर नगर परिषद की ओर से एकत्र की जाने वाली गंदगी खुले क्षेत्र में फेंक दी जाती है। इस गंदगी को अकसर नगर परिषद की ओर से आग लगा दी जाती है।

इससे आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को विषैले धुंए का कोप भाजन बनना पड़ता है। डंपिंग साइट में सभी तरह का कूड़ा कर्कट फेंका जाता है। इसमें एक्सपायर दवाइयां भी शामिल रहती हैं। कई बार मृत पशु भी यहीं फेंक दिए जाते हैं। अकसर यहां पर लावारिस पशु गंदगी में जुगाली करते देखे जा सकते हैं। गर्मियों में यहां से उठने वाली दुर्गंध राष्ट्रीय राजमार्ग व नजदीकी गांवों तक फैल जाती है। यहां से गुजरते समय जब दुर्गंध के झोंकों की मार सहनी पड़ती है तब इसका अहसास होता है कि नजदीक ही डं¨पग साइट है।

बारिश में साइट के तीन ओर स्थित पहाड़ों की ढलानों के पानी का प्रवाह नाला बनकर साइट में आता है और वहां पड़ी सभी तरह की गंदगी को एक नाली के रास्ते से ब्यास नदीं में धकेल देता है। डंपिंग साइट से कितनी ज्यादा गंदगी ब्यास नदी में पहुंचती है इसका अनुमान उस नाली को देखकर लगाया जा सकता है जो गंदगी के अरक से पीले रंग की हो गई है। यही गंदगी ब्यास नदी में मिल कर इसकी धारा को जहरीला बना देती है।

कुछ दूरी के बाद ब्यास का यही पानी मंडी शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए लिफ्ट किया जाता है। जिसे आईपीएच विभाग की ओर से मंडी के घर-घर में नलों के माध्यम से लोगों को मुहैया करवाया जाता है। कमोवेश यही स्थिति सुंदरनगर में हैं। यहां चांदपुर की डं¨पग साइट भी पूरी तरह से लबालब भर चुकी है। डंपिंग साइट की गंदगी सीधे सुकेती ख्खड्ड में जाकर मिल रही है।

क्या कहना है नगर परिषद का

नगर परिषद मंडी व सुंदरनगर की कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया का कहना है कि डंपिंग साइट से गारबेज का पानी ब्यास नदी में नहीं जाता बल्कि वहां स्थित एक पानी के सोर्स से नाली में पानी जाता है। डंपिंग साइट में लावारिस पशु न जाएं इसके लिए यहां पर फेंसिंग करवाई जा रही है और साइट को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। यहां पर प्लेटफार्म और एंटी ली¨चग चेंबर बनाए गए हैं। डंपिंग  साइट के चारों ओर नाली बनाई गई है। ब्यास नदी में जाने वाली गंदगी को रोकने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

डंपिंग साइट से गंदगी का हो रहा रिसाव

मंडी बचाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष  का कहना है कि डंपिंग साइट से गंदगी का रिसाव लगातार जारी रहता है, जो नाली से बहकर सारा साल ब्यास में मिलता है। इससे ब्यास दूषित हो रही है।

The post शिमला में पीलिया का प्रकोप जारी प्रतिदिन आ रहे 25 मामले, सोलन व मंडी में भी गिरफ्त में appeared first on हिमाचल वॉचर.