Arki Archives - हिमाचल वॉचर

सीमा बनी हिमाचल की पहली महिला बस चालक, सभी ड्राइविंग टेस्ट किये पास, 1 मई से देंगी सेवाएं
शिमला- हिमाचल की जोखिम भरी तंग और सर्पीली सड़कों पर अच्छे से अच्छा ड्राइवर भी एक बार गाड़ी चलाने से पहले जरूर सोचेगा। लेकिन, हिमाचल की एक बेटी जल्द ही इन्हीं खतरनाक सड़कों पर सरकारी बस चलाती नजर आएंगी जिसके लिए उन्होंने सारे ड्राइविंग टेस्ट भी पास कर लिए हैं।

हिमाचल की बेटी सीमा ठाकुर ने लीक से हटकर यह फैसला लिया है और पुरुष वर्चस्व वाले काम में महिलाओं का झंडा गाड़ने में सफलता हासिल की है। सीमा ठाकुर हिमाचल प्रदेश की पहली ऐसी महिला चालक होंगी, जो सरकारी बस चलाती नजर आएंगी।

पहली मई से सीमा ठाकुर सरकारी बस का स्टेयरिंग संभालेंगी। सीमा के पास हैवी व्हिकल लाइसेंस है और उसने ड्राइविंग टेस्ट के दौरान 52 सीटर बस को सफलता से चलाकर अपनी काबीलियत साबित की है। इससे पहले 13 मार्च से एक महीने की ट्रेनिंग सफलता से पूरी कर सीमा ने खुद को हर मोर्चे पर अव्वल साबित किया है।

सीमा की लगन और हिम्मत को हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन भी सलाम कर रहा है। ये एक बेटी के हौसले और लगन की जीत कही जाएगी। सीमा के इस प्रेरक उदाहरण से प्रदेश की अन्य बेटियों का भी हौसला खुलेगा और उन्हें अहसास होगा कि पुरुष वर्चस्व वाले कार्यों में भी महिलाएं अपनी दक्षता साबित कर सकती हैं।

पिता का सपना किया पूरा

सीमा ठाकुर के पिता बलीराम ठाकुर भी हिमाचल परिवहन निगम में बस चालक रहे हैं। दुर्भाग्यवश उनका निधन हो गया। पिता का सपना था कि सीमा भी कुछ अलग करके दिखाए। सीमा ने फैसला किया कि वो भी सरकारी बस चलाएगी और बेटियों को अपनी राह खुद बनाने के लिए प्रेरित करेंगी। सोलन जिला के अर्की की रहने वाली सीमा ठाकुर ने आज से छह साल पहले हैवी लाइसेंस धारक होने की पात्रता अर्जित की थी। उसके बाद सीमा ने हिमाचल पथ परिवहन निगम में चालक बनने के लिए आवेदन किया। मंडी में इसी साल 13 मार्च से एक महीने की ट्रेनिंग ली।

टेस्ट के दौरान सीमा ने 52 सीटर बस को सफलता से चलाकर अधिकारियों द्वारा उस पर जताए गए विश्वास को साबित किया। सीमा ठाकुर के अनुसार उसे आरंभ से ही कुछ हटकर कर दिखाने की ललक थी। यही कारण था कि उसने जिद करके अपने पिता से ड्राइविंग सीखी। सीमा ठाकुर अपने नए सफर के लिए बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं, उन्हें बस मौके मुहैया करवाने की जरूरत है।

50 महिला चालकों की भर्ती करेगा एचआरटीसी

हिमाचल पथ परिवहन निगम जल्द ही पचास महिला चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। परिवहन मंत्री जीएस बाली का कहना है कि नारी शक्ति व महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह प्रयास अनुपम होगा। इससे न केवल बेटियों को अलग हटकर कुछ कर दिखाने का अवसर मिलेगा, बल्कि उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने के गौरव का अहसास भी होगा।

The post सीमा बनी हिमाचल की पहली  महिला बस चालक, सभी ड्राइविंग टेस्ट किये पास, 1 मई से देंगी सेवाएं appeared first on हिमाचल वॉचर.

दिहाड़ीदार पिता के होनहार बेटे ने 94.2 % अंक हासिल कर हिमाचल में किया टॉप, आईएएस बनना चाहता है रोशन
शिमला-  घर की हालत ठीक नहीं, पिता को घरों में सफेदी करने से मिली आमदनी से पूरे परिवार का लालन-पोषण करना पड़ता है। बावजूद इसके राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (ब्वॉयज) के छात्र रोशन लाल साहनी ने 94.2 प्रतिशत अंक हासिल कर समूचे प्रदेश में टॉप कर लिया। कई बार परिवार की स्थिति यहां तक पहुंच जाती थी कि रोशन को किताबें व पढ़ाई की जरूरी सामग्री नहीं मिल पाती थी। बमुश्किल पिता सोनू साहनी फीस ही चुका पाते थे। अब रोशन के सामने आगे की पढ़ाई की चुनौती है।

विशेष बातचीत के दौरान रोशन ने साफ कर दिया कि उसका अल्टीमेट लक्ष्य आईएएस बनना है। इसके लिए चाहे नौकरी कर पैसा जुटाना पड़े। कमाल देखिए, मात्र दो घंटे ही पढ़ाई करने पर रोशन को यह सफलता मिल गई है। कल्पना कीजिए अगर रोशन को तमाम सुविधाएं मिल जाएं तो आने वाले वक्त में आईएएस का भी टॉपर बन सकता है। मूलत: बिहार के रहने वाले रोशन के पिता काम की तलाश में एक अरसा पहले अर्की पहुंचे थे। पिता सुबह की दिहाड़ी पर निकल जाते हैं तो उनके घर लौटने तक छोटे-मोटे कामकाज में भी रोशन को अपनी मां रंजना का हाथ बंटाना पड़ता है। साथ ही छोटे भाई-बहन का भी ध्यान रखना पड़ता है।

प्रदेश में टॉप करने की खबर रोशन को बिहार के ग्रामीण क्षेत्र में मिली। खुशी से फूला न समाया रोशन फौरन ही ट्रेन पकड़ कर अर्की पहुंचने के लिए निकल पड़ा है।रोशन ने कहा कि वह आईएएस बनना चाहता है। परिवार की स्थिति ठीक नहीं है, लिहाजा अगर सपने को पूरा करने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी भी करनी पड़ी तो करूंगा।

उधर स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एचआर वर्मा ने मेधावी छात्र को इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि स्कूल प्रबंधन व स्टाफ इस मेधावी छात्र की हर मोड़ पर पूरी मदद करेगा।

The post दिहाड़ीदार पिता के होनहार बेटे ने 94.2 % अंक हासिल कर हिमाचल में किया टॉप, आईएएस बनना चाहता है रोशन appeared first on हिमाचल वॉचर.