हिमाचल राजनीती Archives - हिमाचल वॉचर

जंगी–थोपन हाइड्रो परियोजना पर ऊर्जा मंत्री के दिए बयान पर प्रदेश यूथ कांग्रेस ने जताया विरोध
शिमला- ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी द्वारा विधानसभा बजट सत्र में दिए जंगी–थोपन हाइड्रो परियोजना पर दिए बयान की हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने कड़े शब्दों में निंदा की है और कहा कि ऊर्जा मंत्री को जनजातीय क्षेत्र किन्नौर के सथानीय लोगों की समस्याओं और यहां की भौगोलिक दशा व  परियोजनाओं से होने वाले दुष्प्रभाव की ज़रा सी भी जानकारी नहीं है इसीलिए फिजूल में तुगलकी फरमान दिए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि किन्नौर में प्रस्तावित जंगी–थोपन हाइडल परियोजना 780 मेगावाट की है जोकि प्रदेश सरकार ने 25 सितंबर 2019 को एसजेवीएनल के साथ एमओयू पर स्थानीय लोगो की मंजूरी के बिना हस्ताक्षर किये है जिसका यहां के स्थानीय लोग पुरजोर विरोध कर रहे है।

भंडारी ने कहा कि यहां के स्थानीय पंचायतों ने भी इसके विरोध में मुख्यमंत्री को प्रस्ताव सौंपे है उसके बावजूद भी जयराम सरकार परियोजना को निरस्त करने को लेकर कुछ भी नही कर रही और बदले में उल –जलूल बेतुके से बयान दिए जा रहीं है।

अध्यक्ष भंडारी ने जंगी थोपन हाइड्रो परियोजना के बनने का सख्त विरोध करते हुए कहा कि वह इस मुहिम में स्थानीय लोगो एवम किन्नौर के युवाओं के साथ है और नो मीन्स नो कैंपेन का भी खुल कर समर्थन करते है।

यूथ कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए और जयराम सरकार पर स्थानीय लोगों की मंजूरी के बिना एसजेवीएनएल के साथ एमओ यू हस्ताक्षर करने को लेकर अपना विरोध प्रकट किया है।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किन्नौर एक जनजातीय क्षेत्र है यहां पैसा कानून चलता है जयराम सरकार का पैसा कानून को दरकिनार कर एसजेवीएनएल के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर करना बिल्कुल भी उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर जयराम सरकार जंगी–थोपन हाइड्रो परियोजना को निरस्त नहीं करती है तो यूथ कांग्रेस आगामी दिनों में विधानसभा का घेराव करेगी और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

The post जंगी–थोपन हाइड्रो परियोजना पर ऊर्जा मंत्री के दिए बयान पर प्रदेश यूथ कांग्रेस ने जताया विरोध appeared first on हिमाचल वॉचर.

डॉक्टरों की मांगे मान कर पेन डाऊन हड़ताल को तुरंत खत्म करे सरकार,मरीज हो रहे हैं परेशान:राठौर
शिमला- प्रदेश में चल रही डॉक्टरों की पेन डाऊन हड़ताल पर  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सरकार को यह भी सलाह दी हैं कि सरकार से  इस मुद्दे में हस्तक्षेप करे और इस हड़ताल को तुरंत खत्म करे।

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की सुबह दो घंटे की पेन डाऊन हड़ताल से स्थनीय और दूरदराज से आने वाले ग्रामीण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राठौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है।

उन्होंने चिकित्सकों के साथ उनकी मांगो को लेकर कोई बातचीत न करने पर हैरानी जताते हुए कहा है कि प्रदेश में पहले ही कोरोना का खौफ़ जारी है ऐसे में चिकित्सकों की हड़ताल बेहद चिंताजनक और अफसोसजनक है।

राठौर ने कहा कि चिकित्सकों से भी आग्रह किया है कि वह जनहित में फिलहाल अपने इस संघर्ष को स्थगित करते हुए लोगों के स्वास्थ्य जांच को प्रमुखता दें।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि अभी प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है और लोगों को अपने स्वास्थ्य जांच और अन्य इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। ऐसे में आपात स्थिति में आए रोगियों को भी बेहद तकलीफ से गुजरना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार को भी यह देखना चाहिए कि लोगों को परेशानी ना हो और इस मामले को सुलझा कर इस हड़ताल को समाप्त किया जाए।

The post डॉक्टरों की मांगे मान कर पेन डाऊन हड़ताल को तुरंत खत्म करे सरकार,मरीज हो रहे हैं परेशान:राठौर appeared first on हिमाचल वॉचर.

कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री के बयान पर भाजपा का पलटवार,कहा अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं नेता प्रतिपक्ष
शिमला- जैसे-जैसे 2022 के विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहे हैं वैसे की राजनतिक पार्टियों का एक दूसरे पर बयानबाजी और आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया हैं।

पक्ष और विपक्ष दोनों की ओर से लगातार एक दूसरे पर बयानबाजी की जा रही है। अभी हाल ही में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लेकर की गयी बयानबाजी पर अब भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने पलटवार करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री को लेकर बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे है और वह  केवल अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं।

जम्वाल ने कांग्रेस पर टिपण्णी करते हुए कहा कि वर्तमान में कांग्रेस की लड़ाई सड़को तक उतर आई है शायद कांग्रेस नेता को यह लड़ाई नहीं दिखती।

उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल की जनता  यह जानती है की किसने काम किया है और किसने लोगों को गुमराह किया है। उन्होंने यह भी कहा कि नेता प्रतिपक्ष अपनी कुर्सी बचाने में लगे है तभी अपनी राजनीति चमकाने में लगे है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी को यह पता है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस एक बार फिर से भाजपा से हारने वाली है।

उन्होंने कहा की जिस प्रकार से जयराम सरकार ने शराब,खनन व वन माफिया पर नकेल कसी है जो की आज से पहले कभी नहीं हुआ है।

The post कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री के बयान पर भाजपा का पलटवार,कहा अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं नेता प्रतिपक्ष appeared first on हिमाचल वॉचर.

राहुल गांधी व स्व. राजीव गांधी पर की गयी टिप्पणी पर भड़की युवा कांग्रेस
शिमला- हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा की ओर से राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी पर ऊना युवा कांग्रेस भड़क गई गई हैं।

टिप्पणी को अशोभनीय ओर अमर्यादित बताते हुए युवा कांग्रेस ने आक्रोश मार्च निकालकर असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया ओर उन्हें पद से हटाने की मांग की।

युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड में स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा में भाजपा के चुनाव हारने की बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में ऐसी मानसिकता के लोगों को खासा पसंद किया जाता है।

भंडारी ने कहा कि  यह हिमाचल के लिए भी बड़ी शर्म की बात है क्योंकि जिस संगठन से असम के मुख्यमंत्री आते है उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल से हैं।

उन्होंने कहा कि नड्डा केवल नाम के अध्यक्ष है और  उनसे इस तरह की बात करने वालों पर कार्रवाई की उम्मीद नहीं की जा सकती, वह भाजपा में रबर स्टांप अध्यक्ष है।

युवा कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री की ओर से राहुल गाँधी व स्व.राजीव गांधी पर टिप्पणी करने को उनकी घटिया मानसिकता बताया।

युवा कांग्रेस ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा को हिंदू धर्म की संस्कृति व सभ्यता समझने की जरूरत है और उनको हिंदुत्व का मार्ग छोड़कर हिंदू धर्म का मार्ग अपनाना चाहिए,आरएसएस (RSS) का हिंदुत्व उन्हें नफरत व असभ्यता सिखाएगी।

भंडारी ने कहा कि भारत का हिंदू धर्म स्नेह,कृतज्ञता,बुद्धिमान व धैर्यवान होना सिखाता है लेकिन असम के मुख्यमंत्री में इसका एक भी गुण नहीं है उन्हें भगवत गीता व राम चरित्र मानस पढ़ने की जरूरत है।

The post राहुल गांधी व स्व. राजीव गांधी पर की गयी टिप्पणी पर भड़की युवा कांग्रेस appeared first on हिमाचल वॉचर.

पेगासस जासूसी मामला: मोदी सरकार ने देश मे लोकतांत्रिक मर्यादाओं और लोगों की निजिता का किया हनन
शिमला- पेगासस जासूसी मामलें में द न्यूयार्क टाइम्स में प्रकाशित खुलासे के बाद हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि अब भारत सरकार के पेगासस जासूसी को लेकर झूठ की पूरी पोल खुल गई है।

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय को इस रिपोर्ट का सज्ञान लेते हुए इसकी जांच करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पेगासस जासूसी से विपक्ष के बड़े नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों,सुरक्षा एजेंसियों,जजों कुछ पत्रकारों व बड़े उद्योगपतियों के फोन हैक कर उनकी जासूसी करने का पुख्ता प्रमाण देश के सामने आ चुके है।

राठौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस जासूसी कांड के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे तौर पर दोषी है,क्योंकि यह पूरी तरह से देशद्रोह का मामला बनता है।

उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि सत्ता में बैठी सरकार ने लोकतंत्र का हनन करते हुए जासूसी के लिए पेगासस यंत्र खरीदा हो।

राठौर ने यह भी कहा कि पेगासस से देश के लोकतंत्र को बंधक बनाने की कोशिश की गई है। मोदी सरकार ने इस मामले में देश की संसद व उच्चतम न्यायालय को भी गुमराह करने का पूरा प्रयास किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अब जबकि द न्यूयार्क टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट के बाद सच्चाई देश के सामने आ गई है,ऐसे में केंद्र की मोदी सरकार जासूसी के गुनाह से नही बच सकती है

राठौर ने कहा है कि जासूसी का खुलासा होने के बाद मोदी सरकार को सत्ता में बैठे रहने का कोई नैतिक अधिकार नही है। उन्होंने कहा है कि पेगासस जासूसी से मोदी सरकार ने देश मे लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हनन करते हुए लोगों की निजिता के अधिकार का भी हनन किया है।

देश की संवैधानिक संस्थाओं के साथ साथ उन सभी लोगों की जासूसी की है जो देश व लोकतंत्र मे अपना महत्वपूर्ण योगदान व स्थान रखते है।

The post पेगासस जासूसी मामला: मोदी सरकार ने देश मे लोकतांत्रिक मर्यादाओं और लोगों की निजिता का किया हनन appeared first on हिमाचल वॉचर.

जहरीली शराब मामले में कांग्रेस ने हमीरपुर महासचिव को पद से हटाया, पुलिस ने चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार
शिमला- हिमाचल के मंडी में जहरीली शराब से जुड़े मामले में हमीरपुर कांग्रेस के महासचिव नीरज ठाकुर का भी नाम सामने आया है, जसिके चलते उन्हें जिला महासचिव के पद से हटा दिया गया है।

हमीरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र जार ने बताया कि जहरीली शराब मामले में नीरज ठाकुर का नाम आने के बाद पार्टी ने उन्हें महासचिव के पद से हटा दिया गया है।

आपको बता दें कि पुलिस ने व्यावसायिक कांप्लेक्स में दबिश देकर शराब की नौ पेटियां बरामद की थी जिसके बाद पुलिस ने नीरज को शनिवार शाम को चंडीगढ़ से हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि नीरज भागने की फिराक में था।

नीरज कांग्रेस पार्टी के एक्टिव कार्यकर्त्ता रहे हैं पार्टी के कार्यक्रमों में भाग भी लेते रहे हैं यहां तक की नीरज 2011 से 2016 पंचायत उपप्रधान भी रहे हैं। नीरज हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का दावा भी करते रहे हैं।

यह भी कहा जा रहा है कि एसआईटी नीरज को मुख्य सरगना बना सकती है।

The post जहरीली शराब मामले में कांग्रेस ने हमीरपुर महासचिव को पद से हटाया, पुलिस ने चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार appeared first on हिमाचल वॉचर.

मंडी में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के लिए भाजपा सरकार दोषी,सरकार के सरंक्षण में हो रहा अबैध कारोवार: राठौर
शिमला- प्रदेश में बढ़ते अबैध नशा कारोबार पर चिंता जताते हुए हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि उसके सरंक्षण में प्रदेश में यह अबैध कारोवार फलफूल रहा है।

उन्होंने मंडी जिला के सलापड़ में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर दुख जताते हुए उन्होंने इसके लिए भाजपा सरकार को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकलता जा रहा है।

राठौर ने कहा कि सरकार का प्रदेश में कानून व्यवस्था पर कोई भी नियंत्रण नही है। प्रदेश में सबकुछ रामभरोसे चल रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में हुई इस घटना से साफ हो गया है कि प्रदेश में अबैध नशे का कारोबार जोरों पर चल रहा है। अबैध कारोबार में जुटे लोगों को कानून का भी कोई भी ख़ौफ़ नही है ।

उन्होंने कहा कि एक तरफ बढ़ती बेरोजगारी व दूसरी तरफ बढ़ता नशे का कारोबार युवाओं के भविष्य को चौपट करता जा रहा है,जो कि बहुत ही दुखदाई है।

राठौर ने अबैध नशे के कारोबार में सलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग करते हुए सरकार से प्रदेश में विगड़ती कानून व्यवस्था सुचारू करने की मांग की है।

वहीं दूसरी तरफ कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश सरकार द्वारा फिर से एक हजार करोड़ का ऋण लेने पर हैरानी जताते हुए कहा है कि भाजपा सरकार अपने ऐशो आराम के लिए प्रदेश को भारी कर्जो में डुबो रही है।

राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पूछा है कि वह प्रदेश को बताए कि वह जो हर महीने कर्ज ले रही है उसे वह कहां खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ता कर्ज प्रदेश के विकास में एक ग्रहण साबित होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को अपने खर्चों पर अंकुश लगाते हुए फिजूलखर्ची को बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कर्ज की यही रफ़्तार रही तो वह दिन दूर नही होगा जब प्रदेश पूरी तरह आर्थिक तौर पर गुलाम ही न बन जाएगा।

The post मंडी में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के लिए भाजपा सरकार दोषी,सरकार के सरंक्षण में हो रहा अबैध कारोवार: राठौर appeared first on हिमाचल वॉचर.

प्रदेश को कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर मिला एक झुझारू नेता: जितेंद्र चौधरी
शिमला- आज सोमवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का अध्यक्ष पद पर तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शिमला कांग्रेस मुख्यालय मे संम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस सम्मान समरोह के अवसर ओर जिला शिमला कांग्रेस शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में प्रदेश में संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। वहीं पूर्व विधायक आदर्श सूद ने कहा कि  प्रदेश को कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर एक झुझारू नेता मिला है जो सबको साथ लेकर आगे बढ़ रहा है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने के कहा कि प्रदेश में हुए उप चुनावों में जीत का पूरा श्रेय प्रदेश अध्यक्ष को जाता है जिनके मार्गदर्शन में प्रदेश में पहली बार ऐसी ऐतिहासिक जीत दर्ज की है,जिसे सत्तारूढ़ भाजपा को चारों खाने चित किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अपनी तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और सभी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज से ठीक तीन साल पहले जब राहुल गांधी ने उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी थी तो उस समय प्रदेश में बहुत ही विकट परिस्थितियों थी।

राठौर ने कहा कि अब इस साल पहले नगर निगम शिमला के चुनाव होने है और उसके बाद प्रदेश विधानसभा के। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के हौसले बुलंद है। कांग्रेस इन चुनावों में भी अपनी जीत का परचम लहराईगी।

उन्होंने कहा कि उन्होंने सबसे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया। उन्होंने बताया कि सभी नेताओं को एक मंच पर लाना उनके लिए बहुत बड़ी चुनौती थी,पर उसे भी उन्होंने सफलता पूर्वक पार किया।

राठौर ने कहा कि आज उन्हें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की बहुत बड़ी कमी खल रही है जो अब हमारे बीच नही है।उन्होंने कहा कि उनका प्यार और मार्गदर्शन हमेशा उनके साथ रहेगा।उन्होंने इस दौरान प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्व.डॉ.यशवंत सिंह परमार को भी याद किया।

कोन्ग्रेस्स अध्यक्ष ने कहा कि सगंठन की मजबूती से मंडी ससंदीय क्षेत्र व तीन विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की।उन्होंने कहा कि गत तीन सालों में उन्होंने सगंठन की मजबूती के लिये कार्य किया और यही बजह है कि आज प्रदेश में कांग्रेस बहुत ही मजबूत स्थिति में है।

राठौर ने कहा कि उन्होंने कभी भी न तो पार्टी का कोई टिकट मांगा और न ही कोई पद। उन्होंने बताया कि एनएसयूआई से लेकर युवा कांग्रेस और सगंठन में जो भी जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई उसका निर्वाहन उन्होंने पूरी लगन से किया।

राठौर ने कहा कि गत तीन साल के उनके इस कार्यकाल में उन्हें जो भी चुनोतियाँ उन्हें मिली उन्होंने दृढ़ता से सफलतापूर्वक पार किया। प्रदेश में कोरोना के चलते लोगों की सहायता हेतु   मास्क,सेनेटाइजर खाने का सामान लोगों को पार्टी की ओर से वितरित किया गाय ।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने शिमला के आईजीएमसी,टांडा व नेरचौक व चंबा मेडिकल कॉलेज में बेड सहित ऑक्सीजन व स्वास्थ्य उपकरण भी वितरित किए।उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने कोरोना काल मे लोगों की मदद के लिये प्रदेश कांग्रेस की सराहना भी की थी।

इन से पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी जितेंद्र चौधरी ने राठौर को उनके सराहनीय कार्यो के लिये बधाई दी। कार्यकर्ताओ ओर नेताओ ने कुलदीप राठौर के तीन साल के कार्यकाल को बेमिसाल करार दिया।

The post प्रदेश को कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर मिला एक झुझारू नेता: जितेंद्र चौधरी appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर आपस में उलझी, विक्रमादित्य ने किया जांच का समर्थन तो अन्य नेताओं ने खोल दिया मोर्चा
शिमला– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान हुए सुरक्षा में चूक को लेकर पूरे देश में सभी राजनितिक पार्टिया अलग-अलग बयान दे रही हैं। कोई इसके समर्थन में है तो कोई इसे कांग्रेस  की सोची समझी साजिश बता रहे हैं।

वहीं हिमाचल प्रदेश में भी प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक से प्रदेश भाजपा और कांग्रेस ने भी अपनी-अपनी बात सामने रखी। जहाँ एक ओर भाजपा ने इस घटना का विरोध और धरना प्रदर्शन किया वहीं प्रदेश कांग्रेस ने पंजाब सरकार का समर्थन किया लकिन हिमाचल में ही कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

कोंग्रस पार्टी के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने जहां एक ओर इस घटना पर कार्रवाई की मांग की है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के ही नेताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया हैं जिससे हिमाचल प्रदेश के कांग्रेसी नेता आपस में ही उलझ गए हैं।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के मामले में कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए पंजाब सरकार से जांच की मांग की है।

उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि बीते रोज जो घटनाक्रम हुए हैं वह बहुत चिंताजनक हैं। जिस भी राज्य या देश में प्रधानमंत्री जाते हैं, बाहर का सुरक्षा घेरा उस राज्य और देश की सुरक्षा एजेंसियां देती हैं।

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पंजाब में प्रधानमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के रद्द होने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि भाजपा इस पर राजनीति कर कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के काफिले का सड़क में फंसना प्रदेश कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिये भाजपा की किसी सोची समझी रणनीति के तहत राजनैतिक षडयंत्र का एक हिस्सा हो सकता जब उन्होंने पाया कि प्रधानमंत्री की रैली का पंडाल खाली पड़ा है उस के बाद भाजपा नेताओं ने दुष्प्रचार करना शुरू कर दिया।

उन्होंने अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री के काफिले का सड़क में फंसना प्रदेश कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिये भाजपा की किसी सोची समझी रणनीति के तहत राजनैतिक षडयंत्र का एक हिस्सा हो सकता जब उन्होंने पाया कि प्रधानमंत्री की रैली का पंडाल खाली पड़ा है उस के बाद भाजपा नेताओं ने दुष्प्रचार करना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा है कि पंजाब सरकार को किसी भी प्रकार से दोषी करार देना तर्कसंगत नही है क्यूंकि प्रधानमंत्री की पूरी सुरक्षा व्यवस्था गृह मंत्रालय के साथ-साथ एसपीजी के पास होती है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि अपने ही देश के लोगों से प्रधानमंत्री को इतना डरने की ज़रूरत क्या है। गाँव का पंच, प्रधान भी लोगों से मिलते हैं, उन्ही में से एक होते हैं वैसे ही प्रधानमंत्री भी हैं।

वहीं कांग्रेस के नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भी सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर लिखा है कि पहले भी कई बार प्रधानमंत्रियों का काफिला रोका गया है।

ऊना के विधायक सतपाल रायजादा ने विधायक विक्रमादित्य की फेसबुक पोस्ट पर ही सवाल उठाए हैं। रायजादा ने वीडियो जारी कर कहा कि यह दुखद है कि भाजपा नेता पंजाब के सीएम, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा नेताओं के हक में बोलना कांग्रेस को कमजोर करने की साजिश है। रायजादा ने कहा कि अपने नेताओं का पक्ष लेने के बजाय दूसरी पार्टी के नेताओं का पक्ष लेना जायज नहीं है।

The post हिमाचल कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर आपस में उलझी, विक्रमादित्य ने किया जांच का समर्थन तो अन्य नेताओं ने खोल दिया मोर्चा appeared first on हिमाचल वॉचर.

पुलिसकर्मियों के मुद्दे को लेकर अपनी गलतियों का ठीकरा बीजेपी सरकार पर फोड़ रही कांग्रेस: नंदा
शिमला– हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस बेतुके मुद्दों पर लगातार वाक आउट कर रही है, कांग्रेस के पास ना कोई नीति है और ना ही कोई नेता कांग्रेस केवल एक पोलिटिकल स्टंट पार्टी बन कर रह गयी है। नंदा ने कहा कि वर्तमान समय मे कांग्रेस के हर ज़िले से एक मुख्यमंत्री उम्मीदवार है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा कल सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया जिससे कांग्रेस का ही मज़ाक बन कर रह गया। इस दौरान कांग्रेस के तीन विधायक विधानसभा में अनुपस्थित रहे। मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि एक नेता की तबीयत खराब थी हम समझ सकते है पर बाकी दो नेता क्या अपने नेतृत्व के साथ नहीं थे।

भाजपा सह मीडिया प्रभारी ने यह भी कहा कि जनता को भाजपा के नेतृत्व में पूर्ण विश्वास है और जिस प्रकार से सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है उससे 2022 में निश्चित रूप से भाजपा की सरकार प्रदेश में फिर से बनेगी।

उन्होंने कहा कि जो पुलिसकर्मियों का मुद्दा है वह कांग्रेस की कुनीति की उपज है । कांग्रेस शासनकाल में 2015 में पुलिस भर्ती के लिए इस तरह की व्यवस्था की गई थी और अब कांग्रेस अपनी गलतियों का ठीकरा बीजेपी सरकार पर फोड़ रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदन से वॉकआउट कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के समय में पुलिस जवानों के लिए भर्ती के बाद आठ साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद ही वित्तीय लाभ जारी किए जाते थे।उन्होंने कहा कि ये काला कानून कांग्रेस की देन है और अन्य अनुबंध कर्मियों से इन पुलिस कर्मियों का कॉन्ट्रैक्ट बिल्कुल अलग है।

The post पुलिसकर्मियों के मुद्दे को लेकर अपनी गलतियों का ठीकरा बीजेपी सरकार पर फोड़ रही कांग्रेस: नंदा appeared first on हिमाचल वॉचर.