सुंदरनगर Archives - हिमाचल वॉचर

जहरीली शराब मामलें में मुख्य सरगना कालू समेत तीन लोग गिरफ्तार, अभी भी पी रहे लोग नकली शराब
शिमला– हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के तहत आने वाले सलापड़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से अब तक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि पुलिस ने मामले में जुड़े 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था जिनमें पूर्व पंचायत प्रधान भी शामिल था।

:-विस्तार से पढ़िए क्या है मंडी में जहरीली शराब का यह पूरा मामला और मरने वालों का आंकड़ा

वहीँ पुलिस की एसआईटी ने शुक्रवार देर रात जहरीली शराब से जुड़े मुख्य सरगना कालू उर्फ नरेंद्र कुमार समेत बैजनाथ से अजय कुमार व पालमपुर से गौरव इन तीनआरोपियों को देर रात गिरफ्तार किया है।

शराब पीने हुई 7 लोगों की मौत के बाद कालू उर्फ नरेंद्र कुमार भूमिगत हो गया था। वह सुंदरनगर उपमंडल की भनवाड़ पंचायत के छज्वार गांव का रहने वाला है।

हिमाचल की एक दैनिक अख़बार के मुताबिक इस पूरे गिरोह का मुख्य सरगना कालू (उर्फ नरेंद्र कुमार) है और वह पिछले 12 साल से शराब का अवैध कारोबार कर रहा है। । वहीं गिरोह के अन्य सदस्यों को शराब की खेप भी उपलब्ध करवाता था। पुलिस द्वारा पकडे गए अन्य दो और आरोपी अजय कुमार और गौरव इस कारोबार में उसके पार्टनर थे।

अब इस मुख्य आरोपी और उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद यह उम्मीद जगी है कि एसआईटी इन तीनों गहन पूछताछ करके इस कारोबार से जुड़े और अन्य संलिप्त आरोपियों को पकड़ सकती है। एसआईटी को यह भी जानने में मदद मिलेगी कि आरोपी नकली शराब कहां तैयार करवाते थे और कहां से इसकी खेप आती थी।

सुंदरनगर में अब भी पी रहे हैं लोग नकली संतरा ब्रांड की शराब

वहीं इस घटना के बाद भी सुंदरनगर में कुछ लोग नकली संतरा ब्रांड की शराब का सेवन करने गुरेज नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को सुंदरनगर शहर में ही लोक निर्माण विभाग की वर्षाशालिका में कुछ लोगों शराब पी रहे थे जिसकी सुचना पुलिस को स्थानीय लोगों ने दी थी।

सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जिसके तुरंत बाद शराब पीने वाले लोग वहां से भाग गए। वर्षाशालिका से पुलिस ने और 4 बोतल नकली संतरा ब्रांड जिसमें बीआरवी फूलस लिखा है उसे बरामद किया।

ज्ञात रहे कि शराब पीने से हुई मौतों के बाद आबकारी विभाग ने सलापड़ के एक ठेके को बंद कर दिया है। यहां तक की क्षेत्र में अगले आदेश तक संतरा ब्रांड की शराब बेचने पर प्रतिबंध भी लगा दिया है। लेकिन अब सवाल यह उठ रहा है कि इतनी सख्ती के बाद भी यह नकली संतरा शराब कहां से आई?।

आपको बता दें कि कांगड़ा में बनने वाली शराब पर बीआरवी फूड्स लिखा है, जबकि मिलावट/निकली शराब की बोतल पर बीआरवी फूलस लिखा है ।

एसडीएम धर्मेश रमोत्रा ने बताया नरेश चौक के निकट नकली संतरा ब्रांड शराब की बोतलें मिलने की जानकारी आने पर पुलिस को भेजा गया था। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरामद बोतलों में जो थोड़ी बहुत शराब पाई गई, उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। एसडीएम ने लोगों से आह्वान किया कि वे माफिया को पकड़ने में प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें।

आबकारी विभाग की जांच में खुलासा हजारों लीटर स्प्रिट गायब

आबकारी विभाग की जांच में यह खुलासा हुआ है कि जिला मंडी में शराब के एक बाटलिंग प्लांट में हजारों लीटर स्प्रिट रिकॉर्ड से ही गायब है । विभाग को सूचना थी कि प्लांट में तय नियमों की अनदेखी करते हुए शराब के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले स्पिरिट का रिकॉर्ड नहीं रखा जा रहा है।

वहीं जांचा में पाया कि शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला स्प्रिट रिकॉर्ड से लगभग 11000 लीटर कम है। दूसरी तरफ, शराब के इस्तेमाल में होने वाला ब्लेंड 7000 लीटर अधिक पाया गया है।

The post जहरीली शराब मामलें में मुख्य सरगना कालू समेत तीन लोग गिरफ्तार, अभी भी पी रहे लोग नकली शराब appeared first on हिमाचल वॉचर.

सुंदरनगर में बनने के एक दिन बाद ही क्षतिग्रस्त हो गया विवादित पुल, लोगों ने घटिया सामग्री प्रयोग करने का लगाया आरोप
मंडी-उपमंडल के पड़सल गैहरा में विवादित पुल बनने के एक दिन बाद ही क्षतिग्रस्त हो गया जिसके चलते ग्रामीणों ने पुल के निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने के मामले की विजीलैंस जांच की मांग की है। बता दें कि सुंदरनगर से कपाही वाया पड़सल सड़क के लिए बन रहे 45 मीटर लंबे और 42 मीटर ऊंचे पुल के निर्माण में ठेकेदार पर पहले ही मनमानी के आरोप लगे थे और लोगों ने शिकायत कर जांच की मांग की थी। जांच के लिए संबंधित अधिकारी कार्रवाई के लिए आनाकानी करते रहे और किसानों ने कई बार प्रदर्शन भी किए। आरोप हैं कि अधिकारी दबाव के चलते विभागीय जांच तक करने से कतराते रहे।

क्या कहते हैं ग्रामीण

दिला राम ठाकुर और अरठी पंचायत की प्रधान सुषमा, उपप्रधान महेंद्र ठाकुर, प्रभदयाल, वार्ड मैंबर कमला देवी, कर्म सिंह, चमारूराम, अमर सिंह, शक्ति चंद, कृष्ण सिंह, भूप सिंह, राकेश कुमार, काकू, लक्ष्मण, कौशल्या देवी, ग्राम चुरड़ वार्ड मैंबर रूप सिंह, गांव पटसल गहरा, गंगी देवी, कृष्णी देवी, तनु, मनू, श्याम लाल व अमरू सिंह ने घटना की विजीलैंस जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया कि घटिया सामग्री के प्रयोग से पुराने श्मशान पर बनाया गया पुल एक दिन में क्षतिग्रस्त हुआ है।

खेत व घासनियों में डंप किया हजारों टन मलबा

पुल की खुदाई कर खेत व घासनियों में हजारों टन मलबा डंप करके सैंकड़ों छोटे-बड़े फलदार पौधों व सिंचाई कूहल को क्षतिग्रस्त किया गया है जिसके नुक्सान की कोई भी अधिकारी जांच तक नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा मामले को रफा-दफा करने की साजिश की जा रही है।

जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम बुलाई

लो.नि.वि. मंडल सुंदरनगर  के अधिशासी अभियंता वी.के. गुलेरिया ने कहा कि घटनास्थल का दौरा कर पुल की जांच की गई है। पुल पर बीते कल जब स्लैब डाला गया तो ठीक था लेकिन आज दोपहर बाद पुल के बीच का एक भाग बैठ गया है। घटना की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है। घटना की पूरी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Photo Divya Himachal/Punjab Kesari

The post सुंदरनगर में बनने के एक दिन बाद ही क्षतिग्रस्त हो गया विवादित पुल, लोगों ने घटिया सामग्री प्रयोग करने का लगाया आरोप appeared first on हिमाचल वॉचर.