शिमला सिटी Archives - हिमाचल वॉचर

शिमला: लिफ्ट के समय में कटौती, आज दोपहर 3 बजे तक चलेगी लिफ्ट
शिमला-हिमाचल पर्यटन विकास निगम प्रबंध निदेशक अमित कश्यप ने बताया कि दिवाली के चलते सर्कुलर रोड को मालरोड से जोड़ने वाली लिफ्ट आज 4 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक चलेगी। निगम प्रबंध निदेशक अमित कश्यप ने कहा कि निगम कर्मचारी अपने परिवारों के साथ दिवाली मना सकें, इसके लिए लिफ्ट के समय में कटौती की है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार से लिफ्ट अपने निर्धारित समय पर ही चलेगी।

The post शिमला: लिफ्ट के समय में कटौती, आज दोपहर 3 बजे तक चलेगी लिफ्ट appeared first on हिमाचल वॉचर.

ध्वनि प्रदूषण: शिमला में 22 साईलेंस जोन निर्धारित, चिन्हित किए जायेंगे साईलेंस जोन बोर्ड
शिमला-अतिरिक्त उपायुक्त शिमला राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि शिमला नगर में ‘साईलेंस जोन’ की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। नगर में ध्वनि प्रदूषण स्तर पर नजर रखने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार नियमित रूप से जांच के साथ-साथ जरूरी कदम भी उठाए जाएंगे।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक शिमला व आयुक्त नगर निगम शिमला को सौंपी जाएगी। नगर निगम शिमला द्वारा भी ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जरूरी कार्यवाही की जाएगी। चिन्हित किए गए साईलेंस जोन में साईलेंस जोन के बोर्ड भी स्थापित किए जाएंगे।

चिन्हित किए किये गए जोन में शिमला नगर में लाॅरेटो काॅन्वेंट स्कूल ताराहाल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या लक्कड़-बाजार, आॅकलैंड हाउस स्कूल (कन्या), आॅकलैंड हाउस स्कूल (ब्वायज), आरकेएमवी महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय संजौली, तिब्बतीयन स्कूल छोटा शिमला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कसुम्पटी, शिमला पब्लिक स्कूल खलीनी, राजकीय विद्यालय टुटीकंडी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालुगंज, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, सैंट ऐडवर्ड स्कूल, सैंट बीडज काॅलेज, इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला, कमला नेहरू अस्पताल शिमला, दीन दयाल उपाध्याय शिमला, सेनेटोरियम अस्पताल चैड़ा मैदान, आयुर्वेदिक अस्पताल छोटा शिमला, हिमाचल प्रदेश सचिवालय, राजभवन, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय शिमला और हिमाचल प्रदेश विधानसभा शिमला को साईलेंस जोन चिन्हित किया गया है।

The post ध्वनि प्रदूषण: शिमला में 22 साईलेंस जोन निर्धारित, चिन्हित किए जायेंगे साईलेंस जोन बोर्ड appeared first on हिमाचल वॉचर.

ग्रीन टैक्स चुकाए बिना शिमला शहर पहुंचने वाली गाड़ियों पर लगेगा 5000 रुपये जुर्माना
शिमला- हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला घूमने आने वाले सैलानियों को अब शिमला में प्रवेश करने से पहले  फीस भरनी पड़ेगी।फीस  न चुकाने पर 5 हजार जुर्माना भरना पड़ सकता है। नगर निगम शिमला ने सैलानियों से ग्रीन टैक्स फीस वसूलने की तैयारी कर ली है। दरअसल अब अपनी गाड़ियों से शिमला आने वाले सैलानियों को शहर में एंट्री से पहले ग्रीन फीस चुकानी पडेगा। छोटी और बड़ी गाड़ियों के लिए ये फीस 200 से 400 रुपए तक निर्धारित की गई है।

बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानी और अन्य लोग मोबाइल ऐप के जरिये ऑनलाइन भी ग्रीन फीस जमा करवा सकेंगे। इसके अलावा परवाणू बैरियर, नगर निगम के कैश काउंटर और लोक मित्र केंद्रों पर भी ग्रीन फीस जमा करवाई जा सकेगी।फिलहाल अभी सरकार से मंजूरी मिलने के बाद नगर निगम ने ट्रायल के तौर पर एक महीने के लिए ग्रीन फीस लागू करने की योजना बनाई है। ट्रायल पीरियड के दौरान ग्रीन फीस न चुकाने वालों को पेनल्टी भी नहीं लगाई जाएगी।

ग्रीन फीस चुकाए बिना शहर पहुंचने वाली गाड़ियों पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है। नगर निगम शिमला अभी बिना बायलॉज तय किए राजधानी शिमला में ग्रीन फीस लागू करने की तैयारी कर रहा है। ट्रायल के दौरान नगर निगम को ग्रीन फीस लागू करने में पेश आने वाली समस्याओं का भी पता लग जाएगा और ट्रायल के बाद प्रभावी तरीके से योजना लागू की जाएगी।

The post ग्रीन टैक्स चुकाए बिना शिमला शहर पहुंचने वाली गाड़ियों पर लगेगा 5000 रुपये जुर्माना appeared first on हिमाचल वॉचर.

अपना पानी का बिल रीडिंग के हिसाब से चाहिए तो ख़राब मीटर खुद ठीक करवाओ, नहीं तो फ्लैट रेट पर बिल चुकाओ : शिमला नगर निगम
शिमला-   कम खपत के बावजूद अगर आपको पानी का बिल नगर निगम को फ्लैट दरों पर चुकाना पड़ रहा है तो अब आप अपना मीटर ठीक करवा कर मीटर रीडिंग पर बिल ले सकते हैं। शहर के लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम जनवरी माह से मीटर रीडिंग पर पानी के बिल जारी करने जा रहा है, लेकिन रीडिंग पर बिल उन्हीं कनेक्शनों को जारी होंगे, जिनके मीटर ठीक हैं।

शहर के अधिकतर घरों में पानी के मीटर लगे हैं लेकिन खराब पड़े हैं। मीटर खराब होने की सूरत में फ्लैट बिल ही जारी किया जाएगा। अगर लोग अपने कनेक्शन पर खराब मीटर की मरम्मत करवा देते हैं तो उन्हें भी खपत के मुताबिक मीटर रीडिंग पर ही बिल दिया जाएगा। शहर के उन लोगों के लिए यह फायदे का सौदा साबित हो सकता है जिनके परिवार में एक या दो सदस्य है और पानी की खपत कम होती है।

मौजूदा समय में ऐसे परिवारों को भी निगम पानी के फ्लैट बिल जारी कर रहा है। निगम की ओर से यह अस्थाई व्यवस्था है। स्थायी तौर पर नगर निगम शहर के सभी कनेक्शनों में आटोमेटिक मीटर लगाने की तैयारी में है। इसके लिए अमृत मिशन के तहत बजट का भी बंदोबस्त हो गया है। ऑटोमेटिक मीटर लगाने का काम निजी कंपनी को सौंपा जाना है जिसके लिए टेंडर करने की तैयारी है। हालांकि इसमें अभी कुछ महीनों का और समय लग सकता है।

जनवरी से मीटर रीडिंग पर पानी के बिल

जनवरी माह से शहर में पानी के बिल मीटर रीडिंग पर जारी किए जाएंगे। जिन कनेक्शनों में मीटर ठीक होंगे उनकी ही मीटर रीडिंग ली जाएगी। हालांकि, जल्द ही अमृत मिशन में शहर के सभी कनेक्शनों पर ऑटोमेटिक मीटर लगा दिए जाएंगे।- पंकज राय, आयुक्त, नगर निगम शिमला

शहर में 23 हजार घरेलू उपभोक्ता, 7 हजार व्यवसायिक

शहर में नगर निगम के करीब 23 हजार घरेलू पेयजल उपभोक्ता हैं, जिनको अभी फ्लैट रेट पर (375 रुपये मासिक) पानी के बिल जारी किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त 7 हजार के करीब व्यवसायिक उपभोक्ताओं को मीटर रीडिंग पर ही पानी के बिल जारी किए जा रहे हैं।

सैहब सुपरवाइजर करेंगे मीटर रीडिंग

शहर में पानी के एवरेज बिल जारी करने के पीछे मुख्य कारण नगर निगम के पास मीटर रीडर न होना है। समस्या का समाधान करने के लिए निगम मीटर रीडिंग का काम सैहब सुपरवाइजरों को सौंपने जा रहा है। हालांकि बाद में निगम मीटर रीडरों की भर्ती भी करेगा।

बिल जारी करने को नया साफ्टवेयर बनेगा

पानी के बिल जारी करने के लिए नगर निगम नया साफ्टवेयर बना रहा है। एनआईसी के सहयोग से साफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। मौजूदा साफ्टवेयर में खराबी के कारण बिलों में अतिरिक्त सरचार्ज जुड़ने के कारण शहर के लोगों को दिक्कत पेश आ रही है।

पानी के रेट का तय होगा नया स्लैब

मीटर रीडिंग पर पानी के बिल जारी होने के बाद नगर निगम पानी का नया स्लैब निर्धारित करेगा। नये स्लैब के हिसाब से नए रेट भी निर्धारित होगा। पानी की कम खपत के मुकाबले अधिक खपत पर स्लैब की दरें बढ़ती जाएंगी। 0 से 70 लीटर, 70 से 135 लीटर और 135 लीटर से अधिक के तीन स्लैब तय हो सकते हैं।

The post अपना पानी का बिल रीडिंग के हिसाब से चाहिए तो ख़राब मीटर खुद ठीक करवाओ, नहीं तो फ्लैट रेट पर बिल चुकाओ : शिमला नगर निगम appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला नगर निगम के कार्यालय के बहार ही लगा गंदगी का अम्बार
शिमला- भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला शिमला के मुख्य प्रवक्ता अपूर्व ठाकुर एवं जिला उपाध्यक्ष दिव्या सूद ने संयुक्त ब्यान में कहा कि नगर निगम में विराजमान मेयर और डिप्टी मेयर ने अपने आज तक के कार्यकाल में शिमला की जनता के साथ किसी भी तरह का न्याय नहीं कर पाए हैं। बड़े-बडे़ वायदे जो शिमला की जनता के साथ किए गए थे वह एक के बाद एक खोखले साबित हुए हैं।

फोटो:  सफाई कर्मचारी रोजाना खुल्ले में शहर का कूड़ा जला कर रहे वायु प्रदुषण

शिमला में जगह-जगह कूड़ों के ढेर यह दर्शाते हैं कि शिमला का क्लीन सीटी बनना महज एक भ्रम हैं । पूरे शहर में कूड़े का जगह-जगह बिखरा होना नगर निगम की विफलता को दर्शाता हैं । नगर निगम के कार्यालय के गेट पर ही आय दिन कूड़े का ढेर नगर निगम के अपने काम के प्रति सजगता को दर्शाता है।

भाजपा ने कहा कि शिमला की जनता को न तो सही ढंग से पीने का पानी मिलता है न ही सफाई। पूरे शहर में कूडे़दानों के बाहर कूड़े के ढेर मिलते है जिसके कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। शहर की समस्याओं को अनदेखा कर मेयर , डिप्टी मेयर आये  दिन विदेशी दौरों में व्यस्त रहते है। सहूलियत के नाम पर मेयर तथा डिप्टी मेयर ने महज शिमला की जनता को ठेंगा दिखाया है। उन्होंने कहा इसका खामियाजा मेयर एवं डिप्टी मेयर को आने वाले नगर निगम चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

The post शिमला नगर निगम के कार्यालय के बहार ही लगा गंदगी का अम्बार appeared first on हिमाचल वॉचर.