शिमला पुलिस Archives - हिमाचल वॉचर

बर्फबारी के बीच शिमला पुलिस का सराहनीय काम,गर्भवती महिला और कैंसर रोगी को पहुंचाया अस्पताल
शिमला- राजधानी शिमला में बीते गुरुवार ओर शुक्रवार को हुई भारी बर्फबारी से अधिकतर मार्ग यातायात के लिए बंद थे। सड़कों के बंद होने की वजह से आम लोगों को तो परेशानी हुई ही लेकिन मरीजों और गर्भवती महिलाओं को इस बर्फ़बारी में अस्पताल पहुंचना ही मुश्किल हो गया,लेकिन ऐसे में शिमला पुलिस के जवान उनके लिए मसीहा साबित हुए।

शिमला पुलिस ने पिछले दो दिनों के दौरान भारी बर्फबारी के बीच एक गर्भवती महिला को तवी मोड़ से केएनएच अस्पताल और एक कैंसर रोगी को ढल्ली से रेस्क्यू कर आईजीएमसी शिमला पहुंचाया। समय पर अस्पताल पहुंचने पर मरीजों का सही उपचार हो पाया। पुलिस जवानों के इस ज़ज्बे ओर सराहनीय कार्य की सभी लोग खूब प्रशंसा कर रहे है।

The post बर्फबारी के बीच शिमला पुलिस का सराहनीय काम,गर्भवती महिला और कैंसर रोगी को पहुंचाया अस्पताल appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला में भारी बर्फ़बारी से बिगड़े हालात, शनिवार 5 फरबरी को रहेगा स्थानीय अवकाश,डीसी ने जारी की अधिसूचना
आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए पुलिस सहायता कक्ष 01772812344, 112 या नजदीकी पुलिस थाना में संपर्क करें।

शिमला- राजधानी शिमला में हुई भारी बर्फ़बारी अब परेशानी बन गई है। दो दिनों से लगातार हो रही बर्फ़बारी से राजधानी पूरी तरह से जाम हो गई है। हालातों को देखते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार  5 फरबरी को शिमला में स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया है।

जारी अधिसूचना के आधार पर शिमला में कल स्थानीय अवकाश रहेगा और सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान, ऑटोनोमस इंस्टिट्यूट सभी बंद रहेंगे.मात्र आपातकालीन सेवाओ के विभागों में यह अवकाश मान्य नहीं होगा।

बर्फ़बारी से आलम यह है कि ना तो सड़कों पर वाहन चल रहे है ना ही घरों में बिजली सुचारू रूप से मिल पा रही है ना ही पानी की सप्लाई इस बर्फ़बारी के बीच हो पा रही है।

बर्फ़बारी इतनी ज्यादा है कि अब रास्तों पर पैदल चलना भी ख़तरे से खाली नहीं है।  बर्फ़बारी के चलते जगह जगह पेड़ गिर रहे हैऔर इससे दुर्घटना होने का भी ख़तरा बना हुआ है।

शिमला शहर सहित जिला में बर्फबारी के चलते अधिकतर सड़कें अवरुद्ध है ऐसे में कर्मियों को कार्यालय तक पहुंचने में दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से आम जन की सुरक्षा को देखते हुए यह अवकाश घोषित किया गया है। इसको लेकर अधिसूचना भी उपायुक्त आदित्य नेगी ने देर शाम जारी कर दी है।

बता दें कि शुक्रवार को भी बर्फ़बारी के चलते शिमला शहर में वाहनों की आवाजाही बन्द रही जिसके चलते कई किलोमीटर पैदल चल कर कर्मचारियों को अपने कार्यकाल पहुंचना पड़ा, हालांकि अब मौसम साफ हो गया है लेकिन सड़को पर बर्फ़ अभी जमी हुई है और कल दोहपर तक ही सड़को को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जा सकता है।

शिमला उपायुक्त आदित्य नेगी ने कहा कि जिला में दो दिन से काफी बर्फ़बारी हुई है जिसके चलते सड़कें बन्द है। सड़कों से बर्फ़ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है और शनिवार दोहपर तक वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकती है। ऐसे में शिमला में शनिवार को स्थानीय  अवकाश घोषित किया गया है। लोगों से भी अपील की गई है कि वह जिला प्रशासन का सहयोग करें।

वहीं शिमला पुलिस ने भी जनता से अपील की है कि  बर्फ जमने और फिसलन के कारण  रात और सुबह के समय यात्रा न करें। तापमान में अधिक गिरावट होने से सड़कों पर बर्फ जमने और फिसलन की स्तिथि पैदा हो गई है। आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए पुलिस सहायता कक्ष 01772812344, 112 या नजदीकी पुलिस थाना में संपर्क करें।

The post शिमला में भारी  बर्फ़बारी से  बिगड़े हालात, शनिवार 5 फरबरी को रहेगा स्थानीय अवकाश,डीसी ने जारी की अधिसूचना appeared first on हिमाचल वॉचर.

वीडियो: शिमला के ढली में एंबुलेंस ने कॉलेज छात्रा को मारी टक्कर,अस्पताल में किया गया उपचार
शिमला- आज राजधानी शिमला के ढली में एंबुलेंस ने कॉलेज की छात्रा को टक्कर मार दी। इस हादसे में छात्रा घायल हो गई जिसे अस्पताल में उपचार दिया गया।

इस घटना के बाद पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत एंबुलेंस चालक के खिलाफ कार्रवाई की है। अंजली (19) नाम की यह छात्रा है जिसे एंबुलेंस ने टक्कर मारी थी। छात्रा कुल्लू के तहसील आनी की रहने वाली है।

जानकारी के अनुसार अंजलि कॉलेज से पैदल घर जा रही थी। इसी दौरान ढली बाईपास में सामने की तरफ से आ रही एंबुलेंस ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर के समय एंबुलेंस के कंडक्टर साइड का शीशा सीधे छात्रा के मुंह से जा टकराया जिसके वजह से वह बर्फ़ीली ज़मीन पर जोर से गिर गई। इस घटना का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

The post वीडियो: शिमला के ढली में एंबुलेंस ने कॉलेज छात्रा को मारी टक्कर,अस्पताल में किया गया उपचार appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला जिले के ऊपरी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी से कई मुख्य सड़के बंद
शिमला-  शिमला ज़िले के ऊपरी भागों में ताजा बर्फ़बारी होने के कारण कई मुख्य सड़के यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गयी है। वहीं शिमला शहर में भी शनिवार रात से लगातार बर्फ़बारी हो रही है।

शिमला जिला में बर्फबारी के कारण यह मुख्य मार्ग है पूर्ण रूप से बंद है:-

ठियोग-चौपाल सड़क मार्ग खिड़की क्षेत्र,ठियोग-रामपुर सड़क मार्ग नारकंडा क्षेत्र,खड़ापत्थर के पास ठियोग-रोहड़ू सड़क मार्ग,शिमला-ठियोग मार्ग कुफरी-गालू-फागू क्षेत्र पूर्ण रूप से बंद है।

शिमला शहर में भी देर रत से लगातार बर्फ़बारी के कारण कई सड़कें बंद है जिन्हे साफ करने का काम एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी और एमसी द्वारा किया जा रहा है।

शिमला पुलिस और जिला प्रशासन ने आम जन से अनुरोध किया है कि वह रात के समय इन उपरोक्त मार्गों पर यात्रा न करें और आपात स्थिति में सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग से  ही यात्रा करें। तथा आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए पुलिस सहायता कक्ष 01772812344, 112 या नजदीकी पुलिस थाना में संपर्क करें।

The post शिमला जिले के ऊपरी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी से कई मुख्य सड़के बंद appeared first on हिमाचल वॉचर.

वीडियो: नशे में धुत पर्यटक ने शिमला पुलिस के एएसआई को मारा थप्पड़, किया हंगामा
शिमला- आज कल सैलानी बर्फबरी और ठन्डे मौसम का लुत्फ उठाने के लिए पहाड़ों की रानी शिमला का रुख कर रहे हैं। लेकिन कुछ सैलानी अपने मनोरंजन के साथ-साथ पुलिस के लिए सरदर्द का सबक भी बन जाते हैं।

शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे के आसपास शिमला के ढली टनल पर पुलिस से बहस करते हुए एक सैलानी ने पुलिस के एएसआई(ASI) को थपड़ मार दिया।

वीडियो:

A drunk tourist on Friday night created a ruckus at the Dhali Tunnel, #Shimla, blocking the traffic for nearly 30 minutes. When the police tried to intervene, the tourist brawled with the policemen and even slapped an ASI. #HimachalPradesh #ShimlaPolice pic.twitter.com/hBN7UJZxLJ

— Himachal Watcher (@HimachalW) January 22, 2022

इस घटना पर ढली थाना प्रभारी एसएस गुलेरिया ने बताया कि टनल के पास पहले दो  गाड़ियों में टक्कर हो गई थी जिसके बाद टनल के समीप तैनात पुलिस जवान ने मौके पर ढली पुलिस थाना को मामले की सूचना दे दी थी और सुचना मिलते ही तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो गुटों में समझौता करवाने की कोशिश कर रही थी।

थाना प्रभारी गुलेरिया ने बताय कि उतने में ही दिल्ली नंबर की गाड़ी के पर्यटक जिसने शराब भी पी हुई थी उसने पुलिस से बदतमीजी की और टनल के बाहर सड़क पर लेट कर काफी ड्रामा भी किया, जिसकी वजह से पुलिस को इस सैलानी को काबू करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

उन्होंने बताया कि करीब 30 मिनट तक टनल के बाहर दोनो तरफ से जाम लग गया। वहीं पुलिस ने जब पर्यटक को समझाने की कोशिश की तो ऐसे में वह पुलिस के साथ गाली गलोच करने लगा और देखते ही देखते पर्यटक ने एएसआई को थपड मार दिया।

मौके पर पहुंची ढली पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है। सैलानी को थाने ले जा कर पूछताछ भी की गयी।

ढली थाना प्रभारी एसएस गुलेरिया का कहना है की शराब के नशे में धुत दिल्ली का सैलानी शिमला अपनी बेटी के साथ आया है। उन्होंने कहा कि पर्यटक का मेडिकल करवाने के बाद उस सैलानी पर जो भी उचित कार्यवाही होगी वह की जाएगी ।

The post वीडियो: नशे में धुत पर्यटक ने शिमला पुलिस के एएसआई को मारा थप्पड़, किया हंगामा appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला में अब सुबह 8 से शाम 6:30 बजे तक खुलेंगी दुकानें
शिमला- राजधानी शिमला के डीसी आदित्य नेगी ने कहा कि बाजार में दुकानें खोलने के समय में बदलाव कर दिया है। अब शहर में दुकानें सुबह 8 बजे से शाम 6:30 बजे तक रहेंगी। उन्होंने कहा कि व्यवस्था आज शनिवार सुबह से ही लागू कर दी गयी है।

डीसी नेगी ने कहा कि सोमवार से शनिवार तक शहर के बाजार सुबह आठ से शाम साढ़े छह बजे तक खुले रहेंगे लेकिन रविवार को बाजार बंद रहेंगे।

केवल रोजमर्रा जरूरत की जैसे दूध, ब्रेड, फल, सब्जी, दूध से बने उत्पाद आदि की दुकानें रविवार को सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक खुली रहेंगी। बाकी दुकानें खोलने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि फार्मेसी और दवाईयों की दुकानों पर यह बंदिशें लागू नहीं होंगी।

राजधानी शिमला समेत पूरे जिले में यह दिशा निर्देश लागू होंगे। इससे पहले राजधानी में दुकानें खुलने का समय सुबह दस से शाम सात बजे तक निर्धारित किया था।

उन्होंने कहा कि रेस्तरां और ढाबों के खुलने के समय में भी बदलाव किया गया है। शहर में स्थित रेस्तरां, ढाबा, बेकरी, हलवाई और खाने पीने की दुकानें हफ्ते में सभी दिन रात 10 बजे तक खुली रहेंगी तो वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित ढाबे, रेस्तरां, बेकरी, हलवाई आदि रात 11 बजे तक खुले रहेंगे।

शराब के ठेके आबकारी विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार खुल सकेंगे।

डीसी नेगी ने दुकानों और बाजार में कोरोना नियमों को लागू करवाने के लिए अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और पुलिस विभाग को इन नियमों का पालन करवाने के लिए कहा है।

The post शिमला में अब सुबह 8 से शाम 6:30  बजे तक खुलेंगी दुकानें appeared first on हिमाचल वॉचर.

कोरोना बूस्टर डोज के नाम पर हो सकती है साइबर ठगी, न साझा करें ओटीपी: शिमला पुलिस
शिमला- शिमला पुलिस ने जनता को कोरोना की बूस्टर डोज के नाम पर साइबर ठगी से कैसे बचा जाये जिसके लिए उन्होंने लोगो को जागरूक किया और कुछ बातें साझा की है। पुलिस ने बताया कि ठग आपसे नए तरीके से ठगी कर सकते हैं।

साइबर ठग आपको कॉल करेंगे और आपसे पूछेंगे कि क्या आपको दोनों वैक्सीन लग चुकी है। यदि आपका उत्तर ‘हां’ है तो ठग आपसे कहेंगे कि आपको बूस्टर डोज लगाना है जिसके लिए मैं आपका रजिस्ट्रेशन कर रहा हू, जिसके लिए आपको एक ओटीपी आएगा जिसके बाद साइबर ठग आपसे कहेगा कि जो ओटीपी आपको आया है वह हमें बता दीजिए और जैसे ही आप ओटीपी बताते हैं वैसे ही आपके अकाउंट से पैसे साफ हो सकते हैं।

शिमला पुलिस ने आम जन से अपील की है कि आप सतर्क रहिए, सुरक्षित रहिए और जो साइबर ठगी का नया तरीका है इससे खुद को सावधान कीजिए।

हिमाचल वॉचर ने शिमला पुलिस से कोरोना बूस्टर डोज़ की ठगी को लेकर दर्ज केस के बारे में पूछा था, जिसके जवाब में कहा गया कि शिमला पुलिस ने केवल जनता को जागरूक करने हेतु यह जनकारी सोशल मीडिया में सांझा की है।

The post कोरोना बूस्टर डोज के नाम पर हो सकती है साइबर ठगी, न साझा करें ओटीपी: शिमला पुलिस appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला ज़िले में बर्फ़बारी से कई मुख्य सड़के बंद
शिमला- शिमला ज़िले के ऊपरी भागों में ताजा बर्फ़बारी होने के कारण कई मुख्य सड़के यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गयी है। वहीं शिमला शहर में भी हलकी बर्फ़बारी हुए है। प्रदेश में कुल्लू ,लाहौल स्पीति, डलहौजी,खजियार, में भी ताजा बर्फ़बारी हुई है।

इस बर्फबारी के बाद अब पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। वंही पर्यटक भी भारी संख्या में हिमाचल के पर्यटन स्थलों की तरफ रुख कर रहे हैं।

शिमला जिला में बर्फबारी के कारण यह मुख्य मार्ग है पूर्ण रूप से बंद है:-

ठियोग-चौपाल सड़क मार्ग खिड़की क्षेत्र, ठियोग-रामपुर सड़क मार्ग नारकंडा क्षेत्र में भी पूर्ण रूप से बंद ठियोग-रोहड़ू सड़क मार्ग खड़ापत्थर ,शिमला-ठियोग सड़क मार्ग कुफरी, वहीं शिमला शहर में लक्कड़ बाजार का रास्ता भी बन्द है।

शिमला पुलिस और प्रसाशन ने आम जन से निवेदन किया है कि इन उपरोक्त सड़क मार्गों पर अपनी यात्रा स्थगित करें। अत्यधिक आवश्यकता होने पर सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग से ही यात्रा करें।

पुलिस ने पर्यटकों को सलाह दी है कि वे ऐसे ड्राइवरों के साथ यात्रा करें जिनके पास बर्फीले क्षेत्र में गाड़ी चलाने का अच्छा अनुभव हो। आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए पुलिस सहायता कक्ष 01772812344, 112 या नजदीकी पुलिस थाना में संपर्क करें।

The post शिमला ज़िले में बर्फ़बारी से कई मुख्य सड़के बंद appeared first on हिमाचल वॉचर.

देर शाम ऐतीहासिक रिज मैदान और माल अचानक खाली करवाने से मचा हड़कंप, बॉम डिस्पोज़ल स्कॉयड, खोजी कुत्ते तैनात
शिमला-राजधानी शिमला में ऐतिहासिक रिज मैदान और माल रोड़ पर नए साल का जश्न मना रहे पर्यटकों को उस समय हैरानी हुई जब अचानक पुलिस ने ये स्थान खाली करने के आदेश दिए। पुलिस ने लाउडस्पीकर से रिज मैदान को खाली करने के निर्देश दिए पुलिस ने कहा कि लोग जल्द से जल्द रिज को खाली कर दें।  ऐसे मैं रिज खाली करवा लिया गया। रिज किस कारण से खाली करवाया गया हालांकि अभी यह नहीं बताया जा रहा है।

वंही इन स्थानों पर मेटल डेटकटर्स, खोजी कुत्ते, और बॉम्ब डिस्पोज़ल वन भी दिखाई दिए। पर इस कारवाही की असली वजह पर किसी भी तरह का कोई आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है।

गौरतलब है कि प्रतिवर्ष रिज मैदान पर देश वदेश से सैकड़ों लोग आकर नए साल का जश्न मनाते हैं।  बीते साल करोना संकट के कारण कम संख्या में लोग आए थे लेकिन इस बार जैसे सब कुछ खुल गया था तो काफी संख्या में पर्यटक भी शिमला पहुंचे थे। लोग जश्न  मना ही रहे थे और नाच रहे थे कि अचानक पुलिस ने रिज  को खाली करने के आदेश दिए लोगों को कहा जल्द से जल्द रिज मैदान को खाली कर दें।

The post देर शाम ऐतीहासिक रिज मैदान और माल अचानक खाली करवाने से मचा हड़कंप, बॉम डिस्पोज़ल स्कॉयड, खोजी कुत्ते तैनात   appeared first on हिमाचल वॉचर.

रोहडू में एक ही दिन में 20 लाख रूपए के गहनों की चोरी करने वाले गिरफ्तार
शिमला-रोहडू उपमण्डल में नवंबर 2021 में दिन के समय लगातार पाँच चोरी की घटनाएं सामने आई थी। इन घटनाओं में करीब 20 लाख रूपए के गहनों व नगदी की चोरी हुई थी। पुलिस अधीक्षक शिमला के द्वारा स्वंय मौके पर जा कर सभी घटनास्थलों का निरीक्षण किया गया था। पुलिस ने बताया कि इन चोरी की घटनाओं को सुलझाने के लिए एक विशेष अन्वेषण दल का गठन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) शिमला विजय कुमार शर्मा की निगरानी में किया गया था।

पुलिस ने बताया कि इस विशेष अन्वेषण दल में उप-मण्डल पुलिस अधिकारी रोहडू व चौपाल के अतिरिक्त उप-निरिक्षण मदन लाल सहित जिला के विशेष अन्वेषण दल के सदस्यों, पी0ओ0 सैल के सदस्यों व थाना के कर्मचारियों सहित करीब 15 सदस्यों को शामिल किया गया था।

पुलिस ने यह भी बताया कि इन चोरी की घटनाओं को सुलझाने के लिए विशेष अन्वेषण दल के द्वारा जिला के साईबर सैल, श्वान दल (canine squad) व फिंगर प्रिन्ट ब्यूरो की भी सहायता ली गई थी। इस दौरान पुलिस ने इलाके में जगह-जगह नाकाबंदी करके गाँवों में घूम रहे अजनबी लोगों से पूछताछ की तथा तकनीकी सहायता से प्राप्त संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की गई थी।

पुलिस का कहना है कि यह सब चोरियां एक ही तरीके से की जा रही थी तथा इसी कारण इलाके में गहनता से तलाशी अभियान चलाया गया था और इसी संदर्भ में तलाशी के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध सामान के साथ पकड़ा गया। जिससे इन चोरियों का खुलासा हुआ तथा उसके एक अन्य साथी तथा इन अभियोगों में चोरी किए गए सोने को खरीदने वाले तीन सुनारों को गिरफ्तार किया गया है तथा चोरी हुए सोने के गहनों को बरामद किया गया है।

पुलिस ने यह भी बताया कि नवम्बर महीने में इस इलाके में हुई सभी चोरियों को सुलझा दिया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे चोरी हुए गहनों व नगदी को भी बरामद किया गया है। इसके अतिरिक्त नवम्बर महीने में दो अन्य चोरी की घटनाएं हुई थी। जिन्हें भी एक सप्ताह के अन्दर सुलझाकर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

The post रोहडू में एक ही दिन में 20 लाख रूपए के गहनों की चोरी करने वाले गिरफ्तार appeared first on हिमाचल वॉचर.