शिमला नगर निगम Archives - हिमाचल वॉचर

नगर निगम चुनावों के लिए चुनावी घोषणा पत्र में जनहित के मुद्दों तरजीह देगी कांग्रेस,तैयारियां शुरु
शिमला- प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शिमला नगर निगम चुनावों के लिये अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके चलते आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में मेनीफेस्टो ,घोषणा पत्र कमेटी की एक बैठक हुई।

बैठक में घोषणा पत्र को लेकर आपसी विचार विमर्श किया गया। इस दौरान राठौर ने नगर निगम के मेनीफेस्टो, घोषणा पत्र के प्रारूप पर चर्चा करते हुए कहा कि घोषणा पत्र में जनहित से जुड़े मुद्दों को विशेष प्रमुखता दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसमें नगर निगम में शामिल किए गए उन नए क्षेत्रों में लोगों को राहत व सुविधा देने का विशेष उल्लेख किया जाना चाहिए जिन्हें वर्तमान नगर निगम ने कुछ नहीं दिया है।उन्होंने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम की कार्यप्रणाली से लोग दुःखी है।

उन्होंने अपना कोई भी चुनावी वायदा पूरा नहीं किया, इसलिए इन्हें सत्ता से बाहर करने के लिये सभी को एकजुटता के साथ पूर्व में प्रदेश के चार नगर निगम चुनावों की तरह  ही प्रयास करने होंगे।

The post नगर निगम चुनावों के लिए चुनावी घोषणा पत्र में जनहित के मुद्दों तरजीह देगी कांग्रेस,तैयारियां शुरु appeared first on हिमाचल वॉचर.

नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस तैयार, प्रदेश में संगठन पूरी मजबूती से बढ़ रहा आगे:शुक्ला
शिमला- नगर निगम शिमला के चुनावों को लेकर भाजपा ओर कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपने तैयारी कर रही हैं। कांग्रेस जहां नगर निगम चुनावों में अपनी जीत का परचम लहराना चाहती है तो वहीं भाजपा भी मिशन रिपीट की तैयारी में जुटी हैं।

इसी बीच कांग्रेस ने भी शिमला नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर एक बैठक चंडीगढ़ के माउंट व्यू होटल में की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य व  प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने इस बैठक में प्रदेश के कांग्रेस नेताओं से शिमला नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर की गयी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव कांग्रेस के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए चुनावों में सभी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरे।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश में चार उप चुनावों से कांग्रेस की जीत का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह अब टूटना नहीं चाहिए। शुक्ला ने कहा कि इस साल के अंत मे प्रदेश विधानसभा चुनाव भी होने है,इसके बाद इन चुनावों की तैयारियों में भी सभी नेताओं को जुटना है और पार्टी की जीत सुनिश्चित करनी है।

शुक्ला ने कहा शिमला नगर निगम चुनावों में पार्टी के उन नेताओं को उतारा जाना चाहिए जो लोगों के बीच अपनी मजबूत पकड़ रखते हो। उन्होंने कहा कि जिस भी पार्टी नेता व पदाधिकारी को इन चुनावों में कोई जिम्मेदारी मिलती है, उसे उन्हें पूरी निष्ठा से निभाना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रत्याशी का चयन उसकी पूरी योग्यता और बगैर किसी भेदभाव के किया जाना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि चयन प्रक्रिया में कोई भी भाई भतीजावाद न हो,इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि यह चुनाव परिणाम प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की राजनीति की दिशा व दशा तय करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश कांग्रेस नगर निगम चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और प्रदेश में संगठन पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान भी प्रगति पर है। लोगों में पार्टी का सदस्य बनने में भारी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस भी ब्लॉक व जिले में सदस्यता फॉर्म मांगे जा रहें है उन्हें उनकी मांग के अनुसार दिए जा रहें है।

शुक्ला ने  दावा किया है कि प्रदेश में सदस्यता अभियान तय सीमा 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राठौर ने कहा कि इस साल के अंत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है,इसके लिए भी अभी से रणनीति तैयार करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि चार उप चुनावों में भाजपा को मिली करारी हार के बाद से वह लोगों को रिझाने में लग गई है। भाजपा सरकार बड़ी बड़ी घोषणाएं कर रही है और  कर्मचारियों को लुभाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में किसी की भी कोई सुध नही ली,और अब चुनाव की बेला में सरकार लोकलुभावन घोषणाएं करने में जुट गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी खजाना खाली पड़ा है।कर्मचारियों को वेतन ऋण लेकर दिया जा रहा है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट है।

राठौर ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की जन विरोधी नीतियों व उनकी विफलताओं को लेकर लोगों के बीच जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों,बागवानों व कर्मचारियों के साथ साथ आम लोगों ने भाजपा  का जनविरोधी चेहरा देख लिया है और अब भाजपा की सत्ता से विदाई तय है।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने इस दौरान कहा कि प्रदेश में चार उप चुनावों में पार्टी को मिली शानदार जीत के बाद शिमला नगर निगम चुनाव हल्के से नहीं लेने होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

The post नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस तैयार, प्रदेश में संगठन पूरी मजबूती से बढ़ रहा आगे:शुक्ला appeared first on हिमाचल वॉचर.

प्रदेश को कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर मिला एक झुझारू नेता: जितेंद्र चौधरी
शिमला- आज सोमवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का अध्यक्ष पद पर तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शिमला कांग्रेस मुख्यालय मे संम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस सम्मान समरोह के अवसर ओर जिला शिमला कांग्रेस शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में प्रदेश में संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। वहीं पूर्व विधायक आदर्श सूद ने कहा कि  प्रदेश को कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर एक झुझारू नेता मिला है जो सबको साथ लेकर आगे बढ़ रहा है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने के कहा कि प्रदेश में हुए उप चुनावों में जीत का पूरा श्रेय प्रदेश अध्यक्ष को जाता है जिनके मार्गदर्शन में प्रदेश में पहली बार ऐसी ऐतिहासिक जीत दर्ज की है,जिसे सत्तारूढ़ भाजपा को चारों खाने चित किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अपनी तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और सभी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज से ठीक तीन साल पहले जब राहुल गांधी ने उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी थी तो उस समय प्रदेश में बहुत ही विकट परिस्थितियों थी।

राठौर ने कहा कि अब इस साल पहले नगर निगम शिमला के चुनाव होने है और उसके बाद प्रदेश विधानसभा के। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के हौसले बुलंद है। कांग्रेस इन चुनावों में भी अपनी जीत का परचम लहराईगी।

उन्होंने कहा कि उन्होंने सबसे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया। उन्होंने बताया कि सभी नेताओं को एक मंच पर लाना उनके लिए बहुत बड़ी चुनौती थी,पर उसे भी उन्होंने सफलता पूर्वक पार किया।

राठौर ने कहा कि आज उन्हें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की बहुत बड़ी कमी खल रही है जो अब हमारे बीच नही है।उन्होंने कहा कि उनका प्यार और मार्गदर्शन हमेशा उनके साथ रहेगा।उन्होंने इस दौरान प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्व.डॉ.यशवंत सिंह परमार को भी याद किया।

कोन्ग्रेस्स अध्यक्ष ने कहा कि सगंठन की मजबूती से मंडी ससंदीय क्षेत्र व तीन विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की।उन्होंने कहा कि गत तीन सालों में उन्होंने सगंठन की मजबूती के लिये कार्य किया और यही बजह है कि आज प्रदेश में कांग्रेस बहुत ही मजबूत स्थिति में है।

राठौर ने कहा कि उन्होंने कभी भी न तो पार्टी का कोई टिकट मांगा और न ही कोई पद। उन्होंने बताया कि एनएसयूआई से लेकर युवा कांग्रेस और सगंठन में जो भी जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई उसका निर्वाहन उन्होंने पूरी लगन से किया।

राठौर ने कहा कि गत तीन साल के उनके इस कार्यकाल में उन्हें जो भी चुनोतियाँ उन्हें मिली उन्होंने दृढ़ता से सफलतापूर्वक पार किया। प्रदेश में कोरोना के चलते लोगों की सहायता हेतु   मास्क,सेनेटाइजर खाने का सामान लोगों को पार्टी की ओर से वितरित किया गाय ।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने शिमला के आईजीएमसी,टांडा व नेरचौक व चंबा मेडिकल कॉलेज में बेड सहित ऑक्सीजन व स्वास्थ्य उपकरण भी वितरित किए।उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने कोरोना काल मे लोगों की मदद के लिये प्रदेश कांग्रेस की सराहना भी की थी।

इन से पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी जितेंद्र चौधरी ने राठौर को उनके सराहनीय कार्यो के लिये बधाई दी। कार्यकर्ताओ ओर नेताओ ने कुलदीप राठौर के तीन साल के कार्यकाल को बेमिसाल करार दिया।

The post प्रदेश को कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर मिला एक झुझारू नेता: जितेंद्र चौधरी appeared first on हिमाचल वॉचर.

टूटीकंडी ज़ू रोड़ पर मंडरा रहा दुर्घटना होने का खतरा, एक साल से धंस रही सड़क, पर नगर निगम को नहीं कोई चिंता
शिमला- प्रदेश में बरसात ने प्रवेश कर लिया है। बरसात के साथ कई आपदायें आती है जिनमे भू स्खलन और सड़कों का धंसना हर साल देखने में आता है। हर साल प्रशाशन का दावे करना कि बरसात के लिए वह पूरी तरह से तैयार है एक परंपरा बन गयी है।

इसी तैयारी  का उदहारण है शिमला शहर का टूटीकंडी ज़ू रोड़ जंहा एक जगह सड़क का हिस्सा एक साल से धंस रहा है जिसकी एक साल के बाद भी किसी ने कोई खबर नहीं ली है। इस सड़क को रोज़ इस्तेमाल करने वाले  स्थानियाँ निवासियों का कहना है कि मंत्री और कई अधिकारी भी यहां से अनाथ आश्रम की ओर जाते रहते है पर उन्होंने भी इसका कोई संज्ञान नहीं लिया।

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में इसका ढह जाने का खतरा बढ़ गया है। यह काफी व्यस्त सड़क है। इस सड़क से प्रतिदिन कई वाहन गुजरते है और कई लोग पैदल चलते है। यह सड़क काफी संकरी है यहां गाड़ियों को पास लेने तक में परेशानी होती है। निवासियों का कहना है धंसते हुए हिस्से की वजह से सड़क और संकरी हो गयी है। ऐसे में यहां दुर्घटना होने का काफी खतरा बना हुआ है।

उन्होंने बताया किए नगर निगम शिमला ने एक साल बीत जाने के बाद भी सड़क के इस भाग की अभी तक कोई रिपेयर नहीं करवाई है। नगर निगम को इसकी कोई ही चिंता नहीं है। अगर इस सड़क की समय रहते मुरम्मत नहीं की गयी तो यहां कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है जिसकी जिम्मेदार निगम होगा।

The post टूटीकंडी ज़ू रोड़ पर मंडरा रहा दुर्घटना होने का खतरा, एक साल से धंस रही सड़क, पर नगर निगम को नहीं कोई चिंता appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल अधिसूचित
शिमला- हिमाचल सरकार ने भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय के स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शिमला स्मार्ट सिटी प्रस्ताव के कार्यान्वयन के लिए शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटेड नाम से स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) अधिसूचित किया है।

इसके तहत मंडलायुक्त शिमला को अध्यक्ष, जबकि नगर निगम के महापौर, शहरी विकास विभाग के निदेशक, उपायुक्त शिमला, नगर निगम शिमला के आयुक्त, दो स्वतंत्र निदेशक, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के मुख्य अभियन्ता, भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय के अवर सचिव, आइएफडी राजीव शर्मा मनोनीत सदस्य के रूप में वित्त विभाग से एक अंशकालीन निदेशक, शहरी विकास विभाग से एक अंशकालीन निदेशक और प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, निदेशक मंडल के सदस्य होंगे।

सांसद, सम्बन्धित विधायक, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष, ट्रैवल एजेंसियां, स्ट्रीट वेंडर्ज एसोसियेशन, आवासीय कल्याण संघ, टैक्सी यूनियन के अतिरिक्त विभिन्न विभागों, बोर्डों व निगमों के अधिकारी एसपीवी के शहरी सलाहकार फोरम में शामिल हैं।

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि एसपीवी परियोजनाओं को मंजूरी देगा, जिनमें स्मार्ट सिटी के तकनीकी मूल्यांकन व निष्पादन प्रस्ताव शामिल है। इससे स्रोतों को निर्धारित समय के भीतर जुटाने, साधन जुटाने के लिए आवश्यक कदम उठाने और निर्धारित समय के भीतर परियोजना का कार्य पूर्ण होगा।

एसपीवी मिशन की गतिविधियों की समीक्षा करेगा, जिसमें परियोजना के बजट कार्यान्वयन, गुणवत्ता नियंत्रण से सम्बन्धित मामलों की निगरानी, संयुक्त उद्यम व सहायक कम्पनियों को सम्मिलित करना शामिल हैं। एसपीवी नगर निगम द्वारा प्राधिकृत उपभोक्ता शुल्क को निर्धारित व एकत्रित करेगा।

निदेशक मण्डल में, किसी भी विभाग के प्रतिनिधियों को शामिल किया जा सकेगा, जो स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत योजना व निष्पादन में शामिल हो।

The post शिमला को स्मार्ट सिटी बनाने के  लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल अधिसूचित appeared first on हिमाचल वॉचर.

कांग्रेस का आरोप: भाजपा ने पार्षदों की खरीद फरोख्त कर व प्रलोभन देकर बनाए मेयर और डिप्टी मेयर
शिमला- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश भाजपा पर शिमला नगर निगम पर काबिज होने के लिए पार्षदों की खरीद फरोख्त की है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने पार्षदों प्रलोभन और जुगाड़ से मेयर और डिप्टी मेयर बनाए हैं। भाजपा को किसी भी कीमत पर नगर निगम पर काबिज होना था और इसके लिए उसने न केवल अपने अपने पार्षदों को अज्ञातवास में रखा बल्कि लोकतंत्र की हत्या कर खरीद फरोख्त की।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान ने कहा कि बीजेपी ने शिमला नगर निगम बनाने के लिए घटिया हरकत का प्रदर्शन किया और हिमाचल को गोवा और मणिपुर बनाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की शिमला में रैली के बाद भी यहां पर उनका कोई प्रभाव नहीं था और यह चुनाव में साबित भी हो गया था।

कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी ने यह चुनाव नरेंद्र मोदी के नाम पर लड़ा था और यहां उनके नाम पर ही प्रचार किया था और जो नतीजे आए उससे यह साबित हो गया कि यहां पर मोदी नाम की कोई लहर नहीं थी।

चौहान ने कहा कि शिमला नगर निगम में बीजेपी को बहुमत न मिलना इसका प्रमाण है कि यहां कोई मोदी लहर नहीं थी। बहुमत हासिल करने के लिए बीजेपी ने यहां खरीद फरोख्त और प्रलोभन का घिनोना खेल खेला और कांग्रेस इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता के जनादेश का पूरा सम्मान करते हुए अपने सिद्धांतों की राजनीति की और उसूलों पर कायम रही। इसके विपरीत बीजेपी ने राजनीतिक मर्यादा को तार-तार किया है।

कांग्रेस का यह भी कहना है कि आज स्थिति यह है कि भाजपा को अपने जीते हुए पार्षदों पर भी भरोसा नहीं था। उन्हें पंचकूला में नजरबंद करने के साथ ही पांच-पांच कार्यकर्ताओं के घेरे में लाया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा अति उत्साहित होकर जीत का जश्न मना रही है,जबकि वास्तविकता में स्पष्ट बहुमत उसके पास भी नहीं था।

कांग्रेस ने कहा कि जहां जनादेश के साथ आगे बढ़ते हुए जनादेश का सम्मान किया वहीं भाजपा ने उसके विपरीत नगर निगम पर काबिज होने को हर दाव पेंच अपनाया। इससे भाजपा की असलियत जनता के सामने आ गई है।

चौहान यह भी कहा कि भाजपा जिन वादों के साथ निगम में आई है अब उन्हें पूरा भी करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का तो इतिहास ही विकास का रहा है। शिमला नगर निगम पर शुरू से कांग्रेस काबिज रही और विकास के नए आयाम स्थापित किए। उन्होंने भाजपा के मेयर व डिप्टी मेयर को बधाई देते हुये कहा कि कांग्रेस पार्षद विपक्ष में सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

The post कांग्रेस का आरोप: भाजपा ने पार्षदों की खरीद फरोख्त कर व प्रलोभन देकर बनाए मेयर और डिप्टी मेयर appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला नगर निगम के 34 वार्डों में 16 जून को डाले जाएंगे वोट, देखें शेड्यूल
एमसी चुनाव की घोषणा के बाद अब कोई भी मतदाता अपना नाम वोटर सूची में दर्ज नहीं करवा पाएगा।

शिमला- हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम शिमला के चुनाव का एलान कर दिया है। एक याचिका पर हाईकोर्ट के सोमवार सुबह आए फैसले के चंद घंटे बाद ही निर्वाचन आयोग ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी।

अब नगर निगम शिमला के सभी 34 वार्डों में 16 जून को वोट डाले जाएंगे। 17 जून को चुनावी नतीजे घोषित होंगे। चुनाव के एलान के साथ ही शिमला एमसी क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव का शेड्यूल जारी होने से पहले सुबह हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को आदेश दिए कि वो 18 जून तक शिमला नगर निगम के चुनाव करवाए। कोर्ट ने यह सुनिश्चित करने को कहा कि 19 जून से नगर निगम का नया सदन कार्य करना शुरू कर दे।

कोर्ट ने चुनाव आयोग को आदेश दिए कि 5 मई को जारी निर्वाचन सूची को अंतिम सूची मानें और कानून के अनुरूप नामांकन तिथि से 10 दिन पहले यदि कोई मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाना चाहे तो उनका नाम अनुपूरक मतदाता सूची में दर्ज करें। एमसी चुनाव की घोषणा के बाद अब कोई भी मतदाता अपना नाम वोटर सूची में दर्ज नहीं करवा पाएगा।

यहां देखें शिमला नगर निगम चुनाव का शेड्यूल

नामांकन पत्र: 2, 3 और 5 जून को समय : 11 से 3 बजे

नामांकन पत्रों की छंटनी: 6 जून समय : 10 बजे से

नामांकन वापस लेने की तिथि: 8 जून दोपहर 3 बजे तक

उम्मीदवारोें की सूची जारी होगी: 8 जून दोपहर 3 बजे के बाद

मतदान: 16 जून को सुबह 8 से सायं 4 बजे तक।

मतगणना: 17 जून को सुबह 9 बजे से उपायुक्त शिमला के कार्यालय में

The post शिमला नगर निगम के 34 वार्डों में 16 जून को डाले जाएंगे वोट, देखें शेड्यूल appeared first on हिमाचल वॉचर.

भाजपा ने डीसी शिमला को सौंपी अपनी चार्ज शीट,पढ़िए कांग्रेस और सीपीआईएम पर लगाए क्या क्या आरोप
हिमाचल प्रदेश  विशेष रूप से जिसकी राजधानी शिमला है पिछले पांच वर्षो से एक भ्रष्ट सरकार को झेल रही है:भाजपा

शिमला- शिमला भाजपा ने आज डीसी शिमला को कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस सरकर पर लगाए आरोपों की अपनी चार्ज शीट सौंपी। भाजपा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की राजधानी तथा अन्तर्राष्ट्रीय ख्याती प्राप्त प्रर्यटन नगरी शिमला को कम्युनिस्ट तथा भ्रष्ट  कोंग्रेसी सरकार दोनों ने मिलकर शिमला शहर को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोडी है।

भाजपा ने यह भी कहा कि प्रदेश में इस भ्रष्ट सरकार के राज में कार्यरत सभी गतिविधियों का अड्डा शिमला बन गया है तथा कम्युनिष्टों ने शिमला नगर-निगम क्षेत्र को स्लम बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है जो शिमला सफाई तथा पर्यटन नगरी के रूप में विश्व विख्यात था आज पूरा शहर सफाई के क्षेत्र में 47वें  स्थान पर पहंच गया है तथा पर्यटन में भी पिछड़ा जा रहा है।

भाजपा शिमला मण्डल ने कहा कि  उनका मानना है कि कांग्रेस सरकार तथा नगर-निगम शिमला पिछले 5 वर्षों में शिमला शहर के विकास तथा जनता की समस्याएं सुलझाने तथा मूल-भूत सुविधाएं देने में असफल रही हैं तथा मेयर व डिप्टी मेयर शहर की समस्याओं का समाधान करने के स्थान पर विदेशी दौरों पर मोज-मस्ती करते रहे।

पढ़िए क्या आरोप लगाए भाजपा ने नगर निगम शिमला पर

1. पिछले पांच वर्षाें मे कम्युनिष्टों तथा काग्रेंस सरकार शिमला की जनता को पीने का पानी देने में असफल रही है। निगम के मेयर व डिप्टी मेयर द्वारा 24×7 समय शहर की जनता को पानी देने का वायदा किया था जो झूठा साबित हुआ है। आज शहर की जनता को महीने में 7 दिन पानी मिलता है तथा पानी का बिल पूरे महीने का लिया जाता है आज भी शिमला की जनता बूंद-बूंद पानी के लिये तरस रही है क्या ये कांग्रेसी सरकार व कम्युनिष्टों की वायदा खिलाफी नहीं है? क्या ये शिमला की जनता से धोखा- धडी नहीं है?

2. कम्युनिष्टों और कांग्रेसियों की सरकार जनता को बूंद-बूंद पानी को तरसा रही है। अब जनता से सिवरेज सैस के नाम पर भी अवैध वसूली की जा रही है।

3.शिमला के सभी सिवरेज ट्रिटमेन्ट प्लाॅट भ्रष्टाचार के अड्डे बने हुए है ठेकेदारों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार हो रहा है। सिवरेज ट्रिटमेंट प्लाॅट जहाँ पानी में गन्दगी फैला रहा है वहीं पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा रहा है।

4.शिमला शहर की जनता को काग्रेंस सरकार व कम्युनिष्टों की मिली भगत से मल-मूत्र मिला पानी पिलाया गया। जिसके कारण 32 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पडा तथा हज़ारों लोग पीलिया रोग से ग्रस्त हुए जो कि एक लापरवाही ही नहीं एक भयंकर अपराध है जिसके लिए दोषियों को दण्डित किया जाना चाहिए।

5.शिमला नगर-निगम के मेयर व डिप्टी मेयर डिंडोरा पिटते थकते नहीं थे कि वो यूनिट-ऐरिया मैथड़ शिमला में लागू नहीं होने दंेगे जबकि सत्ता में आने के बाद इस प्रणाली को लागू करके टैक्स का बोझ जनता पर ड़ाल दिया।

6.शिमला एक पर्यटन नगरी है उसके व्यवसाय पर विभिन्न प्रकार के टैक्स थोंप कर समाप्त करने का प्रयास कांग्रेस व कम्युनिस्टों का गठजोड़ कर रहा है ग्रीन टैक्स के नाम पर प्रर्यटकों के लिए कोई सुविधा दिए बिना वसूली की जा रही है।

7. कम्युनिस्ट जब से नगर निगम की सत्ता पर काबिज हुए है तब सें प्रदेश के बाहर से आने वाले लोग अवैध रूप सेबाज़ारों में बैठ रहे हैं जिससे बाजार व गलियां संकरी होती जा रही है व शहर की जनता को परेशानी हो रही है।

8.क्म्युनिष्टों व  कांग्रेस सरकार के गठजोड़ के कारण शिमला मे अवैध, निर्माण तीव्र गति से बढा़ है जिसका मुख्य कारण भ्रष्टाचार है।

9.शिमला मे भरयाल कुड़ा संयंत्र से एक ठेकेदार भाग गया तथा अब दूसरी कंपनी को काम सौंपा गया है। इस कुड़ा संयंत्र के निर्माण व कार्य की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए।

10.शिमला के हाॅलीलाॅज को जाने वाली सड़क को चौड़ा करने के लिए जबरदस्ती निजी भूमि लेने के लिए अधिकारियो द्वारा दबाव डाला जा रहा है तथा तथा जोधा निगम स्थित पार्किंग के साथ  खड़े हरे पेडों को काटने की अनुमति नगर निगम व सरकार द्वारा किस आधार पर दी गई। जबकि वर्ष 2003 में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वन व पेडो को काटने से रोकने हेतु नगर निगम की पार्किंग की ऊपरी मंजिल के निर्माण को रोक दिया था। इसी प्रकार हाॅलीलाॅज में गैस्टहाउस के निर्माण के लिए नगर निगम व सरकार द्वारा ही पेड़ को काटने की अनुमति प्रदान कर अपराध किया गया

11.एशियन विकास बैंक के सहयोग से मालरोड़ क्षेत्र के सौदर्यकरण परियोजना को बदला जा रहा है हरियाली के स्थान पर कंकरीट की दिवारें बनाई जा रही है अनारकली के जंगलो को बदल कर घटिया लोहे के जंगले लगाए जा रहे हैं । मालरोड़ के दोनों तरफ पत्थर बिछा कर सड़क को संकरा किया जा रहा है। वर्षा शालिकाओं को हैरीटेज़ की अनदेखी की जा रही है तथा निर्माण कार्यो मे भारी भ्रष्टाचार हो रहा है।

12.सारे शहर का विकास कार्य ठप पड़ा है तथा एक क्षेत्र के सौंदर्यकरण के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है।

13.ए.डी.वी. का पैसा भारी भरकम पैमाने पर व्यय किया जा रहा है तथा लाखों रूपया खर्च करके हिमाचल से बाहर की वस्तुओं को भारी भरकम मानदेय व वेतन पर नियुक्त किया गया।

14.सैहब सोसाइटी द्वारा जो पैसा इक्ट्ठा किया जा रहा है जिसका दुरूपयोग किया जा रहा है। अगर नगर-निगम निचले स्तर पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती करे तो लोगो को रोजगार भी मिलेगा।

15.स्मार्ट सिटी जो कि शिमला शहर को मिलनी थी लेकिन कम्युनिष्ट और वर्तमान काग्रेंस सरकार की मिली भगत से स्र्माट सिटी को शिमला शहर से वंचित रखा गया। शहर को स्र्माट सिटी से वंचित रखने के लिए वामपंथियों व सरकार ने शिमला शहर को मिले अंको के साथ छेड़-छाड़ कर धर्मशाला को स्र्माट सिटी बना डाला।

16.केंद्र सरकार द्वारा जो अमृत मिशन में करोड़ों रूपया दिया जा रहा है जिसका कम्युनिस्ट व काग्रेंस द्वारा दुरूपयोग किया जा रहा है। जबकि यह पैसा शहर के विकास के लिए दिया था।

17.एसआरएल (SRL)  लैब को फायदा पहुंचाने के लिए टेस्टिंग का काम आउटसोर्स किया गया निजी लैब में टेस्ट के दाम बार-बार बढाये जा रहे है तथा हाॅस्पिटल का बडा भाग इनको सौंपा गया है टेस्टिंग व व आउटसोर्स  के माध्यम से अपने चहिते कर्मचारियों को नौकरियां दी जाती है और उनका वेतन सामान्य वेतन से 30 प्रतिशत अधिक होता है। डीडीयू में पूर्व भाजपा सरकार द्वारा नये भवन निर्माण कार्य प्रारम्भ किया गया था लेकिन कांग्रेस सरकार ने अपनी पट्टिका लगाने के लिये अधूरे हस्पताल का उद्घाटन कर दिया। अस्पतालों  में सफाई व डाइट के ठेके देने मे भाई-भतीजा वाद किया जा रहा है तथा बिना टैंडरों के अपने चहेतों को काम दिया जा रहा है।

परिवहन

1. जेएनएनयूआरएम(Jnnurm) के अंतर्गत  800 बसों की खरीद की गई जिसमे 300 करोड़ भारत सरकार से प्राप्त हुआ था। इन बसों की बाॅडी आदि बनाने में बडा घोटाला हुआ है। ये बसें Jnnurm के तहत शिमला शहर में चलाई जानी थी लेकिन ये बसें शिमला की सड़कों मे चलने लायक नहीं है लम्बी बसों के कारण शिमला में आए दिन जाम लगता है तथा शिमला शहर के सभी भागों में यह बस नहीं चलाई जा सकती है जिसके कारण जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।

2. नौकरियां कॉर्पोरेट केयर (Corporate Care) नाम की संस्था द्वारा आउटसोर्स  कर के दी गई हैं जिससे एक भी विशेषयज्ञों से 52000/- पर हस्ताक्षर लिये जाते है तथा उसे केवल 25000/- रूपये दिया जाता है 22 करोड से अधिक वेतन आदि पर खर्च किया गया है।

3. क्राइस्ट चर्च व कैथोलिक चर्च के सौन्दर्याकरण के नाम पर भी करोडों रूपये खर्च किये जा रहे हैं। जिसके लिए कॉर्पोरेट केयर आउटसोर्स (Corporate Care Outsource) कम्पनी द्वारा नियुक्त करवाए गए सलाहकारों को लाखों रूपया दिया जा रहा है।

4. टाउन हाॅल की रैनोवेशन के नाम पर मामूली बदलाव के नाम पर करोडों रूपये खर्च किये जा रहे है। शहर में सभी सुविधाओं टेलीफोन, बिजली, पानी की लाईनों को एक साथ रखने के लिए डक्ट का निर्माण किया जाना था जिसे सौन्दर्यकरण परियोजना से हटा दिया गया। नगर निगम शिमला के अनेकों स्थानों पर एस्कलेटरो का निर्माण इस योजना के अंर्तगत किया जाना था अपितु अभी तक इस कार्य पर कोई काम नहीं हुआ और इसको परियोजना से रद्द कर दिया गया है। इस योजना की डी.पी.आर. तैयार करने के लिए करोडों रूपये का खर्चा आया जोकि व्यर्थ हो गया। इसकी जांच होनी चाहिए।

बिजली (विद्युत)

1.सरकार द्वारा शिमला में  जबरदस्ती विद्युत विभाग द्वारा बिना किसी शिकायत से पुराने मिटर जो बढ़िया काम कर रहे थे। उन मीटरों को बदल कर नए घटिया मिटर लगा दिए गए जिन्हे लगाने से भारी घोटाला हुआ है।

2.हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने चहेते शहरी विकास मंत्री के प्रेम में  इतने मदहोश हो गए हैं कि 68 लाख की आबादी वाले छोटे से प्रदेश में  दुसरी राजधानी बनाने की घोषणा करके शिमला के महत्व को कम कर रहे हैं।

3.हिमाचल सरकार व नगर निगम शिमला की कार्य प्रणाली का नमुना इस वर्ष जनवरी माह में देखा। जब एक रात बर्फ गिरने के बाद शहर 7 दिन तक बिजली और पानी से महरूम रहा तथा नगर निगम के रास्तों को चलने के लायक बनाने मे भी 15 दिन लग गए।

भाजपा शिमला मण्डल ने  आरोप लगते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रदेश चुनाव आयोग तथा नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए लोकतन्त्र की हत्या कर रहें है तथा नगर निगम का चुनाव न करवाकर संविधान का उल्लंघन कर रहें हैं। भाजपा ने कहा कि व राज्यपाल से विन्रम निवेदन करते है कि उपरोक्त तथ्यों को ध्यान मे रखकर प्रदेश सरकार को भंग करने की सिफारीश करें, चुनाव आयोगों को बरर्खास्त करें और आरोपो की जांच उच्च जांच  एजेंसी से करवाकर कार्यवाही करने के आदेश  दें।

The post भाजपा ने डीसी शिमला को सौंपी अपनी चार्ज शीट,पढ़िए कांग्रेस और सीपीआईएम पर लगाए क्या क्या आरोप appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला नगर निगम के कार्यालय के बहार ही लगा गंदगी का अम्बार
शिमला- भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला शिमला के मुख्य प्रवक्ता अपूर्व ठाकुर एवं जिला उपाध्यक्ष दिव्या सूद ने संयुक्त ब्यान में कहा कि नगर निगम में विराजमान मेयर और डिप्टी मेयर ने अपने आज तक के कार्यकाल में शिमला की जनता के साथ किसी भी तरह का न्याय नहीं कर पाए हैं। बड़े-बडे़ वायदे जो शिमला की जनता के साथ किए गए थे वह एक के बाद एक खोखले साबित हुए हैं।

फोटो:  सफाई कर्मचारी रोजाना खुल्ले में शहर का कूड़ा जला कर रहे वायु प्रदुषण

शिमला में जगह-जगह कूड़ों के ढेर यह दर्शाते हैं कि शिमला का क्लीन सीटी बनना महज एक भ्रम हैं । पूरे शहर में कूड़े का जगह-जगह बिखरा होना नगर निगम की विफलता को दर्शाता हैं । नगर निगम के कार्यालय के गेट पर ही आय दिन कूड़े का ढेर नगर निगम के अपने काम के प्रति सजगता को दर्शाता है।

भाजपा ने कहा कि शिमला की जनता को न तो सही ढंग से पीने का पानी मिलता है न ही सफाई। पूरे शहर में कूडे़दानों के बाहर कूड़े के ढेर मिलते है जिसके कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। शहर की समस्याओं को अनदेखा कर मेयर , डिप्टी मेयर आये  दिन विदेशी दौरों में व्यस्त रहते है। सहूलियत के नाम पर मेयर तथा डिप्टी मेयर ने महज शिमला की जनता को ठेंगा दिखाया है। उन्होंने कहा इसका खामियाजा मेयर एवं डिप्टी मेयर को आने वाले नगर निगम चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

The post शिमला नगर निगम के कार्यालय के बहार ही लगा गंदगी का अम्बार appeared first on हिमाचल वॉचर.