महिला सशक्तिकरण Archives - हिमाचल वॉचर

राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता के लिए प्रतिबद्ध:जयराम ठाकुर
शिमला- महिला सशक्तिकरण के बिना हम दीर्घकालिक आर्थिक विकास की कल्पना नहीं कर सकते हैं और किसी भी राष्ट्र की सामाजिक उन्नति और आर्थिक विकास को आंकने के लिए लैंगिक समावेशन मुख्य कारक होता है। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज मंडी जिला के जोगिंद्रनगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कई ठोस कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-23 के बजट में महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही मुख्य योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा देती जैंडर बजट स्टेटमेंट अलग से प्रस्तुत की गई है।

उन्होंने कहा कि इस वक्तव्य से हमें महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की निगरानी में सहायता मिलेगी और इन योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं के परामर्श से इनकी समीक्षा भी की जा सकेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को बिना किसी आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने का निर्णय लिया है। वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा अपने पहले बजट में गरीब परिवारों को निःशुल्क गैस कुनेक्शन उपलब्ध करवाने के लिए गृहिणी सुविधा योजना प्रारम्भ की  गई थी। इस योजना के अर्न्तगत अभी तक 3.25 लाख से अधिक निःशुल्क गैस कुनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवार से संबंधित कन्या को शगुुन योजना के अन्तर्गत उनके विवाह पर 31 हजार रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वाबलम्बन योजना के अन्तर्गत महिला उद्यमियों को 35 प्रतिशत उपदान दिया जा रहा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि व सिलाई अध्यापिकाओं, मिड-डे-मील वर्कर, जलवाहक (शिक्षा विभाग), जल रक्षक, मल्टीपर्पज वर्कर, पैरा फिटर और पम्प ऑपरेटर के मानदेय में भी उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकताओं को अब प्रतिमाह 9000 रुपये, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 6000 रुपये, आंगनबाड़ी सहायिका को 4600 रुपये, आशा वर्कर को 4700 रुपये, सिलाई अध्यापिका को 7850 रुपये, मिड-डे मील वर्कर को 3400 रुपये, शिक्षा विभाग में जल वाहक को 3800 रुपये और पैरा फिटर एवं पम्प ऑपरेटर को 5400 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी में भी 50 रुपये बढ़ोतरी कर इसे 350 रुपये प्रतिदिन किया गया है। इससे प्रत्येक दिहाड़ीदार को प्रतिमाह 1500 रुपये की अतिरिक्त राशि प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की समाज में 50 फीसदी भागीदारी है और वे एक सशक्त एवं जीवंत समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और समाज में महिलाओं को सदैव सर्वोच्च स्थान दिया गया है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान महिलाओं ने महिला मण्डलों एवं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से इस वायरस के प्रसार पर नियंत्रण में मुख्य भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि राज्य में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाओं ने अपना परचम न लहराया हो।

इस अवसर पर जय राम ठाकुर ने ग्राम पंचायत जलपैहड़ के सेरू में पशु अस्पताल खोलने और नागरिक अस्पताल जोगिन्द्रनगर व लडभड़ोल में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए जोगिन्द्रनगर में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजकीय माध्यमिक विद्यालय योरा को उच्च विद्यालय में स्तरोन्नत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एक शिशु को अन्न खिलाकर अन्न प्राशन कार्यक्रम में भी भाग लिया। वहीं अपने-अपने क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत भी किया।

उन्होंने हमीरपुर जिला की शीतल वर्मा को शिक्षा, कुल्लू जिला की खुशबू भारद्वाज को महिला सशक्तिकरण व श्वेता शर्मा को कला एवं संस्कृति के उत्थान, हमीरपुर जिला की रेखा शर्मा को सामाजिक एवं बाल कल्याण, शिमला जिला की संगीता खुराना को नशा निवारण, चंबा जिला की कंचन कुमारी को आधार पंजीकरण में उल्लेखनीय योगदान और कांगड़ा जिला की नीना अवस्थी को कोविड महामारी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं एवं स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया है ताकि विकास प्रक्रिया में उनकी भूमिका सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए अपने परिवार,राज्य और राष्ट्र को गौरवान्वित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपना कार्यभार संभालते ही महिलाओं को संकट के समय त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत गुड़िया हेल्पलाइन शुरू की थी।

जोगेन्द्रनगर के विधायक प्रकाश राणा ने मुख्यमंत्री से नागरिक अस्पताल जोगेन्द्रनगर एवं लडभड़ोल में दो अल्ट्रासांउड मशीने और जोगेन्द्रनगर में पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया।

रेलवे बोर्ड के सदस्य पंकज जम्वाल ने ]मुख्यमंत्री से जोगिन्द्रनगर अस्पताल में अल्ट्रासांउड मशीन उपलबध करवाने का भी आग्रह किया।

The post राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता के लिए प्रतिबद्ध:जयराम ठाकुर appeared first on हिमाचल वॉचर.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2017: शिमला के युवाओं ने दिया समानता और सशक्तिकरण का सन्देश
शिमला- महिला के सम्मान का दिन उनकी ताकत को पहचानें का दिन उनकी शक्ति को उभारने का दिन 8 मार्च का दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं को समर्पित किया गया है। इस दिन पूरे विश्व में महिलाओं को सम्मान दिया जाता है। विश्व के अलग-अलग हिस्सों में वुमेन्स डे के मौके पर कार्यक्रमों को आयोजन किया जाता है।

वहीं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हर साल यूनाइटेड नेशन द्वारा एक थीम दी जाती है। इस बार यूनाइटेड नेशन ने “बी बोल्ड फॉर चेंज थीम” (Be Bold For Change) रखी है। इस थीम के पीछे मकसद है जेंडर इक्वालिटी (Gender Equality) को बढ़ावा मिले। इस थीम के जरिए जेंडर इक्वालिटी के लिए लोग प्रोत्साहित हो।

बी बोल्ड फॉर चेंज थीम (Be Bold For Change)  के साथ महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाना है और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके अलावा नई तकनीकों के इस्तेमाल के लिए महिलाओं को बढ़ावा मिले। कई महिलाए ऐसी भी हैं जो घर पर 24 घंटे काम करती है लेकिन उन्हें कोई पहचान नहीं मिल पाती है उन्हें भी पहचान मिलनी चाहिए। क्योंकि कहीं न कहीं उनके अप्रत्यक्ष सहयोग से समाज को योगदान मिल रहा है। कई बार जॉब करने वाली महिलाओं के साथ उस जगह पर हिंसा जैसी घटना हो जाती है उन सबको रोकना भी अहम मकसद है।

वहीँ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिमाचल की युवा पीढ़ी ने लिखित संदेश के जरिये अपनी दिल की बात कही और यह बताने का प्रत्यन किया कि पुरुष महिलाओं के  बारे क्या सोचते हैं और महिलाएं पुरुषों के बारे में और खुद के बारे में क्या सोचती है। #हमसमानहैं (#wearequeal) इस हैश टैग के जरिये हिमाचल की युवा पीढ़ी और शिमला घूमने आए पर्यटकों ने भी महिलाओं के प्रति और अपने जीवन साथी के प्रति अपनी प्रतिक्रियाएं लिख कर जाहिर की।

हर साल हम 8 मार्च को विश्व की प्रत्येक महिला के सम्मान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं। लेकिन महिला दिवस मनाए जाने का इतिहास हर कोई नहीं जानता। केवल हर साल 8 मार्च के दिन ही महिलाओं को सम्मान देना सही नहीं है।महिलाएं  हर समय सम्मान की हक़दार और भागीदार है।

जानिए महिला दिवस मनाने का इतिहास

8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्पूर्ण विश्व की महिलाएं देश, जात-पात, भाषा, राजनीतिक, सांस्कृतिक भेदभाव से परे एकजुट होकर इस दिन को मनाती हैं।  साथ ही पुरुष वर्ग भी इस दिन को महिलाओं के सम्मान में समर्पित करता है।

दरअसल इतिहास के अनुसार समानाधिकार की यह लड़ाई आम महिलाओं द्वारा शुरू की गई थी। प्राचीन ग्रीस में लीसिसट्राटा (Lysistrata) नाम की एक महिला ने फ्रेंच क्रांति के दौरान युद्ध समाप्ति की मांग रखते हुए इस आंदोलन की शुरूआत की, फारसी महिलाओं के एक समूह ने वरसेल्स में इस दिन एक मोर्चा निकाला, इस मोर्चे का उद्देश्य युद्ध की वजह से महिलाओं पर बढ़ते हुए अत्याचार को रोकना था।

सबसे पहला महिला दिवस अमेरिका में सोशलिस्ट पार्टी के आह्वाहन पर 28 फरवरी 1909 को मनाया गया था। अमेरिका में उस समय महिला दिवस का उत्सव मनाए जाने के पीछे महिलाओं को वोट देने का अधिकार हासिल करना था क्योंकि तत्कालीन परिस्थियों में अधिकांश देशों में महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं था।  इस उत्सव की महत्ता तब और बढ़ गई जब रूस की महिलाओं ने 1997 में रोटी और कपड़े के लिए वहां की सरकार के खिलाफ़ आन्दोलन छेड़ दिया।  जब यह आन्दोलन शुरू हुआ था तो उस समय वहां जुलियन कैलेण्डर के मुताबिक रविवार 23 फ़रवरी का दिन था जबकि दुनिया के बाकि के देशों में ग्रेगेरियन कैलेण्डर का प्रयोग किया जाता था जिसके अनुसार 8 मार्च का दिन था।  इसलिए 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस(International Women Day) मनाया जाने लगा।

भारत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

भारत में भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उत्सव महिलाओं की उपलब्धियों और उनका सम्मान करने के रूप में मनाया जाता है।  लेकिन भारतीय संस्कृति के पुरातन नारी को जो स्वतंत्रता प्राप्त थी क्या आज भी उतनी ही सवतंत्रता उन्हें प्राप्त है? महिला दिवस पर भाषण देना तो आसान है लेकिन क्या इस पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को वह सम्मान प्राप्त है जो उसका अधिकार है।

इतिहास गवाह है कि भारतीय नारी पुरुष को प्रतिष्ठा और उपलब्धि के सर्वोच्च शिखर पर आरूढ़ करने के लिए स्वयं को भी दाव पर लगा दिया करती है। नारी के इसी अभिनव व्यक्तित्व और कृतित्व को लक्ष्य कर कही गयी यह उक्ति एक सर्वमान्य सत्य बनकर स्थापित हो गई है कि प्रत्येक पुरुष के सफलता में एक स्त्री का हाथ होता है।

गूगल ने डूडल के जरिए किया महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समर्पित

इस खास दिन को दुनिया का बड़ा सर्च ईंजन गूगल (Google) अपने ही अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है। गूगल ने डूडल (Doodle) के जरिए दुनिया की महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा और विश्व में उनके योगदान को याद कर रहा है। मंगलवार रात जैसे ही घड़ी की सूई 12 पर पहुंची अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित डूडल गूगल के होम पेज पर आ गया। इस डूडल में 8 तस्वीरें लगाई गई हैं, या यूं कहें कि इस पिक्चर गैलरी बनाई गई है। तस्वीरों में महिला के चित्रकार, शिक्षक, गायक, अंतरिक्ष यात्री, डॉक्टर, डांसर जैसे रूप में दर्शाया गया है।

चित्र: गूगल

The post अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2017: शिमला के युवाओं ने दिया समानता और सशक्तिकरण का सन्देश appeared first on हिमाचल वॉचर.

प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करेगें शक्ति केन्द्र :डाॅ शांडिल
“तहसील व ग्राम स्तर महिला सशक्तिकरण जिला संसाधन केन्द्र स्थापित किए जाएगें और ये केन्द्र महिलाओं के सामाजिक.आर्थिक उत्थान और महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करगें  इसके साथ ही महिलाओं से जुड़ी समस्याओं शिक्षा, स्वास्थ्य, लड़कियों के घटते लिंग अनुपात तथा महिलाओं के विरूद्ध अत्याचार पर भी ये शक्ति केन्द्र विशेष ध्यान देगें”

समाज में महिलाओं को आगे लाने के लिए और उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरुक करने और समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना बेहद जरुरी है क्योंकि महिलाएं हमारे समाज का बहेद महत्वपुर्ण वर्ग है और अगर ये वर्ग ही किसी भी तरह से पिछड़ा हुआ है, तो हम एक बेहतर समाज की कल्पना नहीं कर सकते है। इसलिए हिमाचल में महिलाओं के सामाजिक आर्थिक उत्थान व सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण परियोजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश को पूर्ण शक्ति केन्द्र प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ है, जिससे इस परियोजना के तहत महिला सशक्तिकरण जिला संसाधन केन्द्रों की स्थापना हिमाचल में तहसील व ग्राम स्तर पर की जाएगी।

इस विषय में जानकारि देते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ कर्नल धनी राम शांडिल ने विभागीय अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण परियोजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश को पूर्ण शक्ति केन्द्र प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ है जिसका उद्वेश्य महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक उत्थान व सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर कार्य करना होगा। इसके साथ ही ये शक्ति केन्द्र महिलाओं से जुड़ी अन्य समस्याओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य,लड़कियों के घटते लिंग अनुपात तथा महिलाओं के विरूद्ध अत्याचार पर विशेष ध्यान देगें।

उन्होंने कहा कि इन केन्द्रों के माध्यम से महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला, तहसील व ग्राम स्तर पर ष्कनवरजेंस फेस्लिटेटर केन्द्र भी स्थापित किए जाएंगे, जिसमें जिला व तहसील स्तर पर कार्यरत समन्वयक महिलाओं को विभिन्न सामाजिक विषयों एवं योजनाओं के प्रति जागरूक करेंगे।

डाॅ शांडिल ने कहा कि इस योजना के प्रचार-प्रसार पर अधिक बल दिया जाएगा ताकि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विशेष योजनाओं का लाभ महिलाओं को मिल सके।

The post प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करेगें शक्ति केन्द्र :डाॅ शांडिल appeared first on हिमाचल वॉचर.