बृज बिहारी लाल बुटेल Archives - हिमाचल वॉचर

कांगड़ा चाय पर कार्यशाला में लगभग 1000 चाय उत्पादक एवं विक्रेता लेंगे हिस्सा
काँगड़ा- हिमाचल प्रदेश पेटेंट सूचना केन्द्र 24 मार्च को हिमालयन जैव संसाधन संस्थान पालमपुर में कांगड़ा चाय, भौगौलिक संकेतक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। कार्यशाला की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल द्वारा की जाएगी।

इस कार्यशाला में पालमपुर एवं अन्य कांगड़ा चाय उत्पादक क्षेत्रों से लगभग 1000 चाय उत्पादक एवं विक्रेता हिस्सा लेंगे। कार्यशाला में मुख्य तौर पर  कुणाल सत्यार्थी, संयुक्त सदस्य सचिव राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण, डा0 संजय कुमार, निदेशक आईएचबीटी , पालमपुर, अनुपम दास उप-निदेशक, टी बोर्ड, पालमपुर एवं  डी एस कंवर तकनीकी अधिकारी ;चायद्ध विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे और कार्यशाला के दौरान होने वाली विवेचना में हिस्सा लेंगे।

इस कार्यशाला में कांगड़ा चाय की authorised usership एवं बाजार में उपलब्ध अवसर और इससे संबंधित अन्य विषयों पर चर्चा होगी। ब्रिटिश काल में कांगड़ा चाय लन्दन और एमस्टरडेम के बाजारों में निर्यात करी जाती थी। उस समय में कांगड़ा चाय की काफी ख्याती थी।

हालाँकि पिछले कुछ समय में कांगड़ा चाय उत्पादकों का चाय के कारोबार में घटती रुचि चिंतनीय विषय है और इस हेतु हम सबको कार्य करने की जरुरत है। यह कार्यशाला भविष्य में नीति निर्धारण एवं कांगड़ा चाय की खोई हुई प्रतिष्ठा को पुनः बहाल करने में सहायक होगी।

इस अवसर पर कांगड़ा चाय पलान्टर एसोसिएशन की तरफ से जे एल बुटेल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला में डा0 आशु गुलहाटी, डा0 आर के सूद, डी0 एस0 कंवर, अनुपम दास कांगड़ा चाय और इससे संबंधित विषय पर प्रकाश डालेंगे।

The post कांगड़ा चाय पर कार्यशाला में लगभग 1000 चाय उत्पादक एवं विक्रेता लेंगे हिस्सा appeared first on हिमाचल वॉचर.

धूमल का विधानसभा अध्यक्ष पर गंभीर आरोप: अध्यक्ष ने कहा कि मैं नियम बदल सकता हूॅ और संविधान भी
शिमला- हिमाचल प्रदेश विधानसभा के धर्मशाला में चल रहे शीत सत्र के तीसरे दिन बुधवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रो0 प्रेम कुमार धूमल ने विधानसभा अध्यक्ष पर रोप लगाया कि जब सदन में चर्चा हो रही थी और तो विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मैं नियम बदल सकता हूॅ और संविधान भी बदल सकता हूॅ। धूमल ने कहा कि इन बातों पर आज कांग्रेस सरकार ने मुहर लगा दी और आपातकाल की तरह लोकतंत्र का गला घोट दिया।

धूमल ने कहा कि सदन में यह कहना कि यह सदन की पहली घटना है यह सरासर गलत है और सदन को गुमराह किया जा रहा है। सदन को गुमराह करने के लिए सच को छिपाया गया है! उन्होंने कहा कि वर्ष 1979 में अध्यक्ष पद के लिए स्व0 टीएस नेगी का चुनाव इसी प्रकार हुआ था।

उन्होंने कहा कि ऐसा कहना कि पूर्व में इस प्रकार का हंगामा पहले सदन में नहीं हुआ गलत है। आरोप लगते हुए कहा कि पिछली विधान सभा में कांग्रेस पार्टी के इन्हीं सदस्यों ने सदन में कागज फाड़ कर फैंके थे वह इतना हंगामा किया कि उन्होंने भाजपा के एक सदस्य की अंगुली तोड़ दी थी।

उन्होंने यह भी कहा कि यहां तक कांग्रेस के सदस्य मेरे टेबल के सामने आकर मेरा टेबल बजाते थे।  आज कांग्रेस के सदस्य सदन की गरिमा की बात कर रहे हैं। जबकि सच्चाई से प्रदेश का मीडिया और जनता तक वाकिफ है। जो आज सदन में मंत्री मौजूद है वो वेल आॅफ द हाउस में आकर मेरे टेबल के सामने असभ्य गीत गाते थे। फिर भी भाजपा सरकार ने इस बात को यह कहकर अनदेखा कर दिया कि लोकतंत्र में यह सब कुछ होता रहता है।

विपक्ष के नेता ने  कहा कि सदन में संसदीय कार्यमंत्री जिस प्रकार नेशनल लीडर बिट्ठल भाई पटेल की बात कर रहे थे वो कांउसिल के अध्यक्ष थे और शिमला के कांउसिल चैम्बर में उन्होंने अध्यक्षता की थी। मौजूदा कांग्रेस सरकार ने आज आपातकाल की यादें ताजा कर दी है। हमारे सदस्यों को सदन से निलंबित कर दिया गया है। सदन में इस मामले को उठाया जाएगा और यदि सदन में सदस्यों के हक में फैसला नहीं आया तो विपक्ष उसका कड़ा विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के प्रति सदन में अध्यक्ष का जो व्यवहार रहा और जो नियम व संविधान को बदलने की उन्होंने बातें की है उनके खिलाफ अविश्वास संकल्प लाया गया है।

नेता विपक्ष ने यह भी कहा कि यह गंभीर समस्या है और नियमों के विपरीत निर्णय देने के कारण सदन की कार्यवाही को प्रभाावित किया गया है। धूमल ने विधान सभा सदस्यों द्वारा आग्रह कर कहा कि नियम के विपरीत निर्णय न लें लेकिन अध्यक्ष महोदय ने कहा कि मैं नियम बदल सकता हूॅं। अविश्वास संकल्प में पिछले चार सालों में विधान सभा विशेषकर ई-विधान में की गई भर्तियों एवं खरीद आदि में नियमों का उल्लघन भी शामिल है। धूमल ने कहा कि इसलिए हमने अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधान सभा को उनके पद से हटाने के लिए संकल्प प्रस्तुत किया है।

The post धूमल का विधानसभा अध्यक्ष पर गंभीर आरोप: अध्यक्ष ने कहा कि मैं नियम बदल सकता हूॅ और संविधान भी appeared first on हिमाचल वॉचर.