नरेंद्र बरागटा Archives - हिमाचल वॉचर

उपचुनाव: हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट सहित तीन विधान सभा सीटों पर आज मतदान, 18 उम्मीदवार लड़ रहे चुनाव
शिमला-हिमाचल प्रदेश की चारों सीटें जिसमे मंडी लोकसभा सीट और अर्की, फतेहपुर व जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। चारों सीटों पर सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान करवाया जाएगा। इस दौरान कोविड संबंधी दिशा-निर्देशों की सख्त से अनुपालना जरूरी है। चारों सीटों पर 18 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें मंडी लोकसभा सीट से छह, फतेहपुर विधानसभा सीट से पांच, कोटखाई से चार और अर्की से तीन उम्मीदवार चुनावी रण में हैं।

इन चारों सीटों पर उपचुनाव के लिए कुल 2796 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मंडी संसदीय सीट पर सबसे अधिक 2365, फतेहपुर में 141, अर्की में 154 और जुब्बल कोटखाई में 136 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। 48 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील और 276 मतदान केंद्रों को संवेदनशील चिन्हित किया गया है।

इस उपचुनाव में कुल 15 लाख 50 हजार 552 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें 7 लाख 87 हजार 926 पुरुष और 7 लाख 62 हजार 626 महिलाएं तथा 5 थर्ड जेंडर (ट्रांसजेंडर ) मतदाता हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र में 12 लाख 99 हजार 756 मतदाता मत डालेंगे। अर्की विधानसभा क्षेत्र से 92609, फतेहपुर से 87222 और जुब्बल कोटखाई से 70965 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अहम बात यह है कि उपचुनाव में 18 से 19 वर्ष के 38305 मतदाता पहली बार मतदान करेंगे।

उपचुनाव के दौरान 40 मतदान केंद्र महिलाओं द्वारा संचालित किए गए हैं। वहीं 36 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। तीन मतदान केंद्रों को दिव्यांग मतदान दल संचालित कर रहे हैं। सभी सीटों पर भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच कांटे का मुकाबला है।

मंडी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत लाहौल-स्पीति जिला का ताशीगंग मतदान केंद्र सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित है। इसी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला कुल्लू के बंजार विाधनसभा क्षेत्र का शाक्टी मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए मतदान दल को 24 किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ा है।

The post उपचुनाव: हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट सहित तीन विधान सभा सीटों पर आज मतदान, 18 उम्मीदवार लड़ रहे चुनाव appeared first on हिमाचल वॉचर.

भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा का निधन, पार्टी के नेताओं नें दी श्रद्धांजलि
शिमला- शिमला जिले के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा का आज सुबह निधन हो गया। नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। बरागटा पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती थे। बरागटा प्रदेश सरकार में मुख्य सचेतक भी थे।

बरागटा कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद पोस्ट कोविड अफेक्ट से जूझ रहे थे। वो 20-25 दिनों से पीजीआई में भर्ती थे। उनकी दूसरी बीमारी डायग्नोज नहीं हो पा रही थी और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।  निधन के बाद उनका शव चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन लाया गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को पैतृक गांव तहटोली में होगा। आज उनकी पार्थिव देह कोटखाई में अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी।

नरेंद्र बरागटा का जन्म 15 सितंबर 1952 को घर गांव टहटोली तहसील कोटखाई जिला शिमला में हुआ था। उनके दो पुत्र चेतन बरागटा व ध्रुव बरागटा हैं।

बरागटा 1969 में डीएवी स्कूल शिमला में छात्र संसद के महासचिव बने  तथा 1971 में एसडीबी कॉलेज शिमला के केंद्रीय छात्र संघ के उपाध्यक्ष चुने गए।

नरेंद्र बरागटा 1978 से लेकर 1982 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे । 1983 से लेकर 1988 तक जिला शिमला भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री रहे।

1993 से लेकर 1998 तक भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे।

नरेन्द्र बरागटा वर्ष 1998 में शिमला विधानसभा क्षेत्र से हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए और प्रदेश में भाजपा नेतृत्व की सरकार में बागवानी राज्य मंत्री बने।वर्ष 2007 में वह पुनः जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गए और भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए।

नरेन्द्र बरागटा वर्ष 2017 में फिर विधानसभा के लिए चुने गए और मुख्य सचेतक बनाए गए। वर्तमान में वह जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक व सरकार में मुख्य सचेतक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे ।

मुखयमंत्री जयराम ठाकुर,जगत प्रकाश नड्डा,सुरेश कश्यप,अनुराग ठाकुर ने नरेंद्र बरागटा को श्रद्धांजलि दी।और दुःख व्यक्त किया।

The post भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा का निधन, पार्टी के नेताओं नें दी श्रद्धांजलि appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल सरकार द्वारा बागवानो की अनदेखी के खिलाफ 21 फरवरी को बीजेपी किसान मोर्चा करेगा आंदोलन
शिमला- हिमाचल के पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा ने आज ठिओग में प्रेस वार्ता में कहा कि विदेशों से जिस प्रकार इस सरकार और बागवानी विभाग ने वायरस युक्त सेब के रूट स्टॉक लाये उससे सेब बागवानी को बड़ा खतरा पैदा हो गया है और बागवानी विभाग के अधिकारी और कांग्रेस नेता इस मुद्दे पर लीपा पोथी का काम कर रहे है!

बागवानी को लेकर वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रदेश के बागवानो से बड़े बड़े वादे किये थे किन्तु आज तक घोषणा पत्र का एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है!  वर्ष 2012 के कांग्रेस घोषणा पत्र के पेज न. 8 पर कांग्रेस पार्टी ने बागवानो को ओलावृष्टि और अतिवृष्टि होने पर 75% तक अनुदान का वादा किया था किन्तु ओला वृष्टि से बागवानो को हजारो करोड़ रु. नुक्सान पिछले 4 वर्षो में हो चूका है और एक रु. का भी मुआवजा या अनुदान बागवानो को नहीं मिला है!

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश किसान मोर्चा ने कहा कि प्रदेश के बागवानो के साथ हो रहे अन्याय और प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा बागवानो की अनदेखी के लिए 21 फरवरी 2017 को शिमला में उद्यान विभाग के निदेशालय नवबहार शिमला में धरना प्रदर्शन करेगे और 22 फरवरी को राज्यपाल को बागवानो की समस्यायों को लेकर ज्ञापन देगे!

भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इसी घोषणा पत्र में कांग्रेस पार्टी ने सेब के आयात शुल्क को 150% करने का झूठा वादा बागवानो से किया था! विश्व व्यापार संगठन (WTO) में सेब को विशेष फल का दर्ज़ा दिलाने का वादा भी कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किया था किन्तु आज तक सभी वादे झूठे साबित हुए है!

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार की चुटकी लेते हुए कहा कि आपने घोषणा पत्र में फलो की विशेष किस्मे पैदा करने के लिए प्रदेश में अनुसन्धान केंद्र स्थापित करने का झूठा वादा सेब बागवानो से किया था! इसके आलावा प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बागवानी के मूलभूत विकास की और कोई भी नया काम नहीं किया है!

भाजपा ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा मंडी मध्यस्थता योजना के तहत सेब के खरीद मूल्य को अंतिम बार भाजपा की सरकार ने बढ़ाया जिसे कांग्रेस सरकार ने पिछले 4 वर्षो में नहीं बढाया है! प्रदेश की कांग्रेस सरकार पिछले चार वर्षो से हजारो करोड रु. की सब्सिडी मशीनों और एनी कृषि उपकरणों पर देने में असमर्थ रही है और मंडी मध्यस्थता योजना के तहत खरीदे सेब के समर्थन मूल्य की धनराशी का भुगतान  पिछले चार वर्षो से बागवानो को नहीं हो रहा है!

भाजपा ने कहा कि इस सरकार की बागवानी को लेकर यदि कोई काम इस सरकार ने किया है तो वो छोटे और गरीब बागवानो के बगीचों को काटा गया!  प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना को इस सरकार ने अभी तक लागू नहीं किया है और जो मौसम आधारित बीमा योजना भाजपा कार्यकाल में लाई गई थी उसमे सरकार के हिस्से का प्रीमियम अभी तक जमा नहीं किया गया है जिसके कारण करोड़ो रु. की बीमा राशी बीमा कंपनियों के पास फस गई है!

बागवानो को पिछले चार वर्षो में अनुदान पर कोई भी कीटनाशक और फफूंदनाशक दवाईया नहीं मिल रही है इन सभी कारणों से आज बागवान अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है! आगामी 21 फ़रवरी को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश के बागवानो को साथ लेकर पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा की अगुवाई में उद्यान निदेशालय प्रांगण में धरना प्रदर्शन करेगे और इस प्रदर्शन में प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, जिला किसान मोर्चा किन्नोर, जिला महासू, जिला शिमला के सभी किसान मोर्चा जिला पदाधिकारी, शामिल रहेगे!

The post हिमाचल सरकार द्वारा बागवानो की अनदेखी के खिलाफ 21 फरवरी को बीजेपी किसान मोर्चा करेगा आंदोलन appeared first on हिमाचल वॉचर.

जुब्बल में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए कई कार्यकर्ता: नरेंद्र बरागटा
शिमला- हिमाचल प्रदेश भाजपा के नेता नरेंद्र बरागटा के लोग संवाद कार्यक्रम के तहत नंदपुर पंचायत मे बड़ियार, संनोलि, सारलि, मलोग, रुइल,शलाड़, राजपुरी और नंदपुर में नुक्कड़ सभाएं की गयी ! लोगों ने खुलकर अपनी समस्याएं बाताई जिसमे सड़क पानी की समस्या को पुरजोर तरीके से उठाया और कहा कि  वर्तमान सरकार इसके निदान में असफल रही है!

भाजपा ने कहा कि नंदपुर स्कूल के पिछली सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत भवन को आज तक पूरा नही किया गया जो की वर्तमान विधायक की नाकामी को दर्शाता एचपीऍमसी (HPMC) की राशि अभी तक नही मिली जिससे की पंचायत के लोग पूरी तरह परेशान है! भाजपा ने प्रदेश सराकर पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता की हितैषी सरकार होने का दावा करने वाली कांग्रेस सरकार केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई फसल बीमा योजना को अभी तक शुरू नही कर पाई जो की उनकी बागवानों के प्रति हितैषी बताने के दावे को खोखला सईद करती है!

भाजपा नेता नरेंद्र बरागटा ने कहा कि अब जनता जान चुकी है असल विकास कौन क़र सकता है जिसके फलस्वरूप भारी संख्या में लोग भाजपा का दामन थाम रहे  है!

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए अनेकों कार्यकर्ताओं का नरेंद्र बरागटा ने सवागत् किया जिसमें अंतरिक्ष रोल्टा, किशोरी लाल, बेबि, गीता राम, रंजना मेंबर पंचायत, मोहन सिंह ठाकुर, दिनेश ठाकुर, हरीश घेजटा, पदम सिंह ठाकुर, नरिंदर ठाकुर, गुड्डू थापा, सीटू थापा, मोहिन्दर सिंह, भगत सिंह और रविन्द्र ठाकुर ने भाजपा में अपनी सदयस्ता करवाई!

The post जुब्बल में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए कई कार्यकर्ता: नरेंद्र बरागटा appeared first on हिमाचल वॉचर.

कांग्रेस के मंत्री व विधायक जनता को गुमराह करने के लिए बिना बजट ही कर रहे आधे अधूरी योजनाओ के उद्घाटन: भाजपा
शिमला-   हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सरकार के मंत्री और विधायक द्वारा किया जा रहे आधे अधूरी योजनाओ के उद्घाटनो और बिना बजट ही शिलान्यास करने पर प्रश्न खड़े किए है! भाजपा के जारी संयुक्त बयान में कहा कि प्रदेश की  कांग्रेस सरकार के मंत्री और स्थानीय विधायक थक जायेगे किन्तु जितनी विकास योजनाये अपने कार्यकाल में पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा ने इस क्षेत्र को दी है उसका उद्घाटन नहीं कर पायेगे!

भाजपा को जुब्बल कोटखाई की जनता ने केवल 5 वर्ष का समय दिया था और उस वक्त तत्कालीन विधायक और पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा ने जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में विकास कि झड़ी लगा दी थी! किन्तु कांग्रेस के विधायक भाजपा कार्यकाल में स्वीकृत आधी अधूरी योजनाओ को उद्घाटन करवाने में व्यस्त है !

भाजपा ने चुनौती देते हुए कहा कि रोहित ठाकुर एक ऐसी विकास योजना बताये जिसका उन्होंने या इस सरकार ने शिलान्यास किया हो और अब उद्घाटन कर रहे हो ! भाजपा पदाधिकारियो ने कहा कि डेढ़ वर्ष पूर्व गुम्मा कोटखाई में मंत्री कौल सिंह और विधायक रोहित ठाकुर एक सिंचाई  योजना का शिलान्यास किया था किन्तु आज तक उसमे कार्य क्यों नहीं शुरू किया गया और न ही इस योजना के लिए बजट की व्यवस्था की गयी है इसी तरह रामनगर में ही 3 महीने पहले स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास बिना किसी बजट के किया गया है!

सिविल हॉस्पिटल कोटखाई में ऍफ़आरयू (FRU) भवन का बिना किसी सुविधा, और स्टाफ के बिना ही उद्घाटन क्र दिया गया, कोटखाई हॉस्पिटल में सीटी स्कैन (CT Scan) मशीन अभी तक नहीं लगाई गई है! 24 पंचायतो के कोटखाई क्षेत्र में केवल एक डॉक्टर के सहारे छोड़ दिया गया है और कांग्रेस सरकार के मंत्री और विधायक भाजपा कार्यकाल में निर्मित विकास योजनाओ का उद्घाटन कर रहे है भाजपा नेताओ ने कह कि कम से कम कांग्रेस सरकार इन योजनाओ को पूरा तो कर लेती, स्टाफ कि तैनाती करती किन्तु स्थानीय विधायक को घटिया राजनीती के अलावा कुछ नहीं आता इसीलिए इस तरह से लोगो को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है !

भाजपा ने यह भी कहा कि पिछले कल स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक ने बिना किसी बजट के प्रावधान से और बिना जरुरी प्रशासनिक अनुमोदन के पुडग, देवरी-खनेटी और बखोल में स्वास्थ्य केन्द्रों के भवनों का शिलान्यास किया!

भाजपा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस सरकार ने स्थानीय जनता को इस तरह गुमराह करना बंद नहीं किया तो भाजपा आन्दोलन करेगी और अभी तक तो स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक रोहित ठाकुर को जनता ने काले झंडे दिखाए है आने वाले समय में इनका इस तरह आधे अधूरे उद्घाटनो और बिना बजट के शिलान्यास करने से पूर्व ही रोक दिया जाएगा! भाजपा पदाधिकारियो ने कहा की पिछले कल कोटखाई जितने भी कार्यक्रम स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक ने किये उससे स्थानीय जनता ने अपनी दुरी बनाकर रखी और कोई भी आमजन इन कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुए इससे साबित होता है कांग्रेस पार्टी क्षेत्र में अपना जनाधार खो चुकी है !

The post कांग्रेस के मंत्री व विधायक जनता को गुमराह करने के लिए बिना बजट ही कर रहे आधे अधूरी योजनाओ के उद्घाटन: भाजपा appeared first on हिमाचल वॉचर.