डीसी शिमला Archives - हिमाचल वॉचर

शिमला व जिले की सड़कों से बर्फ हटाने का कार्य तेजी से जारी, लोग और पर्यटक बरतें एहतियात:उपायुक्त
शिमला- राजधानी शिमला में गुरुवार और शुक्रवार को हुई भारी बर्फबारी से बंद हुई सड़कों को खोलने का काम प्रशासन की ओर से लगातार जारी रखा गया है। शनिवार सुबह धूप निकलने और  मौसम साफ होते ही जिला प्रशासन ने शहरी और ग्रामीण इलाकों को वाहनों की आवाजाही सुचारू करने के काम में जुट गया था।

सड़कों की बहाली के बारे में शिमला उपायुक्त आदित्य नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिमला शहर तथा जिला के अन्य स्थानों पर भारी बर्फबारी के कारण अवरुद्ध सड़कों तथा मार्गो को सुचारू करने का कार्य तेजी से चल रहा है।

उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन के पास पर्याप्त मात्रा में मशीनरी और लेबर उपलब्ध है जो बर्फबारी को हटाने में लगातार जुटा हुआ है।

उन्होंने जानकरी दी कि  जिला में कुल 76 जेसीबी, 9 रोबोट और 12 डोजर के साथ पर्याप्त मात्रा में लेबर के माध्यम से बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शिमला शहर में 11 जेसीबी 5 रोबोट की मदद से बर्फ हटाई जा रही है, वहीं लेबर के माध्यम से सड़कों ओर मार्गो से बर्फ हटाने के साथ-साथ फिसलन भरी सड़कों पर रेत बिछाई जा रही है।

डीसी ने कहा कि  शिमला शहर के अतिरिक्त जिला के शिमला ग्रामीण में 11 जेसीबी, 2 डोजर तथा एक रोबोट, थियोग उपमंडल में 7 जेसीबी, 4 डोजर तथा 2 रोबोट, कोटखाई तथा रोहडू उपमंडल में 9 जेसीबी, 2 डोजर तथा एक रोबोट रामपुर बुशहर उपमंडल में 7 जेसीबी तथा 2 डोजर, चौपाल उपमंडल में 24 जेसीबी ओर कुमारसैन उपमंडल में 7 जेसीबी तथा 2 डोजर के द्वारा युद्ध स्तर पर बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है।

डीसी नेगी ने  जिला के नागरिकों और पर्यटकों से एहतियात बरतने का आग्रह किया है ताकि फिसलन भरी सड़कों पर किसी भी प्रकार की अनहोनी का सामना ना करना पड़े।

The post शिमला व जिले की सड़कों से बर्फ हटाने का कार्य तेजी से जारी, लोग और पर्यटक बरतें एहतियात:उपायुक्त appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला में भारी बर्फ़बारी से बिगड़े हालात, शनिवार 5 फरबरी को रहेगा स्थानीय अवकाश,डीसी ने जारी की अधिसूचना
आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए पुलिस सहायता कक्ष 01772812344, 112 या नजदीकी पुलिस थाना में संपर्क करें।

शिमला- राजधानी शिमला में हुई भारी बर्फ़बारी अब परेशानी बन गई है। दो दिनों से लगातार हो रही बर्फ़बारी से राजधानी पूरी तरह से जाम हो गई है। हालातों को देखते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार  5 फरबरी को शिमला में स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया है।

जारी अधिसूचना के आधार पर शिमला में कल स्थानीय अवकाश रहेगा और सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान, ऑटोनोमस इंस्टिट्यूट सभी बंद रहेंगे.मात्र आपातकालीन सेवाओ के विभागों में यह अवकाश मान्य नहीं होगा।

बर्फ़बारी से आलम यह है कि ना तो सड़कों पर वाहन चल रहे है ना ही घरों में बिजली सुचारू रूप से मिल पा रही है ना ही पानी की सप्लाई इस बर्फ़बारी के बीच हो पा रही है।

बर्फ़बारी इतनी ज्यादा है कि अब रास्तों पर पैदल चलना भी ख़तरे से खाली नहीं है।  बर्फ़बारी के चलते जगह जगह पेड़ गिर रहे हैऔर इससे दुर्घटना होने का भी ख़तरा बना हुआ है।

शिमला शहर सहित जिला में बर्फबारी के चलते अधिकतर सड़कें अवरुद्ध है ऐसे में कर्मियों को कार्यालय तक पहुंचने में दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से आम जन की सुरक्षा को देखते हुए यह अवकाश घोषित किया गया है। इसको लेकर अधिसूचना भी उपायुक्त आदित्य नेगी ने देर शाम जारी कर दी है।

बता दें कि शुक्रवार को भी बर्फ़बारी के चलते शिमला शहर में वाहनों की आवाजाही बन्द रही जिसके चलते कई किलोमीटर पैदल चल कर कर्मचारियों को अपने कार्यकाल पहुंचना पड़ा, हालांकि अब मौसम साफ हो गया है लेकिन सड़को पर बर्फ़ अभी जमी हुई है और कल दोहपर तक ही सड़को को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जा सकता है।

शिमला उपायुक्त आदित्य नेगी ने कहा कि जिला में दो दिन से काफी बर्फ़बारी हुई है जिसके चलते सड़कें बन्द है। सड़कों से बर्फ़ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है और शनिवार दोहपर तक वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकती है। ऐसे में शिमला में शनिवार को स्थानीय  अवकाश घोषित किया गया है। लोगों से भी अपील की गई है कि वह जिला प्रशासन का सहयोग करें।

वहीं शिमला पुलिस ने भी जनता से अपील की है कि  बर्फ जमने और फिसलन के कारण  रात और सुबह के समय यात्रा न करें। तापमान में अधिक गिरावट होने से सड़कों पर बर्फ जमने और फिसलन की स्तिथि पैदा हो गई है। आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए पुलिस सहायता कक्ष 01772812344, 112 या नजदीकी पुलिस थाना में संपर्क करें।

The post शिमला में भारी  बर्फ़बारी से  बिगड़े हालात, शनिवार 5 फरबरी को रहेगा स्थानीय अवकाश,डीसी ने जारी की अधिसूचना appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला में अब सुबह 8 से शाम 6:30 बजे तक खुलेंगी दुकानें
शिमला- राजधानी शिमला के डीसी आदित्य नेगी ने कहा कि बाजार में दुकानें खोलने के समय में बदलाव कर दिया है। अब शहर में दुकानें सुबह 8 बजे से शाम 6:30 बजे तक रहेंगी। उन्होंने कहा कि व्यवस्था आज शनिवार सुबह से ही लागू कर दी गयी है।

डीसी नेगी ने कहा कि सोमवार से शनिवार तक शहर के बाजार सुबह आठ से शाम साढ़े छह बजे तक खुले रहेंगे लेकिन रविवार को बाजार बंद रहेंगे।

केवल रोजमर्रा जरूरत की जैसे दूध, ब्रेड, फल, सब्जी, दूध से बने उत्पाद आदि की दुकानें रविवार को सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक खुली रहेंगी। बाकी दुकानें खोलने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि फार्मेसी और दवाईयों की दुकानों पर यह बंदिशें लागू नहीं होंगी।

राजधानी शिमला समेत पूरे जिले में यह दिशा निर्देश लागू होंगे। इससे पहले राजधानी में दुकानें खुलने का समय सुबह दस से शाम सात बजे तक निर्धारित किया था।

उन्होंने कहा कि रेस्तरां और ढाबों के खुलने के समय में भी बदलाव किया गया है। शहर में स्थित रेस्तरां, ढाबा, बेकरी, हलवाई और खाने पीने की दुकानें हफ्ते में सभी दिन रात 10 बजे तक खुली रहेंगी तो वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित ढाबे, रेस्तरां, बेकरी, हलवाई आदि रात 11 बजे तक खुले रहेंगे।

शराब के ठेके आबकारी विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार खुल सकेंगे।

डीसी नेगी ने दुकानों और बाजार में कोरोना नियमों को लागू करवाने के लिए अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और पुलिस विभाग को इन नियमों का पालन करवाने के लिए कहा है।

The post शिमला में अब सुबह 8 से शाम 6:30  बजे तक खुलेंगी दुकानें appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए स्कूली अपने स्तर पर बनाये नियम:डीसी
शिमला- उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर ने माननीय न्यायालय की अनुपालना करते हुए गुरुवार को शिमला के मुख्य निजी स्कूलों से छात्रों को लाने व ले जाने संबधी व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की।

उपायुक्त ने बताया कि शिमला शहर के 18 निजी स्कूलों के 20559 स्कूली बच्चों द्वारा स्कूल आने-जाने के लिए विभिन्न वाहन माध्यमों का प्रयोग किया जाता हैं। शिमला में लगभग 5 प्रतिशत छात्र एकल गाड़ी का प्रयोग करते हैं जबकि 37 प्रतिशत स्कूली छात्र पैदल व 58 प्रतिशत छात्र अन्य वाहनो के माध्यम से स्कूल आते हैं जिसमें सार्वजनिक वाहन, मैक्सी कैब आदि शामिल हैं।

डीसी शिमला ने बताय कि निजी स्कूलों के तहत मोनाल पब्लिक स्कूल व डीएवी स्कूल संजौली में पैदल आने जाने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या सर्वाधिक है।

वहीं हिमालयन इंटरनैशनल स्कूल छराबड़ा सरस्वती पैराडाईज इंटरनेैशनल स्कूल भटटा कुफर, मोनाल पब्लिक स्कूल संजौली डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला, डीएवी स्कूल संजौली, सैक्रेट हार्ट कांवेंट ढली व स्वर्ण पब्लिक हाई स्कूल टुटीकंडी, स्कूलों द्वारा एकल वाहन प्रयोग कर स्कूल आने की प्रतिशतता सबसे कम है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न स्कूलों की भौगोलिक स्थिति अवश्य अलग अलग है किन्तु यातायात को सुचारू बनाए रखने व जाम समस्या से निपटने के लिए हमें सांझा वाहन प्रयोग करना अत्यंत जरूरी है।

डीसी ने स्कूल प्रबंधकों से इस संदर्भ में तुरंत प्रयास करने के निर्देश दिए।

उन्होंने एकल गाड़ी प्रयोग करने के स्थान पर अभिभावकों को सांझी गाड़ी (शेयर) कर आने-जाने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता के बारे में कहा।उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों के आने-जाने के दौरान ट्रेैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए स्कूली स्तर पर भी नियम व व्यवस्था बनाए जाने की आवश्यकता है।

The post शिमला में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए स्कूली अपने स्तर पर बनाये नियम:डीसी appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला के इन क्षेत्रों में जुलूस, रैली, धरने व नारा लगाने पर लगा प्रतिबंध
शिमला-  जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि शिमला नगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने व लोगों को सुविधा प्रदान करने की दृष्टि से विभिन्न क्षेत्रों पर जुलूस, रैली, धरने व नारा लगाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि छोटा शिमला से कनेडी हाउस और रिज, रेनदेवु (तिब्बती मार्किट की ओर जाने वाला मार्ग)  रेस्टोरेंट से रिवाॅली सिनेमा 150 मीटर के दायरे में स्कैंडल प्वाइंट से कालीबाड़ी मंदिर तक, सम्पर्क मार्ग छोटा शिमला गुरूद्वारा से कसुम्पटी सड़क, छोटा शिमला चौक से राजभवन से ओक ओवर तक, छोटा शिमला गुरूद्वारे से कसुम्पटी सड़क के लिए जाती सीढ़ियों पर, सम्पर्क मार्ग कार्ट रोड़ से प्रशासनिक ट्रिब्यूनल कार्यालय, एजी आॅफिस से कार्ट रोड़ सड़क व सीपीडब्ल्यूडी कार्यालय से चैड़ा मैदान तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा।

डीसी ने यह भी बताया कि इन जगहों पर  शस्त्र  लेकर चलना व बैनर पोस्टरों का प्रदर्शन करना भी प्रतिबंधित रहेगा। यह आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस, पैरा मिलिटरी व सैन्य कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे। विवाह उत्सवों को इन आदेशों से मुक्त रखा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी दो माह तक प्रभावी होंगे।

The post शिमला के इन क्षेत्रों में  जुलूस, रैली, धरने व नारा लगाने पर लगा प्रतिबंध appeared first on हिमाचल वॉचर.