जीएस बाली Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचल प्रदेश कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री जीएस बाली का निधन
शिमला-हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री जीएस बाली (GS Bali) का शुक्रवार रात को निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका ईलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था तथा वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अभी 67 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना उनके बेटे रघुवीर सिंह बाली ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

शुक्रवार शाम को उनकी तबीयत कुछ ज्यादा ही खराब हो गई थी और वह दुनिया को अलविदा कह गए। बताया जा रहा है कि जीएस बाली का पार्थिव शरीर शनिवार को एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली से कांगड़ा लाया जाएगा। उपचार के दौरान उनके बेटे सहित पूरा परिवार उनके साथ था। बाली के निधन की ख़बर से नगरोटा बगवां, कांगड़ा सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।

इनका जन्म 27 जुलाई 1954 को जिला कांगड़ा में हुआ था। इनका पूरा नाम गुरुमुख सिंह बाली था। 1998 में पहली बार इनको नगरोटा बगवां से विधायक चुना गया था। उसके बाद 2003 में भी वह इस सीट से जीते थे। इसके बाद 2007 और 2012 में वह वीरभद्र सरकार में मंत्री रहे थे।

मुकेश अग्निहोत्री ने जताया शोक

हिमाचल प्रदेश में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जीएस बाली प्रदेश के वरिष्ठ नेता रहे हैं। उन्होंने परिवहन के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करते हुए एक अलग पहचान परिवहन निगम की बनाई जिसे आज भी याद किया जाता है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने जब सस्ते राशन की योजना को चलाने का संकल्प किया, तब उस योजना को कार्यान्वित करने के लिए खाद्य आपूर्ति मंत्री के नाते जीएस बाली ने पहल की और उस योजना की शुरुआत उस समय ऊना से की गई थी। अग्निहोत्री ने कहा कि हमें जीएस बाली का मार्गदर्शन व आशीर्वाद मिलता रहा है। एक जानदार व बेबाक नेता की कमी सदा हम सब को खलेगी, उनकी कमी को हिमाचल प्रदेश की राजनीति में पूरा नहीं किया जा सकता है । उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता व कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से जीएस बाली के परिवार के साथ है।

The post हिमाचल प्रदेश कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री जीएस बाली का निधन appeared first on हिमाचल वॉचर.

धर्मशाला में बनेगा प्रदेश का पहला हाईटेक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, 6 महीने में होगा तैयार
धर्मशाला- धर्मशाला में जल्द ही प्रदेश का पहला अंतरराज्यीय बस टर्मिनल बनेगा। इस बस टर्मिनल की खासियत यह होगी कि इसमें एसी(AC) रूम, यात्रियों के आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्ते होंगे। यात्रियों के मनोरंजन के लिए सीटिंग एरिया के पास एलईडी (LED) टीवी भी लगा होगा। एयरपोर्ट की तरह ही इसमें अलग से एसी वेटिंग रूम होगा। जिसमे वैसी ही तमाम सुविधाएं और सहूलियत होगी जैसी एयरपोर्ट में होती है।

इस पुरे बस अड्डे को बनाने में 30 करोड़ रुपय की लागत लगेगी। इस बस अड्डे में दिव्यांगों के लिए अलग से टॉयलट सुविधा समेत व्हील-चेयर जैसी सुविधाएं होंगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए बस टर्मिनल के सभी जगहों पर सीसीटी कैमरे लगे होंगी।

इस बस टर्मिनल के निर्माण के लिए 6 महीने की डेडलाइन तय की गई है। यानी यह बस अड्डा अगले साल मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगा।

इसके भीतर शॉपिंग कॉमप्लेक्स, होटल-रूम और कॉमर्शल एक्टिविटिंज रहेंगी।इस बस टर्मिनल के साथ-साथ फ्लाई-ओवर का भी निर्माण होगा। ताकि, बसों और यात्रियों की गाड़ियों का आवा-गमन सही से हो सके।

इस अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का उद्घटान परिवहन मंत्री जीएस बाली ने मंत्री सुधीर शर्मा की उपस्थिति में किया।

The post धर्मशाला में बनेगा प्रदेश का पहला हाईटेक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, 6 महीने में होगा तैयार appeared first on हिमाचल वॉचर.

करसोग-कुफरीधार एचआरटीसी बस सेवा बंद होने के कारण लोग परेशान
करसोग-  जिला मंडी के अंतर्गत आने वाली बगैला पंचायत के स्थानीय लोगों ने आज करसोग जिला के उपमण्डलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लोगों ने करसोग से कुफरीधार बस सेवा बहाल करने की मांग की। ज्ञापन में लोगों ने कहा कि हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की बस पिछले सात वर्षो से चल रही है, लेकिन अब इस मार्ग पर पिछले दो महीनो से बस सेवा बंद पड़ी है।

बस सेवा बंद होने से क्षेत्र के लोगो को बहुत परेशानी हो रही है। यह बस रूट से  लोअर करसोग,मतेहल, बगैला, डबरोट इत्यादि पंचायतों को सुविधा प्रदान होती है। इस रूट के बंद होने के कारण स्कूली बच्चों, बागबानों व क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है।

लोगों का यह भी कहना है कि इस रूट पर निजी बस ऑपरेटरों ने भी रूट परमिट ले रखे हैं, लेकिन यह बस मालिक इस रूट  पर बसें नहीं भेजते हैं। लोगों ने उपमण्डलाधिकारी से पत्र में निवेदन किया है कि प्राइवेट बस ऑपरेटरों को ये निर्देश दिए जाये कि रूट पर अपनी बसें भेजें  या तो इनके बस परमिट बंद कर दिए जाये।

वहीं बगैला  पंचायत के ,उप प्रधान नानकचन्द, पूर्व उप प्रधान परसराम, पूर्व बीडीसी लीलाधर,  कमलेश कुमारी व समस्त स्थानीय निवासियों ने इस समस्या से संबंधित एक पत्र परिवहन मंत्री जीएस बाली को लिखा जिसमे उन्होंने करसोग से कुफरीधार तक चलने वाली निगम की बस को फिर से चलाने का आग्रह किया है।

लोगों ने कहा कि एक तो बस न चलने की वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना कारण पड़ रहा है तो दूसरी ओर अतिरिक्त पैसा भी खर्च करना पड रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि यहां के स्थानीय बस अड्डा कर्मचारीयों से भी कई बार बस न चलने के बारे मे सम्पर्क किया गया। तो वहा से यही जवाब मिलता है कि बसों की कमी है। यहां पर इस समय 15 रुट प्रभावित है।

करसोग के इन रुटों के बन्द होने से लोग काफी परेशान है। साथ मे निगम का भी काफी नुकसान हो रहा है। इन मे से एक रुट करसोग से कुफरीधार का भी है। इस रुट मे  मात्र एक ही बस सुबह के समय और एक बस शाम के समय चलती है।

लोगों के आने जाने का एकमात्र यही जरीया है। अन्यथा लोगों को 8 से 10 किलोमीटर सफर अलग से पड जाता है। इस बस के बन्द होने से आधा दर्जन पंचायतों के लोग प्रभावित हो रहे हैं। साथ मे स्थानीय जनता के साथ भी मजाक किया जा रहा है।

लोगों ने परिवहन मंत्री से इन रुटों को जल्दी से जल्दी बहाल किया जाने का निवेदन किया है। ताकी लोगों को आने जाने मे परेशानी का सामना न करना न पडे।

The post करसोग-कुफरीधार एचआरटीसी बस सेवा बंद होने के कारण लोग परेशान appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला में इलेक्ट्रिक बस ट्रायल सफल, रोहतांग के लिए जुलाई महीने में चलाई जाएंगी इलेक्ट्रिक बसें
शिमला-  हिमाचल के लोग अब इलैक्ट्रिक बसों में सफर का आनंद उठा सकेंगे। जल्द ही इन बसों को सड़कों पर उतारने की तैयारी की जा रही है। पर्यटन नगरी मनाली में हुए सफल ट्रायल के बाद अब राजधानी शिमला में इलैक्ट्रिक बस का ट्रायल किया गया है। बस को सफलतापूर्वक शिमला से परवाणु तक चलाया गया है। एक बार बैटरी चार्ज करने के बाद यह बस करीब 200 किलोमीटर तक चल सकती है।

इस बस की बैटरी चार्ज करने के लिए 4 से 5 घंटे का समय लगता है। इन बसों की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए है जोकि राज्य में किसी भी बस की कीमत में सबसे ज्यादा है।

रोहतांग के लिए जुलाई महीने चलाई जाएंगी इलेक्ट्रिक बसें

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि रोहतांग के लिए जुलाई महीने से इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। जानकारी के मुताबिक परिवहन निगम में 50 बड़ी बसें और 75 छोटी बसें खरीदी जानी हैं। पहले चरण में प्रदेश में 25 इलैक्ट्रिक बसें खरीदी जा रही हैं। 26 सीटर इन बसों के चलने से जहां पर इस पर खर्च होने वाले ईंधन की बचत होगी, वहीं पर पर्यावरण संरक्षण के लिए ये बसें वरदान साबित होंगी। इलैक्ट्रिक बसों को चलाने वाला हिमाचल उत्तर भारत में पहला राज्य होगा। इन बसों को पर्यावरण की दृष्टि से सुरक्षित घोषित किया गया है।

ऑफ सीजन में दौड़ेंगी इलैक्ट्रिक बसें

पर्यटकों को मनाली से रोहतांग के बीच इसी साल के पर्यटन सीजन में इलैक्ट्रिक बसें शुरू होने की उम्मीद थी। इसका ट्रायल भी सफल रहा था। अब जुलाई में इलैक्ट्रिक बसों की आवाजाही शुरू होगी। ऐसे में पर्यटन सीजन ढलान पर होगा। इसके चलते कुछेक सैलानियों को ही इस सुविधा का लाभ मिल पाएगा।

The post शिमला में इलेक्ट्रिक बस ट्रायल सफल, रोहतांग के लिए जुलाई महीने में चलाई जाएंगी इलेक्ट्रिक बसें appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल में 5 अप्रैल से मिलेंगे डिजिटल राशन कार्ड
शिमला-  सस्ते राशन की दुकानों में गड़बड़ी रोकने के लिए चल रही डिजिटाइजेशन की कवायद को 10 अप्रैल से पहले पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जीएस बाली ने कहा कि प्रदेश को डिजिटल राशन कार्ड उपलब्ध हो चुके हैं जिनके वितरण का काम शुरू कर दिया गया है।

साथ ही तकरीबन सभी दुकानों पर पॉस मशीनें भी लगाई जा चुकी हैं। बाली ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि 10 अप्रैल से पूरे प्रदेश में लोग डिजिटल कार्ड के जरिये ही राशन लें। एसीएस तरुण कपूर ने बताया कि 5 अप्रैल से लोग स्थानीय राशन की दुकान पर जाकर अपने पुराने कार्ड जमा कर नए कार्ड ले सकेंगे।

बाली ने बताया कि विभाग को 16.50 लाख उपभोक्ताओं में से 7 लाख के डिजिटल राशन कार्ड प्राप्त हो गए हैं जिन्हें शीघ्र ही उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इसके अलावा कैशलेस लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए शीघ्र ही 2 हजार प्वाइंट ऑफ सेल मशीनें उपलब्ध करवाई जाएंगी।

प्रारंभ में इन्हें सिरमौर, कांगड़ा, किन्नौर और शिमला जिलों में उपलब्ध करवाया जाएगा। अन्य जिलों में भी इन्हें शीघ्र प्रदान किया जाएगा।

The post हिमाचल में 5 अप्रैल से मिलेंगे डिजिटल राशन कार्ड appeared first on हिमाचल वॉचर.

अब हिमाचल के सभी राशन डिपुओं में 10 रूपए की पैकिंग में मिलेंगे दाल और चावल
शिमला- हिमाचल प्रदेश के सभी राशन डिपुओं में अब 10-10 रूपए की पैकिंग में दाल और चावल मिलेंगे। 10 रूपए के दाल चावल से कोई व्यक्ति एक समय का भोजन कर सकेगा। अपनी जरुरत अनुसार सामान खरीदने के लिए अगले दो महीने में इस योजना को 4800 डिप्पों में आरम्भ किया जाएगा। आटे में मिलावट और कम तोलने की समस्या के समाधान हेतु आटा 5 और 10 किलोग्राम की पैकिंग में दिया जाएगा।

मंत्री जीएस बाली ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के 1325 करोड़ के लक्ष्य में अगले वित्तीय वर्ष के दौरान 15 फीसदी की वृद्धि की जाएगी। प्रयास किया जाएगा कि लोगों को कई ब्रांडेड आइटम भी उपलब्ध कराए जाएं। निगम की सभी गैस एजेंसियों का विशेष ऑडिट भी कराया जाएगा। जिन गोदामों या दुकानों में कनक या अन्य खाद्य सामग्री कम मिली तो उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। घटिया राशन देने या गड़बड़ी करने पर डिपो धारक के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज होगी।

The post अब हिमाचल के सभी राशन डिपुओं में 10 रूपए की पैकिंग में मिलेंगे दाल और चावल appeared first on हिमाचल वॉचर.

मंत्री जीएस बाली आपसी फूट के पहले शिकार नहीं, पहले भी कांग्रेस के कई मंत्री पी चुके हैं कड़वा घूँट:भाजपा
शिमला- हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री व मुख्य प्रवक्ता डा0 राजीव बिन्दल, पूर्व मंत्री किशन कपूर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर धर्मशाला में आयोजित रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं की आपसी फूट पर निशाना साधा है भाजपा का कहना है के इस दौरान मंच पर किसे बैठाना है या किसे नहीं बिठाना है यह भले ही कांग्रेस पार्टी का आंतरिक मामला हो परन्तु वरिष्ठ मंत्री जीएस बाली को मंच पर न बैठाकर जिस तरह से उनका अपमान किया है उससे स्पष्ट हो गया है कि अब कांग्रेस लोकतान्त्रिक पार्टी नहीं बल्कि व्यक्ति विशेष के इशारों पर चलने वाले कुछ लोगों का क्षेत्रीय दल बनकर रह गया है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि जिस तरह से एक वरिष्ठ मंत्री का अपमान कांग्रेस के नेताओं द्वारा ही किया गया वह केवल पहला मामला नहीं है इससे पूर्व भी वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनन्द शर्मा सहित कई अन्य नेता अपमान के इन घूण्टों को पी चुके है। वर्तमान कांग्रेस पार्टी ऐसे लोगों का दल बनकर रह गया है जो व्यक्तिगत स्वार्थों और व्यक्ति विशेष के इशारे पर लोकतान्त्रिक परम्पराओं का सम्मान करना अपनी शान के खिलाफ समझते है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी इस बात को समझने की आवश्यकता है कि जहां वरिष्ठ नेताओं का ही सम्मान नहीं होता वहीं आम कार्यकर्ता की क्या हालत होगी।

भाजपा ने यह भी कहा कि वरिष्ठ मंत्री जीसी बाली का यह ब्यान भी समझ से परे है कि वह अपने अपमान की शिकायत भी उन्हें लोगों से करना चाह रहे हैं जिनके इशारों पर यह लज्जित करने वाली घटना हुई है। शायद वह न्याय के नियमों को नहीं जानते हैं। अपमान के कड़वे घूॅंट पीने से वेहतर है कि वह अपने इस अपमान के प्रति चुप्पी साध लें क्योंकि वर्तमान में वह जिस दल के नेता हैं वहां केवल एक व्यक्ति की तानाशाही के अतिरिक्त और कुछ नहीं है।

भाजपा नेताओं ने चार्जशीट पर कांग्रेस नेताओं के ब्यानों पर उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अपने विरूद्ध लगे आरोपों को नकारने से वेहतर है कि वह इन आरोपों की सत्यता की जाॅंच किसी निर्वतमान न्यायधीश अथवा स्वतन्त्र जाॅंच एजैंन्सी से करवाएं। भाजपा ने कांग्रेस नेताओं के उन ब्यानों की याद दिलवाई जो जार्चशीट आने से पूर्व कांग्रेस नेताओं दिए थे और कहा था कि आरोप झूठे होने पर वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे उनका ऐसा करने से निश्चित रूप में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाता परन्तु स्वयं कांग्रेस नेता यह जानते हैं कि भाजपा के लगाए आरोपों में पूरी तरह से सत्यता है।

ऐसे में किसी भी आरोप की जाॅंच न्यायालय द्वारा होगी तो वह अवश्य कानून की गिरफ्त में होंगे। ऐसे में कांग्रेस नेता मात्र ब्यानवाजी से काम चलाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

The post मंत्री जीएस बाली आपसी फूट के पहले शिकार नहीं, पहले भी कांग्रेस के कई मंत्री पी चुके हैं कड़वा घूँट:भाजपा appeared first on हिमाचल वॉचर.