ग्राम पंचायत बगैला Archives - हिमाचल वॉचर

करसोग-कुफरीधार एचआरटीसी बस सेवा बंद होने के कारण लोग परेशान
करसोग-  जिला मंडी के अंतर्गत आने वाली बगैला पंचायत के स्थानीय लोगों ने आज करसोग जिला के उपमण्डलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लोगों ने करसोग से कुफरीधार बस सेवा बहाल करने की मांग की। ज्ञापन में लोगों ने कहा कि हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की बस पिछले सात वर्षो से चल रही है, लेकिन अब इस मार्ग पर पिछले दो महीनो से बस सेवा बंद पड़ी है।

बस सेवा बंद होने से क्षेत्र के लोगो को बहुत परेशानी हो रही है। यह बस रूट से  लोअर करसोग,मतेहल, बगैला, डबरोट इत्यादि पंचायतों को सुविधा प्रदान होती है। इस रूट के बंद होने के कारण स्कूली बच्चों, बागबानों व क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है।

लोगों का यह भी कहना है कि इस रूट पर निजी बस ऑपरेटरों ने भी रूट परमिट ले रखे हैं, लेकिन यह बस मालिक इस रूट  पर बसें नहीं भेजते हैं। लोगों ने उपमण्डलाधिकारी से पत्र में निवेदन किया है कि प्राइवेट बस ऑपरेटरों को ये निर्देश दिए जाये कि रूट पर अपनी बसें भेजें  या तो इनके बस परमिट बंद कर दिए जाये।

वहीं बगैला  पंचायत के ,उप प्रधान नानकचन्द, पूर्व उप प्रधान परसराम, पूर्व बीडीसी लीलाधर,  कमलेश कुमारी व समस्त स्थानीय निवासियों ने इस समस्या से संबंधित एक पत्र परिवहन मंत्री जीएस बाली को लिखा जिसमे उन्होंने करसोग से कुफरीधार तक चलने वाली निगम की बस को फिर से चलाने का आग्रह किया है।

लोगों ने कहा कि एक तो बस न चलने की वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना कारण पड़ रहा है तो दूसरी ओर अतिरिक्त पैसा भी खर्च करना पड रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि यहां के स्थानीय बस अड्डा कर्मचारीयों से भी कई बार बस न चलने के बारे मे सम्पर्क किया गया। तो वहा से यही जवाब मिलता है कि बसों की कमी है। यहां पर इस समय 15 रुट प्रभावित है।

करसोग के इन रुटों के बन्द होने से लोग काफी परेशान है। साथ मे निगम का भी काफी नुकसान हो रहा है। इन मे से एक रुट करसोग से कुफरीधार का भी है। इस रुट मे  मात्र एक ही बस सुबह के समय और एक बस शाम के समय चलती है।

लोगों के आने जाने का एकमात्र यही जरीया है। अन्यथा लोगों को 8 से 10 किलोमीटर सफर अलग से पड जाता है। इस बस के बन्द होने से आधा दर्जन पंचायतों के लोग प्रभावित हो रहे हैं। साथ मे स्थानीय जनता के साथ भी मजाक किया जा रहा है।

लोगों ने परिवहन मंत्री से इन रुटों को जल्दी से जल्दी बहाल किया जाने का निवेदन किया है। ताकी लोगों को आने जाने मे परेशानी का सामना न करना न पडे।

The post करसोग-कुफरीधार एचआरटीसी बस सेवा बंद होने के कारण लोग परेशान appeared first on हिमाचल वॉचर.

पुरे गाँव को ठेंगा दिखा बगैला पंचायत प्रधान ने अपने घर के लिए बनवाली सडक,पर लोग पैदल चलने को मजबूर
करसोग- कैसे लगता है जब आपके द्वारा ही चुने गए प्रतिनिधि एक तरफ आपको विकास जैसे झूठे वायदे कर के भ्रमित कर रहे हों और दूसरी तरफ आपको अपने विश्वास में लेकर आपके साथ खिलवाड कर रहे हों तो इससे ज्यादा घटिया और शर्म की बात क्या हो सकती है। ऐसा ही मामला करसोग ग्राम पंचायत बगैला में देखने को मिला जहाँ की प्रधान भुवनेश्वरी आरोपण ने अपने फायदे के लिए सरकारी सडक काट कर अपने घर के लिए सडक तैयार कर दी जिसके कारण आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। यह कहना है ग्राम पंचायत बगैला के स्थानीय निवसियों का।

लोगो का कहना है कि करसोग से कुफरीधार सडक पर ग्राम पंचायत बगैला के प्रधान के द्वारा सडक काट कर अपने घर को सडक बनाई गई। लोगों को सडक सुविधा होने के बाबजूद अपने घरों के लिए पैदल सफर करना पड रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब वह सड़क की शिकयात पंचायत प्रधान से करते हैं तो वह इनसे सीधे मुंह बात नहीं करती, यहाँ तक कि जब ग्रामीण इस बात पर आपत्ति जतातें हैं तो प्रधान लोगो को यह तक कह देती है कि “जो करना है कर लो”

लोगो का यह भी कहना है कि इस सडक पर हिमाचल परिवहन निगम की एक बस सुबह के समय और एक बस शाम के समय ही चलती है।

स्थानीय लोगो का कहना है कि शिवरात्रि के चलते लोग ने अपने घरों के लिए समान की खरीदारी की थी। तथा शिवरात्रि के ठीक एक दिन पहले शाम के समय जाने वाली बस कुफरीधार से पहले लगभग 3 किलो मीटर पीछे से लोग बस से उतर गए क्योंकि रास्ता ठीक नहीं होने की वजह से बस का आगे जाना संभव नहीं था। जिस कारण लोगों को सड़क होने के बावजूद शिवरात्रि का सामान अपनी पीठ पर लाद कर बाकी का रास्ता पैदल ही तय करना पडा। यहाँ तक कि कुछ लोगो को निजी वाहनों से घर जाने के लिए 300रुपये तक खर्च करने के लिए मजबूर होना पड़ा! जिस कारण लोगो को भारी परेशानीयों का सामना करना पड रहा है।

एक तरफ लोगों के द्वारा चुने गए  प्रतिनिधी अपनी पंचायत का विकास का वायदा कर के लोगों को विश्वास मे ले लिया जाता है। और वहीँ  दूसरी और जनता के हितों और उनके विश्वास के साथ खिलवाड किया जा रहा है। जिस कारण आम जनता बुरी तरह से त्रस्त है

स्थानीय लोगो का कहना है कि पंचायत का तो विकास ही पूरी तरह से ठप पडा हुआ है! लोगो ने कहा कि  पंचायत प्रधान का घर वाला भी सरकारी कर्मचारी है। सता के नशे मे चुर हो कर सरकारी सम्पति का नुकसान किया जा रहा है। जिसका उदहारण सरकारी सडक को ही काट दिया गया है और बडी गाडियों का आवागमन भी पूरी तरह से ठप पडा हुआ है जिस कारण हिमाचल परिवहन निगम को भी रोज का नुकसान उठाना पड रहा है।

लोगो ने कहा कि सम्भन्दित विभाग इस पर अम्ल कर उचित कार्यवाही करे। ताकि बस कुफरीधार तक पहुंच सके,और लोगों को आवागमन मे सुविधा मिल सके।

इस सडक को 2-3 साल पहले भी काटा गया था। लेकिन विभाग के द्वारा कोई भी कार्यवाही अमल मे नही लाई गई। और न ही उस जगह से सडक को ठीक किया गया। जल्दी से जल्दी इस समस्या का समाधान किया जाए। ताकी जनता को आने जाने मे सुविधा हो सके।

The post पुरे गाँव  को ठेंगा दिखा बगैला पंचायत प्रधान ने अपने घर के लिए बनवाली सडक,पर लोग पैदल चलने को मजबूर appeared first on हिमाचल वॉचर.