गुरुदत्त शर्मा Archives - हिमाचल वॉचर

15,000 की आबादी वाले सिमिट्री क्षेत्र में एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं, न गाड़ी पार्किंग की कोई व्यवस्था
शिमला- सर्व हितकारी कल्याण संघ की सिमिट्री इकाई की बैठक में शिमला शहर में सफाई व्यवस्था की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई। शहर के शौचालय बंद पड़े हुए हैं और शहर में पानी की राशनिंग की जा रही है। सिमिट्री क्षेत्र में पन्द्रह हजार की आबादी रहती है लेकिन वहां एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है जो सरकार की साफ-सफाई की पोल खोल रही है। जगह-जगह कूड़ा-कचरा बिखरा हुआ है, जिससे शहर बदसूरत बनता जा रहा है। यह कहना है संघ के प्रदेश प्रधान गुरुदत्त शर्मा का!

गुरुदत्त शर्मा ने कहा कि सिमिट्री व साथ के क्षेत्र में गाड़ी पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां-वहां सड़कों पर वाहन खड़े रहते हैं। यदि सरकार सुरंग के पास लोक निर्माण विभाग के पुराने भवन को गिराकर यहां पार्किंग का निर्माण कराए तो इस क्षेत्र के लोगों की पार्किंग की समस्या का हल निकल सकता है।

उल्लेखनीय है कि इस वार्ड में पहाड़ के विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने मकान बनाए हुए हैं और परिवार सहित यहां रहते हैं, लेकिन इस वार्ड का अभी तक योजनाबद्ध विकास नहीं हो पाया है। यही कारण है कि लोगां के भवन नियमित नहीं हो पाए हैं। साथ ही बिजली की समस्याएं खड़ी हो गई है जबकि क्षेत्र की जनता लम्बे समय से नगर निगम शिमला को कर (टैक्स) अदा कर रही है।

सर्व हितकारी कल्याण संघ के प्रधान गुरुदत्त शर्मा ने आगे कहा कि शिमला शहर में ट्रैफिक की व्यवस्था गहरी चिंता का विषय है। जाम के कारण स्थानीय जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शहर की गलियों की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है और शहर की सड़कें खस्ताहाल हैं। पेयजल की अनियमित व्यवस्था के चलते शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा शिमला शहर की आधी जनसंख्या के लिये पेयजल की व्यवस्था नहीं है।

The post 15,000 की आबादी वाले सिमिट्री क्षेत्र में एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं, न गाड़ी पार्किंग की कोई व्यवस्था appeared first on हिमाचल वॉचर.

पास में बाह रही सतलुज, फिर भी सरकार सुन्नी-भज्जी क्षेत्र के किसानों के लिए नहीं कर पायी सिंचाई की व्यवस्था
शिमला- सुन्नी-भज्जी विकास संस्था इस क्षेत्र के बहुआयामी विकास के उद्देश्य से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर किसानों तथा छोटे उद्यमियों के हित के लिये अनेक मांगें रखी हैं। संस्था के अध्यक्ष गुरुदत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि सुन्नी में सब डिविजिनल मैजिस्ट्रेट तथा जूडिशियल मैजिस्ट्रेट के कार्यालय खोले जाने चाहिए क्योंकि इस क्षेत्र के गांवों से शिमला बहुत दूर पड़ता है। लम्बे समय से चली आ रही यह मांग क्षेत्र की जनता द्वारा बार-बार उठाई जाती रही है।

गुरुदत्त शर्मा ने आगे कहा कि सुन्नी-भज्जी क्षेत्र के छोटे किसान और फल-सब्जी उत्पादक जंगली जानवरों और बंदरों की बहुतायत से दुखी हैं। इस मामले में बातें बराबर होती रही हैं लेकिन कोई कारगर कदम अभी तक नहीं उठाया गया। फसलों के अतिरिक्त अब जंगली जानवर पालतू पशुओं और लोगों पर भी घातक हमले कर रहे हैं इसलिए बंदरों तथा हिंसक जंगली जानवरों से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए कारगर उपाय किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के कृषक खेती के लिए वर्षा के जल पर निर्भर करते हैं।

पास ही बहने वाली सतलुज नदी से इस क्षेत्र की खेती के लिए अभी तक सिंचाई की व्यवस्था नहीं हो सकी है। यह किसानों के हित में जरूरी है।

संस्था के प्रधान गुरुदत्त शर्मा ने कहा कि किसानों की फसलों के विक्रय हेतु वसंतपुर में सब्जी मंडी की स्थापना भी की जानी चाहिए। इसके साथ ही फूल लकड़ी तथा कांग्रेस घास को हटाने के भी स्थायी व्यवस्था होनी चाहिये। उन्होंन कहा कि पब्लिक-प्राईवेट-पार्टनरशिप के तहत सुन्नी में गौ सदन का निर्माण भी किया जाना चाहिये और जैविक खेती के प्रोत्साहन के लिए भी योजना चलाई जानी चाहिए।

गुरुदत्त शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री का चुनाव क्षेत्र होने के नाते इस क्षेत्र के लोगों को पूरी उम्मीद है कि सरकार द्वारा ये जायज मांगें यथाशीघ्र पूरी की जाएंगी। क्षेत्र की जनता के जागरण के लिए संस्था की ओर से इन मांगों से सम्बंधित इश्तहार प्रकाशित करके प्रचारार्थ जारी किए हैं।

The post पास में बाह रही सतलुज, फिर भी सरकार सुन्नी-भज्जी क्षेत्र के किसानों  के लिए नहीं कर पायी सिंचाई की व्यवस्था appeared first on हिमाचल वॉचर.