कसुम्पटी Archives - हिमाचल वॉचर

नगर निगम शिमला के वार्डों के पुनर्सीमांकन संबंधी आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए बढ़ाया जाए समय:सीपीआईएम
शिमला- सीपीआईएम कसुम्पटी इकाई के सचिव सत्यवान पुंडीर ने नगर निगम शिमला के वार्डों के पुनर्सीमांकन से संबंधित आपत्तियां दाखिल करने की समय सीमा को बढ़ाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए जो समय सीमा निर्धारित की है वह भी पर्याप्त नहीं है क्यूंकि इस दौरान दूसरे शनिवार, रविवार और गुरू रविदास जयंती की छुट्टियां भी रही है।

सचिव ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से अवलोकन के लिए जो लिस्ट जारी की गई है उसमें वार्ड की सीमाओं को लेकर कोई अंदाज़ा नहीं लग रहा इसलिए आपत्ति दर्ज करने में मुश्किल हो रही है और जब तक वार्डों की सीमाओं का सही-सही पता नहीं लग जाता और इसके नक्शे तैयार नहीं हो जाते तब तक इसमें किसी तरह की तर्कसंगत आपत्ति नहीं उठाई जा सकती।

सीपीआईएम ने राज्य चुनाव आयोग से भी आग्रह किया है कि इसकी समय सीमा को बढ़ाया जाए।अभी वार्डों में मतदाताओं को लेकर भी काफी विसंगतियां हैं। इसमें कई बूथ ऐसे हैं जो ग्रामीण और नगर निगम दोनों का हिस्सा हैं।

सचिव ने कहा कि कई मतदाता ऐसे हैं जो नगर निगम से बाहर पंचायत क्षेत्र में रहते हैं लेकिन उनका वोट भी नगर निगम की सूची में है। उन्होंने मल्याणा वार्ड के गनोटी बूथ का उदाहरण देते हुए कहा कि पिछले चुनाव में भी पंचायत क्षेत्र के मतदाताओं ने नगर निगम में वोट डाला था।

पुंडीर ने कहा कि इस तरह की विसंगतियों के कारण निष्पक्ष नतीजे आना मुमकिन नहीं हो पाते। प्रशासन और चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए।

उन्होंने मतदाता सूचियों के फिज़िकल वेरिफिकेशन की भी  मांग  उठाई और कहा कि  यदि राज्य चुनाव आयुक्त से समय मिलता है तो वे राज्य चुनाव आयुक्त से भी मिलेंगे।

The post नगर निगम शिमला के वार्डों के पुनर्सीमांकन संबंधी आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए बढ़ाया जाए समय:सीपीआईएम appeared first on हिमाचल वॉचर.

कसुम्पटी के कई इलाकों में हुडदंगियों ने तोड़ डाले दर्जनों गाड़ियों के शीशे, 2 बार शिकायत करने के बावजूद नहीं आई स्मार्ट पुलिस
आरोपियों ने करीब तीस गाड़ियों से तोड़फोड़ की है, पुलिस की कार्यप्रणाली से स्थानीय लोगों में गुस्सा है, गाड़ी मालिकों में खौफ है। यह पहली बार नहीं है कि जब शहर में गाड़ियों के शीशे तोड़े गए हैं, पहले भी इस तरह की वारदातें शहर में होती रही है

शिमला- शिमला शहर में कसुम्पटी के कई इलाकों में हुडदंगियों ने दर्जनों गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। शिकायत के बावजूद पुलिस नहीं आई और बेखौफ बदमाश एक के बाद एक दर्जनों गाड़ियों के शीशे फोड़ते रहे। छोटी गाड़ियों के अलावा एक बस को भी काफी नुकसान पहुंचाया गया है। हुड़दंगियों की संख्या छह से सात बताई जा रही है।

गाड़ियों के शीशे तोड़ते समय कई गाड़ियों के सायरन बजे तब लोग नींद से जागे। इस बारे में पुलिस चौकी कसुम्पटी और 100 नंबर पर भी जागरूक नागरिक की ओर से कॉल किया गया लेकिन स्मार्ट पुलिस ने इन हुड़दंगियों को पकड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। दो बार कॉल करने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची लिहाजा हुडदंगी बेखौफ गाड़ियों के शीशे तोड़ते रहे।

एक जागरूक नागरिक ने बताया कि पहला फोन पुलिस को करीब रात डेढ़ बजे किया सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जब हुड़दंगी शांत नहीं हुए तो दूसरा कॉल पुलिस को करीब रात 2.11 बजे स्मार्ट पुलिस को किया गया लेकिन तब भी कोई रिस्पांस नहीं हुआ। पुलिस अगर सूचना मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेती तो पंथाघाटी, परिमहल , पुलिस कालोनी और रानी ग्राउंड में दर्जनों गाड़ियों के शीशे नहीं टूटते।

एक निजी बस के भी शीशे टूटे हैं। इसकी शिकायत थाना छोटा शिमला में की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि इस मामले में देर शाम एक आरोपी को पकड़ा गया है। आरोपी कृष्णानगर का रहने वाला है। दूसरे आरोपियों की तलाश जारी है। मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

आरोपियों ने करीब तीस गाड़ियों से तोड़फोड़ की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने दस बजे जांच शुरू की। पुलिस की कार्यप्रणाली से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। गाड़ी मालिकों में खौफ है। यह पहली बार नहीं है कि जब शहर में गाड़ियों के शीशे तोड़े गए हैं । पहले भी इस तरह की वारदातें होती रहती है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस की गश्त सुचारू रहती तो यह घटना नहीं होती। पुलिस का दावा है कि इस घटना के पीछे नशेड़ियों का हाथ है। इनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के बारे में कुछ सुराग लगने का भी दावा किया जा रहा है और इनकी गिरफ्तारी जल्द करने की बात कह रही है।

The post कसुम्पटी के कई इलाकों में हुडदंगियों ने तोड़ डाले दर्जनों गाड़ियों के शीशे, 2 बार शिकायत करने के बावजूद नहीं आई स्मार्ट पुलिस appeared first on हिमाचल वॉचर.

अपनी छुटपुट सी रैली के लिए हिमाचल कांग्रेस ने बंद करवा दी सड़क, यात्रियों से भरी बसें और अन्य वाहनों को घंटो करना पड़ा इंतज़ार
शिमला-  धरना प्रदर्शन, घेराव, ज्ञापन सौंपना यह सब लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन किस संविधान में यह लिखा है कि सड़क जाम करके आम आदमी को परेशान किया जाये, अपने धरना प्रदर्शन की आड़ में लोगो को मजबूरन सड़क पर खडा रखा जाये, वाहनों की आवाजाही को बाधित किया जाये। लेकिन इस देश में शायद ही ऐसी कोई राजनितिक पार्टी होगी जो अनुशासन के साथ धरना प्रदर्शन करती हो।

सोमवार को ऐसा ही उदहारण देखने को मिला जब हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता व नेतागण भारतीय रिजर्व बैंक की शाखा (कसुम्पटी) पहुंचे तो सभी कार्यकर्तों को यह निर्देश दिए गए कि सड़क पर बैठ कर नारेबाजी और नोटबंदी के खिलाफ नारे लगाए जाये और ऐसा ही हुआ कुछ कार्यकर्ता सड़क के बीच में बैठ गए और नारे बाजी करने लग गए। हालाँकि इस रैली मैं रत्ती भर कार्यकर्ता ही मौजूद थे पर फिर भी पुलिस बल का अनुचित प्रयोग कर विकासनगर से पन्थाघाटी जाने वाली सड़क पर सभी वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया।

तस्वीरों के जरिये आप अच्छी तरह से देख सकते हैं कि आम आदमी की बात करनी वाली पार्टी किस तरह से अपनी रैली को सफल बनने के लिए आम जनता को परेशानी में डाल रही है। यहाँ तक कि बसों के दैनिक रूट को भी कांग्रेस की रैली के चलते बदल दिया गया जिसकी वजह से बसें  उन रूटों पर नहीं गयी जहाँ उन्हें जाना था जिसके कारण लोगो को पैदल ही चल कर जाना पड़ा। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस द्वारा नोटबंदी के खिलाफ की गयी इस रैली से आम आदमी को ही मुसीबत का सामना करना पड़ा। सबसे खास बात तो यह है कि यह रैली आम आदमी को नोटबंदी से हो रही असुविधा के खिलाफ थी।

लोगो की सरकार कह जाने वाली सरकार ने लोगो को ही मुसीबत में डाल दिया जब सवारियों से भरी बस व अपने दैनिक कार्य पर जाने वाले स्थानीय लोगो के वहानों को सड़क के बीच में ही रोक दिया उन्हें आगे नहीं जाने दिया यहाँ तक कि शिमला पुलिस भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामने बेबस नज़र आयी। पार्टी से उन्हें यह निर्देश दिए गए कि किसी भी वाहन को आगे न जाने दिया जाये यहाँ तक कि पुलिस द्वारा एक गाड़ी को खिंच के ले गए।

यह हाल हिमाचल का नहीं बल्कि पुरे देश का है अपने देखा और पढा होगा कि कहीं  पर भी  किसी भी पार्टी द्वारा अगर धरना प्रदर्शन होता है तो उसमे आम आदमी को परेशानी होती है, उदाहरण के लिए जाट आरक्षण, पटेल आरक्षण, नोटबंदी, या कोई भी धरना प्रदर्शन जो कि इस देश की राजनीतिक पार्टयों द्वारा किये जाते हैं  उन सब प्रदर्शनों में आज आम आदमी को ही मुसीबत का सामना करना पड़ता है।  कोई लोग रेल को रोक देते हैं तो कोई चक्का जाम कर के अपनी बातें लोगो तक पहुँचाना चाहते हैं लेकिन वे सब महानुभाव इस बात को भूल जाते है कि  उनके द्वारा रेल को रोकना, चक्का जाम इत्यादि करके वे यह नहीं समझते कि उनके अंदर बैठे लोग आम जनता होती है जिनके हित के लिए वे यह राजनितिक पार्टियां धरना प्रदर्शन करती है।

The post अपनी छुटपुट सी रैली के लिए हिमाचल कांग्रेस ने बंद करवा दी सड़क, यात्रियों से भरी बसें और अन्य वाहनों को घंटो करना पड़ा इंतज़ार appeared first on हिमाचल वॉचर.