एचआरटीसी Archives - हिमाचल वॉचर

एचआरटीसी में अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे जेओए आईटी 258 और जेओए अकाउंट के 30 पद
शिमला- हिमाचल पथ परिवहन निगम में कनिष्ठ कार्यालय सहायक (जेओए आईटी) के 258 और जेओए अकाउंट के 30 पद भरे जाएंगे। परिवहन निगम ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से ये पद भरे जाने हैं। इन पदों को अनुबंध आधार पर भरा जा रहा है।

चयनित कर्मियों को हर महीने 7810 रुपये वेतन मिलेगा।

चयनित कर्मियों का अनुबंध पहले एक साल के लिए होगा। इसके बाद इसे रिन्यू किया जाएगा। प्रदेश में अनुबंध कर्मी अब दो साल के नियमित सेवाकाल के बाद नियमित किये जायंगे।

The post एचआरटीसी में अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे जेओए आईटी 258 और जेओए अकाउंट के 30  पद appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला में एचआरटीसी की बस नाले में गिरने से 22 यात्री घायल
शिमला-सोमवार को हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस नाले में गिरने से 22 यात्री घायल हो गए हैं। यह हादसा शिमला जिले के रोहडू़ उपमंडल के समरकोट के समीप सुबह करीब 9:30 बजे हुआ है। यह बस रोहडू़ से रिकांगपिओ की ओर जा रही थी, इस दौरान दूसरी ओर से आ रहे वाहन को पास देते समय बस सड़क से नीचे जा गिरी।

इस बस में हादसे के समय करीब 22 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समरकोट पहुंचाया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहडू़ भेजा गया। बस के परिचालक चेतराम को गंभीर चोटें आने के कारण आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।

प्राथमिक उपचार मिलने के बाद कई घायलों को छुट्टी दे दी गई है। घायल लोगों ने बताया कि चालक तेजरफ्तार से बस चला रहा था। इसी बीच सेरी नाले में एक गाड़ी को पास देते समय बस नाले में जा गिरी।

जिस जगह पर यह हादसा हुआ है वहाँ की फ़ोटो में साफ दिखाई देता है कि वहाँ पर गाड़ियों की सुरक्षा के लिए रेलिंग भी नहीं लगी है। ऐसे हादसे होने का एक मुख्य कारण संकरी सड़क और सड़क पर रेलिंग का न होना भी हो सकता है। अगर सड़क पर रेलिंग होती तो शायद बस नाले में गिरने से बच भी जाती।

सिविल अस्पताल रोहडू़ के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दलीप शर्मा ने बताया कि परिचालक को गंभीर चोट आने के कारण आईजीएमसी शिमला में रेफर कर दिया गया है। अन्य सभी घायलों की हालात खतरे से बाहर है। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी भी दे दी गई है।

डीएसपी रोहडू़ चमन लाल ने बताया कि पुलिस बस हादसे की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में हादसा चालक की लापरवाही से माना जा रहा है तथा सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

The post शिमला में एचआरटीसी की बस नाले में गिरने से 22 यात्री घायल appeared first on हिमाचल वॉचर.

आज शाम 5 बजे के बाद नहीं चलेंगी एचआरटीसी बसें
शिमला-आज दिवाली के दिन चार नवंबर को शाम पांच बजे के बाद शहरों में एचआरटीसी की बसें नहीं चलेंगी। वहीं लॉंग रूट व बाहरी राज्यों से आने वाली बसों को भी क्लब किया जाएगा। दीपावली के दिन चालक-परिचालक भी अपने परिवार वालों के साथ दिवाली मना सकें इसके चलते जहाँ चालक-परिचालक के घर आते हैं, उन्हें उन ही रूटों पर भेजा जाएगा।

निगम प्रबंधन ने दिवाली के दौरान बस अड्डों पर कोविड नियमों का पालन करने के लिए कहा है। बसों में जितने सीटें होंगी उतनी ही सवारियां बैठेंगी। बसों के अंदर सवारियां खड़ी नहीं होंगी।

परिवहन निगम द्वारा चालकों और परिचालकों को यह निर्देश दिए गयें हैं कि बिना मास्क के सवारियों को न बैठाए यदि किसी व्यक्ति को सर्दी, खांसी, बुखार की शिकायत हों, उन्हें बस में बैठने के लिए मना करें।

The post आज शाम 5 बजे के बाद नहीं चलेंगी एचआरटीसी बसें appeared first on हिमाचल वॉचर.

करसोग-कुफरीधार एचआरटीसी बस सेवा बंद होने के कारण लोग परेशान
करसोग-  जिला मंडी के अंतर्गत आने वाली बगैला पंचायत के स्थानीय लोगों ने आज करसोग जिला के उपमण्डलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लोगों ने करसोग से कुफरीधार बस सेवा बहाल करने की मांग की। ज्ञापन में लोगों ने कहा कि हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की बस पिछले सात वर्षो से चल रही है, लेकिन अब इस मार्ग पर पिछले दो महीनो से बस सेवा बंद पड़ी है।

बस सेवा बंद होने से क्षेत्र के लोगो को बहुत परेशानी हो रही है। यह बस रूट से  लोअर करसोग,मतेहल, बगैला, डबरोट इत्यादि पंचायतों को सुविधा प्रदान होती है। इस रूट के बंद होने के कारण स्कूली बच्चों, बागबानों व क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है।

लोगों का यह भी कहना है कि इस रूट पर निजी बस ऑपरेटरों ने भी रूट परमिट ले रखे हैं, लेकिन यह बस मालिक इस रूट  पर बसें नहीं भेजते हैं। लोगों ने उपमण्डलाधिकारी से पत्र में निवेदन किया है कि प्राइवेट बस ऑपरेटरों को ये निर्देश दिए जाये कि रूट पर अपनी बसें भेजें  या तो इनके बस परमिट बंद कर दिए जाये।

वहीं बगैला  पंचायत के ,उप प्रधान नानकचन्द, पूर्व उप प्रधान परसराम, पूर्व बीडीसी लीलाधर,  कमलेश कुमारी व समस्त स्थानीय निवासियों ने इस समस्या से संबंधित एक पत्र परिवहन मंत्री जीएस बाली को लिखा जिसमे उन्होंने करसोग से कुफरीधार तक चलने वाली निगम की बस को फिर से चलाने का आग्रह किया है।

लोगों ने कहा कि एक तो बस न चलने की वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना कारण पड़ रहा है तो दूसरी ओर अतिरिक्त पैसा भी खर्च करना पड रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि यहां के स्थानीय बस अड्डा कर्मचारीयों से भी कई बार बस न चलने के बारे मे सम्पर्क किया गया। तो वहा से यही जवाब मिलता है कि बसों की कमी है। यहां पर इस समय 15 रुट प्रभावित है।

करसोग के इन रुटों के बन्द होने से लोग काफी परेशान है। साथ मे निगम का भी काफी नुकसान हो रहा है। इन मे से एक रुट करसोग से कुफरीधार का भी है। इस रुट मे  मात्र एक ही बस सुबह के समय और एक बस शाम के समय चलती है।

लोगों के आने जाने का एकमात्र यही जरीया है। अन्यथा लोगों को 8 से 10 किलोमीटर सफर अलग से पड जाता है। इस बस के बन्द होने से आधा दर्जन पंचायतों के लोग प्रभावित हो रहे हैं। साथ मे स्थानीय जनता के साथ भी मजाक किया जा रहा है।

लोगों ने परिवहन मंत्री से इन रुटों को जल्दी से जल्दी बहाल किया जाने का निवेदन किया है। ताकी लोगों को आने जाने मे परेशानी का सामना न करना न पडे।

The post करसोग-कुफरीधार एचआरटीसी बस सेवा बंद होने के कारण लोग परेशान appeared first on हिमाचल वॉचर.

पड़ोसी राज्यों के लिए एचआरटीसी के रूट आज शाम से बहाल
शिमला- पड़ोसी राज्यों में भड़की हिंसा के दो दिन बाद प्रदेश में एचआरटीसी के सभी रूट बहाल कर दिए गए हैं। अब पंजाब-हरियाणा और दिल्ली जाने वाले यात्री आसानी से अपनी मंजिल की और जा सकते हैं।

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि पड़ौसी राज्यों की स्थिति के दृष्टिगत हिमाचल पथ परिवहन निगम की बंद की गई बस सेवा को पूरी तरह बहाल कर दिया गया है। संचालन से रोके गए एचआरटीसी के सभी रूट आज 27 अगस्त रविवार शाम से आरम्भ कर दिए गए हैं।

गौरतलब है कि परिवहन मंत्री ने शनिवार को एचआरटीसी से बंद 50 प्रतिशत रूट बहाल करने का निर्णय लेते हुए रविवार को पुनः स्थिति की समीक्षा कर शेष रूट बहाल करने की बात कही थी।

बाली ने कहा कि पुलिस महानिदेशक एवं अन्य सम्बन्धित उच्च अधिकारियों से विचार-विमर्श कर मौजूदा हालात की पूरी जानकारी लेने और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े पहलुओं का ध्यान रखते हुए गहन समीक्षा के उपरांत यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि इससे अनेक परेशानियों का सामना कर रहे पर्यटकों एवं अन्य लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मंत्री ने कहा कि सरकार के लिए यात्रियों की सुरक्षा महत्वपपूर्ण है। इसलिए कल सायं पूरी स्थिति की पुनः समीक्षा की जाएगी।

The post पड़ोसी राज्यों के लिए एचआरटीसी के रूट आज शाम से बहाल appeared first on हिमाचल वॉचर.

एचआरटीसी का नाम सबसे लंबे रूट और दुर्गम इलाकों में बस सेवा के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
एचआरटीसी ने सबसे लंबे रूट और दुर्गम इलाकों में बस सेवा का सफल संचालन कर इस राज्य ने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवा लिया है, बेहतर सेवाओं के लिए एचआरटीसी सम्मानित

शिमला- एशिया के सबसे ऊंचे गांव किब्बर (लाहौल स्पीति, हिमाचल प्रदेश)और बर्फ से ढके रहने वाले 1245 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मनाली-लेह रूट पर बस सुविधा देने वाले एक मात्र निगम एचआरटीसी के नाम नेशनल रिकॉर्ड भी है।

लाहौल-स्पीति का किब्बर गांव समुद्र की सतह से 14200 फीट की ऊंचाई पर बसा हुआ है। काजा से किब्बर गांव की दूरी 25 किलोमीटर है। इस संकरे और दुर्गम मार्ग से एचआरटीसी की बस 90 मिनट में यात्रियों को एशिया के सबसे ऊंचे गांव किब्बर तक पहुंचाती है। मार्ग इतना दुर्गम है कि लोग छोटा वाहन चलाने से भी डरते हैं।

दिल्ली से वाया मनाली लेह का सफर बेहद रोमांचक और खतरों से भरा है। दिल्ली से चलने वाली एचआरटीसी की बस दूसरे दिन करीब 30 घंटे सफर के बाद लेह पहुंचती है। यात्रियों के रात्रि पड़ाव की व्यवस्था जिला मुख्यालय केलांग में होती है।

इस रूट पर 13051 फीट ऊंचा रोहतांग दर्रा, 16400 फीट ऊंचा बारालाचा दर्रा और 17582 फीट ऊंचा तंगलंगला दर्रा पड़ता है। इन दर्रों को पार कर एचआरटीसी की बस यात्रियों को लेह तक पहुंचाती है। दिल्ली से लेह का किराया मात्र 1380 रुपये है। एचआरटीसी के महाप्रबंधक ऑपरेशन एचके गुप्ता ने लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड की ओर से पत्र मिलने की पुष्टि की है।

हिमाचल और जेएंडके के बर्फ से लकदक पहाड़ों से गुजरने वाला मनाली-लेह मार्ग साल में मात्र चार माह के लिए खुलता है। इन महीनों में एचआरटीसी दिल्ली से लेह के लिए वाया मनाली बस सेवा शुरू करता है। पर्यटक ही नहीं सेना के जवान भी इस सेवा का लाभ उठाते हैं।

हाल ही में रोहतांग दर्रा बहाल किया गया है। बीआरओ ने हिमाचल के सीमांत क्षेत्र सरचू तक सड़क बहाली का लक्ष्य 25 मई तक रखा है। लेह की तरफ से भी मार्ग बहाल किया जा रहा है। हर साल जून माह से इस रूट पर बस सेवा शुरू की जाती है।

The post एचआरटीसी का नाम सबसे लंबे रूट और दुर्गम इलाकों में बस सेवा के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज appeared first on हिमाचल वॉचर.