उमंग फाउंडेशन शिमला Archives - हिमाचल वॉचर

बच्चों से खतरनाक किस्म की मजदूरी कराना गंभीर अपराध:विवेक खनाल
शिमला- बच्चों से खतरनाक किस्म की मज़दूरी कराना गंभीर अपराध है। 14 साल के अधिक आयु के बच्चों से ढाबे में 6 घंटे से अधिक काम नहीं लिया जा सकता। उन्हें तीन घंटे के बाद एक घंटे का आराम दिया जाना जरूरी है। यह बात वह उमंग फाउंडेशन द्वारा “मज़दूरों के कानूनी अधिकार, समस्याएं और समाधान” विषय पर वेबिनार में वरिष्ठ सिविल जज एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अतिरिक्त सचिव विवेक खनाल ने कही।

उन्होंने कहा कि असंगठित मजदूरों के शोषण का खतरा ज्यादा होता है। देश की जीडीपी यानी सकल घरेलू उत्पाद का 50% हिस्सा असंगठित मजदूरों के योगदान से ही अर्जित होता है।

विवेक खनाल ने संगठित एवं असंगठित श्रमिकों से जुड़े विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने कहा की 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को खतरनाक किस्म के कामों में नहीं लगाया जा सकता। इनमें औद्योगिक राख, अंगारे, बंदरगाह, बूचड़खाना, बीड़ी, पटाखा, रेलवे निर्माण, कालीन, पेंटिंग एवं डाईंग आदि से जुड़े कार्य शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि 14 से 18 वर्ष तक के बच्चे रेस्टोरेंट या ढाबे में काम के तय 6 घंटे तक ही काम कर सकते हैं। शाम 7 बजे से सुबह 8 बजे के बीच उन से काम नहीं लिया जा सकता।

उन्होंने बताया कि भवन निर्माण एवं अन्य कामगार बोर्ड में पंजीकृत होने के बाद श्रमिकों को अनेक प्रकार की सुविधाएं एवं सामाजिक सुरक्षा मिल जाती है।

विवेक के अनुसार असंगठित मजदूरों के लिए कानून भी काफी कम हैं। जबकि उनकी स्थिति ज्यादा खराब होती है। उन्होंने बताया कि मनरेगा के अंतर्गत काम करने वाली महिला मजदूरों के बच्चों को संभालने के लिए उन्हीं में से एक वेतन देकर आया का काम भी दिया जाता है।

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अतिरिक्त सचिव ने कहा कि कि प्राधिकरण की ओर से समाज के जिन वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता दी जाती है उसमें एक श्रेणी मजदूरों की भी है।

इसके अतिरिक्त महिला, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर, बच्चे, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, और तीन लाख से कम वार्षिक आय वाले बुजुर्ग इस योजना में शामिल हैं। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बद्दी में मजदूरों के लिए एक विशेष प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है।

इसके अलावा विभिन्न जिलों में वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र चलाए जा रहे हैं। एक अलग पोर्टल पर सरकार ई-श्रम कार्ड भी बना रही है।

इस दौरान उन्होंने युवाओं के सवालों के जवाब भी दिए।

The post बच्चों से खतरनाक किस्म की मजदूरी कराना गंभीर अपराध:विवेक खनाल appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला स्तिथ संस्था की मदद से लापता मनोरोगी मजदूर लौटा घर
शिमला-  उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से लापता हुआ एक दलित मनोरोगी मजदूर उमंग फाउंडेशन के प्रयासों से फिर अपने परिवार के पास लौट गया। वह पिछले सात महीने तक वृंदावन, हरिद्वार, पांवटा साहिब आदि स्थानों पर भटकता रहा और कुछ दिन पूर्व पैदल शिमला पहुँचा था। उसे साथ ले जाने के लिए आज यहां आये उसके किशोर बेटे ने भावुक होकर कहा- हमने तो पिता को मृत मान कर उम्मीद छोड़ दी थी। लेकिन हिमाचल सचमुच देवभूमि है और यहां के लोग देवता हैं जिन्होंने मेरे पिता को फिर से मिला दिया।

उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी और हिमाचल प्रदेश विश्विविद्यालय में पीएचडी स्कॉलर सुरेंदर कुमार को रणवीर सिंह(55) समरहिल के पास सांगटी में 23 जून को अत्यंत खराब हालत में मिला था। उन्होंने जब उससे बात की तो पता लगा कि उसकी दिमागी हालत सामान्य नहीँ है। उन्होंने तुरंत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भजनदेव नेगी को फोन कर के मदद मांगी। नेगी के निर्देश पर पुलिस उसे समरहिल चौकी ले गई।

सुरेंदर कुमार रणवीर और उनके परिवार के साथ

सुरेंदर कुमार ने बताया कि रणवीर से बात करने पर उसने अपना जिला बुलंदशहर और थाना अरनिया बताया। इसके बाद खुद सुरेंदर ने इंटरनेट के माध्यम से बुलंदशहर पुलिस के नंबर ढूंढ कर फोन करना शुरू किया। इस काम में समरहिल चौकी के मुंशी खेमराज और एएसआई अश्वनी कुमार ने भी पूरा सहयोग दिया।

बेसहारा मनोरोगी को समरहिल चौकी में इन लोगों ने चार दिन तक न सिर्फ रणवीर को बड़े प्यार से रखा बल्कि उसे नहलाया, शेव कराई और साफ कपड़े पहनने को भी दिए। पुलिस का यह मानवीय चेहरा देखकर स्वयं रणवीर भी हैरान था। तीन दिन की मशक्कत के बाद बुलंदशहर पुलिस से जो सुराग मिले उनसे सुरेंदर कुमार ने रणवीर के इकलौते बेटे अमित (18) और बहनोई बृजलाल का मोबाइल नम्बर ढूंढ निकाला। आज ये दोनों उसे लेने समरहिल चौकी पहुँचे तो सभी की आंखे भर आईं।

रणवीर के बेटे अमित ने कहा कि “ये तो मेरे पिता का नया जन्म है”। हम उम्मीद खो चुके थे। मेरी माँ पहले ही गुज़र चुकी हैं। पिता दिमागी तौर पर बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा था। उनके लापता हो जाने के बाद मैं अनाथ हो गया और 12वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ कर मुझे मज़दूरी करनी पड़ी।

शिमला में सहारा मिलने के बाद जब कुछ हौसला बढ़ा तो रणवीर ने दिमाग पर ज़ोर डालकर बताया कि वह बुलंद शहर से वृंदावन, हरिद्वार होकर पांवटा पहुंचा। वहां से शिमला पैदल आया। कई लोगों ने मदद की और खाना, चप्पलें व कम्बल भी दिया। आज रणवीर अपने बेटे और बहनोई के साथ बुलंदशहर के लिए रवाना हो गया।

सुरेंदर कुमार ने बताया कि इस वर्ष जनवरी से उमंग फाउंडेशन ने सड़कों पर भटकते बेसहारा मनोरोगियों को बचाने का अभियान शुरू किया था। इसके अंतर्गत दर्जनों बेसहारा मनोरोगियों को पुलिस की मदद से मानसिक स्वास्थ्य कानून के अंतर्गत बचाकर मनोरोग अस्पताल या उनके घर पहुँचाया जा चुका है। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भजनदेव नेगी, और समरहिल चौकी के कर्मचारियों द्वारा की गई मदद के लिए उनका आभार जताया।

The post शिमला स्तिथ संस्था की मदद से लापता मनोरोगी मजदूर लौटा घर appeared first on हिमाचल वॉचर.

स्थानीय निवासी ने उठाई चमाकड़ी पुल रेनशेल्टर में मिले मनरोगी के इलाज व पुनर्वास की मांग
शिमला- पुलिस और प्रशासन मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम के अंतर्गत बेसहारा मनोरोगियों के प्रति अपना कानूनी दायित्व निभाते नहीं दीखते। ऐसा प्रतीत होता है कि बेसहारा, बेघर मानसिक रोगियों  के प्रति यह सब अपनी मानवता भूल गए हैं! लेकिन कुछ आम लोग ऐसे भी है जो इंसानियत के नाते इन बेसहारा लोगों की जिंदगी बचाने के लिए अपना फर्ज निभाते हैं।

शिमला से करीब 60 किलोमीटर दूर बिलासपुर मार्ग  पर सोलन जिले में चमाकड़ी पुल के पास एक रेन शेल्टर में रह रहे गुमनाम मनोरोगी की सेवा का जिम्मा स्थानीय निवासी संजय ठाकुर उठा रहे हैं। वे बस अड्डे के निकट ढाबा चलाते हैं। अब उमंग फाउंडेशन ने सोलन के उपायुक्त राकेश कंवर को पत्र लिखकर यह मांग की है कि उसे मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम के अंतर्गत पुलिस संरक्षण में लेकर जुडिशियल मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाए ताकि अदालत के आदेश पर उसका इलाज एवं पुनर्वास किया जा सके।

बेसहारा मनोरोगी की निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले स्थानीय निवासी  संजय ठाकुर

उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी सुरेंद्र कुमार को इस बेसहारा मनोरोगी का पता सोशल मीडिया के जरिये चला जिसके बाद फाउंडेशन के ट्रस्टी उसके पास गए जहाँ उन्होंने देखा कि संजय ठाकुर नामक स्थानीय निवासी  बेसहारा मनोरोगी की सेवा कर रहा है। संजय ना केवल उस व्यक्ति के लिए खाने पीने का इंतजाम किया है बल्कि ठण्ड से राहत देने के लिए उसे रजाई और कपड़े भी उपलब्ध करवाया हैं।

संजय का कहना है कि यह मासूम मनोरोगी न तो अपना नाम बताता है और न ही किसी चीज की मांग करता है। बस चुपचाप बैठा रहता है। उन्होंने कहा कि अक्सर आसपास के लोग उन्हें मनोरोगी के साथ देखते हैं और थोड़ी बहुत पूछताछ के बाद आगे बढ़ जाते हैं । उन्होंने कहा कि वे इंसानियत के नाते उसके साथ जुड़े हैं और यदि प्रशासन उसके इलाज तथा पुनर्वास का दायित्व निभाए तो उन्हें खुशी होगी।

The post स्थानीय निवासी ने उठाई चमाकड़ी पुल रेनशेल्टर  में मिले मनरोगी के इलाज व पुनर्वास की मांग appeared first on हिमाचल वॉचर.