काँगड़ा Archives - हिमाचल वॉचर

कांगड़ा: देहरा में श्रद्धालुओं से भरी बस और बाइक की टक्कर, बाइक सवार की मौके पर मौत
कांगड़ा : देहरा के 132 केवी सब स्टेशन के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यह हादसा श्रद्धालुओं से भरी एक टूरिस्ट बस और बाइक के बीच हुआ। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।

तेज रफ्तार में आ रही थी बाइक

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस सोलन से ज्वालामुखी मंदिर के दर्शन के बाद माँ बगलामुखी मंदिर की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक धर्मशाला-कांगड़ा दिशा से आ रही थी और बस के अगले टायर (ड्राइवर साइड) से टकरा गई। बाइक सवार बाइक नीचे जा गिरा जबकि पीछे बैठी युवती उछलकर नाली में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस चालक भी बस से नीचे गिर गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवती गंभीर रुप से घायल है।

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

बस चालक ने बताया कि बाइक अत्यधिक तेज गति में थी और ओवरटेक के दौरान सीधे बस से टकरा गई। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई। घायल युवती को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

The post कांगड़ा: देहरा में श्रद्धालुओं से भरी बस और बाइक की टक्कर, बाइक सवार की मौके पर मौत appeared first on हिमाचल वॉचर.

कांगड़ा : बच्चा तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पंजाब से एक महिला और पुरुष गिरफ्तार
कांगड़ा:संसारपुर टैरेस में पुलिस बच्चा तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ने में सफल हुई है। इस मामले में पुलिस ने एक पुरुष और महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बच्चों को गोद दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे लेकर तस्करी का नेटवर्क चला रहे थे। मामले में आगे और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

बच्चा दिलवाने के नाम पर 23,500 रुपए की मांग

जानकारी के अनुसार संसारपुर टैरेस निवासी रोहित कुमार और उनकी पत्नी बच्चा गोद लेना चाहते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात आरोपी दीपक कुमार से हुई, जिसने बच्चा दिलवाने के नाम पर उनसे 23,500 रुपए की मांग की। शुरुआत में राहित ने उसके बैंक खाते में 10,000 रुपए जमा करवा दिए। बाद में जब रोहित को ठगी का शक हुआ तो  उन्होंने तुरंत डाडासीबा के डीएसपी राज कुमार को इसकी सूचना दी। इसके बाद मामले की जानकारी एसपी देहरा मयंक चौधरी को दी गई और बाद में थाना प्रभारी संजय की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक डिटेल्स के आधार पर कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक कुमार (40) , निवासी – ओल्ड कांगड़ा को जालंधर से गिरफ्तार किया। मामले में जब गहन पूछताछ की गई तो महिला आरोपी रितु (47) , निवासी – बटाला का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार रितु इस नेटवर्क के जरिए बच्चों को आगे बेचने का काम करती थी। मुख्य आरोपी दीपक कुमार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं महिला आरोपी रितु को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

एसपी देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि यह सिर्फ ठगी का मामला नहीं है, बल्कि एक बड़ा तस्करी नेटवर्क है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

The post कांगड़ा : बच्चा तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पंजाब से एक महिला और पुरुष गिरफ्तार appeared first on हिमाचल वॉचर.

कांगड़ा: नड्डी में होगा एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन परियोजना का निर्माण
कांगड़ा : राज्य सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धौलाधार घाटी के नड्डी में जिपलाइन परियोजना के निर्माण का निर्णय लिया है। यह परियोजना एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन के रूप में विकसित की जाएगी, जिसे 36 माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सरकार के अनुसार, यह परियोजना एक ऐतिहासिक एडवेंचर टुरिज़म की पहल होगी। करीब 7.41 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस जिपलाइन में चार स्टेशन और तीन सेक्शन विकसित किए जाएंगे।

इस परियोजना में चार स्टेशन होंगे –

गल्लू (प्रारंभिक बिंदु),

बल गांव,

नड्डी और

मैगी प्वाइंट खड्ड (समापन बिंदु)।

यह परियोजना पर्यटकों को रोमांचक अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ धौलाधार पर्वत माला की मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने का अवसर देगी। यह जिपलाइन धर्मशाला के नड्डी व्यू प्वाइंट पर विकसित की जाएगी, जो अपने विहंगम दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है।

राज्य सरकार के अनुसार, परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में पर्यटन अवसंरचना मजबूत होगी, एडवेंचर टुरिज़म को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और समग्र रूप से क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कांगड़ा जिले को ‘पर्यटन राजधानी’ का दर्जा प्रदान किया है और जिले में पर्यटन अवसंरचना को सशक्त बनाने तथा सतत पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए कई पहलें लागू की जा रही हैं।

The post कांगड़ा: नड्डी में होगा एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन परियोजना का निर्माण appeared first on हिमाचल वॉचर.

धर्मशाला: चीनी नागरिक के बाद युगांडा की महिला गिरफ्तार, बिना वैध वीजा के रह रही थी किराये के मकान में
धर्मशाला: शनिवार को पुलिस ने मैक्लोडगंज क्षेत्र से बिना वैध वीज़ा के रह रही एक विदेशी महिला को हिरासत में लिया है। महिला की पहचान युगांडा की नागरिक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से भारत में अवैध रूप से ठहरी हुई थी। इससे पहले धर्मशाला में एक चीनी नागरिक को भी बिना वैध वीज़ा के किराये के मकान में रहते हुए पकड़ा गया था।

31 दिसंबर को समाप्त हो चुका था वीज़ा

मैक्लोडगंज थाना की टीम ने गश्त के दौरान योंगलिंग स्कूल के पास सीढ़ियों पर बैठी एक विदेशी महिला से पूछताछ की। महिला ने मोबाइल में पासपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक यात्रा की फोटो प्रति दिखाई। जांच में सामने आया कि उसका वीज़ा 31 दिसंबर को ही समाप्त हो चुका था, इसके बावजूद वह भारत में ठहरी हुई थी।

जब पुलिस ने मूल पासपोर्ट के बारे में पूछा तो महिला ने बताया कि उसका पासपोर्ट नई दिल्ली स्थित युगांडा दूतावास में है। ऑनलाइन दस्तावेज़ों और पूछताछ के आधार पर ओवरस्टे की पुष्टि हुई।

निजी भवन में रह रही थी महिला

जानकारी के अनुसार महिला क्षेत्र के एक निजी भवन में रह रही थी। पुलिस ने भवन मालिक से विदेशी नागरिक के सी-फॉर्म सहित अन्य संबंधित दस्तावेज़ भी मांगे हैं।

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि युगांडा की शमीम नाटूकुंडा के खिलाफ आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम 2025 की धारा 23(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

The post धर्मशाला: चीनी नागरिक के बाद युगांडा की महिला गिरफ्तार, बिना वैध वीजा के रह रही थी किराये के मकान में appeared first on हिमाचल वॉचर.

कांगड़ा : चनौर स्कूल में दिन-दिहाड़ें मिड डे मिल वर्कर की दराती से बच्चों के सामने हत्या, आरोपी गिरफ्तार
कांगड़ा : देहरा की ग्राम पंचायत चनौर में स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में दिन-दिहाड़े एक मिड-डे मिल वर्कर की हत्या का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने स्कूल में घुसकर महिला वर्कर (कुक) की दराती/दराट से हमला कर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक आरोपी मिड-डे मिल वर्कर का पड़ोसी था।

गुरुवार दोपहर करीब 12:20 बजे स्कूल में मिड-डे मील बना रही महिला वर्कर पर दराती/दराट से हमला किया गया। मृतका की पहचान सुलोचना देवी (58 वर्ष), पत्नी विशंभर दास, निवासी चनौर के रूप में हुई है। मृतका स्कूल में बतौर कुक कार्यरत थीं।

आरोपी ने लगातार किए वार

स्कूल की सेंटर हेड टीचर सरिता देवी ने बताया कि बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जब वे बाहर आईं तो देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति सुलोचना देवी पर दराती/दराट से लगातार वार कर रहा था। उन्होंने आरोपी से महिला को छोड़ने की मिन्नतें की लेकिन वह पीछे नहीं हटा। स्टाफ ने महिला को बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन हमलावर उन पर भी हमला करने के लिए झपट पड़।

पास स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल चनौर के अध्यापक भी मौके पर पहुंचे और पत्थर मारकर आरोपी को भगाने की कोशिश की, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। एक साथ कई वार करने के कारण महिला की मौके पर मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही डाडासीबा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। डाडासीबा के डीएसपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

इस घटना से क्षेत्र के लोग ,स्कूल प्रशासन और विद्यार्थी सहम चुके है।

The post कांगड़ा : चनौर स्कूल में दिन-दिहाड़ें मिड डे मिल वर्कर की दराती से बच्चों के सामने हत्या, आरोपी गिरफ्तार appeared first on हिमाचल वॉचर.

पीएम आवास योजना के नाम पर साइबर ठगी, एक क्लिक में सात लाख की एफडी साफ
कांगड़ा : डिजिटल इंडिया के इस दौर में साइबर ठग सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जसवां–परागपुर विधानसभा क्षेत्र के नलसूहा गांव से सामने आया है।  जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति के मोबाइल पर प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ा एक फर्जी लिंक आया। जैसे ही व्यक्ति ने लिंक पर क्लिक किया, उसकी बैंकिंग जानकारी ठगों के हाथ लग गई और पल भर में उसकी जीवन भर की जमा पूंजी साफ हो गई। हैरानी की बात यह है कि समय रहते बैंक को सूचना देने के बावजूद ठग करीब सात लाख रुपये की एफडी निकालने में सफल रहे।

बैंक पर लापरवाही के आरोप

नलसूहा निवासी रविकांत ने बताया कि 20 जनवरी को उनके व्हाट्सएप पर पीएम आवास योजना से संबंधित एक लिंक आया। जैसे ही उन्होंने योजना का लाभ मिलने की उत्सुकता में लिंक पर क्लिक किया, उनका मोबाइल असामान्य व्यवहार करने लगा और पूरी तरह से हैक हो गया।

उन्होने तुरंत देहरा स्थित अपने निजी बैंक से संपर्क किया और खाता ‘फ्रीज’ करने का अनुरोध किया। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि बैंक को समय रहते सूचना देने के बाद भी बैंक अधिकारियों ने खाते को सुरक्षित करने में तत्परता नहीं दिखाई। किन्हीं कारणों से सिम बंद होने की वजह से उन्हें बैंक ट्रांजेक्शन के अलर्ट मैसेज भी नहीं मिल सके।

पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने बैंक प्रबंधन को स्पष्ट रूप से जानकारी दे दी थी कि उनका मोबाइल हैक हो चुका है, इसके बावजूद खाते की सुरक्षा को लेकर समय पर आवश्यक कदम नहीं उठाए गए। इसी दौरान किसी कारणवश सिम बंद हो जाने से उन्हें बैंक लेनदेन से जुड़े अलर्ट संदेश भी प्राप्त नहीं हो सके।

ठगों ने एफडी तोड़कर निकाले सात लाख रुपये

पीड़ित रविकांत ने बताया कि दो दिन बाद जब मोबाइल और सिम दोबारा सक्रिय हुई, तो फोन पर संदेश आया कि करीब सात लाख रुपये  की एफडी ब्याज सहित तोड़कर पूरी राशि निकाल ली गई है। पीड़ित का कहना है कि इस मामले में बैंक की ओर से अब तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया है। पीड़ित ने  एसपी देहरा और साइबर क्राइम सेल में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।

The post पीएम आवास योजना के नाम पर साइबर ठगी,  एक क्लिक  में सात लाख की एफडी साफ appeared first on हिमाचल वॉचर.

चिट्टा तस्करी में बेटे के बाद अब मां -बेटी भी गिरफ्तार, विदेश भागने की कर रहे थे कोशिश
धर्मशाला-5 मार्च-2025- सदर पुलिस थाना धर्मशाला ने जनवरी माह में चिट्टा तस्करी मामले में आरोपी मनिंद्र उर्फ लंगड़ा राम को 54 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफतार किया था। मामले की जांच में अब पुलिस ने आरोपी की मां (कुलवंत कौर) और बहन (जर्मनप्रीत) को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों मां – बेटी विदेश भागने की फिराक में थी।

जानिए क्या है पूरा मामला

जनवरी माह में धर्माशाला पुलिस ने कार सवार 3 युवकों को 30 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था। इन तीन युवकों में से एक युवक देहरादून निवासी और दो युवक स्थानीय निवासी थे। पूछताछ में सामने आया कि यह तीनों जालंधर से चिट्टा खरीद कर लाए थे।

मामले में जांच के दौरान कुछ दिनों बाद पुलिस ने जालंधर निवासी मनिंद्र उर्फ लंगड़ा राम को 54 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा था। वहीं पूछताछ में आरोपी की मां और बहन का नाम भी सामने आया था। पकड़े गए तीन युवकों के बैंक खातों की जांच के दौरान कुलवंत और जर्मनप्रीत के बैंक खातों में 4.50 लाख रुपये का लेन-देन सामने आया था। इससे इन महिलाओं के नशा तस्करी से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्तता की पुष्टी हुई थी।

इन साक्ष्यों के आधार पर धर्मशाला पुलिस की टीम आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास स्थान जालंधर छापा मारने पहुंची। दोनों महिलाएं पुलिस के बारे में जानकारी मिलते ही मौके से फरार हो गई। पुलिस ने दोनों महिलाओं को 03 मार्च को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। धर्मशाला लाने के बाद आरोपी महिलाओं को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। बुधवार को दोबारा दोनों आरोपी महिलाओं को पुलिस न्यायालय में पेश किया गया।

वहीं एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महिलाओं के बैंक खातों और संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस इनके साथ जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान में भी जुटी है।

फरवरी माह तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 54 केस दर्ज

एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि इस वर्ष फरवरी माह तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 54 केस दर्ज किए गए है जिसमें 96 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं राज्य के बाहर से 16 लोगों को और जिला के बाहर से लगभग 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

The post चिट्टा तस्करी में बेटे के बाद अब मां -बेटी भी गिरफ्तार, विदेश भागने की कर रहे थे कोशिश appeared first on हिमाचल वॉचर.

टांडा अस्पताल को मिली सिटी स्कैन की सुविधा,जल्द ही मिलेगी डिजिटल एक्सरे और मैमोग्राफी की भी सुविधा:जयराम
शिमला- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला कांगड़ा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा (आरपीजीएमसी) में लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा कि यह 128 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन राज्य के मरीजों को नवीनतम निदान सुविधा प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा राज्य के प्रमुख चिकित्सा महाविद्यालयों में से एक है और प्रदेश के लगभग छः जिलों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं की पूर्ति करता है।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय को शीघ्र ही डिजिटल एक्सरे और डिजिटल मैमोग्राफी मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस ऑफ मेंटल हेल्थ, सराय भवन, ट्रामा सेन्टर, नर्सिंग भवन, छात्राओं के लिए छात्रावास, एमसीएच भवन और फैकल्टी ब्लॉक के कार्य में तेजी लाकर इन्हे शीघ्र ही पूर्ण किया जाएगा।

उन्होंने पैदल पुल और स्थानीय मार्ग के लिए 20-20 लाख रुपये की घोषणा की।

The post टांडा अस्पताल को मिली सिटी स्कैन की सुविधा,जल्द ही मिलेगी डिजिटल एक्सरे और मैमोग्राफी की भी सुविधा:जयराम appeared first on हिमाचल वॉचर.

धर्मशाला में 283.19 करोड़ रुपये लागत की 17 परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण और शिलान्यास
शिमला- आज बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा जिला के धर्मशाला में 283.19 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 17 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। इसमें 207 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित धर्मशाला स्काईवे भी शामिल है।

इस लोकार्पण सूचि में मुख्यमंत्री ने 6.30 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित धौलाधार कनवेशन केंद्र, उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में 2.88 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पार्किंग, 8.40 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित धौलाधार गार्डन,6.50 करोड़ रुपये की लागत से अंघर महादेव मन्दिर परिसर में विकासात्मक कार्य का लोकार्पण किया।

वहीं उन्होंने 97 लाख रुपये की लागत से विकसित बहुद्देशीय पार्क धर्मशाला, 10.50 करोड़ रुपये से चामुण्डा मन्दिर के जीर्णोधार कार्य, 4.63 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आर्ट एंड क्राफ्ट सेन्टर रझियाणा, 3.60 करोड़ रुपये से बृजेश्वरी मंदिर परिसर में सुधार कार्य, 4.35 करोड़ रुपये से माता बाघ कांगड़ा में विकास कार्य और एडीबी के अन्तर्गत 14.34 करोड़ रुपये की लागत से ज्वालामुखी में निर्मित पार्किंग का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने 3.58 करोड़ रुपये से निर्मित विलेज हार्ट कांगड़ा, दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आरएफएसएल के टाईप-4 क्वाटर, धागवार में दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मिल्कफेड के बिस्कुट प्लांट और 1.58 करोड़ रुपये से आरएफएसएल के डीएनए और साइबर कॉम्पलैक्स खंड का भी लोकार्पण किया।

जयराम ठाकुर ने 1.06 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले आरएफएसएल के एडवांस इंस्टूमेंट लैब और 3.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड धर्मशाला की क्षेत्रीय प्रयोगशाला का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नई राहें नई मंजिलें योजना के अन्तर्गत पर्यटन की दृष्टि से शिमला जिले के चाशंल को स्कीइंग और शीतकालीन खेल गंतव्य स्थल, मंडी जिला के जंजैहली को इको-टूरिज्म स्थल,वहीं तो कांगड़ा जिले के बीड़ बिलिंग को साहसिक खेल स्थल और पौंग डैम को जलक्रीड़ा स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया ने कहा कि धर्मशाला शहर में 7000 स्मार्ट स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी।

The post धर्मशाला में 283.19 करोड़ रुपये लागत की 17 परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण और शिलान्यास appeared first on हिमाचल वॉचर.

पालमपुर को बनाया जाए अलग जिला: विधायक आशीष बुटेल
शिमला- विधायक प्रथमिकता की बैठक में पालमपुर के कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल ने पालमपुर को अलग जिला बनाने और पालमपुर को मुख्यालय बनाने की मांग बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष रखी।

विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि पिछली विधायक प्रथमिकता की बैठक में भी पालमपुर को अलग जिला बनाने की मांग रखी गई थी और इस बार भी बैठक में इस मामले को फिर से उठाया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा  पालमपुर में खण्ड विकास अधिकारी का कार्यालय खोला जा सकता है। यह मांग चार सालों से की जा रही है पालमपुर के लोग तीन अलग-अलग बीडीओ के दफ्तर में जाते है।

बुटेल ने कहा कि पालमपुर शहर के योजनाबद्ध विकास के लिए समुचित विकास योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि पालमपुर में एक युद्ध स्मारक और एक पैरा ग्लाइडिंग प्रशिक्षण स्कूल भी स्थापित किया जाए।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आर्म्ड पुलिस हेडक्वाटर पालमपुर में बनना चाहिए। इसके लिए पालमपुर के भरमात में आठ एकड़ जमीन पुलिस विभाग के नाम है।

विधायक बुटेल ने यह भी कहा कि इसके अलावा नगर निगम में काफी पद सरकार ने स्वीकृति किये है लेकिन अभी पदों पर किसी को तैनाती नही दी गई है जिसकी बजह से विकास कार्यों पर पैसा उसे खर्च नही कर पा रहे हैं और विकास कार्य रुके हुए हैं ।

उन्होंने कहा कि पालमपुर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध करवाए जाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री से पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों को पर्याप्त एम्बुलेंस उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया।

The post पालमपुर को बनाया जाए अलग जिला: विधायक आशीष बुटेल appeared first on हिमाचल वॉचर.