Mahender, Author at हिमाचल वॉचर

शिमला शहर में पानी की किल्लत के लिए नगर निगम व एसजेपीएनएल की लचर कार्यप्रणाली जिम्मेदार: नागरिक सभा
शिमला-शिमला शहर में इन दिनों पानी की किल्लत की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर की जनता को तीन दिन बाद पानी उपलब्ध हो रहा है। शिमला नागरिक सभा ने पानी की किल्लत के लिए सीधे तौर पर नगर निगम शिमला व शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड की लचर कार्यप्रणाली को जिम्मेदार ठहराया है।

नागरिक सभा के अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा व सचिव कपिल शर्मा ने कहा है कि अगर शिमला शहर की जनता को हर रोज़ पानी की आपूर्ति नहीं की गयी तो नागरिक सभा नगर निगम शिमला के महापौर व आयुक्त का घेराव करने से भी नहीं चूकेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला व एसजेपीएनएल की लचर कार्यप्रणाली के कारण शिमला शहर की जनता को तीन दिन बाद पानी उपलब्ध हो रहा है। इसके कारण जनता भारी परेशानी में है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम के जिन इलाकों में जलशक्ति विभाग पानी मुहैया करवा रहा है वहां पर पानी एक सप्ताह बाद मिल रहा है। नगर निगम शिमला शहर में पानी तक उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी शहर में बर्फबारी भी नहीं हुई है और न ही नालियों में पानी का जमाव हुआ है तब भी पानी जैसी रोज़मर्रा की जन उपयोगी सेवाओं की यह हालत है।

उन्होंने कहा कि जब से नगर निगम शिमला ने पानी आपूर्ति का कार्य एसजेवीएनएल को दिया है तब से शहर के नागरिकों पर केवल पानी के बिलों का बोझ बढ़ा है व घोषणाओं के बावजूद सुविधा की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि एसजेवीएनएल बनाने के पीछे निजीकरण की साज़िश है और भविष्य में जनता की समस्याएं बढ़ना तय है। उन्होंने मांग की है कि नगर निगम शिमला अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करे व जनता को हर रोज़ पानी की सुविधा सुनिश्चित करे।

The post शिमला शहर में पानी की किल्लत के लिए नगर निगम व एसजेपीएनएल की लचर कार्यप्रणाली जिम्मेदार: नागरिक सभा appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिक्षा भूषण पुरस्कार से सम्मानित हुए एडवांस्ड स्टडी के अध्यक्ष प्रोफेसर कपिल कपूर
शिमला– भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान के अध्यक्ष प्रोफेसर कपिल कपूर को आज शैक्षिक फाउंडेशन एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षणिक महासंघ की ओर से ’शिक्षा भूषण’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें एक लाख रुपए की सम्मान राशि, प्रशस्ति-पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर थे।

राष्ट्रीय स्तर पर गठित इस संस्था द्वारा प्रतिवर्ष उन तीन शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है जो भारतीय ज्ञान परंपरा को आगे ले जाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस वर्ष इस श्रेणी में आचार्य बद्री प्रसाद पंचोली, प्रोफेसर कपिल कपूर तथा रेणु दांडेकर को चयनित किया गया है।

प्रोफेसर कपूर को यह पुरस्कार उनकी भारतीय ज्ञान-विज्ञान की संस्कृत-हिंदी परंपरा की गहन अंतर्दृष्टि, अंग्रेजी भाषा एवं साहित्य की विद्वता, भारतीय समाज व राजनीति के राष्ट्रीयबोधक विचारों, काव्यशास्त्र की भारतीय अवधारणा के अन्वेषण तथा अनेक राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय उच्च शिक्षण संस्थानों में दिए गए योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

प्रोफेसर कपिल कपूर ने कहा कि अंग्रेजी का प्राध्यापक होते हुए भी वे भारतीय ज्ञान परंपरा से जुडे़ रहे। उन्होंने कहा कि बचपन से ही उन्हें उनकी  माता जी की ओर से शिक्षा मिली कि भारत की सभ्यता ज्ञान केन्द्रित है, समाज कर्तव्यनिष्ठ और हमारा देश भोग भूमि नहीं, अपितु  योग भूमि है। भारत की संस्कृति प्रदान करने वाली संस्कृति है। वही दूसरी ओर आध्यात्मिक गुरु ज्ञानानंद ने अपने संबोधन में राष्ट्र हित के लिए शिक्षा तथा शिक्षा के हित में शिक्षक के महत्व को उजागर किया।

The post शिक्षा भूषण पुरस्कार से सम्मानित हुए एडवांस्ड स्टडी के अध्यक्ष प्रोफेसर कपिल कपूर appeared first on हिमाचल वॉचर.

चंबा में प्लास्टिक के टब में मिली नवजात बच्ची, पुलिस और चाइल्डलाइन ने किया रेस्क्यू
चंबा- प्रदेश के जिला चंबा में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। चंबा बस  स्टैन्ड के समीप एक घर के बाहर प्लास्टिक के टब में एक नवजात शिशु मिला है। रविवार सुबह 6 बजे लोगों ने प्लास्टिक के टब में एक नवजात बच्चे को देखा। इसके बाद लोगों ने पुलिस और चाइल्डलाइन टीम को इसकी सूचना दी कि कोई नवजात शिशु को प्लास्टिक के टब में छोड़कर चला गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम व चाइल्डलाइन टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि नवजात शिशु एक बच्ची है, जिसे कोई अनजान व्यक्ति नए बस स्टैंड के साथ लगते घर के बाहर प्लास्टिक के टब में छोड़कर चला गया था। नवजात बच्ची को तुरंत मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया, जहां उसे दाखिल करवा दिया गया है। नवजात बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है। इस बच्ची को किसने वहाँ पर छोड़ा है, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस ममले की जांच में जुटी है।

The post चंबा में प्लास्टिक के टब में मिली नवजात बच्ची, पुलिस और चाइल्डलाइन ने किया रेस्क्यू appeared first on हिमाचल वॉचर.

15 माह के तनिष्क को बचाने लिए चाहिए 16 करोड़ का इंजेक्शन, पिता ने लगाई मदद की गुहार
शिमला- राजस्थान के नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मंगलवार को सरकार के सामने मांग रखते हुए दुर्लभ बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी का मुद्दा उठाया है। बेनीवाल ने अपने संसदीय क्षेत्र के इसी बीमारी से पीड़ित बच्चें का जिक्र करते हुए कहा कि उसके इलाज के लिए इंजेक्शन की जरूरत है जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि इंजेक्शन उपलब्ध कराने वाली कंपनीयो की मोनोपॉली के चलते इसकी कीमत बहुत अधिक है। इस वजह से चाहते हुए भी ऐसे जरूरतमंदो की सहायता नहीं कर पा रहे है। उन्होंने कहा है कि ऐसे बच्चों का मुफ्त में इलाज कराया जाये।

उन्होंने इस बीमारी के बारे में बताया कि स्पाइन मस्कुलर एट्रोफी टाइप 1 से, बच्चे के शरीर में पानी की कमी होने लग जाती है, बच्चा स्तनपान नही कर पाता, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी में धीरे-धीरे इंसान के शरीर के अंग काम करना बंद कर देते हैं तथा एक समय ऐसा आता है जब बच्चा मौत के आगोश में आ जाता है।

साथ ही सांसद ने दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर याचिका में सरकार के प्रस्तुत आंकडों और लोकसभा में इसी मामले में प्रस्तुत जवाब में व्याप्त विसंगति को लेकर भी स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान आकर्षित किया साथ ही ऐसी बीमारियों के इलाज के लिए भारत में अनुसंधान को बढ़ावा देने की मांग रखी, ताकि ऐसी बीमारियों की दवाओं का निर्माण भारत में भी हो।

बेनिवाल ने कहा कि वह स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया से नागौर जिले की परबतसर तहसील के छोटे से गांव नड़वा के रहने वाले शैतान सिंह राजपूत के 15 माह के पुत्र तनिष्क सिंह की दुर्लब बिमारी के इलाज के लिए मदद की गुहार भी लगा चुके है। मगर उन्हें केवल आश्वासन मिला है इलाज नहीं।

आज लोक सभा में लाईलाज बीमारी मस्कुलर एट्रोफी व डिस्ट्राफी से झुंझ रहे बीमार बच्चो व वयस्को की समस्या व उनके इलाज की मांग को लेकर मामला उठाया व PM @narendramodi जी तथा स्वास्थ्य मंत्री  @mansukhmandviya जी ऐसे पीड़ित लोगों का मुफ्त इलाज करवाने की मांग की !@RLPINDIAorg pic.twitter.com/heqwH6SsYM

— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) December 14, 2021

इस बीमारी से ग्रसित तनिष्क, 15 महीने का है, लेकिन अब तक सहारा देने के बाद भी अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो सकता। यहां तक कि सीने की मांसपेशियों में इतनी ताकत भी नहीं बची है कि वह अच्छे से पूरी सांस ले सके। ईश्वर ने उसे मस्तिष्क दिया है, बोली भी दी है, लेकिन एक जीन नहीं दिया। यह जीन शरीर में खास किस्म का प्रोटीन बनाता है, जिससे शरीर की सारी मांसपेशियां काम करती हैं। इस जीन के बिना तनिष्क का जीवन अधूरा है। केवल एक इंजेक्शन, तनिष्क की सारी समस्या का समाधान है, लेकिन इस एक इंजेक्शन की कीमत 16 करोड़ रुपये है, जो तनिष्क के माता-पिता के लिए जुटा पाना आसान नहीं है।

@narendramodi  जी, @ashokgehlot51 जी मेरे बेटे तनिष्क को SMA type1 जैसी दुर्लभ बीमारी है, जिसके इलाज के लिए 16 करोड़ का इंजेक्शन चाहिए,  मुझे आशा है कि आप मेरे बेटे को बचा लोगे।@PMOIndia @RajCMO https://t.co/t83zpbfum1 pic.twitter.com/gDdOUhTBhW

— Shaitan Singh (@Shaitan96269406) June 19, 2021

परबतसर जैसे छोटे से कस्बें में वकील के तौर पर काम करने वाले शैतान सिंह ने बताया कि जब उनका बच्चा चार-पांच महीने का था, तभी से यह समस्या शुरू हई थी। पहले बीमारी का हमें पता नहीं चला, लेकिन बाद में जे.के. लोन हॉस्पिटल जयपुर के पीडियाट्रिक डॉ. प्रियांशु माथुर ने देखा तो बता दिया कि तनिष्क सिंह एसएमए की बीमारी से पीड़ित है।

शैतान सिंह ने कहा कि अभी तक तनिष्क को व्यायाम के सहारे से हम नियंत्रण करके रखे हुए हैं, ताकि उसके शरीर की सभी मांसपेशियां सक्रिय रहे, पूरे दिन में तीन से चार घंटे फेमिली वाले बारी-बारी से उसके शरीर की मांसपेशियों की एक्सरसाइज कराते हैं। शैतान सिंह ने कहा कि इसका इलाज दुनिया का सबसे महंगा इंजेक्शन जोल्गेन्स्मा ( Zolegensma ) है।

शैतान सिंह ने कहा कि हैदराबाद के तीन साल के अयांश गुप्ता जो दुर्लभ स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से जूझ रहा था नौ जून को अयांश को जिंदगी का उपहार मिला है। उसके लिए क्राउड फंडिंग से पैसा जुटाया गया था उसके बाद से ही तनिष्क के माता-पिता के हिम्मत के साथ उम्मीद जगी है। यह देश दयालु और कृपालुओं का है और उन्हें उम्मीद है कि सभी लोग उनके बेटे की जान बचाने के लिए जरूर मदद करेंगे। तनिष्क के माता-पिता ने सोशल मिडिया के जरिये देश की जनता के साथ-साथ पीएम मोदी, सीएम अशोक गहलोत, समाज सेवी सोनु सूद, जैसे लोगों से मदद की गुहार लगाते लगाते  थक चुके है, मगर अभी तक कही से कोई मदद नही मिली है।

@SonuSood जी,आप सभी जरुरमंदो की मदद कर रहे हो, मेरे बेटे तनिष्क जिसको SMA-1 दुर्लभ बिमारी है , जिसका इलाज 16 करोड़ का इंजेक्शन है प्लीज मेरी मदद करें।https://t.co/t83zpbfum1#TanishkFightsSMA #savetanishk  @Sma #Zolgensma #tanishkSingh #RareDisease #spinalmuscularatrophy pic.twitter.com/uSMApkkzVm

— Shaitan Singh (@Shaitan96269406) June 20, 2021

तनिष्क के परिवार वालों ने क्राउड फंडिंग के लिए एक लिंक तैयार किया है, जिसमें बीमारी से जुड़ी जानकारियां हैं। यदि कोई मदद करना चाहे तो इस लिंक पर जाकर मदद भी कर सकता है। लिंक पर उसकी बीमारी के डॉक्युमेंट्स और डोनेशन के तरीके भी मिल जाएंगे।

The post 15 माह के तनिष्क को बचाने लिए चाहिए 16 करोड़ का इंजेक्शन, पिता ने लगाई मदद की गुहार appeared first on हिमाचल वॉचर.

प्रदेश सरकार स्वर्ण आयोग का गठन कर लोगों को सांप्रदायिक तरीके से बांटने की कर रही कोशिश: एसएफआई
शिमला– हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसएफआई इकाई ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के अंदर आरक्षण और सामान्य वर्ग आयोग के विषय पर स्टडी सर्कल करवाया। इस पर बात रखते हुए एसएफआई कैंपस सचिव विवेक राज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार स्वर्ण आयोग का गठन कर महंगाई, बेरोजगारी और  शिक्षा के मुद्दों को दरकिनार करते हुए लोगों को सांप्रदायिक तरीके से बांटने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने बात रखते हुए कहा कि देश व प्रदेश के अंदर इस समय बेरोजगारी का सबसे बड़ा मुद्दा है और शिक्षा का जो लगातार निजीकरण किया जा रहा है इन मुद्दों पर बात ना करते हुए सरकार लोगों को भटकाने का काम कर रही है।

अध्यक्ष रॉकी ने कहा कि इस समय प्रदेश के अंदर बेरोजगारी प्रतिदिन बढ़ती जा रही है परंतु प्रदेश की सरकार इस पर ध्यान ना देते हुए लोगों को भटकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी को संगठित होकर इस पर लड़ाई लड़ने की जरूरत है ताकि स्वर्ण आयोग के द्वारा किसी विशेष समुदाय या वर्ग का शोषण ना हो।

उन्होंने यह भी कहा कि देश व प्रदेश की सरकार लोगों को धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार लगातार एक धर्म के लिए काम कर रही है और अन्य समुदाय को बांटने का काम कर रही है तथा उनके साथ शोषण करने का काम भी कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इसी तरह के हमले करती रही तो एसएफआई लोगों को संगठित करके देश व प्रदेश की सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी।

The post प्रदेश सरकार स्वर्ण आयोग का गठन कर लोगों को सांप्रदायिक तरीके से बांटने की कर रही कोशिश: एसएफआई appeared first on हिमाचल वॉचर.

हि.प्र. शिक्षा बोर्ड दृष्टिबाधित अभ्यार्थियों के अधिकारों की उड़ा रहा धज्जियां, न्यायालय में दायर होगी याचिका: श्रीवास्तव
शिमला-हिमाचल प्रदेश विकलांगता सलाहकार बोर्ड के विशेषज्ञ सदस्य और उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव ने कहा है कि प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी स्पष्ट दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ा कर दृष्टिबाधित एवं हाथ से लिखने में असमर्थ अभ्यार्थियों के साथ परीक्षाओं में अन्याय कर रहा है।

उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा संचालित 12वीं कक्षा तक की परीक्षाओं के अलावा शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) में भी दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए राइटर संबंधी बिल्कुल अवैध नियम लागू किए गए हैं। अब इस मामले पर भी वह हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे, क्योंकि शिक्षा बोर्ड अपने रवैये में बदलाव के लिए तैयार नहीं है।

श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली हाईकोर्ट ने आदित्य नारायण तिवारी बनाम भारत सरकार मामले में 04 दिसंबर 2018 को फैसला दिया था कि दृष्टिबाधित एवं हाथ से लिखने में असमर्थ अभ्यार्थियों के लिए परीक्षा लेने वाली एजेंसी जब तक राइटर का पैनल नहीं बना लेती है, तब तक केंद्र सरकार 26 फरवरी 2013 को जारी दिशानिर्देशों के अनुरूप ही परीक्षा ली जाएगी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली हाईकोर्ट का कहना था कि यदि परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी स्वयं राइटर उपलब्ध कराती है तो वह परीक्षार्थी के समान शैक्षणिक योग्यता वाला होना चाहिए। यदि विकलांग विद्यार्थी को अपना राइटर लाना पड़ता है तो 2013 के दिशा निर्देशों के अनुरूप शैक्षणिक योग्यता की शर्त नहीं लगाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 01 जनवरी 2019 को सभी विभागों एवं राज्य सरकारों को नए दिशानिर्देश जारी करके दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश का सख्ती से पालन करने के लिए कहा था। इसके बावजूद हिमाचल प्रदेश सरकार ने 16 दिसंबर 2020 को केंद्र सरकार के आदेशों की परवाह किए बिना अवैध दिशा निर्देश जारी करके एक क्लास जूनियर कक्षा वाले राइटर की शर्त लगा दी।

ये भी पढ़ें: शिमला में दृष्टिबाधित युवा को सी-टेट परीक्षा में बैठने से रोका, दुर्व्यवहार कर वहां से भगाया

श्रीवास्तव ने बताया कि जब उन्होंने इसका लिखित विरोध किया तो 12 अप्रैल 2021 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने नई अधिसूचना जारी करके दिल्ली हाईकोर्ट के आदेशों को लागू करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने इसका पालन सुनिश्चित किया। लेकिन राज्य सरकार के शिक्षा विभाग और राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड अभी तक अवैध ढंग से एक क्लास जूनियर राइटर लाने के लिए विकलांग विद्यार्थियों को मजबूर कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग और राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की संवेदनहीनता और आपराधिक लापरवाही की सजा दृष्टिबाधित एवं हाथ से लिखने में असमर्थ अभ्यार्थियों को दी जा रही है। इस मामले पर वे हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करेंगे।

The post हि.प्र. शिक्षा बोर्ड दृष्टिबाधित अभ्यार्थियों के अधिकारों की उड़ा रहा धज्जियां, न्यायालय में दायर होगी याचिका: श्रीवास्तव appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला: बैम्लोई के पास सड़क पर कोहरा जमने की वजह से हो रही दुर्घटनायें, कई दो पहिया वाहन फिसले
शिमला-शिमला के बैम्लोई के पास आज सुबह पाँच से अधिक वाहन सड़क पर कोहरा जमने की वजह से गिर गए। यह फ़ोटो हमे हिमाचल वाचर के एक पाठक ने भेजे हैं। उन्होंने बताया कि वह आज सुबह अपने ऑफिस जा रहे थे जैसे ही बैम्लोई मोड़ आया, एकदम से उनका दो पहिया वाहन वहां कोहरे पर फिसल कर गिर गया और इस दौरान उनको हल्की चोटें भी लगी है।

उन्होंने बताया कि वहां पहले से ही कुछ वाहन सड़क के किनारे खड़े थे जो इस कोहरे का पहले से ही शिकार हो चुके थे। एक गाड़ी और एक बाइक वाले ने उनको बताया कि इससे पहले भी तीन अन्य दो पहिया वाहन इस कोहरे की वजह से फिसल कर गिर गए थे और उन सवारियों को चोटें भी आई। उन्होंने बताया कि वहां गुस्साए लोगों ने प्रसाशन को कोसते हुए कहा कि जब प्रसाशन को पता है कि सर्दियों के समय में बहुत से ऐसे स्थान है जहां कोहरा सड़क पर जम जाता है तो प्रसाशन के द्वारा वहां चेतवानी चिन्ह और रेत इत्यादि क्यों नहीं गिरा दिया जाता ताकि दो पहिया व अन्य वाहन बिना किसी खतरे के वहां से निकल सके।

पाठक ने बताया कि कोहरा काफी सख्त था, पहले से खड़े लोग अगर न चेताते तो चोट बहुत अधिक लग सकती थी यहाँ तक कि जान को भी खतरा था। उन्होंने कहा कि अगर छोटे बच्चे साथ होते तो यह बात कहां कि कहाँ पहुँच जाती। उन्होंने बताया कि यह हादसा बैम्लोई मोड़ पर हुआ है जहाँ ब्लाइंड मोड़ भी है।

उन्होंने बताया कि जब यह वाकया हुआ उस समय सामने से बस भी आ रही थी लेकिन लोगो के द्वारा बस को एक दम से रुकवा दिया गया। उन्होंने कहा कि शिमला प्रसाशन कोहरे वाले स्थानों को चिन्हित करना चाहिए और वहां चेतवानी बोर्ड लगवाने चाहिए और हो सके तो कुछ ऐसा किया जाना चाहिए कि ऐसे सड़क हादसों को रोका जा सके।

उन्होंने कहा है कि सड़क पर जहां निर्माण कार्य चला हुआ है वहाँ पर उपयोग होने वाला पानी सड़क पर पहुँचने से सर्दियों में जम जाता है। जिसके कारण वाहनों के फिसलने का खतरा ज्यादा बना रहता है। ऐसे पानी को सड़कों पर जाने से रोका जाना चाहिए। प्रशासन को ऐसे स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने चाहिए।

The post शिमला: बैम्लोई के पास सड़क पर कोहरा जमने की वजह से हो रही दुर्घटनायें, कई दो पहिया वाहन फिसले appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला में दृष्टिबाधित युवा को सी-टेट परीक्षा में बैठने से रोका, दुर्व्यवहार कर वहां से भगाया: श्रीवास्तव
शिमला-हिमाचल प्रदेश राज्य विकलांगता सलाहकार बोर्ड के विशेषज्ञ सदस्य और उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव ने कहा है कि गुरुवार को पंथाघाटी स्थित परीक्षा केंद्र में सी-टेट परीक्षा में बैठने से एक दृष्टिबाधित युवा रविकांत को गैरकानूनी ढंग से रोक दिया गया। पंथाघाटी स्थित परीक्षा केंद्र में उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। परीक्षा केंद्र ने सीबीएसई के स्पष्ट दिशा निर्देशों को मानने से भी इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे।

श्रीवास्तव ने बताया कि मंडी के रहने वाले दृष्टिबाधित रविकान्त की विकलांगता 50% है। परीक्षा में लिखने के लिए उसे राइटर की आवश्यकता होती है। गुरुवार को पंथाघटी में मैक डिजिटल विजन नामक परीक्षा केंद्र में उससे कहा गया कि वह एक क्लास जूनियर राइटर लाए। जबकि सीबीएसई की वेबसाइट में स्पष्ट लिखा है कि दृष्टिबाधित एवं हाथ से लिखने में असमर्थ उम्मीदवारों के लिए 26 फरवरी 2013 की भारत सरकार की गाइडलाइंस ही मान्य होंगी। इन गाइडलाइंस के अनुसार पात्र दिव्यांग व्यक्तियों के लिए कोई भी राइटर बन सकता है। राइटर की शैक्षणिक योग्यता कि कोई शर्त नहीं लगाई जाएगी। लेकिन रविकांत की राइटर की शैक्षिक योग्यता उसके ही बराबर थी।

उन्होंने बताया, “रविकांत से जानकारी मिलने पर मैंने स्वयं परीक्षा केंद्र के लैंडलाइन नंबर पर कई बार फोन किया। लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। रविकान्त और उसके साथ गई राइटर ने परीक्षा ड्यूटी वाले शिक्षकों से मेरी बात कराने का प्रयास किया। मगर उन्होंने बात करने से इंकार कर दिया। यही नहीं, दृष्टिबाधित युवा को दुर्व्यवहार कर वहां से भगा दिया गया।

अजय श्रीवास्तव ने कहा कि यह दृष्टिबाधित व्यक्तियों के अधिकारों का खुला उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे ताकि भविष्य में अन्य दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन से खिलवाड़ न हो सके।

The post शिमला में दृष्टिबाधित युवा को सी-टेट परीक्षा में बैठने से रोका, दुर्व्यवहार कर वहां से भगाया: श्रीवास्तव appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला: सड़क के किनारे रखे रेत बजरी दुर्घटनाओं को दे रहे न्योता, लोगों का पैदल चलना हुआ मुश्किल
शिमला– प्रदेश की राजधनी शिमला में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत जगह जगह पर निर्माण कार्य चला हुआ है। इन कामों के चलते सड़कों पर कई जगह रेत बजरी फेंकी गई है। ऐसी ही फोटो हिमाचल वाचर के एक पाठक ने हमारे साथ साझा की है जिनमें  देखा जा सकता है कि शिमला में सड़कों पर किस तरह रेत बजरी फेंकी जाती है जो लंबे समय तक वहीं पड़ी रहती है।

पाठक ने बताया कि ऐसी जगहों पर दुर्घटना होने का काफी खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि ऐसी जगहों पर लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा है कि ऐसी जगहों पर खासकर दो पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है तथा ऐसी जगहों पर दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि जिस जगह रेत बजरी रखी होती है वहाँ पर सड़क संकरी हो जाती है जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। वहाँ से पैदल चलने वाले व्यक्ति कभी भी दुर्घटना के शिकार हो सकते है।

उन्होंने बताया कि बारिश होने पर रेत बहकर सड़कों के बीच पहुँच जाता है जिसके कारण सड़कों पर फिसलन काफी बढ़ जाती है और ऐसे में दुर्घटना घटने का खतरा ज्यादा बना रहता है।

उन्होंने यह भी कहा है कि प्रशासन की तरफ से भी इसके लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। क्या जब ऐसी जगहों पर कोई दुर्घटना घटेगी तभी प्रशासन इसके लिए कोई कदम उठाएगा ? उन्होंने बताया कि कानून के मुताबिक सड़क के किनारे रखे रेत बजरी के लिए भी प्रावधान होता है लेकिन प्रशासन ऐसे प्रावधान लागू करने में असफल रहा है।

उन्होंने बताया है कि जिन जगहों पर सड़क के किनारे रेत बजरी रखी गई है, वहाँ पर वाहन चालकों को सूचित करने के लिए सूचना पट्ट भी नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में रात के समय चलने वाली गाड़ियों खासकर दो पहिया वाहनों के लिए ज्यादा खतरा बना रहता है।

The post शिमला: सड़क के किनारे रखे रेत बजरी दुर्घटनाओं को दे रहे न्योता, लोगों का पैदल चलना हुआ मुश्किल appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला में शुरू हुई आइस स्केटिंग, सफल रहा ट्रायल
शिमला-हिमाचल प्रदेश की राजधनी शिमला में बुधवार से आइस स्केटिंग शुरू हो गयी है। 15 दिन के प्रयास के बाद आइस स्केटिंग का ट्रायल किया गया था जो सफल रहा है। फिलाहल आज सुबह के समय ही आइस स्केटिंग मैदान खुला रहा।

गुरुवार सुबह करीब आठ बजे से सुबह का सेशन आरम्भ हुआ और शाम का सेशन अभी शुरू नहीं होगा। शाम का सेशन शुरू होने के लिए अभी बर्फबारी होने का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि अभी बर्फ की सतह पूरे मैदान में नहीं जमी है। हर साल स्थानीय लोग और पर्यटक यहां स्केटिंग का लुत्फ़ उठाते हैं। पिछले साल यह आइस स्केटिंग रिंक कोरोना के कारण बंद था।

आपको बता दें कि शिमला के लक्कड़ बाजार में स्थित आइस स्केटिंग रिंक एशिया का पहला ओपन एयर रिंक है जहां आज भी प्राकृतिक रूप से बर्फ जमाई जाती है। इस रिंक को 1920 में अंग्रेजों ने बनाया था। तब से लेकर हर साल यहां पर सर्दियों में प्राकृतिक रूप से बर्फ जमा कर स्केटिंग करवाई जाती है। गर्मियों में यहाँ टेनिस खेला जाता था और सर्दियों में इसे आइस स्केटिंग में तब्दील कर दिया जाता था।

The post शिमला में शुरू हुई आइस स्केटिंग, सफल रहा ट्रायल appeared first on हिमाचल वॉचर.