Virbhadra Singh Disproportionate Assets Case Archives - हिमाचल वॉचर

आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई ने नपवाई वीरभद्र के सेब बगीचे की जमीन, फलदार पेड़ों की गिनती
पैदावार जानने के लिए टीम के साथ रहे जम्मू, हिमाचल के बागवानी विशेषज्ञ, डमराली बगीचे की नपाई कर फलदार पेड़ों की गिनती तक कराई, स्थानीय अधिकारियों और पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई

शिमला-आय से अधिक संपत्ति मामले में शुक्रवार को दिल्ली से आई सीबीआई टीम ने नायब तहसीलदार और पटवारी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के डमराली स्थित सेब बगीचे की पैमाइश कराई। बगीचे की नपाई कर फलदार पेड़ों की गिनती भी की गई है।

जम्मू, सोलन से डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय और हिमाचल बागवानी विभाग के विशेषज्ञों को भी सीबीआई टीम ने मौके पर बुलाया था ताकि पता लग सके कि इस बगीचे में वाकई उतना सेब पैदा होता है, जितना दर्शाया गया है या नहीं। सीबीआई ने इस पूरी कार्रवाई को हर तरह से गोपनीय रखा था। स्थानीय प्रशासन और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगने दी गई।

सूत्र बताते हैं कि सीबीआई बगीचे की नपाई और पेड़ों की गिनती करके यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस बगीचे से करोड़ों में आय हो सकती है। सूत्र बताते हैं कि सीबीआई वीरभद्र के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाने में लगी है। ताकि मामले को ठोस प्रमाण के साथ कोर्ट में रखा जा सके।

मुख्यमंत्री का डमराली सेब बगीचा चर्चित रहा है। यही वह बगीचा है, जिसमें सेब की जबरदस्त पैदावार करके आय को दर्शाया गया है। इसी बगीचे से देश की मंडियों में जिन ट्रकों में सेब लोड करके भेजा गया था, जांच के बाद उनके नंबर स्कूटर के पाए गए थे। सीबीआई अब जांच केर रही है कि क्या डमराली के बगीचे से इतनी रकम जुटाई जा सकती है या फिर इस आय का स्रोत कुछ और था?

सीएम के 13 ठिकानों पर एक साथ पड़े थे छापे-

26 सितंबर 2015 को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से संबंधित 13 ठिकानों पर सीबीआई के एक साथ छापे पड़े थे। इनमें उनके शिमला स्थित निवास हाली लॉज, रामपुर स्थित पुश्तैनी महल के अलावा सोलन के परवाणू और नई दिल्ली के कुछ ठिकाने शामिल थे। इस छापामारी के दिन सीएम वीरभद्र सिंह की बेटी की शादी भी चल रही थी।

The post आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई ने नपवाई वीरभद्र के सेब बगीचे की जमीन, फलदार पेड़ों की गिनती appeared first on हिमाचल वॉचर.

वीरभद्र के आय से अधिक मामले में पहली गिरफ्तारी, गिरफ्तार कर्मचारी बन सकता है सरकारी गवाह
शिमला- मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार बुधवार देर रात सीबीआई ने इस मामले में पहली गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार व्यक्ति कर्मचारी बताया जा रहा है। सीबीआई ने उसे झारखंड से दबोचा है।

सूत्रों के अनुसार सीबीआई गिरफ्तार कर्मचारी को सरकारी गवाह बनाने की तैयारी में है। इसके आधार पर आने वाले दिनों में सीबीआई अपनी कार्रवाई और तेज कर सकती है। सीबीआई गिरफ्तार कर्मचारी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। इससे मामले की और परतें खुल सकती हैं। कर्मचारी के राज उगलने के बाद कुछ और लोगों पर भी गाज गिर सकती है। बीते सप्ताह ही सीबीआई ने शिमला और सोलन में औचक छापेमारी की थी।

शिमला में बागवानी निदेशक डीपी भंगालिया के कार्यालय में पूछताछ के बाद सीबीआई अधिकारी कुछ फाइलों को अपने साथ ले गए थे, उसके बाद दिल्ली बुलाकर भंगालिया के बयान भी दर्ज किए गए हैं। इसके बाद सोलन मार्कीट कमेटी में वीरभद्र सिंह के सेब खरीद का रिकार्ड भी खंगाला गया। सीबीआई यहां से भी दस्तावेज साथ लेकर गई है।

The post वीरभद्र के आय से अधिक मामले में पहली गिरफ्तारी, गिरफ्तार कर्मचारी बन सकता है  सरकारी गवाह appeared first on हिमाचल वॉचर.